Mohsin Naqvi To Visit India: क्या भारत आएंगे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी? अहमदाबाद में होनी है आईसीसी की बैठक

Mohsin Naqvi To Visit India: क्या भारत आएंगे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी? अहमदाबाद में होनी है आईसीसी की बैठक और पढ़ें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अब भारत दौरे पर नहीं आएंगे। वह अहमदाबाद में होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अहम बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें भारत आने का न्योता भेजा गया है और उनके दौरे की संभावना जताई जा रही थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे नकवी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित होगी, लेकिन मोहसिन नकवी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि आईसीसी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए वर्चुअल शामिल होने की सुविधा पहले से मौजूद है। सूत्रों के अनुसार, नकवी के भारत आने की संभावना पहले से ही कम मानी जा रही थी। वह उन तीन सदस्यों में शामिल हैं जो बैठक में ऑनलाइन शामिल होंगे। नकवी को भेजा गया था आईपीएल फाइनल का निमंत्रण? आईसीसी की चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (सीईसी) की बैठक 21 मई को वर्चुअल माध्यम से होगी। इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड की इन-पर्सन बैठक प्रस्तावित है। इन बैठकों में विश्व टेस्ट च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

NEET Paper Leak: प्रश्नपत्र बनाने वाली लेक्चरर गिरफ्तार, लाखों रुपये फीस लेकर स्पेशल क्लास में बांटे पेपर

बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नीट-यूजी पेपर-सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं। जांच एजेंसी ने यह गिरफ्तारी इस पूरे रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी और अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर की है। अधिकारियों के मुताबिक, मनीषा मंधारे को एनटीए की ओर से एक विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके कारण उनकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी।आरोप है कि मनीषा मंधारे ने परीक्षा से पहले अप्रैल 2026 में पुणे की मनीषा वाघमारे (जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया गया था) के जरिए परीक्षार्थियों को इकट्ठा किया और अपने पुणे स्थित आवास पर उनके लिए सीक्रेट कोचिंग क्लासेस चलाईं। इस दौरान मंधारे ने चुनिंदा छात्रों को लीक हुए प्रश्न और उनके उत्तर लिखवाए, जिसके बदले उनसे लाखों रुपये वसूले गए। तीन मई को हुई परीक्षा में ये सवाल हूबहू मैच कर गए। इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार को लातूर से केमिस्ट्री के विशेषज्ञ प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी को भी गिरफ्तार किया था, जो वर्षों से नीट का पेपर सेट करने वाले पैनल में शामिल थे। कुलकर्णी ने भी अपने विशेषाधिकार का फायदा उठाकर अप्रैल के आखिरी हफ्ते में छात्रों को अपने घर बुलाकर प्रश्न-उत्तर रटवाए थे।पिछले 24 घंटों के दौरान सीबीआई ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी भी की है। इस कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री का विस्तृत विश्लेषण जारी है। अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

NEET विवाद: राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- पेपर लीक गठजोड़ का नतीजा, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए। Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW. pic.twitter.com/6FRMMa8AI8 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2026 राहुल गांधी ने यह गंभीर आरोप ऐसे समय में लगाया है जब देश के कोने-कोने से छात्र और उनके अभिभावक चिलचिलाती धूप में सड़कों पर उतर कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि वर्तमान सरकार ने देश के सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और परीक्षा कराने वाली एजेंसियों पर अपनी विचारधारा वाले लोगों को काबिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरिट और योग्यता को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। जब सिर्फ निष्ठा के आधार पर नियुक्तियां की जाती हैं, तो पूरा सिस्टम खोखला हो जाता है। एनटीए जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं का फेल होना इसी मिलीभगत का परिणाम है। इसी वजह से आज 24 लाख से अधिक होनहार युवाओं के सपनों को चकनाचूर होना पड़ा है।यह विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब यह पूरा मामला देश की सर्वोच्च अदालत की दहलीज पर पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट में दायर कई याचिकाओं पर लगातार सुनवाई हो रही है। अदालत के आदेश पर ग्रेस मार्क्स वाले छात्रों की परीक्षा रद्द कर दोबारा एग्जाम कराने का फैसला आ चुका है। इसके बावजूद असली बवाल मूल पेपर लीक को लेकर बना हुआ है। इस बीच देश के कई राज्यों में पुलिस ने पेपर लीक गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां इस बात की पुष्टि करती हैं कि परीक्षा सिस्टम में बहुत बड़ी सेंधमारी हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

NEET: नीट पेपर लीक केस में एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सीबीआई ने बायोलॉजी लेक्चरर को दिल्ली से पकड़ा

जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के दौरान उन्होंने पुणे की मनीषा वाघमारे (जिसे सीबीआई द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है) के जरिए नीट अभ्यर्थियों को इकट्ठा किया और उन्हें अपने पुणे स्थित आवास पर विशेष कोचिंग कक्षाएं संचालित कीं। इन कक्षाओं के दौरान उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी विषयों के कई प्रश्नों की जानकारी छात्रों को दी तथा उन्हें अपनी नोटबुक और पाठ्यपुस्तकों में चिन्हित करने के निर्देश दिए। इनमें से अधिकांश प्रश्न नीट यूजी 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए।पिछले 24 घंटों के दौरान सीबीआई ने देशभर में 6 स्थानों पर छापेमारी भी की है। इस कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री का विस्तृत विश्लेषण जारी है। अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, कल गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों को पुणे की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जा रहा है।इससे पहले सीबीआई ने इस मामले के अन्य मास्टरमाइंड और केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था। कुलकर्णी महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले हैं। पहले उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पुणे लाया गया और फिर दिल्ली लाया जा रहा है। जांच एजेंसी का दावा है कि कुलकर्णी लंबे समय से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हुए थे और उन्हें प्रश्नपत्रों तक पहुंच हासिल थी। सीबीआई के अनुसार, अप्रैल के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

'मैंने फर्जी डिग्री वालों की आलोचना की': CJI सूर्यकांत की 'कॉकरोच' वाले बयान पर सफाई, कहा- युवाओं पर मुझे गर्व

मुख्य न्यायाधीश ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘मुझे यह पढ़कर बेहद दुख हुआ है कि कैसे मीडिया के एक वर्ग ने कल एक तुच्छ मामले की सुनवाई के दौरान की गई मेरी मौखिक टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया। मैंने विशेष रूप से उन लोगों की आलोचना की थी, जो फर्जी और जाली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे क्षेत्रों में घुस आए हैं। ऐसे ही कुछ लोग मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य प्रतिष्ठित पेशों में भी घुसपैठ कर चुके हैं, इसीलिए वे परजीवी की तरह हैं।‘सीजेआई ने युवाओं की आलोचना करने के दावों को पूरी तरह आधारहीन और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने देश की युवा शक्ति की सराहना करते हुए कहा, ‘यह सुझाव देना बिल्कुल बेबुनियाद है कि मैंने हमारे देश के युवाओं की आलोचना की। मुझे न केवल हमारे वर्तमान और भविष्य के मानव संसाधन पर गर्व है, बल्कि भारत का हर युवा मुझे प्रेरित करता है। यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि मेरे मन में भारतीय युवाओं के लिए बहुत सम्मान है। मैं उन्हें विकसित भारत के स्तंभ के रूप में देखता हूं।‘बताते चलें कि इससे पहले सीजेआई सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान वकीलों और अन्य पेशे में आ रही गिरावट पर चिंता जताते हुए बहुत ही कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था। कोर्ट रूम में उन्होंने कहा था कि समाज में पहले से ही ऐसे परजीवी हैं, जो सिस्टम पर हमला करते हैं और आप उनसे हाथ मिलाना चाहते हैं? कई युवा कॉकरोच की तरह हैं, जिन्हें न तो कोई नौकरी मिलती है और न ही पेशे में कोई जगह। उनमें से कुछ मीडिया में चले जाते हैं। कुछ सोशल मीडिया कार्यकर्ता बन जाते हैं। कुछ आरटीआई कार्यकर्ता और फिर वे हर किसी पर हमला करने लगते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

UP: श्रम विभाग की बैठक में बड़ा फैसला, प्रदेश में अब दो दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे ऑफिस

और पढ़ें वहीं कार्यालयों और फैक्ट्रियों को अलग-अलग शिफ्ट में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार गैस आपूर्ति प्रभावित होने से उत्पादन लागत बढ़ी है, जिससे कई उद्योगों में नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। सरकार जल्द विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगी। प्रदेश में बढ़ती लागत और गैस की कमी के चलते कई उद्योगों पर संकट गहराने लगा है। इसको लेकर श्रम विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। तय किया गया कि ऊर्जा खपत कम करने और उद्योगों को राहत देने के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 1 min · National Desk

₹182 करोड़ का 'जिहादी ड्रग' जब्त: अमित शाह ने ऑपरेशन रेजपिल की दी डेडलाइन, कहा- अब नशे के सौदागरों की खैर नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पहली बार कैप्टागन नामक ड्रग की बड़ी खेप जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 182 करोड़ रुपये आंकी गई है। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ड्रग-फ्री इंडिया के संकल्प के साथ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन रेजपिल’ के तहत एजेंसियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अमित शाह ने कहा कि मध्य पूर्व भेजी जा रही इस ड्रग खेप को जब्त करना और एक विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी, नशे के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश में आने वाले या भारत की जमीन का ट्रांजिट रूट के तौर पर इस्तेमाल कर बाहर भेजे जाने वाले हर तरह के नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। गृह मंत्री ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए एनसीबी अधिकारियों और जवानों की सतर्कता और बहादुरी की सराहना भी की। ऑपरेशन ‘रेजपिल’ को एनसीबी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाया गया एक बड़ा अभियान माना जा रहा है, जिसका मकसद अवैध ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ना है। ‘कैप्टागन’ असल में फेनेथिलिन नामक एम्फेटामिन आधारित ड्रग का रूप है। मिडिल ईस्ट के युद्धग्रस्त इलाकों और आतंकी संगठनों के लड़ाकों के बीच इसके इस्तेमाल की वजह से इसे ‘जिहादी ड्रग’ कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक, इस ड्रग का सेवन करने के बाद इंसान को दर्द, डर या थकान का एहसास कम हो जाता है। यही वजह है कि इसे लड़ाई और हिंसक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की ड्रग्स न केवल युवाओं को बर्बाद करती हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अपराध और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi In Netherlands: 'नीदरलैंड ट्यूलिप तो भारत कमल के लिए जाना जाता है', पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

नीदरलैंड को ट्यूलिप की धरती कहा जाता है और इन खूबसूरत फूलों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग वहां पहुंचते हैं। भारत में भी फूलों की यह खूबसूरत परंपरा दिखती है, खासकर श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन में। जैसे नीदरलैंड की पहचान ट्यूलिप से जुड़ी है, वैसे ही भारत की पहचान कमल से भी गहराई से जुड़ी हुई है। ट्यूलिप और कमल दोनों फूल हमें बताते हैं कि जड़ें चाहे पानी में हों या धरती पर अगर सही पोषण मिले तो सुंदरता भी मिलती है और स्ट्रेंथ भी आ जाती है। भारतीय समुदाय के योगदान पर गौरवान्वित होते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो आपकी देन हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं।‘प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत की विश्व को देन और भारतीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए आगे कहा, यहां बैठे अनेक परिवारों की कहानी प्रवासन की कहानी नहीं, यह सांस्कृतिक आस्था के बीच तमाम संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी है। उस दौर में तब किसी ने सोचा नहीं था कि दो महासागर पार करने के बाद भी भारतीयों की पहचान इतनी जीवंत रहेगी। आपके पूर्वज बहुत कुछ पीछे छोड़ गए, लेकिन कुछ चीजें उनके साथ रहीं, अपनी मिट्टी की खशबू, त्योहार की संस्कृति, भजन की धुनें और पूर्वजों के संस्कार। समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं लेकिन भारत की विविध संस्कृति अपने लोगों के दिलों में धड़कती है। ‘13 साल पहले भारत में घटी थी विशेष घटना’ हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा फैसले की सराहना की, जब उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पहली बार सत्ता संभाली थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: ममता के 15 साल के राज में 1.69 करोड़ लोगों को मिला OBC-SC-ST सर्टिफिकेट, अब शुभेंदु सरकार कराएगी जांच

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में पिछले 15 वर्षों के दौरान जारी किए गए सभी पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्रों की दोबारा जांच कराने का फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग विकास विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे वर्ष 2011 से 2026 तक जारी किए गए एससी, एसटी और ओबीसी प्रमाणपत्रों का पुनः सत्यापन करें। यह अवधि पूर्व सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के तीन कार्यकालों से जुड़ी हुई है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi In Netherlands LIVE: 'यहां भारत जैसा ही महसूस कर रहा हूं', भारतीय प्रवासी समुदाय से PM मोदी का संवाद

02:14 PM, 16-May-2026 आज का भारत बड़े सपने देखना चाहता है- पीएम मोदी नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देखना चाहता है। इसकी आकांक्षाएं असीमित हैं और इसलिए यह स्टार्टअप इकोसिस्टम में योगदान देना चाहता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा मैं बहुत छोटी आयु में ही देशभक्ति के रंग में रंग गया। आप ही मेरे परिवार बन गए। अहम् से वयम् का रास्ता चुन लिया। फिर आपका सुख ही मेरा सुख बन गया और आपका कल्याण ही मेरा कर्तव्य बन गया। नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देखना चाहता है। इसकी आकांक्षाएं असीमित हैं और इसलिए यह स्टार्टअप इकोसिस्टम में योगदान देना चाहता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा मैं बहुत छोटी आयु में ही देशभक्ति के रंग में रंग गया। आप ही मेरे परिवार बन गए। अहम् से वयम् का रास्ता चुन लिया। फिर आपका सुख ही मेरा सुख बन गया और आपका कल्याण ही मेरा कर्तव्य बन गया। 02:11 PM, 16-May-2026 ‘13 साल पहले भारत में घटी थी विशेष घटना’ हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा फैसले की सराहना की, जब उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पहली बार सत्ता संभाली थी। 16 मई को घोषित जनादेश को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तेरह साल पहले, इसी दिन भारत में एक विशेष घटना घटी थी। एक मजबूत और शक्तिशाली सरकार सत्ता में आई और एक कमजोर सरकार का शासन समाप्त हुआ। तब से देश का विकास हुआ है, इसलिए यह एक विशेष दिन है।’ कोटि-कोटि भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है। हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk