मोयना का अशोक डिंडा पर भरोसा कायम: दूसरी बार जीते पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, 10 गुना से ज्यादा वोटों से जीते और पढ़ें भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा लगातार दूसरी बार पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव जीते हैं। भाजपा ने डिंडा को मोयना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। डिंडा पिछली बार इसी सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने थे और एक बार फिर मोयना की जनता ने डिंडा पर अपना भरोसा कायम रखा है। डिंडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2021 में भाजपा से जुड़े थे। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को दी मात डिंडा ने 2021 में मोयना सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के संग्राम कुमार डोलाई को 1260 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, इस बार उन्होंने अपने जीत का अंत काफी बड़ा कर लिया। डिंडा ने इस बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के चंदन मंडल को 16241 वोटों के अंतर से मात दी। इस तरह उन्होंने लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की। भारत के लिए खेल चुके हैं डिंडा अशोक डिंडा ने 2009 में भारत के लिए टी20 में डेब्यू किया था और उन्होंने इस प्रारूप में देश के लिए आखिरी बार 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वहीं, डिंडा ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और 2013 में इंग्लैंड के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें