Mohsin Naqvi To Visit India: क्या भारत आएंगे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी? अहमदाबाद में होनी है आईसीसी की बैठक और पढ़ें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अब भारत दौरे पर नहीं आएंगे। वह अहमदाबाद में होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अहम बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें भारत आने का न्योता भेजा गया है और उनके दौरे की संभावना जताई जा रही थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे नकवी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित होगी, लेकिन मोहसिन नकवी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि आईसीसी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए वर्चुअल शामिल होने की सुविधा पहले से मौजूद है। सूत्रों के अनुसार, नकवी के भारत आने की संभावना पहले से ही कम मानी जा रही थी। वह उन तीन सदस्यों में शामिल हैं जो बैठक में ऑनलाइन शामिल होंगे। नकवी को भेजा गया था आईपीएल फाइनल का निमंत्रण? आईसीसी की चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (सीईसी) की बैठक 21 मई को वर्चुअल माध्यम से होगी। इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड की इन-पर्सन बैठक प्रस्तावित है। इन बैठकों में विश्व टेस्ट च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें