Salim wastik: दो माह तक 'कातिल' को सुरक्षा देती रही पुलिस, नहीं खंगाली कुंडली; घर के भेदी ने सलीम को पकड़वाया

1 of 11 Salim Wastik - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स दरअसल, लोनी में बड़ी संख्या में बाहर से आए लाखों लोग किराये के मकानों में रह रहे हैं। लोग लालच में बिना सत्यापन कराए ही किराये पर मकान दे देते हैं। आम लोगों की तो लापरवाही है ही साथ ही पुलिस पर भी लापरवाह होने के आरोप लग रहे हैं। पूर्व में लोनी में आतंकवादी और बंग्लादेशी भी पकड़े जा चुके हैं। दिल्ली समेत बाहर की पुलिस भी लोनी से कई बड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अगर किरायेदारों का सत्यापन कराए तो बड़ी संख्या में अपराधी गिरफ्तार हो सकते हैं। अपहरण, रंगदारी और हत्या के आरोपी सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद लोनी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने बिना कुंडली खंगाले कैसे हत्या के आरोपी सलीम को सुरक्षा मुहैया कराई। इतना ही नहीं जिस-जिस मकान में सलीम किराए पर रह रहा था, उसका भी सत्यापन भी नहीं कराया गया था। अब लोनी पुलिस और बीट अफसरों पर अधिकारियों की टेढ़ी नजर हो गई है। चूंकि इन अधिकारी-कर्मचारियों को इस तरह के प्रकरणों की जानकारी होनी चाहिए। 2 of 11 Salim Wastik - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी लोनी के इन क्षेत्रों में ज्यादा रहते हैं किरायेदार लोनी के नसबंदी कॉलोनी, इंद्रापुरी कॉलोनी, दो नंबर, इकराम नगर कॉलोनी, रूपनगर कॉलोनी, ट्रॉनिका सिटी, पूजा कॉलोनी, डीएलएफ समेत कई कॉलोनियों में बाहर से आए लोग किराये पर रह रहे हैं। पुलिस अगर सलीम वास्तिक के मामले में सही से काम करती तो सलीम बहुत पहले ही गिरफ्तार हो सकता था। 3 of 11 Salim wastik - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स बीट इंचार्ज के साथ खूफिया विभाग भी फेल लोगों का आरोप है कि सलीम वास्तिक पर हमले के बाद बीट इंचार्ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

Mann Ki Baat LIVE: 'भारत ने विज्ञान को हमेशा देश की प्रगति के साथ जोड़कर रखा', मन की बात में बोले पीएम मोदी

11:09 AM, 26-Apr-2026 भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम अब देश के निर्माण और विकास में अहम योगदान दे रहा- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से विज्ञान को देश की प्रगति से जोड़कर देखता आया है। इसी सोच के साथ देश के वैज्ञानिक अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं और इस क्षेत्र में लगातार नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम अब देश के निर्माण और विकास में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बना रहा है और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 11:09 AM, 26-Apr-2026 देश की उपलब्धियों और विज्ञान की भूमिका पर जोर पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें एपिसोड में देश की उपलब्धियों और विज्ञान की भूमिका पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल और व्यस्तताओं के बीच भी लोगों ने उन्हें संदेश और पत्र भेजकर देश की उपलब्धियों की खुशी साझा की है। पीएम मोदी ने बताया कि इस बार मन की बात की शुरुआत एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि से की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर ग्रहण, खुर्जा में जिम में गोलीबारी से तीन की मौत; देश में गरमी का कहर

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान जा सकते हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिनिधिमंडल का इस्लामाबाद दौरा रद्द कर दिया है। इसके चलते अमेरिका-ईरान शांति वार्ता एक बार फिर से अधर में लटक गई है। यूपी के खुर्जा में एक जिम में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। मोहल्ला सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद में बर्थडे बॉय और उसके साथियों ने अपने ही तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। वैश्विक तापमान आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के हैं। इसके अलावा 6 शहर थाईलैंड और दो शहर नेपाल के हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 1 min · National Desk

Peace Talks: ट्रंप ने दूतों की पाकिस्तान यात्रा रद्द करने का किया बचाव, कहा- ईरान का प्रस्ताव काफी नहीं

ट्रंप ने पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रा रद्द करने की कई वजहें बताईं। उन्होंने कहा कि 18 घंटे की लंबी यात्रा बहुत थका देने वाली और महंगी है। वह खुद को एक ‘किफायती व्यक्ति’ मानते हैं और फिजूलखर्ची के खिलाफ हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की तरफ से कोई बड़ा नेता बातचीत के लिए नहीं आ रहा था। वह अपने खास दूतों जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ को उन लोगों से मिलने नहीं भेज सकते जिन्हें कोई जानता तक नहीं है। उनके अनुसार, ईरान का नेतृत्व आपसी झगड़ों में फंसा हुआ है।ट्रंप ने दावा किया कि उनके इस कड़े फैसले का तुरंत असर हुआ। जैसे ही उन्होंने यात्रा रद्द की, उसके 10 मिनट के भीतर ईरान ने एक नया और बेहतर प्रस्ताव भेज दिया। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनका एकमात्र मकसद यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों। उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत सीधा है और अमेरिका इस समय मजबूत स्थिति में है।दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उन्होंने युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए एक ठोस योजना साझा की है। उन्होंने अमेरिका की गंभीरता पर सवाल उठाए। अराघची ने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी नेताओं के साथ बैठक की थी और अपनी मांगों की एक आधिकारिक सूची सौंपी थी। पाकिस्तान इस पूरे मामले में मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, लेकिन ट्रंप के इस फैसले से उसकी कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।युद्धविराम को आगे बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभी इस पर विचार नहीं किया है। शांति समझौते के लिए 4 मई की समयसीमा तय है। ट्रंप ने अंत में कहा कि अगर ईरान बात करना चाहता है, तो उसे बस फोन करने की जरूरत है। अब आगे की बातचीत व्हाइट हाउस की शर्तों पर ही होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

Ground Report: सियासी चक्रव्यूह में आंकड़ों का इंद्रजाल, वोटर लिस्ट की सफाई ने आखिर किसकी विदाई की लिखी पटकथा?

बंगाल में कई दशकों से मत प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रहा है, पर कोलकाता उदासीन रहा है। राज्य में मतदान प्रतिशत 80 से ऊपर जाता रहा है, वहीं कोलकाता में 60-65% से ज्यादा मतदान कभी नहीं हुआ। दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव है, उनमें कोलकाता की भी 11 सीटें हैं। इन सीटों पर एसआईआर के बाद होने वाले चुनाव का अंकगणित सियासत की भौतिकी और समाज के रसयान को उलट-पलट कर रहा है।इस नए अंकगणित की गहराई में उतरेंगे, तो पता चलेगा कि अगर एक भी नया मतदाता घर से न निकले और सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 के बराबर ही वोट पड़े, तो भी मतदान 93% की आसमानी ऊंचाइयों को छू लेगा। यह कोरा कागजी तिलिस्म है या कोई गहरा राजनीतिक संदेश? इन भंवर की परतों को उधेड़ने पर सच कुछ इस तरह से सामने आया।इस नए अंकगणित को समझने के लिए चौरंगी विधानसभा क्षेत्र सबसे सटीक उदाहरण है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कुल 2,09,713 पंजीकृत मतदाता थे। मतदान का प्रतिशत 55.40 रहा था। अब चुनाव आयोग की हालिया प्रशासनिक सफाई के बाद यहां 83,364 मतदाता (लगभग 40%) सूची से बाहर हो गए और मतदाताओं की संख्या घटकर मात्र 1,26,349 रह गई है। अब गणित का असली जादू देखिए। यदि 2026 में भी उतने ही वोट पड़े, जितने कि 2024 में पड़े थे तो कम हुए आधार के कारण मतदान का प्रतिशत स्वतः ही बढ़कर 91.96% हो जाएगा। यह उछाल किसी जन-उभार का परिणाम नहीं, बल्कि सूची से भूतिया और फर्जी मतदाताओं की विदाई का परिणाम है।आंकड़ों की इस मृगतृष्णा ने बंगाल की राजनीति में एक नया विमर्श खड़ा कर दिया है। यह सिर्फ प्रतिशत का उछाल नहीं है, बल्कि उन अदृश्य वोटों की कहानी है, जिन्हें यहां हार-जीत का मुख्य किरदार माना जाता है।तृणमूल इसे महज एक पाटीगणित (अंकगणित) बताकर खारिज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

तप रहा पूरा देश: 40 डिग्री से ऊपर वाले दुनिया के 100 शहरों में 92 भारत के, यूपी का बांदा सबसे गर्म

देश में शनिवार को सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस यूपी के बांदा का रहा। इसके बाद प्रयागराज में 45.5 डिग्री, वाराणसी में 45 डिग्री, झांसी में 44.8 डिग्री रहा। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। कई इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे ऊपर है, जिससे हीट स्ट्रेस की स्थिति बन रही है।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उत्तर भारत में रातें भी गर्म रह सकती हैं। यह स्थिति हीट डोम जैसे हालात की ओर इशारा करती है, जिसमें गर्म हवा एक क्षेत्र में फंस जाती है और तापमान लगातार बढ़ता रहता है।100 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 37 शहर हैं। प. बंगाल के 18, पंजाब के सात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के छह-छह, बिहार और ओडिशा के पांच-पांच, महाराष्ट्र के चार, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के दो-दो शहर शामिल हैं। ज्यादातर शहरों में तापमान तापमान 42 से 45 डिग्री दर्ज किया गया।दिल्ली में शनिवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हीटस्ट्रोक यूनिट बनाई गई है। इसमें कूलिंग टब, 200 किलो बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के काम पर रोक।सोमवार से सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।लोगों से दिन में 11 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह। सेल्फ लॉकडाउन अपनाने के लिए कहा।सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट बनाने का आदेश। ये सभी यूनिट 31 जुलाई तक चालू रखी जाएंगी।नर्मदापुरम जिले में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।मौसम विभाग ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

कैसे थमेगी अमेरिका-ईरान जंग?: अब्बास अराघची ने चुपचाप पाकिस्तान को बताई योजना, गेंद अब ट्रंप के पाले में

अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के उद्देश्य से एक खाका साझा किया है। उन्होंने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ हुई चर्चाओं के दौरान अपनी स्थिति स्पष्ट की।इस्लामाबाद से निकलने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अराघची ने कहा कि ईरान ने युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए एक व्यावहारिक खाके पर अपनी स्थिति साझा की है। उन्होंने आगे कहा कि यह देखना बाकी है कि क्या अमेरिका वास्तव में कूटनीति के प्रति गंभीर है।यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद्द कर दिया है। वहीं, नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय बैठकों के एक दिन बाद शनिवार शाम इस्लामाबाद से रवाना हुआ। इससे अमेरिका-ईरान शांति समझौते को मध्यस्थता करने के पाकिस्तान के महत्वाकांक्षी दावों को दूसरे दौर की बातचीत में झटका लगा।अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में संघर्ष का पूर्ण समाधान प्राप्त करने के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी नेताओं को आधिकारिक मांगों की सूची सौंपी। अब पाकिस्तान की ओर से अमेरिका और इस्राइल को ये मांगें बताई जाएंगी। गौरतलब है कि अराघची अपनी तीन देशों की यात्रा के हिस्से के रूप में ओमान और रूस का भी दौरा करेंगे।इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के नेतृत्व के भीतर भयानक आपसी कलह और भ्रम के कारण विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर की इस्लामाबाद की निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने आगे की बातचीत के लिए ईरान पर जिम्मेदारी डाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

क्या नहीं थमेगी जंग?: ईरान के रुख से नाराज ट्रंप बोले- विटकॉफ-कुशनर PAK नहीं जाएंगे; US को किस नुकसान की आशंका

उन्होंने आगे बताया है कि उनके प्रतिनिधि जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने ईरानियों से मिलने के लिए अपने प्रतिनिधियों का दौरा रद्द कर दिया है। उनका मानना है कि इस यात्रा और यात्रा की तैयारियों में बहुत ज्यादा समय बर्बाद हो रहा था। उन्होंने फॉक्स न्यूज को भी इस रद्दीकरण के बारे में बताया है। इस बीच, खबर है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात के बाद शनिवार शाम इस्लामाबाद से वापस लौट गए हैं।ट्रंप ने इस अहम दौरे को रद्द करने के पीछे ईरान की अंदरूनी राजनीति को सबसे बड़ी वजह बताया है। उनका कहना है कि ईरान के नेतृत्व में बहुत ज्यादा आपसी लड़ाई और भारी भ्रम फैला हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वहां किसी को नहीं पता कि सत्ता किसके हाथ में है और फैसले कौन ले रहा है, खुद ईरानियों को भी इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका के पास सारे पत्ते (ताकत) हैं और ईरान के पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान बात करना चाहता है, तो उन्हें बस अमेरिका को फोन करना होगा।इस कूटनीतिक दौरे के रद्द होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या अमेरिका अब फिर से ईरान पर हमला करेगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने एक अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस को बताया कि दूतों की यात्रा रद्द होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि अमेरिका ईरान पर युद्ध फिर से शुरू कर देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने अभी तक युद्ध शुरू करने के बारे में कुछ नहीं सोचा है। उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में भी यही दोह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

क्या नहीं थमेगी जंग?: ईरान के रुख से नाराज ट्रंप बोले- विटकॉफ-कुशनर PAK नहीं जाएंगे; US को किस नुकसान की आशंका

उन्होंने आगे बताया है कि उनके प्रतिनिधि जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने ईरानियों से मिलने के लिए अपने प्रतिनिधियों का दौरा रद्द कर दिया है। उनका मानना है कि इस यात्रा और यात्रा की तैयारियों में बहुत ज्यादा समय बर्बाद हो रहा था। उन्होंने फॉक्स न्यूज को भी इस रद्दीकरण के बारे में बताया है। इस बीच, खबर है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात के बाद शनिवार शाम इस्लामाबाद से वापस लौट गए हैं।ट्रंप ने इस अहम दौरे को रद्द करने के पीछे ईरान की अंदरूनी राजनीति को सबसे बड़ी वजह बताया है। उनका कहना है कि ईरान के नेतृत्व में बहुत ज्यादा आपसी लड़ाई और भारी भ्रम फैला हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वहां किसी को नहीं पता कि सत्ता किसके हाथ में है और फैसले कौन ले रहा है, खुद ईरानियों को भी इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका के पास सारे पत्ते (ताकत) हैं और ईरान के पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान बात करना चाहता है, तो उन्हें बस अमेरिका को फोन करना होगा।इस कूटनीतिक दौरे के रद्द होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या अमेरिका अब फिर से ईरान पर हमला करेगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने एक अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस को बताया कि दूतों की यात्रा रद्द होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि अमेरिका ईरान पर युद्ध फिर से शुरू कर देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने अभी तक युद्ध शुरू करने के बारे में कुछ नहीं सोचा है। उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में भी यही दोह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: विटकॉफ-कुशनर नहीं जाएंगे पाकिस्तान, ट्रंप बोले- ईरान के रुख के कारण रद्द किया दौरा

10:04 PM, 25-Apr-2026 ‘फिलहाल हमले की योजना नहीं’, ट्रंप बोले- बातचीत के लिए तैयार, वो जब चाहे हमें कॉल कर सकते अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि फिलहाल अमेरिका की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करने की कोई योजना नहीं है। ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सिओस से कहा कि हमने अभी इस बारे में नहीं सोचा है। वहीं, फॉक्स न्यूज से बातचीत में उन्होंने संकेत दिया कि वॉशिंगटन बातचीत के लिए तैयार है और कहा, वे जब चाहें हमें कॉल कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद नहीं जाएंगे, जहां ईरान-इस्राइल युद्धविराम वार्ता को फिर से शुरू कराने की कोशिश होनी थी। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अराघची शनिवार शाम पाकिस्तान से लौट गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि फिलहाल अमेरिका की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करने की कोई योजना नहीं है। ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सिओस से कहा कि हमने अभी इस बारे में नहीं सोचा है। वहीं, फॉक्स न्यूज से बातचीत में उन्होंने संकेत दिया कि वॉशिंगटन बातचीत के लिए तैयार है और कहा, वे जब चाहें हमें कॉल कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद नहीं जाएंगे, जहां ईरान-इस्राइल युद्धविराम वार्ता को फिर से शुरू कराने की कोशिश होनी थी। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अराघची शनिवार शाम पाकिस्तान से लौट गए। 09:37 PM, 25-Apr-2026 ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे कुशनर और स्टीव-विटकॉफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए अमेरिकी वार्ताकारों की प्रस्तावित पाकिस्तान यात्रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 25, 2026 · 2 min · National Desk