Bihar Cabinet: बिहार में सात मई को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी भी आएंगे; संजय सरावगी ने बताई सारी बात

सम्राट चौधरी फिलहाल 30 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी में हैं। इनमें भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रामविलास) से और रालोमो व हम से एक-एक मंत्री बनेंगे। गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा अपने पास ही रखेगी। जदयू, रालोमो और हम कोई खास प्रयोग नहीं करेगी। नवंबर 2025 में नई सरकार में जिन लोगों ने शपथ ली थी, उन्हें ही दुबारा मौका दिया जाएगा।15 अप्रैल को नई सरकार बनने के बाद से अब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काम करने के तौर तरीके और बयानों से स्पष्ट हो गया है कि वह एक नई टीम चाहते हैं। सम्राट चौधरी के करीबी इसे ‘नई विकास टीम’ का नाम दे रहे हैं। नई टीम में कई चेहरों का नाम फाइल हो चुका है। कुछ पर मंथन चल रहा है। इधर, पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की कथित नाराजगी और भूमिहार समाज में उठ रहे असंतोष को देखते हुए पार्टी कोई बड़ा और चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। हाल की घटनाओं पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। भूमिहार समाज भी भाजपा पर अपने नेता की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। वह भी एमएलसी हैं और उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं बचा है। उनके राजनीतिक कद को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि पार्टी उन्हें दोबारा मंत्री बना सकती है और आगे चलकर फिर से विधान परिषद भेजने की रणनीति अपना सकती है।वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की है। पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के तहत सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश में है। संकेत यह मिल रहे हैं कि भाज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

सिर्फ एक वोट से जीता चुनाव: कौन हैं विजय की पार्टी के एस. सेतुपति? जिन्होंने मंत्री पेरियाकरुप्पन को हराया

चुनाव आयोग के अनुसार, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के उम्मीदवार श्रीनिवास सेतुपति आर ने 83,375 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि पेरियाकरुप्पन को 83,374 वोट मिले। मतगणना के दौरान मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी राउंड से पहले पेरियाकरुप्पन करीब 30 वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम चरण में नतीजा पलट गया और TVK उम्मीदवार ने बाजी मार ली। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार केसी थिरुमारन तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 29,054 वोट मिले।यह हार कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि पेरियाकरुप्पन राज्य सरकार में मंत्री पद संभाल रहे थे। उनकी हार न सिर्फ DMK के लिए झटका है, बल्कि राज्य की राजनीति में बदलते रुझानों का भी संकेत देती है। इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी है।(यह खबर अपडेट की जा रही है) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी के साथ तेज बारिश, पारा गिरा; आज भी आंधी-पानी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर 11-20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ओले गिरे। इसके अलावा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तेलंगाना के आदिलाबाद में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में 6 मई तक और उत्तराखंड में 8 मई तक छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी होने, गरज और बिजली की कड़क के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार में भी बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। दिल्ली समेत एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़ में बिजली कड़कने, तेज आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: ट्रंप बोले- ईरान को दुनिया से मिटा देंगे; देश में आज भी आंधी-पानी का अलर्ट, पढ़ें सुर्खियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो उसे दुनिया से मिटा देंगे। वहीं, देश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इधर, उत्तराखंड में बड़े नेताओं को फर्जी कॉल और आवाज की नकल के जरिए ठगने के सनसनीखेज मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। उधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता पर अमित शाह की आक्रामक रणनीति भारी पड़ी है। सत्ता के भय का तिलिस्म टूट चुका है। एक ओर, योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर वाराणसी में 5 और 6 मई को व्यापक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी के चुनावी नतीजों ने देश को चौंकाया है। वहीं, पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की सीमा के भीतर हमले किए हैं, जिनमें तीन नागरिक के मरने का दावा किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 1 min · National Desk

Bengal Election: 'बांचते चाईं बीजेपी ताई का दिया नारा', बंगाल में सुनील बंसल बने भाजपा के लिए साइलेंट गेमचेंजर

लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त को बंसल ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया। बंग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की प्रताड़ना को जमीनी स्तर पर मुद्दा बना कर तृणमूल के भोद्रोलोक और बंगाल अस्मिता से जुड़े वोट बैंक को तोड़ने के लिए बांचते चाईं-बीजेपी ताई (जीना है तो भाजपा जरूरी) का नारा गढ़ा जो देखते ही देखते पार्टी का प्रमुख नारा बन गया। जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा करने के लिए बंसल ने कई प्रयोग किए। इसके लिए 1.65 लाख घर-घर बैठकें आयोजित करने के साथ ही हर विधानसभा में कमल मेलाओं का आयोजन और फुटबॉल मैच आयोजित कराए। इस दौरान हिंसा के कारण वोट देने से वंचित रहने वाले बूथों की पहचान की, जिससे हिंसामुक्त चुनाव में मदद मिली।बंसल ने ऐसे वर्ग को चिन्हित किया जो बीते कई चुनाव से वोट नहीं डाल पा रहे थे। उनकी टीम का दावा है कि इस चुनाव में करीब 10% ऐसे मतदाताओं ने वोट डाले जो इससे पहले मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते थे। तृणमूल के ताकतवर महिला वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए उन्होंने संदेशखाली व आरजीकर दुष्कर्म मामले को महिला स्वाभिमान और सम्मान से जोड़ने की सफल रणनीति बनाई। भाजपा नेताओं के मछली खाने जैसे दृश्य पार्टी को बंगाल अस्मिता से जोड़ने के लिए बंसल की ही बनाई रणनीति थी। इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल की सिंडिकेट राजनीति पर भी जमीनी स्तर पर प्रहार की रणनीति तैयार की और सबसे अहम टिकट वितरण में स्थानीय लोगों को तरजीह दी। पश्चिम बंगाल में अब मिली सफलता ने सवालों को पीछे छोड़ दिया है और राष्ट्रीय राजनीति में बंसल के कद को और बड़ा कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

Election Results: क्षत्रपों की मुखर आवाज हुई कुंद, बनी अखिल भारतीय पार्टी; BJP के लिए क्यों बेहद अहम नतीजे?

द्रमुक व तृणमूल की हार से विपक्ष और कमजोर पड़ा। बंगाल की जीत राज्यसभा में भाजपा को अपने दम पर बहुमत में मददगार साबित होगी। बंगाल में सत्ताधारी दल को लोकसभा में ऐतिहासिक रूप से बढ़त मिलती रही है। 2029 के आम चुनाव के लिए भी राह आसान होगी। भाजपा दावा कर सकती है कि वह ऐसी पार्टी है, जिसकी अपील विभिन्न क्षेत्रों और संस्कृतियों तक फैली हुई है।बंगाल में जीत और असम में तीसरी बार सत्ता बरकरार रखना, पार्टी के लिए नई ऊंचाई है। कभी सिर्फ हिंदी बेल्ट तक सीमित मानी जाने वाली भाजपा ने पश्चिम भारत को जीतने के बाद अब बंगाल के गढ़ पर भी कब्जा कर पूर्वी भारत तक अपनी पहुंच बना ली। यह इस वैचारिक दावे को भी मजबूती देता है कि भारतीय सभ्यता एक ही इकाई है। बंगाल में जीत के साथ, खुद को सिर्फ हिंदू, हिंदी, हिंदुस्तान व आक्रामक राजनीति से जोड़कर देखने वाली सोच को भी खत्म कर दिया।भाजपा ने तकरीबन उन सभी क्षेत्रीय क्षत्रपों को खत्म कर दिया, जो उसके लिए चुनौती बन सकते थे। शरद पवार व अरविंद केजरीवाल के कमजोर पड़ने तथा नीतीश कुमार व नवीन पटनायक के प्रभाव के फीका पड़ने के बाद अब ममता, स्टालिन व विजयन भी हार गए।तमिलनाडु में भाजपा विजय की टीवीके की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा सकती है। सूत्राें का कहना है, भाजपा ने आखिरी मिनट तक बातचीत का रास्ता खुला रखा था और चूंकि विजय अकेले दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए हम विकल्प खुले रखेंगे।दक्षिण के दो राज्य केरल व तमिलनाडु अब भी भाजपा की पहुंच से बाहर हैं, पर भाजपाशासित राज्यों में 78% आबादी रहती है। हालांकि, दक्षिण में भाजपा के प्रदर्शन को झटका कहना जल्दबाजी होगी। पार्टी ने केरल में तीन सीटें जीत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु में एक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

भवानीपुर में खिला कमल: शुभेंदु अधिकारी ने दी सीएम ममता बनर्जी को शिकस्त, दीदी की राजनीति को लेकर किया ये दावा

शुभेंदु अधिकारी ने अपनी जीत के आंकड़ों को साझा करते हुए कहा, ‘यह जीत बहुत महत्वपूर्ण थी। ममता बनर्जी को हराना अनिवार्य था। यह राजनीति से ममता बनर्जी का संन्यास है। इस बार भी वह 15,000 से अधिक मतों से हार गईं।’ मतदान के पैटर्न पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुस्लिमों ने उनके लिए खुलकर वोट किया। वार्ड नंबर 77 में सभी मुस्लिम मतदाताओं ने ममता को वोट दिया। वहीं हिंदुओं, सिखों, जैनों और बौद्धों ने मुझे आशीर्वाद दिया और जिताया।‘शुभेंदु ने इस जीत को विचारधारा की जीत बताते हुए कहा, ‘यह जीत हिंदुत्व की जीत है। सीपीआईएम के कट्टर समर्थकों ने भी मुझे वोट दिया। भवानीपुर में सीपीएम के 13,000 वोट थे, जिनमें से कम से कम 10,000 वोट मुझे ट्रांसफर हुए। मैं इसके लिए सीपीएम मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने दावा किया कि बंगाली हिंदुओं के साथ-साथ गुजराती, जैन, मारवाड़ी, पूर्वांचली और सिख समुदाय ने उन्हें खुलकर समर्थन दिया है।केंद्रीय नेतृत्व से संवाद पर शुभेंदु ने बताया, ‘अमित शाह ने मुझे दो-तीन बार फोन किया था। वह भवानीपुर को लेकर चिंतित थे। मैंने उन्हें पहले ही आश्वस्त कर दिया था। फोन इस्तेमाल करने की अनुमति न होने के कारण मैं बात नहीं कर पाया था, लेकिन अब उन्हें जानकारी दूंगा। वह इंतजार कर रहे हैं। अभी मुझे नंदीग्राम का प्रमाण पत्र भी लेना है।‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भवानीपुर की इस ऐतिहासिक जीत पर ट्वीट करते हुए जनता का आभार जताया और शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘भवानीपुर के लोगों को मेरा नमन। आपका जनादेश स्पष्ट कर चुका है कि बंगाल अब अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। शुभेंदु अधिकारी जी को इस प्रचंड जीत के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अमेरिकी जहाजों पर किया हमला तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे

यह तनाव तब बढ़ा जब ईरान ने उन जहाजों को निशाना बनाया जिन्हें अमेरिकी सेंट्रल कमांड ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के तहत सुरक्षा दी जा रही थी। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर यह मिशन शुरू किया गया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि ईरान ने कुछ देशों के जहाजों पर हमले किए हैं। इन जहाजों में दक्षिण कोरिया का एक मालवाहक जहाज भी शामिल है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से यह समुद्री रास्ता प्रभावी रूप से बंद पड़ा है।ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सात छोटी नावों को मार गिराया है। ईरान के लोग इन नावों को ‘फास्ट बोट’ कहते हैं। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि अब ईरान के पास बस यही नावें बची हैं। उन्होंने दक्षिण कोरिया से भी इस मिशन में शामिल होने का आग्रह किया। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने दक्षिण कोरिया के जहाज पर भी हमला किया है, इसलिए अब समय आ गया है कि दक्षिण कोरिया इस अभियान का हिस्सा बने।राष्ट्रपति ने आगे कहा कि दक्षिण कोरियाई जहाज के अलावा फिलहाल किसी और जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस पूरे घटनाक्रम पर युद्ध सचिव पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन मंगलवार सुबह एक मीडिया वार्ता करेंगे। इसमें वे स्थिति की विस्तार से जानकारी देंगे।ट्रंप ने यह भी साफ किया कि इस क्षेत्र में अमेरिकी सेना की मौजूदगी और ताकत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा ऊंचे दर्जे के हथियार और गोला-बारूद मौजूद हैं। ट्रंप के अनुसार अमेरिका के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन सैन्य उपकरण हैं। पूरी दुनिया में अमेरिका के सैन्य ठिकाने फैले हुए हैं और वे सभी हथियारों से पूरी तरह लैस हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

Hot Seat Results: बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू; देखें पूरी टैली

स्टालिन को लगा बड़ा झटका, अभिनेता विजय की दोहरी जीत तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक जमीन हिला दी है। जहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी ही सीट नहीं बचा पाए, वहीं राजनीति में कदम रखने वाले सुपरस्टार विजय ने दोहरी जीत के साथ सबको चौंका दिया है। विधानसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार ताजा स्थिति कोलाथुर एमके. स्टालिन हार एदापद्दी के. पलानीस्वामी जीत पेरम्बूर टीवीके प्रमुख विजय जीत त्रिची ईस्ट टीवीके प्रमुख विजय जीत चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी उदयनिधि स्टालिन जीत बोडिनायक्कनूर ओ. पन्नीरसेल्वम जीत मैलापुर तमिलिसाई सुंदरराजन हार अविनाशी एल. मुरुगन अविनाशी हार इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर कोलाथुर सीट पर देखने को मिला। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की हार ने डीएमके के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इसे शहरी मतदाताओं की नाराजगी और सरकार के प्रति एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।टीवीके प्रमुख अभिनेता विजय ने पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट, दोनों ही सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी के प्रवेश से न केवल वोट बैंक बंटा, बल्कि त्रिची ईस्ट जैसे त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने अपनी ताकत साबित कर दी।अन्नाद्रमुक से निष्कासित होने के बाद द्रमुक के टिकट पर मैदान में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम बोडिनायक्कनूर सीट जीतने में सफल रहे। उन्होंने साबित किया कि इस क्षेत्र में उनकी व्यक्तिगत पकड़ आज भी कायम है।पार्टी के बड़े चेहरे पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन अपनी सीटें बचाने में नाकाम रहे। मैलापुर और अविनाशी जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर भाजपा को हार का स्वाद चखना पड़ा है।जहां विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी ने एदापद्दी की अपनी पारंपरिक सीट से जीत का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Drone Attack: यूएई के फुजैराह तेल क्षेत्र में ईरान का ड्रोन हमला, तीन भारतीय नागरिक घायल

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक फुजैराह मीडिया कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि तीनों घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर दी जाएगी।अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये ड्रोन हमले ईरान की जमीन से किए गए थे। इन हमलों के बाद फुजैराह के एक इलाके में आग लग गई। नागरिक सुरक्षा दल तत्काल मौके पर तैनात कर दिए गए और वे आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।वहीं, अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों या अप्रमाणित रिपोर्टों को प्रसारित करने से बचें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 4, 2026 · 1 min · National Desk