और पढ़ें सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की वज्रपात, आंधी-तूफान और तेज वर्षा के कारण राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में सात लोगों की मौत हो गई। जिन जिलों में यह घटना हुई है उनमें पटना सहित भोजपुर, समस्तीपुर, वैशाली और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। बिहार में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। विदित हो कि वज्रपात से भोजपुर में एक, पटना में एक, समस्तीपुर में एक और पूर्वी चंपारण में एक तथा आंधी-तूफान और तेज बारिश से पेड़ गिरने के कारण दबकर पटना में 02 एवं वैशाली में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। राजधानी पटना में आज तेज बारिश और आंधी से भीषण तबाही मचाई। कई जगह अब भी जाम की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि पूरे पटना की लगभग सभी सड़कें जाम हैं और उन सड़कों प[आर गाड़ियों की रफ़्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं पटना में पेड़ के नीचे पांच लोग दब गए, जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर निवासी गुड्डू राम के पुत्र अभय कुमार (24) के रूप में की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें