ओवैसी का सबसे बड़ा ख्वाब ओवैसी से जब पूछा गया कि क्या भविष्य में भारत का प्रधानमंत्री कोई मुस्लिम चेहरा बन सकता है? इस पर उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि उनकी ख्वाहिश देश में एक मुस्लिम महिला हिजाब पहनकर भारत की प्रधानमंत्री बने। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि ऐसा बिल्कुल हो सकता है। पश्चिम बंगाल और टीएमसी के सेक्युलर रवैये पर बात करते हुए ओवैसी ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में दर्ज सेक्युलरिज्म पर उन्हें पूरा विश्वास है, लेकिन आजकल का ‘पॉलिटिकल सेक्युलरिज्म’ महज एक गाली बनकर रह गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने याद दिलाया कि 2004 में जब वह पहली बार सांसद बने थे, तब ममता खुद भाजपा को समर्थन दे रही थीं। राज्य में मुसलमानों की बदहाली का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि 29 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले बंगाल में सरकारी नौकरियों में उनकी हिस्सेदारी सिर्फ 8% है, और मालदा-मुर्शिदाबाद जैसे इलाकों में पानी में आर्सेनिक की भारी मात्रा उनकी जमीनी हकीकत बयां करती है।कार्यक्रम की शुरुआत में जब ओवैसी से उनके तीखे बयानों और चुनावी रुख को लेकर दोहरे चेहरे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ओवैसी ने स्पष्ट किया कि उनका कोई दोहरा चेहरा नहीं है और वे जैसे हैं, वैसे ही जनता के सामने रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत की सुरक्षा और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की बात आती है, तो पूरा देश एक सुर में बोलता है और राष्ट्रनीति के मसले पर उनमें कोई विरोधाभास नहीं है। वहीं, जब देश में चुनाव होते हैं, तो राजनीतिक दलों के बीच अपनी पार्टी को जिताने और दूसरों को हराने की होड़ होती है, जो म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Unmute Bharat: 'संविधान पर पूरा विश्वास पर राजनीतिक सेक्युलरिज्म अब गाली बन चुका', विपक्षियों पर बरसे ओवैसी
ओवैसी का सबसे बड़ा ख्वाब ओवैसी से जब पूछा गया कि क्या भविष्य में भारत का प्रधानमंत्री कोई मुस्लिम चेहरा बन सकता है? इस पर उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि उनकी ख्वाहिश देश में एक मुस्लिम महिला हिजाब पहनकर भारत की प्रधानमंत्री बने। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि ऐसा बिल्कुल हो सकता है। पश्चिम बंगाल और टीएमसी के सेक्युलर रवैये पर बात करते हुए ओवैसी ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में दर्ज सेक्युलरिज्म पर उन्हें पूरा विश्वास है, लेकिन आजकल का ‘पॉलिटिकल सेक्युल