भारतीय आम की किस्म राज्य अल्फांसो महाराष्ट्र केसर महाराष्ट्र बंगनपल्ली आंध्र प्रदेश हिमायत आंध्र प्रदेश दशहरी उत्तर प्रदेश लंगड़ा उत्तर प्रदेश राजापुरी गुजरात सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘मैंगो मैजिक: प्रमोशन एंड टेस्टिंग इवेंट ऑफ इंडियन मैंगोज’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय फलों के बड़े आयातकों और अमेरिकी रिटेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में महाराष्ट्र का अल्फांसो और केसर, आंध्र प्रदेश का बंगनपल्ली और हिमायत, उत्तर प्रदेश का लंगड़ा और दशहरी तथा गुजरात का राजापुरी आम पेश किया गया। लोगों ने इन आमों का स्वाद चखा और भारतीय व्यंजनों में आम से बने खास पकवानों का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय आमों को अमेरिकी बाजार में और ज्यादा लोकप्रिय बनाना था।अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के उप-राज्यपाल डेनी हेक ने भारतीय आमों की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब कभी आमों की उपलब्धता का पहला दिन नहीं छोड़ेंगे। वहीं कॉस्टको के फ्रेश प्रोड्यूस विभाग के उपाध्यक्ष बॉब हस्की ने कहा कि उनकी कंपनी ने हाल ही में भारतीय केसर आम बेचना शुरू किया और मांग इतनी ज्यादा रही कि स्टॉक तुरंत खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय आम बेचकर बेहद खुश है। यह पहली बार नहीं है जब भारतीय आमों को अमेरिका में शानदार प्रतिक्रिया मिली हो। इससे पहले भी भारतीय फलों और कृषि उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है।कॉस्टको ने हाल ही में अमेरिका के कई बड़े शहरों में भारतीय केसर आमों की पहली खेप पहुंचाई। इनमें सिएटल, लास वेगास, न्यू जर्सी और लॉस एंजेलिस जैसे बड़े शहर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन स्टोर्स में भारतीय आमों का पूरा स्टॉ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें