अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त होने के बहुत करीब है। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच एक समझौते की उम्मीद जताई। ट्रंप ने व्हाइट हाउस से चीन यात्रा पर निकलते समय पत्रकारों से यह बात कही। उनके ये बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शनिवार को की गई टिप्पणियों से मिलते-जुलते हैं।व्हाइट हाउस के मुताबिक, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन की यात्रा पर नहीं जा रही हैं। बुधवार को चीन के लिए रवाना हुए ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनके परिवार के सदस्य एरिक- लारा ट्रंप मौजूद हैं, लेकिन मेलानिया इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं। इस महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल में टेक दिग्गज एलन मस्क और एप्पल के सीईओ टिम कुक को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने रवानगी से पहले शी जिनपिंग को अपना दोस्त बताया और साफ किया कि उनकी बातचीत का मुख्य एजेंडा द्विपक्षीय व्यापार और ईरान से जुड़े कड़े मुद्दे होंगे।एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दौरा केवल राजनीतिक नहीं है। ट्रंप के साथ अमेरिका के बिजनेस और टेक सेक्टर के एक दर्जन से ज्यादा बड़े उद्योगपति भी चीन जा रहे हैं। इस शक्तिशाली प्रतिनिधिमंडल में टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे। निवेश क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी से साफ है कि अमेरिका चीन के साथ आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देना चाहता है।सूत्रों का कहना है कि ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच बातचीत का एजेंडा काफी व्यापक है। इसमें मुख्य रूप से व्यापार, निवेश और टैरिफ जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही टेक्नोलॉजी सहयो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
चर्चा में चीन जा रहे ट्रंप: कहा- US को ईरान में जिनपिंग से मदद नहीं चाहिए; यूक्रेन-रूस जंग खत्म होने के आसार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त होने के बहुत करीब है। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच एक समझौते की उम्मीद जताई। ट्रंप ने व्हाइट हाउस से चीन यात्रा पर निकलते समय पत्रकारों से यह बात कही। उनके ये बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शनिवार को की गई टिप्पणियों से मिलते-जुलते हैं।व्हाइट हाउस के मुताबिक, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन की यात्रा पर नहीं जा रही हैं। बुधवार को चीन के लिए रवाना हुए ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को