ईरान के बाद लेबनान को भी राहत: लगातार हमलों के बाद नरम पड़ा इस्राइल, शांति वार्ता के लिए तैयार हुए नेतन्याहू

नेतन्याहू ने साफ कहा कि उन्होंने अपने कैबिनेट को निर्देश दिया है कि लेबनान के साथ जल्द से जल्द सीधी बातचीत शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि इन वार्ताओं का मुख्य मुद्दा हिज्बुल्ला को निरस्त्र करना और दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करना होगा। यह बयान संकेत देता है कि इस्राइल अब कूटनीतिक रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहा है।यह बयान दोनों देशों के रिश्तों में बड़ा बदलाव ला सकता है। इस्राइल और लेबनान तकनीकी रूप से अब भी युद्ध की स्थिति में हैं। ऐसे में सीधे शांति वार्ता की पहल एक अहम कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में तनाव कम कर सकता है।नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि बातचीत का मुख्य फोकस हिज्बुल्ला को हथियार मुक्त करना होगा। लेबनान की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था में हिज्बुल्ला की बड़ी भूमिका है, इसलिए यह मुद्दा बेहद संवेदनशील माना जा रहा है और वार्ता की दिशा तय करेगा।इस्राइल का कहना है कि लेबनान की ओर से बार-बार बातचीत की इच्छा जताई गई थी। उसी के बाद इस्राइल ने यह कदम उठाया है। हालांकि इस पर लेबनान की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी स्पष्ट नहीं है।माना जा रहा है कि अगर यह वार्ता सफल होती है तो मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव में कमी आ सकती है। हालांकि हिज्बुल्ला जैसे मुद्दों के चलते बातचीत आसान नहीं होगी, लेकिन यह पहल शांति की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

खुद जंग में उतरने का डर, तेल-गैस की कमी और...: किस डर से अमेरिका-ईरान का संदेशवाहक बनने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान की सरकार और सेना के लिए यह मध्यस्थता केवल प्रतिष्ठा का विषय नहीं थी। देश की अर्थव्यवस्था, तेल की जरूरतें, रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव इस युद्ध के रुकने पर निर्भर थे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से शहबाज शरीफ सरकार दबाव में थी। पाकिस्तान में जबर्दस्त विरोध हो रहा था। लोग सड़कों पर उतर आए थे। शरीफ सरकार को पेट्रोल की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर तक घटानी पड़ी। इसके बावजूद पेट्रोल 378 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा था।पाकिस्तान की ईरान के साथ 900 किलोमीटर लंबी अस्थिर सीमा है, जहां दोनों ओर बलूच आबादी के गहरे संबंध हैं। पाकिस्तान में शिया समुदाय करीब 15% आबादी का हिस्सा है और ईरान के बाद यहां उनकी सबसे बड़ी संख्या है। इसलिए आंतरिक दबाव भी था कि मामले को सुलझाया जाए। ऐसा न होने पर पाकिस्तान में अंदरूनी हालात बिगड़ सकते थे। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर रावलपिंडी में एक इफ्तार कार्यक्रम के दौरान शिया धर्मगुरुओं को धमकी दे चुके थे। उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा किथ था अगर आपको ईरान इतना पसंद है, तो आप वहां चले जाएं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 1 min · National Desk

जासूसी या जंग की आहट: ब्रिटेन में क्या कर रही थीं रूसी पनडुब्बियां? इस देश के साथ मिल ब्रिटिश सेना ने भगाया

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कई हफ्ते पहले उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में एक रूसी अटैक पनडुब्बी देखी गई थी। इसके बाद ब्रिटिश नौसेना और वायुसेना ने 24 घंटे उसकी निगरानी की। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ ध्यान भटकाने की चाल थी, जबकि दूसरी रूसी यूनिट समुद्र के नीचे अहम ढांचे के पास संदिग्ध गतिविधियां कर रही थी।ब्रिटेन का कहना है कि यह ऑपरेशन केवल जासूसी नहीं था, बल्कि समुद्र के नीचे बिछे महत्वपूर्ण ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश हो सकती थी। खासकर फाइबर ऑप्टिक केबल, जिनसे दुनिया का 99 प्रतिशत डेटा ट्रैफिक चलता है, खतरे में थे। ऐसे में इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला माना जा रहा है।ब्रिटिश सेना ने तुरंत अपने युद्धपोत, हेलीकॉप्टर और पनडुब्बी रोधी विमान तैनात किए। रॉयल नेवी के जहाज और RAF के P8 विमान लगातार निगरानी करते रहे। समुद्र के अंदर गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए सोनोबॉय तकनीक का इस्तेमाल किया गया और हजारों किलोमीटर तक निगरानी अभियान चलाया गया।इस ऑपरेशन में ब्रिटेन ने अपने सहयोगी देश नॉर्वे के साथ मिलकर काम किया। दोनों देशों की सेनाओं ने मिलकर रूसी यूनिट्स की पहचान की और उन्हें ट्रैक किया। यह भी बताया गया कि रूस की GUGI यूनिट समुद्र के नीचे के ढांचे के पास संदिग्ध गतिविधियां कर रही थी।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। वहीं रक्षा मंत्री जॉन हीली ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ के गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने साफ कहा कि ब्रिटेन हर खतरे का जवाब देने के लिए तैयार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

PAK में वार्ता पर संशय के बादल: पहले बैठक वाला सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट किया, अब यूरेनियम पर पेंच फंसा रहा ईरान

28 फरवरी से शुरू हुए इस भीषण युद्ध को रोकने के लिए जिस युद्धविराम की घोषणा की गई थी, वह फिलहाल लड़खड़ाता नजर आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान में नियुक्त ईरानी राजदूत रजा अमीरी मुगाद्दम ने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल के आगमन वाली सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी है। यह पोस्ट हटाए जाने के बाद वार्ता के आयोजन पर संशय और सस्पेंस गहरा गया है, जिससे पाकिस्तान की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।हालांकि, सिर्फ यही कारण नहीं हैं। इससे पहले युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर जोरदार हमले किए। बुधवार का दिन इस युद्ध का सबसे खूनी दिन साबित हुआ। इस्राइली हमले में 250 से अधिक लोग मारे गए। ईरान का दावा है कि युद्धविराम में लेबनान भी शामिल था, जबकि इस्राइल और अमेरिका इससे इनकार कर रहे हैं।इसके इतर, दुनिया के 20 फीसदी तेल व्यापार के लिए अहम होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण बरकरार है। लेबनान पर हुए हमले के बाद ईरान ने इसे फिर से बंद कर दिया है। ईरानी एजेंसियों ने संकेत दिए हैं कि अगर लेबनान पर हमले नहीं रोके गए तो होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। दूसरी ओर ट्रंप ने एक बार फिर से चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान ने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया, तो उसे पहले से भी कहीं अधिक घातक हमलों का सामना करना पड़ेगा।खबर है कि पाकिस्तान में होने वाली निर्णायक शांति वार्ता से ठीक पहले सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। दोनों देशों के विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को घटा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

PSL 2026: सच का सामना करने से डरे बाबर आजम! कोहली से तुलना के सवाल पर पत्रकार से ही भिड़े; जानें क्या कहा?

PSL 2026: सच का सामना करने से डरे बाबर आजम! कोहली से तुलना के सवाल पर पत्रकार से ही भिड़े; जानें क्या कहा? यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भारत से स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से तुलना करने के सवाल पर पत्रकार से ही भिड़ गए। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ जीत के बाद बाबर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए, लेकिन जैसे ही पत्रकार ने कोहली से उनकी तुलना करते हुए सवाल किया तो बाबर बिफर गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। क्या था वो सवाल जिस पर बिफरे बाबर मैच के बाद एक पत्रकार ने बाबर से कोहली की तुलना करते हुए प्रश्न किया। पत्रकार का कहना था कि भारत के पूर्व कप्तान लगातार मैच खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकार ने बाबर से कहा कि वह कोहली की तरह मैच फिनिश नहीं कर पाते हैं, इस पर क्या कहेंगे। पत्रकार ने सवाल किया, विराट कोहली के शॉट्स की रेंज आपसे मिलती-जुलती है, लेकिन वो लगातार मैच को फिनिश करते हैं जो कि लोग कहते हैं कि आपमें इसकी कमी है। चूंकि कई लोग आपकी तुलना उनसे करते हैं तो इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं? कोहली के साथ तुलना को खत्म करने कहा बाबर पत्रकार के इस सवाल से चिढ़ गए और उन्होंने कोहली के साथ तुलना को दृढ़ता से खारिज कर दिया। बाबर ने पत्रकार से ऐसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली ब्लास्ट: पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 दिन और बढ़ी, अदालत ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

लाल किला के पास हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 दिन और बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अधिनियम के तहत नामित विशेष अदालत (श्रीनगर) में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनजीत राय के समक्ष हुई। आरोपियों में जमीर अहमद अहंगर (गांदरबल), मौलवी इरफान अहमद वागे (शोपियां), डॉ. मुजम्मिल शकील गनी (पुलवामा), डॉ. अदील अहमद राथर (काजीगुंड) और शाहीन सईद (लखनऊ/फरीदाबाद) शामिल हैं। यह वीडियो/ हटाएं सभी आरोपियों को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया। वे पहले से ही दिल्ली की एनआईए अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने टिप्पणी की कि आरोप गंभीर हैं और ये देश की सुरक्षा, संप्रभुता व अखंडता के लिए खतरा पैदा करते हैं। ऐसे में आरोपियों की हिरासत जारी रखना आवश्यक है। अदालत ने सभी आरोपियों को नाै अप्रैल से 20 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। साथ ही जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आरोपियों की नियमित चिकित्सकीय जांच की जाए। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित अवधि के बाद की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Live: लेबनान में इस्राइली हमले जारी; शांति वार्ता के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा पाकिस्तान

11:46 AM, 09-Apr-2026 लेबनान पर इस्राइली हमले तेज लेबनान के दक्षिणी शहरों पर इस्राइली हमले जारी हैं। अल-जजीरा अरबी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने लेबनान के दक्षिणी शहर हब्बूश पर हमला किया। इससे पहले हारूफ और अल दुवैर में भी इस्राइली हमले दर्ज किए गए थे। लेबनान के दक्षिणी शहरों पर इस्राइली हमले जारी हैं। अल-जजीरा अरबी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने लेबनान के दक्षिणी शहर हब्बूश पर हमला किया। इससे पहले हारूफ और अल दुवैर में भी इस्राइली हमले दर्ज किए गए थे। 11:03 AM, 09-Apr-2026 ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रवाना होगा पाकिस्तान ईरान के पाकिस्तान में राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद के लिए रवाना होगा। प्रतिनिधिमंडल ईरान की 10-बिंदु शांति योजना पर आधारित वार्ता करेगा। मोगादम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इस कदम के बावजूद ईरानियों में इस बात को लेकर संदेह है कि इस्राइली सरकार कूटनीतिक पहल को विफल करने का प्रयास कर सकती है। ईरान के पाकिस्तान में राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद के लिए रवाना होगा। प्रतिनिधिमंडल ईरान की 10-बिंदु शांति योजना पर आधारित वार्ता करेगा। मोगादम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इस कदम के बावजूद ईरानियों में इस बात को लेकर संदेह है कि इस्राइली सरकार कूटनीतिक पहल को विफल करने का प्रयास कर सकती है। 10:23 AM, 09-Apr-2026 सीजफायर में लेबनान शामिल होना चाहिए-ब्रिटेन ब्रिटिश विदेश सचिव इवेट कूपर ने कहा कि अमेरिकी-ईरान सीजफायर में लेबनान को भी शामिल किया जाना चाहिए, जहां इजरायल ने घातक हमले जारी रखे हैं। कूपर ने रॉयटर्स को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से मालवाहन शिपिंग शुल् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

नापाक साजिश: दहशत फैलाने को पंजाब भेजे जा रहे पाकिस्तानी सेना के हैंड ग्रेनेड, देसी पिस्तौल पर विदेशी मार्का

नापाक साजिश: दहशत फैलाने को पंजाब भेजे जा रहे पाकिस्तानी सेना के हैंड ग्रेनेड, देसी पिस्तौल पर विदेशी मार्का यह वीडियो/ हटाएं इस नापाक काम में पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई का बड़ा हाथ है। पिछले दिनों जांच में जुटी पंजाब पुलिस को कुछेक हैंड ग्रेनेड ऐसे मिले जिन्हें पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्टरी (पीओएफ) में तैयार किया गया था। इस आयुध फैक्टरी में पाकिस्तानी सेना के लिए हथियार, कारतूस, गोला, बारूद व अन्य सैन्य उपकरणों के साथ-साथ यह हैंड ग्रेनेड भी तैयार किए जाते हैं। कुछ महीने पहले बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भी सीमा पार से आए कुछ ऐसे कारतूसों की खेप पकड़ी थी जिन्हें पाकिस्तानी आयुध फैक्टरी में ही तैयार किया गया था। इस नापाक काम में पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई का बड़ा हाथ है। पिछले दिनों जांच में जुटी पंजाब पुलिस को कुछेक हैंड ग्रेनेड ऐसे मिले जिन्हें पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्टरी (पीओएफ) में तैयार किया गया था।इस आयुध फैक्टरी में पाकिस्तानी सेना के लिए हथियार, कारतूस, गोला, बारूद व अन्य सैन्य उपकरणों के साथ-साथ यह हैंड ग्रेनेड भी तैयार किए जाते हैं। कुछ महीने पहले बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भी सीमा पार से आए कुछ ऐसे कारतूसों की खेप पकड़ी थी जिन्हें पाकिस्तानी आयुध फैक्टरी में ही तैयार किया गया था। पंजाब में दहशत फैलाने के लिए सीमा पार से पाकिस्तान सेना के हैंड ग्रे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

'भरोसे के लायक नहीं पाकिस्तान': इस्राइली दूत बोले- लेबनान में जारी रहेंगे हमले; अमेरिका को लेकर क्या कहा?

पश्चिम एशिया में एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी हिंसा और तबाही के बीच अमेरिका और ईरान ने दो हफ्तों का युद्धविराम घोषित किया है। यह कदम न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया के लिए राहत की खबर माना जा रहा है। ऐसे में इस्राइल के रुख को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक था। इसी बीच अब भारत में इस्राइली राजदूत रूवेन अजार ने एक साथ कई अहम मुद्दों पर इस्राइली सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने इस युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका, लेबनान को लेकर इस्राइल की आगे की योजना और होर्मुज समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इसके साथ ही इस दौरान अजार ने भारत के उस रुख की सराहना की, जिसमें होर्मुज जलसंधि को बिना किसी रुकावट के खुला रखने की बात कही गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान अजार ने कहा कि इस्राइल को अपने उत्तरी सीमा की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने बताया कि इस्राइली वायुसेना ने हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 250 से ज्यादा लड़ाकों को खत्म किया गया। उन्होंने साफ कहा कि लेबनान के दक्षिणी हिस्से, खासकर लिटानी नदी के पास, हिजबुल्ला की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उसे पूरी तरह निशस्त्र करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने लेबनान में जारी हमलों के बीच इस्राइली दूत ने कहा कि इस्राइल ने लेबनान सरकार से कहा है कि वह सिर्फ बयान न दे, बल्कि हिजबुल्ला की ताकत खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में हमले रोके जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाजा, लेबनान और ईरान तीनों अलग-अलग मुद्दे हैं। गाजा में हमास को हथियार छोड़ने होंगे, जबकि लेबनान में हिजबुल्ला को हटाना जरूरी है।इस युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भी अजार ने इस्राइली सरकार का रुख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Update: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, मैदानों में आज बारिश; मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा पर भी असर

अप्रैल के महीने में भी पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा पंजाब में लगातार बारिश हो रही है। उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में यह 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इतनी तेज हवाएं पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में नत्थाटॉप, कठुआ में बर्फबारी हुई। हिमकोटि के पास पत्थर गिरने से अर्द्धकुंवारी से भवन तक वैष्णो देवी यात्रा कुछ देर स्थगित रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन बंद रहने के बाद शाम छह बजे खोल दिया गया। हिमाचल में अप्रैल में भी सर्दियों जैसा माहौल दिखा। शिकारी देवी, रोहतांग टनल में बर्फबारी हुई।उत्तराखंड में बदरीनाथ से औली तक बर्फ की चादर बिछ गई। केदारनाथ में भी बर्फबारी जारी है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम भी बर्फ से ढके हुए हैं। इससे धाम यात्रा की तैयारियां ठप हो गई हैं। निचले इलाकों में लगातार बारिश से अप्रैल में जनवरी का अहसास हो रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 9, 2026 · 2 min · National Desk