India- US: एआई पर सहयोग बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका; चीन को घेरने की है तैयारी, जानें सबकुछ

इंड-पैसिफिक को विश्वस्तरीय तकनीक की मिले पहुंच विरोधी देशों पर निर्भरता से बचें एआई के क्षेत्र में कितना हुआ निवेश? भारत की हुई सराहना अमेरिकी विदेश विभाग की डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी बेथानी मॉरिसन ने शुक्रवार को आयोजित यूएस-इंडिया एआई एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी फोरम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन यूएस-इंडिया एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी फोरम की ओर से किया गया था।बेथनी मॉरिसन ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों को विश्वस्तरीय तकनीक तक पहुंच मिले और उसे समाज के विकास व लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि AI तकनीक में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लाभ पूरी तरह तभी मिल सकते हैं जब देश खुले और सुरक्षित तकनीकी ढांचे पर काम करें।उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी तकनीकी साझेदारी सुरक्षा, इंटरऑपरेबिलिटी और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला पर आधारित हो। साथ ही हमें विरोधी देशों पर निर्भरता से बचना होगा।मॉरिसन ने AI क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे निवेश का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि साल 2026 की पहली तिमाही में निजी क्षेत्र ने AI तकनीकों के विकास में 300 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है, जिसमें आधे से अधिक निवेश अमेरिकी कंपनियों द्वारा किए गए हैं।उन्होंने भारतीय कंपनियों की भी सराहना करते हुए कहा कि भारत की कंपनियां AI और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह आयोजित सेलेक्टयूएसए इन्वेस्टमेंट समिट में भारतीय कंपनियों ने 1.1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते तकनीकी और आर्थिक रिश्तों का संकेत है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

UP: साल में 30 बार ही नेपाल में भारतीय वाहनों को एंट्री, निजी गाड़ियों के लिए व्यवस्था लागू, मालवाहक को छूट

UP: साल में 30 बार ही नेपाल में भारतीय वाहनों को एंट्री, निजी गाड़ियों के लिए व्यवस्था लागू, मालवाहक को छूट और पढ़ें नेपाल में एंट्री के लिए भंसार की क्यूआर कोड की सुविधा शुरू किए जाने के बाद नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। क्यूआर कोड के जरिये नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों का ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध होगा, इससे 30 बार के बाद जाने वाली गाड़ियों की पहचान आसानी से हो जाएगी। नेपाल में बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकारी के सत्ता में आने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी और नियम-कायदे के पालन पर जोर बढ़ गया है। पहले 100 रुपये से अधिक के भारतीय मूल्य के सामान ले जाने पर भंसार लागू किया गया। फिर बिना एमआरपी वाले सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया। नेपाल में एंट्री के लिए भंसार की क्यूआर कोड की सुविधा शुरू किए जाने के बाद नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। क्यूआर कोड के जरिये नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों का ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध होगा, इससे 30 बार के बाद जाने वाली गाड़ियों की पहचान आसानी से हो जाएगी।नेपाल में बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकारी के सत्ता में आने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी और नियम-कायदे के पालन पर जोर बढ़ गया है। पहले 100 रुपये से अधिक के भारतीय मूल्य के सामान ले जाने पर भंसार लागू किया गया। फिर बिना एमआरपी वाले सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया। नेपाल म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में 'दादा' राज: ममता को दो बार हराने वाले शुभेंदु अधिकारी संभालेंगे सत्ता, ऐसे बढ़ा राजनीतिक कद

करीब पांच साल पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले शुभेंदु बंगाल के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शिशिर अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रह चुके हैं। उनके भाई दिव्येंदु अधिकारी और सैमेंदु अधिकारी भी पश्चिम बंगाल के सक्रिय राजनेता और बीजेपी नेता रहे हैं। कांग्रेस से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले शुभेंदु 1998 से 2020 तक तृणमूल के साथ रहे। ममता सरकार में परिवहन और सिंचाई मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई। दिसंबर, 2020 में वह भाजपा में शामिल हो गए। वह 2009 से 2014 तक तमलुक निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाले शुभेंदु ने शादी नहीं की है।वाममोर्चा सरकार ने जब 2007 और 2008 के दौरान नंदीग्राम में इंडोनेशिया के सलीम ग्रुप के विशेष आर्थिक जोन परियोजना के लिए जबरन जमीन का अधिग्रहण शुरू किया, तो विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। इसका नेतृत्व शुभेंदु ने किया। वह इस आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे। यह वह समय था जब वामपंथी सरकार का विरोध करने से लोग डरते थे। प्रदर्शन के दौरान 14 मार्च, 2007 को पुलिस फायरिंग हुई, जिसमें 14 लोग मारे गए थे। यह घटना बंगाल की राजनीति में अहम मोड़ साबित हुई, जिसने 34 साल के वाम शासन को खत्म किया।मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले ही शुभेंदु ने कई बड़े संकेत दिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में संस्थागत भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग गठित किया जाएगा। सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामलों में भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। संदेशखाली प्रकरण और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मामले की जांच के लिए भी आयोग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: जी-20 के बाद फिर हाई-सिक्योरिटी मोड में राजधानी, कई विभाग मिलकर इसलिए कर रहे हैं अभूतपूर्व तैयारी

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर वैश्विक कूटनीति और हाई-सिक्योरिटी प्रबंधन का केंद्र बनने जा रही है। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के बाद अब मई और जून में दिल्ली दो बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (आईएएफएस-2026) और पहला इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगी। इन आयोजनों के लिए दिल्ली पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा योजना तैयार की है, जिसके तहत राजधानी की सड़कों पर 1157 सफेद एसयूवी सुरक्षा कवच के रूप में तैनात रहेंगी। कुल 1157 सफेद एसयूवी तैनात होंगी स्कॉर्पियो, अर्टिगा और बोलेरो मॉडल शामिल 870 गाड़ियां सुरक्षा यूनिट के लिए 239 गाड़ियां ट्रैफिक यूनिट को नई दिल्ली जिले को 48 अतिरिक्त एसयूवी प्रति गाड़ी दो ड्राइवर तैनात सभी वाहन 2020 या उसके बाद के मॉडल स्पीडोमीटर सीलिंग और व्यवहार निगरानी अनिवार्य दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में एकरूपता बनाए रखने के लिए इस बार सिर्फ सफेद रंग की एसयूवी स्कॉर्पियो, अर्टिगा और बोलेरो को चुना है। अधिकारियों के अनुसार, एक जैसे रंग और मॉडल की गाड़ियों से सुरक्षा काफिले की पहचान आसान होगी और संचालन में बेहतर समन्वय बनाया जा सकेगा। पूरे ऑपरेशन को तीन हिस्सों में बांटा गया है। सबसे बड़ा हिस्सा सुरक्षा इकाई का होगा, जिसके लिए 870 एसयूवी तैनात की जाएंगी। ये गाड़ियां 17 मई से 2 जून तक विदेशी मेहमानों और वीवीआईपी काफिलों की सुरक्षा में लगेंगी। वहीं, वीआईपी मूवमेंट के दौरान राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 239 एसयूवी ट्रैफिक यूनिट को दी जाएंगी। इसके अलावा, आयोजन स्थलों और आसपास के इलाकों की निगरानी के लिए नई दिल्ली जिले को 48 अतिरिक्त गाड़ियां आवंटित की गई ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: होर्मुज में ईरानी दादागिरी के खिलाफ अमेरिका ने कसी कमर; तेहरान में इंटरनेट बैन के 70 दिन पूरे

02:04 AM, 09-May-2026 ईरान में इंटरनेट बैन के 70 दिन पूरे, थमी विकास की रफ्तार, जनता की बढ़ी मुश्किलें ईरान में जारी इंटरनेट ब्लैकआउट आज अपने 70वें दिन में प्रवेश कर गया है। इंटरनेट वॉचडॉग ‘नेटब्लॉक्स’ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस शटडाउन ने अब तक 1656 घंटों का आंकड़ा पार कर लिया है। यह स्थिति देश के आधुनिक इतिहास में डिजिटल कनेक्टिविटी पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार बनकर उभरी है। ईरान में इंटरनेट सेवाओं पर यह कड़ा पहरा जनवरी की शुरुआत में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद लगाया गया था। फरवरी के अंत में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद इन प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया गया। सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लगभग पूरे देश में डिजिटल संचार को ठप कर दिया है। 70 दिनों से जारी इस पाबंदी ने देश के व्यापारिक ढांचे को हिला कर रख दिया है। छोटे व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गए हैं और ऑनलाइन आधारित नौकरियां खत्म होने की कगार पर हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव दिव्यांगों, छात्रों और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर पड़ा है। छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है और आवश्यक सेवाओं तक पहुंचना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। ईरान में जारी इंटरनेट ब्लैकआउट आज अपने 70वें दिन में प्रवेश कर गया है। इंटरनेट वॉचडॉग ‘नेटब्लॉक्स’ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस शटडाउन ने अब तक 1656 घंटों का आंकड़ा पार कर लिया है। यह स्थिति देश के आधुनिक इतिहास में डिजिटल कनेक्टिविटी पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार बनकर उभरी है।ईरान में इंटरनेट सेवाओं पर यह कड़ा पहरा जनवरी की शुरुआत में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद लगाया गया था। फरवरी के अंत में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद इन प्रतिबंधों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी सपा, जिस विधानसभा का टिकट होगा फाइनल वहां पार्टी करेगी बड़ी रैली

सपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी प्रारंभ कर दी है। जैसे-जैसे जिन क्षेत्रों में टिकट फाइनल होते जाएंगे, वैसे-वैसे उन क्षेत्रों में बड़ी रैलियों के आयोजन का कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा। लेकिन, किसी भी क्षेत्र के टिकट फाइनल करने से पहले वहां रैलियों का कार्यक्रम नहीं रखा जाएगा। समाजवादी पार्टी स्थानीय स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के बीच अंतरविरोधों को न्यून रखना चाहती है। ताकि, चुनाव के दौरान उसे गैरजरूरी नुकसान न उठाने पड़ें। बिना टिकट घोषित किए रैली करने के कई बार खराब परिणाम भी सामने आते हैं।रैलियों में कई दावेदार अपना टिकट फाइनल मानकर संसाधन लगाते हैं और जब टिकट किसी और को मिलता है तो वे पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ काम करने लगते हैं।इसलिए सपा नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि पहले टिकट फाइनल करेंगे। संबंधित नेता को पूरी तैयारी से मैदान में उतरने के लिए कहा जाएगा। उसके बाद रैली का कार्यक्रम रखा जाएगा। टिकट को लेकर स्थिति एकदम साफ करने के बाद सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मदद करने के लिए कहा जाएगा।उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। इन सबके बीच सपा नेतृत्व ने फैसला किया है कि ओमप्रकाश राजभर को जवाब सपा महिला विंग की अध्यक्ष सीमा राजभर ही देंगी। सीमा राजभर सुभासपा से ही सपा में शामिल हुई हैं। इस संबंध में सपा ने अपने सभी नेताओं को निर्देश दे दिए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: रूस-यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम का ट्रंप ने किया एलान, 1000-1000 कैदियों की होगी अदला-बदली

और पढ़ें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में तीन दिन के युद्धविराम पर सहमति बन गई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि 9 मई से 11 मई तक रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर रहेगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं होगी और हथियारों से हमला भी रोका जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar News : पटना में तेज बारिश और आंधी से भीषण तबाही, पटना सहित बिहार में सात मौत; सीएम ने जताया दुःख

और पढ़ें सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की वज्रपात, आंधी-तूफान और तेज वर्षा के कारण राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में सात लोगों की मौत हो गई। जिन जिलों में यह घटना हुई है उनमें पटना सहित भोजपुर, समस्तीपुर, वैशाली और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। बिहार में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। विदित हो कि वज्रपात से भोजपुर में एक, पटना में एक, समस्तीपुर में एक और पूर्वी चंपारण में एक तथा आंधी-तूफान और तेज बारिश से पेड़ गिरने के कारण दबकर पटना में 02 एवं वैशाली में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। राजधानी पटना में आज तेज बारिश और आंधी से भीषण तबाही मचाई। कई जगह अब भी जाम की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि पूरे पटना की लगभग सभी सड़कें जाम हैं और उन सड़कों प[आर गाड़ियों की रफ़्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं पटना में पेड़ के नीचे पांच लोग दब गए, जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर निवासी गुड्डू राम के पुत्र अभय कुमार (24) के रूप में की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

DMK: लोकसभा में बदलेगा डीएमके सांसदों का स्थान? कांग्रेस से दूरी के बाद स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने लोकसभा में अपने सांसदों की सीट व्यवस्था बदलने की मांग उठाई है। पार्टी ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजा है। डीएमके सांसद कनिमोझी ने अपने पत्र में कहा है कि कांग्रेस के साथ पार्टी का राजनीतिक गठबंधन समाप्त हो चुका है। ऐसे में संसद के भीतर डीएमके सांसदों का कांग्रेस सांसदों के साथ बैठना अब मौजूदा परिस्थितियों में उचित नहीं माना जा सकता। तमिलनाडु की राजनीति में हाल के दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। डीएमके और कांग्रेस के रिश्तों में आई खटास अब संसद तक पहुंचती दिखाई दे रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीटिंग व्यवस्था बदलने की मांग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गठबंधन टूटने का सार्वजनिक संकेत भी है। सूत्रों के अनुसार, डीएमके चाहती है कि उसके सांसदों को लोकसभा में अलग ब्लॉक में सीट आवंटित की जाए ताकि पार्टी की नई राजनीतिक स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके।लोकसभा में सीट व्यवस्था केवल बैठने का मामला नहीं होता, बल्कि यह राजनीतिक समीकरणों और दलों के रिश्तों का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में डीएमके का यह कदम राष्ट्रीय राजनीति में नए संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।हालांकि, इस मामले में लोकसभा सचिवालय या स्पीकर कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन डीएमके के इस पत्र ने संसद के आगामी सत्र से पहले राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

सद्भावना यात्रा: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- युवाओं को रोजगार नहीं, सोशल मीडिया का नशा दिया जा रहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुरुग्राम के दौरे पर हैं। राहुल गांधी सद्भावना यात्रा में शामिल हुए हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित किया। राहुल गांधी ने गुरुग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। उस दौरान ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ का नारा जनता के बीच से निकला था। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि देश की भावना का नारा है और आज भी देश को इसकी जरूरत है।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां की जाती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लाखों वोटरों के नाम काटे जाते हैं और लाखों नाम जोड़े जाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संपत्तियां कुछ बड़े उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का धन छीनकर उद्योगपति गौतम अदानी और अंबानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा और पूरे देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉलेजों से डिग्रियां तो मिल रही हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा। उनके मुताबिक सरकार की नीतियों के कारण देश में चीन का सामान बिक रहा है और युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम में उलझाया जा रहा है।बता दें यह यात्रा खांडसा मंडी से शुरू हुई। इसका समापन एसडी स्कूल खांडसा सड़क हुई। सद्भावना यात्रा की शुरुआत पांच अक्तू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk