प्रतिष्ठित डॉक्टर के बेटे थे धनेन्द्र कुमार गर्ग गंगोह के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अमरनाथ गर्ग के पुत्र थे। उन्होंने गंगोह के हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वे प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और हरियाणा कैडर में अपनी सेवाएं दीं। लंबे प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव, सीसीआई चेयरमैन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के चेयरमैन, टेलीकॉम सचिव, जीएसटी चेयरमैन और एक्साइज कमिश्नर शामिल हैं। बाद में उन्होंने विश्व बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं दीं। गंगोह क्षेत्र के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों से चंडीगढ़-मेरठ वाया गंगोह हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को पीजीआई चंडीगढ़ तक बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। करनाल-बिडौली मार्ग के निर्माण और नगर के डिग्री कॉलेज से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में भी उनकी अहम भूमिका रही। धनेन्द्र कुमार गर्ग अपनी सादगी, विनम्रता और मिलनसार स्वभाव के लिए नगरवासियों के बीच जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
दिल्ली में फिर फटा AC 'बम': पूर्व IAS धनेंद्र की मौत, बेटा गंभीर; ब्लास्ट से मकान में लगी आग; धुएं से घुटा दम
प्रतिष्ठित डॉक्टर के बेटे थे धनेन्द्र कुमार गर्ग गंगोह के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अमरनाथ गर्ग के पुत्र थे। उन्होंने गंगोह के हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वे प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और हरियाणा कैडर में अपनी सेवाएं दीं। लंबे प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव, सीसीआई चेयरमैन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के चेयरमैन, टेलीकॉम सचिव, जीएसटी चेयरमैन और एक्साइज कमिश्नर शामिल हैं। बाद में उन्होंने विश्व बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में भ