होर्मुज में टोल टैक्स पर आर-पार: अमेरिका ने दी ओमान को बर्बाद करने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि अमेरिका इस टोल टैक्स सिस्टम को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सीधे तौर पर ओमान को चेतावनी दी। बेसेंट ने कहा कि ओमान को यह समझ लेना चाहिए कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय इस काम में शामिल हर छोटे-बड़े मददगार को निशाना बनाएगा। इस टैक्स प्लान में ईरान का साथ देने वाले हर देश को सजा भुगतनी होगी। उन्होंने दुनिया के सभी देशों से अपील की कि वे ईरान की इस चाल का विरोध करें। उन्होंने कहा कि दुनिया को डराने के ईरान के दिन अब खत्म हो चुके हैं।इससे एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ओमान को सुधरने की सलाह दी थी। ट्रंप ने ओमान को इस समुद्री रास्ते के मामले से दूर रहने को कहा था। उन्होंने ईरान और ओमान के बीच होने वाले किसी भी समझौते को खारिज कर दिया। यह समुद्री रास्ता पूरी दुनिया के लिए बेहद जरूरी है। दुनिया का सबसे ज्यादा तेल और गैस इसी रास्ते से होकर जाता है। ट्रंप ने कहा कि ओमान को बाकी देशों की तरह शांति से रहना होगा। अगर ओमान नहीं माना, तो अमेरिका उसे तबाह कर देगा।इस विवाद के बीच अमेरिका ने ईरान की एक नई संस्था पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस संस्था का नाम ‘परशियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ (पीजीएसए) है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान इस संस्था के जरिए समुद्र से गुजरने वाले जहाजों से अवैध वसूली कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि यह पैसा सीधे ईरान की सेना (आईआरजीसी) को भेजा जा रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने इस ईरानी संस्था को अपनी ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के इकोनॉमिक फ्यूरी अभियान के तहत की गई है। अमेरिकी अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में फिर फटा AC 'बम': पूर्व IAS धनेंद्र की मौत, बेटा गंभीर; ब्लास्ट से मकान में लगी आग; धुएं से घुटा दम

प्रतिष्ठित डॉक्टर के बेटे थे धनेन्द्र कुमार गर्ग गंगोह के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अमरनाथ गर्ग के पुत्र थे। उन्होंने गंगोह के हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वे प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और हरियाणा कैडर में अपनी सेवाएं दीं। लंबे प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव, सीसीआई चेयरमैन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के चेयरमैन, टेलीकॉम सचिव, जीएसटी चेयरमैन और एक्साइज कमिश्नर शामिल हैं। बाद में उन्होंने विश्व बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं दीं। गंगोह क्षेत्र के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों से चंडीगढ़-मेरठ वाया गंगोह हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को पीजीआई चंडीगढ़ तक बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। करनाल-बिडौली मार्ग के निर्माण और नगर के डिग्री कॉलेज से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में भी उनकी अहम भूमिका रही। धनेन्द्र कुमार गर्ग अपनी सादगी, विनम्रता और मिलनसार स्वभाव के लिए नगरवासियों के बीच जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 1 min · National Desk

नासिक टीसीएस कांड: आठ और केस में एसआईटी की चार्जशीट दाखिल, AIMIM पार्षद पर कसा शिकंजा; कई बड़े नाम शामिल

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह नई चार्जशीट नासिक के मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज आठ अलग-अलग प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) से जुड़ी हुई है। एसआईटी ने इस आरोप पत्र को एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। इस चार्जशीट में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कई आरोपियों को नामजद किया गया है। आरोपियों में रजा रफीक मेमन, शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी, अश्विनी अशोक चैनानी, तौसीफ बिलाल अत्तार, शफी भीकन शेख, दानिश एजाज शेख और निदा एजाज खान समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।एसआईटी ने 22 मई को एक और बड़ी कामयाबी हासिल की थी। जांच टीम ने देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अकेले मामले में करीब 1500 पन्नों की बेहद विस्तृत चार्जशीट अदालत में सौंपी थी। उस मामले में दानिश एजाज शेख, तौसीफ बिलाल अत्तार, निदा एजाज खान और मतीन मजीद पटेल को आरोपी बनाया गया है। इस कार्रवाई में भारतीय न्याय संहिता के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम यानी एससी और एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब नासिक स्थित आईटी कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर गंभीर शोषण के आरोप लगाए। महिलाओं का आरोप था कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके साथ ही उनका यौन उत्पीड़न करने और जबरन धर्म बदलवाने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने खुलासा किया कि आरोपी कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए एक खास व्हाट्सएप ग्रुप चलाते थे। इस ग्रुप के माध्यम से उन पर धार्मिक प्रार्थना करने और मांसाहारी भोजन खाने का लगातार दबाव बनाया जाता था। कुछ पीड़िताओं ने यह भी आरोप लग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 2 min · National Desk

प. एशिया संकट: अमेरिका और ईरान ने अस्थायी संघर्ष विराम 60 दिन बढ़ाने पर जताई सहमति, ट्रंप देंगे अंतिम मंजूरी

यह अधिकारी सार्वजनिक रूप से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं था और उसने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस समझौते को अभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। ईरान ने तुरंत इस संभावित समझौते की पुष्टि नहीं की। दोनों पक्षों के बीच बना यह अस्थायी समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी संघर्ष विराम कमजोर होता नजर आ रहा था। ये भी पढ़ें: संघर्ष विराम पर तनाव बढ़ा अमेरिकी सेना ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ईरान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जब कुवैत ने बताया कि अमेरिकी हमले के बाद उस पर मिसाइल हमला हुआ। इसे मौजूदा शांति समझौते का गंभीर उल्लंघन बताया गया। अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि बुधवार देर रात कुवैत ने ईरान से दागी गई मिसाइलों को रोक लिया। सेना ने इसे अमेरिका के प्रमुख सहयोगी देश पर हमला बताया। कुवैत ने पहले अपने क्षेत्र पर हमले की पुष्टि की थी, जबकि ईरान ने कहा कि उसने एक अमेरिकी अड्डे पर जवाबी कार्रवाई की है। हालांकि, उसने देश का नाम नहीं लिया। जवाबी हमले और आरोप घटना उस समय हुई, जब अमेरिकी सेना ने बुधवार देर रात ईरान पर नए हमले किए और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास चार ड्रोन मार गिराए। साथ ही ईरान के बंदर अब्बास में एक ड्रोन नियंत्रण केंद्र को भी निशाना बनाया गया। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद पूर्ण युद्ध से बचते हुए बातचीत जारी रखे हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि बातचीत में प्रगति हो रही है। सोमवार को अमेरिका ने दक्षि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 2 min · National Desk

कनाडा में गुजरात की छात्रा की हत्या: परिवार को 12 दिन बाद मिली जानकारी, लगाई न्याय की गुहार

#WATCH | Borsad, Gujarat: Vidhi Megha, a 22-year-old Indian student from Borsad, Gujarat, was tragically stabbed to death in Canada’s Niagara region on May 15. Speaking about the incident, her father, Kalpeshbhai Medha, says, “…I received information from the police station… pic.twitter.com/hHUHZesU2G …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 28, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: कई इलाकों में बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत; IMD ने जारी किया था अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने शाम होते ही अचानक करवट ले लिया। राजधानी और इससे सटे कई शहरों में तेज बारिश हुई। लोगों की दिनभर की भीषण गर्मी से राहत मिली। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग ने दिल्ली में मध्यम से गंभीर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। राजधानी में चलेगी तेज हवा आईएमडी के मुताबिक, बारिश के दौरान हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रातभर गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। एनसीआर में भी दिखेगा असर स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में गरज-चमक की गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। यह सिस्टम धीरे-धीरे दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ रहा है और शाम तक राजधानी को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण देखने को मिल रहा है। यातायात हो सकता है प्रभावित मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते पेड़ों के गिरने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो सकता है। ओलावृष्टि से फसलों और संपत्ति को नुकसान होने की संभावना जताई गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

U23 Wrestling: एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के दबदबे के मुरीद हुए पीएम मोदी, तारीफों के बांधे पुल

An outstanding performance by our wrestlers! Our Men’s Freestyle and Women’s Wrestling teams won the Team Titles at the 2026 U23 Asian Championships in Da Nang, Vietnam. The Men’s Freestyle Wrestling team secured 9 medals, including 4 Golds, thus registering India’s… pic.twitter.com/41PruCuk1U — Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। पीएम ने लिखा, ‘हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन। हमारी पुरुषों की फ्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में टीम खिताब जीते। पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने नौ पदक हासिल किए, जिनमें चार स्वर्ण पदक शामिल थे। इस तरह उन्होंने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सबसे ज्यादा कुल पदकों का रिकॉर्ड बनाया। महिलाओं की कुश्ती टीम ने 10 पदक जीते, जिनमें छह स्वर्ण पदक शामिल थे। ग्रीको-रोमन टीम ने भी आठ पदकों के साथ अपने अब तक के सबसे ज्यादा कुल पदकों का रिकॉर्ड बनाया। हमारे पहलवानों को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 1 min · National Desk

'प्रधान दें जवाब': COEMPT कंपनी को पेपर सेट करने का कॉन्ट्रैक्ट क्यों मिला? राहुल ने पूछे ये चार सवाल

राहुल गांधी ने ये चार बड़े सवाल उठाए सीबीएसई का OSM कॉन्ट्रैक्ट COEMPT कंपनी को क्यों दिया गया, जबकि उसका पुराना नाम Globarena विवादों में रहा है? यह कॉन्ट्रैक्ट आखिर किसके आदेश पर दिया गया? क्या कंपनी का बैकग्राउंड चेक किया गया था या नहीं? COEMPT के प्रबंधन और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध हैं? प्रधान ने की समीक्षा बैठक राहुल गांधी के आरोपों पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि शिक्षा मंत्री उन पर व्यक्तिगत हमला कर सकते हैं, लेकिन इससे 18.5 लाख बच्चों के भविष्य से जुड़े सवाल खत्म नहीं होंगे। उन्होंने पूछा कि आखिर COEMPT को कॉन्ट्रैक्ट किसके आदेश पर दिया गया, क्या कंपनी का बैकग्राउंड चेक किया गया था और कंपनी प्रबंधन के केंद्र सरकार से क्या संबंध हैं।कांग्रेस नेता ने कहा कि या तो सरकार ने बैकग्राउंड चेक किया और फिर भी कॉन्ट्रैक्ट दिया, या फिर कोई जांच ही नहीं की गई। दोनों ही स्थिति में सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री को छात्रों के भविष्य की चिंता होती, तो शिक्षा मंत्री को काफी पहले ही पद से हटा दिया गया होता।सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को सीबीएसई मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुनर्मूल्यांकन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को आ रही तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। सीबीएसई परीक्षा मूल्यांकन में कथित गड़बड़ियों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भी केंद्रीय शिक्षा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों पर बोले अल्बनीज, कहा- PM मोदी की मेजबानी करना सम्मान की बात

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैनबरा में संसद को संबोधित करते हुए अल्बनीज ने कहा कि भारत, जो पहले ही दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है, इस दशक में वैश्विक अर्थव्यवस्था की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया का बेहद महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की जमकर तारीफ की। When your Prime Minister @AlboMP speaks with so much conviction & passion about India - the country where you serve as the High Commissioner - it makes your job infinitely more meaningful. We look forward to welcoming you to Australia, Prime Minister @narendramodi ji. 🇦🇺🤝🇮🇳 pic.twitter.com/FVhoemiosE — Philip Green OAM (@AusHCIndia) May 28, 2026 वहीं, ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अल्बनीज के संबोधन का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत के बारे में इतनी मजबूती और उत्साह के साथ बात करते हैं, तो भारत में उच्चायुक्त के रूप में काम करना और भी गर्व की बात बन जाता है।प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि सिर्फ एक देश की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया केवल प्रशांत महासागर का देश नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और गहरे होते हैं। उन्होंने 2022 में हुए आर्थिक सहयो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें, CBI कर सकती है हिरासत में लेकर पूछताछ; CDR से खुलेंगे राज

त्विषा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो जल्द ही उन्हें हिरासत में ले सकती है। यह जानकारी केंद्रीय जांच ब्यूरो के सूत्रों से मिली है। गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। हालांकि, उनके बेटे समार्थ सिंह को पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो की हिरासत में सौंप दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दूरसंचार कंपनियों को पत्र भेजे हैं। इन पत्रों में घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड मांगे गए हैं। 12 से 20 मई तक के कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा गया है। इनकी रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 26 मई, 2026 की रात गिरिबाला और समार्थ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस प्राथमिकी में दहेज में पैसों की मांग किए जाने की बात भी शामिल है। यह मामला त्विषा शर्मा की मौत से जुड़ा है। जांच एजेंसी मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।सीबीआई ने सोमवार को पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत की जांच अपने हाथ में ली थी। त्विषा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। सीबीआई ने मध्य प्रदेश पुलिस की एफआईआर को दोबारा दर्ज करते हुए पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk