बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नीट-यूजी पेपर-सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं। जांच एजेंसी ने यह गिरफ्तारी इस पूरे रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी और अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर की है। अधिकारियों के मुताबिक, मनीषा मंधारे को एनटीए की ओर से एक विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके कारण उनकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी।आरोप है कि मनीषा मंधारे ने परीक्षा से पहले अप्रैल 2026 में पुणे की मनीषा वाघमारे (जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया गया था) के जरिए परीक्षार्थियों को इकट्ठा किया और अपने पुणे स्थित आवास पर उनके लिए सीक्रेट कोचिंग क्लासेस चलाईं। इस दौरान मंधारे ने चुनिंदा छात्रों को लीक हुए प्रश्न और उनके उत्तर लिखवाए, जिसके बदले उनसे लाखों रुपये वसूले गए। तीन मई को हुई परीक्षा में ये सवाल हूबहू मैच कर गए। इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार को लातूर से केमिस्ट्री के विशेषज्ञ प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी को भी गिरफ्तार किया था, जो वर्षों से नीट का पेपर सेट करने वाले पैनल में शामिल थे। कुलकर्णी ने भी अपने विशेषाधिकार का फायदा उठाकर अप्रैल के आखिरी हफ्ते में छात्रों को अपने घर बुलाकर प्रश्न-उत्तर रटवाए थे।पिछले 24 घंटों के दौरान सीबीआई ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी भी की है। इस कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री का विस्तृत विश्लेषण जारी है। अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
NEET Paper Leak: प्रश्नपत्र बनाने वाली लेक्चरर गिरफ्तार, लाखों रुपये फीस लेकर स्पेशल क्लास में बांटे पेपर
बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नीट-यूजी पेपर-सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं। जांच एजेंसी ने यह गिरफ्तारी इस पूरे रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी और अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर की है। अधिकारियों के मुताबिक, मनीषा मंधारे को एनटीए की ओर से एक विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके कारण उनकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी।आरोप है कि मनीषा मंधारे ने परीक्षा से पहले अप्रैल 2026 में पुणे की मनीषा वाघमारे (जिसे 14 मई को गिरफ्तार किय