मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलाें में तेज हवा, आंधी और बूंदाबांदी के चलते तापमान में मामूली गिरावट महसूस की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का असर कम होगा। उत्तरी क्षेत्र में आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार से तापमान में वृद्धि शुरू होने के आसार हैं। करीब पांच दिन बाद दक्षिणी उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू के आसार हैं। बाद में इसका असर अन्य क्षेत्रों में भी पड़ सकता है।शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर कानपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। प्रयागराज में 41.8, फतेहपुर में 41.6 और बांदा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें