दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के साथ देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। केरल में बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी केरल में शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव, पेड़ उखड़ने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं। त्रिशूर जिले के मनालूर में एक पेड़ अस्थायी शेड पर गिर गया, जिससे उसके नीचे सो रहे 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आईएमडी ने मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। हालात को देखते हुए वायनाड, कोझिकोड और कासरगोड में ट्रेकिंग, पहाड़ी सड़कों पर रात्रिकालीन यात्रा और खनन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। तमिलनाडु में 9 जून तक भारी बारिश का पूर्वानुमान चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण 9 जून तक तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। नीलगिरि, थेनी, डिंडीगुल और कोयंबटूर के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरि, तिरुपत्तूर, वेल्लो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें