बंगाल में बदल गया चुनावी गणित: SIR ने ममता के गढ़ में लगाई सेंध, मतुआ वोट कटने से भाजपा की भी बढ़ी चिंता

पश्चिम बंगाल में 2026 का विधानसभा चुनाव एक बदले हुए चुनावी परिदृश्य में हो रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद करीब 90.83 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं। इसकी वजह से कुल वोटर संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 6.77 करोड़ रह गई है। किसी भी हिंदू शरणार्थी को देश छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा इस बड़े बदलाव ने टीएमसी और भाजपा दोनों के चुनावी गणित को प्रभावित किया है। टीएमसी की ताकत रहे जिलों उत्तर और दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, नदिया, मालदा, हुगली, हावड़ा, उत्तर दिनाजपुर और पूर्व बर्दवान में करीब 66.6 लाख नाम हटे हैं। इन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक और महिला वोटरों की मजबूत मौजूदगी रही है, जिससे टीएमसी को अपनी रणनीति पर नए सिरे से काम करना पड़ रहा है।इसी तरह भाजपा के लिए भी स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है, क्योंकि मातुआ समुदाय पर इस संशोधन का असर पड़ा है। करीब 55 सीटों वाले मातुआ बहुल इलाकों में बड़ी संख्या में वोटर सूची से बाहर हुए हैं, खासकर नदिया जिले में, जहां 78 प्रतिशत तक नाम हटाए गए। हालांकि, उत्तर बंगाल और जंगलमहल जैसे क्षेत्रों में भाजपा अपनी स्थिति मजबूत मान रही है, जहां वोटर कटौती अपेक्षाकृत संतुलित रही है और पार्टी को नुकसान कम होने की उम्मीद है। हालांकि, बोंगांव से सांसद और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी हिंदू शरणार्थी को देश छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और सभी के नाम दोबारा जोड़े जाएंगे। पार्टी ने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को तैनात कर फॉर्म-6 और ऑनलाइन अपील में मदद भी शुरू कर दी है। महिला मतदाताओं का अनुपात घटने से टीएमसी को हो सकता है नुकसान महिला मतदाताओं का अनुपात भी घटकर 959 से 950 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ, उच्च सदन से शुरू की नई पारी

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज राज्यसभा से अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। आज दोपहर 12:12 बजे उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। इसके लिए समारोह का आयोजन किया गया। राज्यसभा में सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से निकलकर राज्यसभा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनके आवास से उनके साथ राज्यसभा पहुंचे। 16 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद् सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया। इसके बाद आज उन्होंने राज्यसभा सांदस के रूप में शपथ लिया। अब तीन से चार दिनों के अंदर वह अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 1 min · National Desk

Rajya Sabha: हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत; नीतीश कुमार के हैं करीबी

हालांकि, हरिवंश का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब उन्हें दोबारा नामित सदस्य के रूप में राज्यसभा भेज दिया गया है। हरिवंश का उच्च सदन के सदस्य के रूप में कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो गया।भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति के बाद राज्यसभा की सीट रिक्त होने पर उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। 69 वर्षीय हरिवंश बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपने दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। वे उच्च सदन के उपसभापति के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।सरकार की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उपखंड (क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उसी अनुच्छेद के खंड (3) के साथ पढ़ा जाए, तो राष्ट्रपति मनोनीत सदस्यों में से एक की सेवानिवृत्ति के कारण हुई रिक्ति को भरने के लिए हरिवंश नारायण सिंह को राज्य परिषद में मनोनीत करने की कृपा करती हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 1 min · National Desk

पाकिस्तान का सरेंडर: नेतन्याहू की धमकी से डरे रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, डिलीट किए इस्राइल के खिलाफ पोस्ट

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस्राइल पर तीखी टिप्पणी करने के बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया पोस्ट हटा लिया है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, ख्वाजा आसिफ ने पहले इस्राइल की आलोचना करते हुए उसे मानवता के लिए अभिशाप बताया था और कथित तौर पर ‘नरक में जलना’ जैसी कड़ी भाषा का इस्तेमाल किया था। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया तेज हो गई और विवाद बढ़ने लगा। मामले के तूल पकड़ने के बाद उन्होंने एक्स से अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि, इस पर पाकिस्तान सरकार या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा था कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा इस्राइल के विनाश की बात करना बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा बयान है जिसे किसी भी सरकार की ओर से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब वह खुद को शांति का पक्षधर बताती है।दरअसल, बीते दिनों पाकिस्तान के बड़बोले ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर इस्राइल को बुरा और मानवता के लिए अभिशाप बताया था। आसिफ ने लेबनान में हो रही हिंसा को नरसंहार करार दिया और कहा कि निर्दोष लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब इस्राइल ने इस बयान पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। इस्राइल ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए इसे अस्वीकार्य करार दिया है। ऐसे में अब यह मामला अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां एक तरफ इसे कूटनीतिक तनाव बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसे दोनों देशों के बीच बढ़ती बयानबाजी का हिस्सा मान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

इस हफ्ते खूब सताएगी गर्मी: पहाड़ों में बारिश बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा पारा; जानिए आपके राज्य का हाल

देशभर में मौसम ने अचानक अपने तेवर बदल लिए हैं। एक तरफ कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हालात अस्थिर बने हुए हैं, तो दूसरी ओर साफ होते आसमान के साथ गर्मी तेजी से वापसी कर रही है। बीते दिनों की हल्की ठंडक अब ज्यादा देर टिकती नहीं दिख रही, क्योंकि आने वाले दिनों में पारे में तेज उछाल के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि कई क्षेत्रों में खराब मौसम की गतिविधियां भी जारी रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती प्रसार और मजबूत उपोष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम के संयुक्त प्रभाव से कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने का अनुमान है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।इसके साथ गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के सीधे प्रभाव के कारण बनी हुई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कुछ दिनों की राहत के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। दिल्ली और एनसीआर में बारिश का दौर थम चुका है और गर्मी का असर बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है।बेमौसम बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश ने मैदानी राज्यों में खड़ी फसलों को गिरा दिया और कटी फसलों को भिगो दिया है। रही सही कसर खेतों में भरे पानी ने पूरी कर दी है। ऐसे में किसानों को हो रहे नुकसान को देखते हुए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: यूक्रेन युद्ध में 32 घंटे का युद्धविराम; आज जारी होगी UP की अंतिम मतदाता सूची; मौसम का हाल भी जानिए

पिछले चार साल से जारी रूस–यूक्रेन युद्ध के बीच अब एक बार फिर हालात ने नया मोड़ ले लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक बड़ा एलान करते हुए यूक्रेन में 32 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम का आदेश दिया है। वहीं प्रदेश में शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। करीब सात लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की उम्मीद है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में ज्यादा नाम काटे जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक,अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.35 करोड़ लोगों के नाम होंगे। इसके साथ ही देशभर में मौसम ने अचानक अपने तेवर बदल लिए हैं। एक तरफ कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हालात अस्थिर बने हुए हैं, तो दूसरी ओर साफ होते आसमान के साथ गर्मी तेजी से वापसी कर रही है। बीते दिनों की हल्की ठंडक अब ज्यादा देर टिकती नहीं दिख रही, क्योंकि आने वाले दिनों में पारे में तेज उछाल के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि कई क्षेत्रों में खराब मौसम की गतिविधियां भी जारी रहेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: महाकाश और रामधारी सिंह 'दिनकर' की कविता- प्रतिकूल

आज का शब्द: महाकाश और रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता- प्रतिकूल ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- महाकाश, जिसका अर्थ है- पूर्ण आकाश, अनवच्छिन्न आकाश। प्रस्तुत है रामधारी सिंह ‘‘दिनकर’’ की कविता- प्रतिकूल है बीत रहा विपरीत ग्रहों का लग्न - याम; मेरे उन्मादक भाव, आज तुम लो विराम। उन्नत सिर पर जब तक हो शम्पा का प्रहार, सोओ तब तक जाज्वल्यमान मेरे विचार। तब भी आशा मत मरे, करे पीयूष-पान; वह जिये सोच, मेरा प्रयास कितना महान। द्रुम अचल, पवन ले जाय उड़ा पत्ती - पराग; बुझती है केवल शिखा, कभी बुझती न आग। मेरे मन हो आश्वस्त सोचकर एक बात, इच्छा मैं भी उसकी, जिसका यह शम्ब - पात। साखी है सारा व्योम, अयाचित मिले गान; मैंने न ईष्ट से कहा, करो कवि - सत्व दान। उसकी इच्छा थी, उठा गूँज गर्जन गभीर, मैं धूमकेतु - सा उगा तिमिर का हृदय चीर। मृत्तिका - तिलक ले कर प्रभु का आदेश मान, मैंने अम्बर को छोड़ धरा का किया गान। मानव की पूजा की मैंने सुर के समक्ष, नर की महिमा का लिखा पृष्ठ नूतन, वलक्ष। हतपुण्य अनघ, जन पतित-पूत, लघु - महीयान, मानव कह, अन्तर खोल मिला सबसे समान। समता के शत प्रत्यूह देख अतिशय अधीर, सच है, मैंने छोड़े अनेक विष - बुझे तीर। वे तीर कि जिनसे विद्ध दिशाएँ उठीं जाग, भू की छाती में लगी खौलने सुप्त आग। मैंने न सुयश की भीख माँगते किया गान, थी चाह कि मेरा स्वप्न कभी हो मूर्त्तिमान। स्वर का पथ पा चल पड़ा स्वयं मन का प्रदाह, चुन ली जीवन ने स्वयं गीत की प्रगुण राह। इच्छा प्रभु की मुझमें आ बोली बार - बार, दिव को कंचन - सा गला करो भू का सिंगार। वाणी, पर, अब तक विफल मुझे दे रही खेद, टकराकर भी सकती न वज्र का हृदय भेद। जिनके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

Ukraine War: यूक्रेन में ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर 32 घंटे का संघर्षविराम, पुतिन का एलान; शांति की दिशा में अहम कदम

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को घोषणा की कि यूक्रेन में ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के मौके पर 32 घंटे का संघर्षविराम रहेगा। क्रेमलिन द्वारा जारी किए गए इस आदेश के अनुसार, रूसी सेनाएं शनिवार शाम 4 बजे से रविवार के अंत तक किसी भी सैन्य कार्रवाई से परहेज करेंगी। यह कदम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के प्रस्ताव के बाद आया है। यह वीडियो/ हटाएं जेलेंस्की ने इस सप्ताह कहा था कि ईस्टर के दौरान दोनों देश अपनी ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने के लिए एक छोटा विराम रखें। उन्होंने यह प्रस्ताव अमेरिका के माध्यम से भेजा, जो मॉस्को और कीव के बीच जारी बातचीत में मध्यस्थता कर रहा है। इस संघर्षविराम का उद्देश्य त्योहार के दौरान दोनों पक्षों को कुछ शांति प्रदान करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 1 min · National Desk

दर्दनाक हादसा: कुवैत में भीषण सड़क हादसे में भारत के पांच लोगों की मौत, मृतकों में चार पुंछ तो एक राजोरी का

हादसा कुवैत के एक राजमार्ग पर बुधवार शाम उस समय हुआ जब प्रवासी मजदूरों से भरी एक गाड़ी तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुंछ जिले के बच्चेयांवाली गांव के फरीद अहमद, सरफराज अहमद, मोहम्मद खालिद व शींदरा गांव के मुख्तार अहमद और राजोरी के थन्नामंडी के मुमताज रशीद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में शामिल पुंछ के एक युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वीरवार सुबह जानकारी मिलते ही बच्चेयांवाली, शींदरा और थन्नामंडी में मातम पसर गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 1 min · National Desk

Final Voter List: आज जारी होगी यूपी की अंतिम मतदाता सूची, कट सकते हैं सात लाख लोगों के नाम; जानिए विस्तार से

प्रदेश में शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। करीब सात लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की उम्मीद है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में ज्यादा नाम काटे जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक,अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.35 करोड़ लोगों के नाम होंगे। सूत्रों के मुताबिक, सूची में महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक संख्या में होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे। बीती 6 जनवरी को 12.55 करोड़ मतदाताओं की मसौदा सूची जारी की गई थी। उसके बाद 6 मार्च तक लोगों से इस ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां ली गईं।कुल 86.69 लाख लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के लिए फॉर्म-6 भरा। वहीं 3.18 लाख लोगों ने नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा है। मतदाता सूची में 1.04 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके नाम का मिलान माता-पिता, बाबा-दादी व नाना-नानी से न होने के कारण इन्हें नोटिस दिया गया था।वहीं 2.22 करोड़ लोग तार्किक विसंगति वाले थे। सूत्र बताते हैं कि नाम कटवाने व नोटिस पाने वाले मतदाताओं में से करीब सात लाख के नाम काटे जाने की उम्मीद है। ऐसे में अंतिम मतदाता सूची में 13.35 करोड़ लोगों के नाम हो सकते हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 12.55 करोड़ वोटरों में से 6.88 करोड़ पुरुष व 5.67 करोड़ महिलाएं थीं।नाम जुड़वाने के लिए आए 86.69 लाख फॉर्म-6 में से 43.06 लाख पुरुषों के और 43.62 लाख महिलाओं के फॉर्म थे। वहीं, 3.18 लाख फॉर्म-7 भरे गए हैं। इसमें से 1.46 लाख पुरुषों के और 1.31 लाख फॉर्म महिलाओं के आएं हैं। वहीं नोटिस पाने वाले जिन मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, उनमें भी महिलाओं व पुरुषों में कोई बड़ा अंतर नहीं है। ऐसे में अंतिम मतदा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk