Hot Seat Results: बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू; देखें पूरी टैली

स्टालिन को लगा बड़ा झटका, अभिनेता विजय की दोहरी जीत तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक जमीन हिला दी है। जहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी ही सीट नहीं बचा पाए, वहीं राजनीति में कदम रखने वाले सुपरस्टार विजय ने दोहरी जीत के साथ सबको चौंका दिया है। विधानसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार ताजा स्थिति कोलाथुर एमके. स्टालिन हार एदापद्दी के. पलानीस्वामी जीत पेरम्बूर टीवीके प्रमुख विजय जीत त्रिची ईस्ट टीवीके प्रमुख विजय जीत चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी उदयनिधि स्टालिन जीत बोडिनायक्कनूर ओ. पन्नीरसेल्वम जीत मैलापुर तमिलिसाई सुंदरराजन हार अविनाशी एल. मुरुगन अविनाशी हार इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर कोलाथुर सीट पर देखने को मिला। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की हार ने डीएमके के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इसे शहरी मतदाताओं की नाराजगी और सरकार के प्रति एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।टीवीके प्रमुख अभिनेता विजय ने पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट, दोनों ही सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी के प्रवेश से न केवल वोट बैंक बंटा, बल्कि त्रिची ईस्ट जैसे त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने अपनी ताकत साबित कर दी।अन्नाद्रमुक से निष्कासित होने के बाद द्रमुक के टिकट पर मैदान में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम बोडिनायक्कनूर सीट जीतने में सफल रहे। उन्होंने साबित किया कि इस क्षेत्र में उनकी व्यक्तिगत पकड़ आज भी कायम है।पार्टी के बड़े चेहरे पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन अपनी सीटें बचाने में नाकाम रहे। मैलापुर और अविनाशी जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर भाजपा को हार का स्वाद चखना पड़ा है।जहां विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी ने एदापद्दी की अपनी पारंपरिक सीट से जीत का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Drone Attack: यूएई के फुजैराह तेल क्षेत्र में ईरान का ड्रोन हमला, तीन भारतीय नागरिक घायल

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक फुजैराह मीडिया कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि तीनों घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर दी जाएगी।अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये ड्रोन हमले ईरान की जमीन से किए गए थे। इन हमलों के बाद फुजैराह के एक इलाके में आग लग गई। नागरिक सुरक्षा दल तत्काल मौके पर तैनात कर दिए गए और वे आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।वहीं, अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों या अप्रमाणित रिपोर्टों को प्रसारित करने से बचें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 1 min · National Desk

Hot Seat Results: बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू; देखें पूरी टैली

स्टालिन को लगा बड़ा झटका, अभिनेता विजय की दोहरी जीत तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक जमीन हिला दी है। जहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी ही सीट नहीं बचा पाए, वहीं राजनीति में कदम रखने वाले सुपरस्टार विजय ने दोहरी जीत के साथ सबको चौंका दिया है। विधानसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार ताजा स्थिति कोलाथुर एमके. स्टालिन हार एदापद्दी के. पलानीस्वामी जीत पेरम्बूर टीवीके प्रमुख विजय जीत त्रिची ईस्ट टीवीके प्रमुख विजय जीत चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी उदयनिधि स्टालिन जीत बोडिनायक्कनूर ओ. पन्नीरसेल्वम जीत मैलापुर तमिलिसाई सुंदरराजन हार अविनाशी एल. मुरुगन अविनाशी हार इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर कोलाथुर सीट पर देखने को मिला। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की हार ने डीएमके के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इसे शहरी मतदाताओं की नाराजगी और सरकार के प्रति एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।टीवीके प्रमुख अभिनेता विजय ने पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट, दोनों ही सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी के प्रवेश से न केवल वोट बैंक बंटा, बल्कि त्रिची ईस्ट जैसे त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने अपनी ताकत साबित कर दी।अन्नाद्रमुक से निष्कासित होने के बाद द्रमुक के टिकट पर मैदान में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम बोडिनायक्कनूर सीट जीतने में सफल रहे। उन्होंने साबित किया कि इस क्षेत्र में उनकी व्यक्तिगत पकड़ आज भी कायम है।पार्टी के बड़े चेहरे पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन अपनी सीटें बचाने में नाकाम रहे। मैलापुर और अविनाशी जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर भाजपा को हार का स्वाद चखना पड़ा है।जहां विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी ने एदापद्दी की अपनी पारंपरिक सीट से जीत का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

मोयना का अशोक डिंडा पर भरोसा कायम: दूसरी बार जीते पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, 10 गुना से ज्यादा वोटों से जीते

मोयना का अशोक डिंडा पर भरोसा कायम: दूसरी बार जीते पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, 10 गुना से ज्यादा वोटों से जीते और पढ़ें भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा लगातार दूसरी बार पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव जीते हैं। भाजपा ने डिंडा को मोयना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। डिंडा पिछली बार इसी सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने थे और एक बार फिर मोयना की जनता ने डिंडा पर अपना भरोसा कायम रखा है। डिंडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2021 में भाजपा से जुड़े थे। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को दी मात डिंडा ने 2021 में मोयना सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के संग्राम कुमार डोलाई को 1260 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, इस बार उन्होंने अपने जीत का अंत काफी बड़ा कर लिया। डिंडा ने इस बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के चंदन मंडल को 16241 वोटों के अंतर से मात दी। इस तरह उन्होंने लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की। भारत के लिए खेल चुके हैं डिंडा अशोक डिंडा ने 2009 में भारत के लिए टी20 में डेब्यू किया था और उन्होंने इस प्रारूप में देश के लिए आखिरी बार 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वहीं, डिंडा ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और 2013 में इंग्लैंड के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

भवानीपुर में खिला कमल: शुभेंदु अधिकारी ने दी सीएम ममता बनर्जी को शिकस्त, दीदी की राजनीति को लेकर किया ये दावा

शुभेंदु अधिकारी ने अपनी जीत के आंकड़ों को साझा करते हुए कहा, ‘यह जीत बहुत महत्वपूर्ण थी। ममता बनर्जी को हराना अनिवार्य था। यह राजनीति से ममता बनर्जी का संन्यास है। इस बार भी वह 15,000 से अधिक मतों से हार गईं।’ मतदान के पैटर्न पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुस्लिमों ने उनके लिए खुलकर वोट किया। वार्ड नंबर 77 में सभी मुस्लिम मतदाताओं ने ममता को वोट दिया। वहीं हिंदुओं, सिखों, जैनों और बौद्धों ने मुझे आशीर्वाद दिया और जिताया।‘शुभेंदु ने इस जीत को विचारधारा की जीत बताते हुए कहा, ‘यह जीत हिंदुत्व की जीत है। सीपीआईएम के कट्टर समर्थकों ने भी मुझे वोट दिया। भवानीपुर में सीपीएम के 13,000 वोट थे, जिनमें से कम से कम 10,000 वोट मुझे ट्रांसफर हुए। मैं इसके लिए सीपीएम मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने दावा किया कि बंगाली हिंदुओं के साथ-साथ गुजराती, जैन, मारवाड़ी, पूर्वांचली और सिख समुदाय ने उन्हें खुलकर समर्थन दिया है।केंद्रीय नेतृत्व से संवाद पर शुभेंदु ने बताया, ‘अमित शाह ने मुझे दो-तीन बार फोन किया था। वह भवानीपुर को लेकर चिंतित थे। मैंने उन्हें पहले ही आश्वस्त कर दिया था। फोन इस्तेमाल करने की अनुमति न होने के कारण मैं बात नहीं कर पाया था, लेकिन अब उन्हें जानकारी दूंगा। वह इंतजार कर रहे हैं। अभी मुझे नंदीग्राम का प्रमाण पत्र भी लेना है।‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भवानीपुर की इस ऐतिहासिक जीत पर ट्वीट करते हुए जनता का आभार जताया और शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘भवानीपुर के लोगों को मेरा नमन। आपका जनादेश स्पष्ट कर चुका है कि बंगाल अब अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। शुभेंदु अधिकारी जी को इस प्रचंड जीत के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

केरल में खुला भाजपा का खाता: इन तीन सीटों पर दर्ज की जीत, जानें प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर ने क्या कहा

क्रमांक सीट विजेता उम्मीदवार कुल वोट जीत का अंतर स्थिति 1 चथन्नूर बी.बी. गोपाकुमार 51,923 4,398 16/16 2 कझाकोट्टम वी. मुरलीधरन 46,564 428 18/18 3 नेमोम राजीव चंद्रशेखर 57,192 4,978 25/25 केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के अब तीन विधायक होंगे। उन्होंने इस जीत को कांग्रेस और माकपा के उन दावों का करारा जवाब बताया है, जिसमें कहा गया था कि भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।पार्टी मुख्यालय में राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘आज नेमोम और चथन्नूर और कझाकोट्टम की जनता ने कांग्रेस और माकपा को स्पष्ट जवाब दे दिया है। अब विधानसभा में भाजपा-एनडीए के तीन विधायक होंगे।’ चंद्रशेखर ने शुरू से ही इस चुनाव को ‘माकपा विरोधी चुनाव’ करार दिया था। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार और सबरीमाला से जुड़े कथित मुद्दों से तंग आ चुके थे, जिसका असर नतीजों में दिख रहा है।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कोल्लम जिले की चथन्नूर सीट से भाजपा उम्मीदवार बीबी गोपकुमार ने 4, 398 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, राजधानी की हाई-प्रोफाइल नेमोम सीट पर खुद राजीव चंद्रशेखर ने 4,978 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इसके अलावा कझाकोट्टम से वी मुरलीधरन ने भी जीत दर्ज की है। चंद्रशेखर ने केवल केरल ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य हिस्सों में हुए चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने प्रचार के दौरान बार-बार कहा था कि भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी, लेकिन जनता ने उनके घमंड को तोड़ दिया है।केरल की राजनीति में नेमोम सीट भाजपा के लिए सबसे खास है। साल 2016 में ओ राजगोपाल ने यहीं से जीत दर्ज कर केरल विधानसभा में पार्टी का खाता खोला था। ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

Thalapathy Vijay: पिता के घर पहुंचकर विजय ने बजाई सीटी, बालकनी से फैंस का किया अभिवादन

अभिनेता विजय ने सिनेमाई पर्दे पर अपना लोहा मनवाया। अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया। अब वे राजनीति में उतरे हैं। पहली बार अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के जरिए वे चुनावी अखाड़े में उतरे और यहां भी करिश्मा कर दिखाया। राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर उनकी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। एक्टर जीत पक्की होते देख अपने पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। VIDEO | Tamil Nadu Election Results: Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) chief Vijay waves at supporters giving him huge cheer at his father’s residence in Chennai. His party is set to emerge as the single largest party in Tamil Nadu Assembly Polls.#TamilNaduPollResults2026… pic.twitter.com/v1Od59GynR — Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026 VIDEO | Tamil Nadu Election Results: Ecstatic as Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) has emerged as the single largest party, party chief Vijay’s father SA Chandrasekhar says, “We are very happy, I met my son…"#TamilNaduPollResults2026 #Results2026WithPTI… pic.twitter.com/Z819BmlWND — Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026 #WATCH | Tamil Nadu | TVK chief and actor Vijay leaves from his residence in Chennai to meet his father His party, TVK is leading on 109 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/KBq34LCiHj — ANI (@ANI) May 4, 2026 तमिलनाडु चुनाव में अपनी पार्टी टीवीके के शानदार प्रदर्शन के बाद विजय अपने पिता के चेन्नई स्थित घर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। समर्थकों ने भी विजय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

Hot Seat Results Live: पांच प्रदेशों में तीन CM आगे, स्टालिन पीछे; सबसे चर्चित विधानसभा सीटों पर किनका दबदबा?

यह राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट है, जहां तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधा और कांटे का मुकाबला बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है। शुभेंदु और ममता 2021 में भी आमने-सामने थे। तब ममता शुभेंदु के गढ़ नंदीग्राम में चुनाव लड़ने पहुंचीं थीं। जहां उन्हें हार मिली थी।उत्तर बंगाल की इस अस्थिर सीट पर टीएमसी के उदयन गुहा और भाजपा के अजय रॉय के बीच टक्कर है। यह अहम इसलिए है क्योंकि 2021 के चुनाव में यहां हार-जीत का अंतर महज 57 वोटों का रहा था। तब भाजपा के नीशीथ प्रमाणिक ने टीएमसी के उदयन गुहा को मात दी थी। 2007 के भूमि विरोध प्रदर्शनों का केंद्र रही इस सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी का सामना टीएमसी के पवित्र कर से है। 2021 के चुनाव में शुभेंदु ने इस सीट पर खुद को चुनौती पेश करने आईं ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया था।यह अल्पसंख्यक बहुल सीट है, जहां आईएसएफ के मौजूदा विधायक नौशाद सिद्दीकी को टीएमसी के शौकत मोल्ला कड़ी चुनौती दे रहे हैं। पिछली बार टीएमसी का जोर होने के बावजूद नौशाद ने यह सीट जीती थी।संदेशखाली में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा संघर्ष है, जबकि आसनसोल दक्षिण में औद्योगिक गिरावट और बेरोजगारी के बीच भाजपा की अग्निमित्रा पॉल और टीएमसी के तापस बनर्जी आमने-सामने हैं। 7. खड़गपुर सदर: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष यहां से अपनी वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उनका कड़ा मुकाबला टीएमसी के प्रदीप सरकार से है, जिन्होंने 2019 के उपचुनाव में यह सीट जीती थी। हालांकि, 2021 के चुनाव में यहां से भाजपा के हिरंमय चट्टोपाध्याय ने प्रदीप सरकार को मात दी थी। 8. नौदा और रेजिनगर: इन दोनों सीटों से हुमायूं कबीर मैदान में हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

केरल में खुला भाजपा का खाता: चथन्नूर सीट से बीबी गोपाकुमर ने दर्ज की जीत, जानिए नेमोम का हाल

उम्मीदवार पार्टी कुल वोट स्थिति अंतर बी.बी. गोपाकुमार भाजपा 51,923 विजेता — एडवोकेट आर. राजेंद्रन सीपीआई 47,525 उपविजेता 4,398 वोट से हार पार्टी मुख्यालय में राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘आज नेमोम और चथन्नूर की जनता ने कांग्रेस और माकपा को स्पष्ट जवाब दे दिया है। अब विधानसभा में भाजपा-एनडीए के दो विधायक होंगे।’ चंद्रशेखर ने शुरू से ही इस चुनाव को ‘माकपा विरोधी चुनाव’ करार दिया था। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार और सबरीमाला से जुड़े कथित मुद्दों से तंग आ चुके थे, जिसका असर नतीजों में दिख रहा है।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कोल्लम जिले की चथन्नूर सीट से भाजपा उम्मीदवार बीबी गोपकुमार ने 4, 398 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, राजधानी की हाई-प्रोफाइल नेमोम सीट पर खुद राजीव चंद्रशेखर 18 में से 14 राउंड पूरे होने के बाद 4,100 से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। इन दोनों सीटों पर भाजपा की जीत अब महज औपचारिक घोषणा की बात रह गई है।चंद्रशेखर ने केवल केरल ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य हिस्सों में हुए चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने प्रचार के दौरान बार-बार कहा था कि भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी, लेकिन जनता ने उनके घमंड को तोड़ दिया है।केरल की राजनीति में नेमोम सीट भाजपा के लिए सबसे खास है। साल 2016 में ओ राजगोपाल ने यहीं से जीत दर्ज कर केरल विधानसभा में पार्टी का खाता खोला था। हालांकि 2021 में पार्टी यह सीट हार गई थी, लेकिन 2026 में प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारकर भाजपा ने इसे फिर से अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई बना लिया। दूसरी ओर, कोल्लम जिले की चथन्नूर सीट पर भाजपा का आधार काफी पुराना है। यहां बीबी गोपक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk

केरल में जली लालटेन: विधानसभा चुनाव में पहली बार RJD प्रत्याशी की जीत, लालू यादव की पार्टी के ये नेता कौन हैं?

और पढ़ें कूत्तुपरम्बा सीट पर किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले? यह पहली बार है जब राजद से कोई उम्मीदवार केरल में विधानसभा चुनाव जीता है। पीके प्रवीण को कुल 70448 वोट मिले हैं। उन्होंने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की उम्मीदवार जयंती राजन को 1286 मतों के अंतर से हराया है। जयंती को कुल 69162 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शिजीलाल रहे, जिन्हें 22195 वोट मिले। किस दल को कितनी सीटों पर जीत मिली? निर्वाचन आयोग के अब तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 42 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 20 सीटों पर जीत हासिल की है और छह सीट पर आगे है। आईयूएमएल ने नौ सीटें हासिल की हैं और 13 पर आगे हैं। आयोग के मुताबिक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है व तीन पर आगे है। इसके अलावा, केरल कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं और एक पर आगे है। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और दो पर आगे है। ये भी पढ़ें: पीके प्रवीण कौन हैं? चुनावी हलफनामे के अनुसार पीके प्रवीण एक कारोबारी हैं। उन्होंने अन्नामलाई विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और एम.फिल की पढ़ाई की है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हं, जिसमें 1.33 करोड़ की चल संपत्ति व 2.05 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। उन पर 15 लाख रुपये की देनदारी है। उनके ऊपर अब तक कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। यह पहली बार है जब राजद से कोई उम्मीदवार केरल में विधानसभा चुनाव जीता है। पीके प्रवीण को कुल 70448 वोट मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 2 min · National Desk