उन्होंने आगे बताया है कि उनके प्रतिनिधि जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने ईरानियों से मिलने के लिए अपने प्रतिनिधियों का दौरा रद्द कर दिया है। उनका मानना है कि इस यात्रा और यात्रा की तैयारियों में बहुत ज्यादा समय बर्बाद हो रहा था। उन्होंने फॉक्स न्यूज को भी इस रद्दीकरण के बारे में बताया है। इस बीच, खबर है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात के बाद शनिवार शाम इस्लामाबाद से वापस लौट गए हैं।ट्रंप ने इस अहम दौरे को रद्द करने के पीछे ईरान की अंदरूनी राजनीति को सबसे बड़ी वजह बताया है। उनका कहना है कि ईरान के नेतृत्व में बहुत ज्यादा आपसी लड़ाई और भारी भ्रम फैला हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वहां किसी को नहीं पता कि सत्ता किसके हाथ में है और फैसले कौन ले रहा है, खुद ईरानियों को भी इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका के पास सारे पत्ते (ताकत) हैं और ईरान के पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान बात करना चाहता है, तो उन्हें बस अमेरिका को फोन करना होगा।इस कूटनीतिक दौरे के रद्द होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या अमेरिका अब फिर से ईरान पर हमला करेगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने एक अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस को बताया कि दूतों की यात्रा रद्द होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि अमेरिका ईरान पर युद्ध फिर से शुरू कर देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने अभी तक युद्ध शुरू करने के बारे में कुछ नहीं सोचा है। उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में भी यही दोह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
क्या नहीं थमेगी जंग?: ईरान के रुख से नाराज ट्रंप बोले- विटकॉफ-कुशनर PAK नहीं जाएंगे; US को किस नुकसान की आशंका
उन्होंने आगे बताया है कि उनके प्रतिनिधि जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने ईरानियों से मिलने के लिए अपने प्रतिनिधियों का दौरा रद्द कर दिया है। उनका मानना है कि इस यात्रा और यात्रा की तैयारियों में बहुत ज्यादा समय बर्बाद हो रहा था। उन्होंने फॉक्स न्यूज को भी इस रद्दीकरण के बारे में बताया है। इस बीच, खबर है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी पाकिस्तानी अधिकारि