दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने शाम होते ही अचानक करवट ले लिया। राजधानी और इससे सटे कई शहरों में तेज बारिश हुई। लोगों की दिनभर की भीषण गर्मी से राहत मिली। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग ने दिल्ली में मध्यम से गंभीर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। राजधानी में चलेगी तेज हवा आईएमडी के मुताबिक, बारिश के दौरान हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रातभर गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। एनसीआर में भी दिखेगा असर स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में गरज-चमक की गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। यह सिस्टम धीरे-धीरे दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ रहा है और शाम तक राजधानी को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण देखने को मिल रहा है। यातायात हो सकता है प्रभावित मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते पेड़ों के गिरने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो सकता है। ओलावृष्टि से फसलों और संपत्ति को नुकसान होने की संभावना जताई गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें