UP: राममंदिर चंदा गबन के मामले में आमने-सामने आई सपा और भाजपा, डिप्टी सीएम बोले भुगतना होगा खामियाजा

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दानपात्र से कथित गबन का मुद्दा गर्मा गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अफवाह फैलाना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि उनकी सोच बाबरवादी है। वहीं, समूचे विपक्ष ने देश के सामने जांच कर रिपोर्ट रखने की मांग की है। सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फिर मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बयान पर सवाल उठाए हैं। सपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा : डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कभी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान नहीं किया। उनकी सोच बाबरवादी है। श्रीराम मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन पर भी आपके (अखिलेश यादव के) कोई शब्द नहीं निकले। जब अयोध्याधाम में भव्य वास्तुकला मूर्त रूप ले रही थी, तब भी आप शांत रहे। प्रभु श्रीराम का विग्रह स्थापित होने पर भी कोई स्वागत नहीं किया। ब्रजेश पाठक आगे लिखते हैं कि अखिलेश अब श्रीराम मंदिर को लेकर अफवाह फैला कर झूठ गढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। भारत दुनिया में सनातन संस्कृति का वाहक राष्ट्र है। अखिलेश यादव अपनी सोच को सनातन संस्कृति के विरुद्ध न करें। आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को पुनः मुंह की खानी पड़ेगी। आपके झूठ का नेरेटिव कभी सफलता तक नहीं पहुंचेगा। प्रदेश के लोग सपा की कारगुजारियों को अच्छी तरह से समझ चुके हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कभी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान नहीं किया। उनकी सोच बाबरवादी है। श्रीराम मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

उज्ज्वला लाभार्थियों को झटका: सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर साल में अब सिर्फ चार मिलेंगे, जानिए सबकुछ

केंद्र सरकार ने प्रमुख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडरों की संख्या साल के 12 से घटाकर चार कर दी है। यह निर्णय औसत घरेलू खपत के स्तर को देखते हुए लिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण माल खनूजा ने सोमवार (8 जून 2026) को इसकी जानकारी दी। क्यों घटाई गई सिलिंडरों की संख्या? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मई 2016 में गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को जमा-मुक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। शुरुआत में लाभार्थियों को प्रति वर्ष 12 सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलिंडर मिलते थे। पिछले साल सब्सिडी कोटा घटाकर नौ सिलिंडर कर दिया गया था, और अब इसे और कम करके चार कर दिया गया है। सरकार ने मई 2022 में 200 रुपये प्रति सिलिंडर की सब्सिडी शुरू की थी। अक्तूबर 2023 में यह सब्सिडी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलिंडर की खुदरा कीमत 942 रुपये है। सब्सिडी के बाद उज्ज्वला लाभार्थियों को अब सिलिंडर के लिए 642 रुपये चुकाने होंगे। खनूजा ने बताया कि संशोधित पात्रता उज्ज्वला लाभार्थियों की औसत वार्षिक खपत से मेल खाती है। अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों में तेज वृद्धि के कारण यह कदम उठाया गया है। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ी हैं। इससे घरेलू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति लागत 1,600 रुपये से अधिक हो गई है। भारत की एलपीजी आयात लागत सऊदी अनुबंध मूल्य से जुड़ी है, जो फरवरी से लगभग 46 फीसदी बढ़ी है। तेल कंपनियों को हो रहा कितना नुकसान? सरकार 2022 से अब तक 52,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे चुकी है। हालांकि, मूल्य वृद्धि के ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

'सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं': काकोली घोष बोलीं- 40 साल से राजनीति में संघर्ष कर रही; बहुत सहन किया

काकोली घोष ने अपनी बात साफ रखी है। वे पश्चिम बंगाल का विकास चाहती हैं। इसके लिए वे केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी। उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। काकोली घोष ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था खराब है। वहां कुशासन और बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। वे इस बदहाली के खिलाफ लड़ रही हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र दे दिया है। अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें आश्वासन दिया है। वे समय मिलते ही सांसदों को चर्चा के लिए बुलाएंगे।सांसद काकोली घोष ने अपनी लाचारी भी जताई। उन्होंने कहा कि सभी 20 सांसद लोकसभा में काम नहीं कर पा रहे थे। पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाएं चल रही हैं। लेकिन बंगाल में इन्हें लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें चुनकर भेजा है। हमें मतदाताओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता के हक के लिए यह फैसला जरूरी था।काकोली घोष ने डर और दबाव की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे किसी से नहीं डरती हैं। वे यहां बिल्कुल अकेली बैठी हैं। सभी 20 सांसदों ने बैठकर पत्र पर दस्तखत किए हैं। उन्होंने आगे कहा मेरा सर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं। मैंने बहुत सहन किया है। उन्होंने बताया कि वे 2011 में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद नहीं आईं। वे 40 साल से राजनीति में संघर्ष कर रही हैं। ऐसे लोगों की बातों का उन पर कोई असर नहीं होता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: भाजपा के पास 10 वोट कम, कांग्रेस के पास 5 ज्यादा, ऐसे में किसे मिलेगी MP की तीसरी राज्यसभा सीट?

राज्यसभा के चुनाव कब होने हैं? बीती 22 मई को चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीखों का एलान किया। आयोग के एलान के बाद चुनाव की प्रक्रिया एक जून से शुरू हुई। आठ जून तक नामांकन किए जा सकते हैं। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, नाम वापसी 11 जून तक हो सकती है। अगर जरूरत पड़ी तो 18 जून को मतदान होगा। इसी दिन देर शाम तक नतीजे आ सकते हैं। ये भी पढ़ें- बीती 22 मई को चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीखों का एलान किया। आयोग के एलान के बाद चुनाव की प्रक्रिया एक जून से शुरू हुई। आठ जून तक नामांकन किए जा सकते हैं। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, नाम वापसी 11 जून तक हो सकती है। अगर जरूरत पड़ी तो 18 जून को मतदान होगा। इसी दिन देर शाम तक नतीजे आ सकते हैं।ये भी पढ़ें- तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा ने खेला नया दांव, महेश केवट होंगे उम्मीदवार मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा की दो सीटों पर जीत तय थी, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही थी। हालांकि भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। तीसरी सीट किसे मिलेगी, मीनाक्षी नटराजन या महेश केवट? इस पर सियासी गलियारो में चर्चा शुरू हो गई है। इसे लेकर आंकड़े क्या कहते हैं, वो हम आपको बताते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

सिप्री की रिपोर्ट: ड्रैगन को मात देने की तैयारी में जुटा भारत, बढ़ाया परमाणु हथियारों का जखीरा; पीछे छूटा PAK

आठ जून को जारी सिपरी की 2026 की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का आधुनिकीकरण कार्यक्रम अब लंबी दूरी के ऐसे हथियार विकसित करने पर अधिक केंद्रित है, जो चीन के पूरे क्षेत्र में स्थित लक्ष्यों तक पहुंचने में सक्षम हों। हालांकि, भारत की रणनीतिक योजना में पाकिस्तान के साथ उसकी पुरानी प्रतिद्वंद्विता भी प्रमुख बनी हुई है।हथियारों, निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की वार्षिक समीक्षा पेश करने वाली इस रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की शुरुआत तक भारत के पास लगभग 190 परमाणु हथियार होने का अनुमान है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान भी नई हथियार प्रणालियों का विकास कर रहा है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले दशक में पाकिस्तान का परमाणु जखीरा भी बढ़ सकता है।सिप्री की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2021-25 की अवधि में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य व्यय करने वाला देश बना हुआ है। 2025 में भारत का सैन्य व्यय 92.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। रक्षा खर्च के मामले में भारत केवल अमेरिका, चीन, रूस और जर्मनी से पीछे है।हथियारों के आयात के मामले में भी भारत की स्थिति महत्वपूर्ण है। 2021-25 की अवधि में, भारत प्रमुख हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक रहा, जिसने वैश्विक हथियारों के आयात का 8.2 प्रतिशत हिस्सा लिया। इस अवधि में सबसे बड़े हथियार प्राप्तकर्ताओं में यूक्रेन, भारत, सऊदी अरब, कतर और पाकिस्तान शामिल थे, जिन्होंने कुल हथियार आयात का 35 प्रतिशत हिस्सा लिया।इस रिपोर्ट में मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऑपरेशन सिंदूर को दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसी देशों के बीच “असामान्य रूप से गंभीर सै …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

'विपक्ष की एकजुटता ही सरकार को चुनौती देगी': INDIA ब्लॉक की बैठक में बोले खरगे, कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की सोमवार को संविधान क्लब में हुई अहम बैठक में केंद्र सरकार को आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति के मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। बैठक में खरगे ने इन मुद्दों पर की चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और आर्थिक सुस्ती जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों लोगों के मतदान अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है और संविधान पर लगातार हमला हो रहा है। Opening Remarks of @INCIndia President Shri Mallikarjun @kharge ji at the meeting of INDIA janbandhan on June 8, 2026 दोस्तों: मैं INDIA समूह के नेताओं की इस बैठक में आप सभी का स्वागत करता हूं। यह समूह लगभग ठीक तीन साल पहले अस्तित्व में आया था। मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता,… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 8, 2026 विपक्ष की एकजुटता का दिया उदाहरण खरगे ने कहा कि विपक्ष ने संसद में एकजुटता दिखाते हुए परिसीमन विधेयक समेत कई विवादित विधेयकों को पराजित किया था और अब इसी एकता को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और परेशान करने के लिए किया जा रहा है, जबकि गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा छठा झटका, जजई आउट; सुथार को मिली सफलता

02:49 PM, 08-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: भारत जीत से तीन विकेट दूर वाशिंगटन सुंदर ने अजमातुल्लाह ओमरजई को आउट कर अफगानिस्तान को सातवां झटका दिया। ओमरजई चार रन बनाकर आउट हुए। भारत इस तरह जीत से तीन विकेट दूर है। वाशिंगटन सुंदर ने अजमातुल्लाह ओमरजई को आउट कर अफगानिस्तान को सातवां झटका दिया। ओमरजई चार रन बनाकर आउट हुए। भारत इस तरह जीत से तीन विकेट दूर है। 02:45 PM, 08-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को छठा झटका अफगानिस्तान को अफसर जजई के रूप में छठा झटका लगा है। मानव सुथार ने जजई को अपना शिकार बनाया जो आठ रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान को अफसर जजई के रूप में छठा झटका लगा है। मानव सुथार ने जजई को अपना शिकार बनाया जो आठ रन बनाकर आउट हुए। 02:37 PM, 08-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में पांच विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर अजमातुल्लाह ओमरजई और अफसर जजई मौजूद हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में पांच विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर अजमातुल्लाह ओमरजई और अफसर जजई मौजूद हैं। 02:15 PM, 08-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: टी ब्रेक भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में उतरी अफगानिस्तान ने 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। अफगानिस्तान पर इस तरह पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। चायकाल के समय अफसर जजई चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत और अफगानिस्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

पोस्टर से राहुल की योग्यता पर सवाल!: INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले कांग्रेस क्या बोली, शिवसेना यूबीटी किसके साथ?

क्या कांग्रेस ने पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देने से बचने की कोशिश की? क्या शिवसेना यूबीटी राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर उतर आई? क्या विपक्ष 2029 की रणनीति पर चर्चा करने जा रहा है? दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक को जनबंधन नाम दिया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक की यह पहली बड़ी औपचारिक बैठक मानी जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में करीब 23 विपक्षी दल शामिल होंगे। राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति तय होगी। गठबंधन के भीतर तालमेल बढ़ाने और अंदरूनी मतभेद कम करने पर चर्चा हो सकती है। क्या बड़े विपक्षी नेता इस बैठक में शामिल होंगे? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इन पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे पोस्टर देखे ही नहीं हैं। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इन पोस्टरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। पोस्टरों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के पुराने बयान दिखाए गए थे। इन बयानों के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि विपक्षी दलों के भीतर भी राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं।शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले लोग मूर्ख हैं। राउत ने कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे महत्वपूर्ण, लोकप्रिय और संघर्षशील नेताओं में से एक हैं और सरकार उनसे डरी हुई है। उन्होंने यह भी साफ किया कि शिवसेना यूबीटी INDIA ब्लॉक की बैठक में वर्चुअली शामिल होगी। राउत ने कहा कि बैठक का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

Vaibhav Sooryavanshi: एक शॉट के लिए हजार गेंद खेल जाते थे वैभव सूर्यवंशी, कैसे पुल-एरियल शॉट पर पाई महारत?

1 of 4 वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied संजीव मैदान के एक कोने में बैठकर वैभव का अभ्यास देखा करते थे। कोच ने देखा वैभव को पुल और हुक के अलावा एरियल शॉट लगाने में मजा आता है। इसके बाद उन्होंने अपनी अकादमी के गेंदबाजों और पिता के साथ लाए गेंदबाजों को एक शॉट पर छह सौ से हजार गेंदें वैभव को फिंकवाने का लक्ष्य रखा। यह सिलसिला लंबे समय तक चला। मनीष बताते हैं कि यही कारण है कि पुल, हुक और एरियल शॉट वैभव के हाथों की मांसपेशियों में समां (मसल्स मैमोरी) गए हैं। तभी तो वैभव कोई भी गेंदबाज हो, सफाई से ये शॉट लगाने में बिल्कुल नहीं हिचकते हैं। वैभव सूर्यवंशी के लिए समस्तीपुर से पटना का सफर सही मायनों में वरदान बन गया। कोविड के दिनों में पिता संजीव बेटे को सप्ताह में चार दिन समस्तीपुर से पटना कोच मनीष ओझा के पास लेकर आते थे। संजीव के साथ वैभव के अलावा समस्तीपुर से लाए गए पांच गेंदबाज भी होते थे। ये गेंदबाज खुद भी अभ्यास करते थे, लेकिन संजीव का पिता निर्देश होता था कि वे वैभव को बल्लेबाजी कराएंगे। 2 of 4 वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला पिता ने कर्ज में डूबकर वैभव को कराई तैयारी पूर्व रणजी क्रिकेटर मनीष ने अमर उजाला को बताते हैं कि वैभव की सफलता में उनके पिता का बहुत बड़ा त्याग छुपा है। वह जब वैभव और साथी गेंदबाजों को कोविड के दौरान पटना लाते थे तो कर्ज में डूबे थे। उन्होंने अपने दोस्तों और कई लोगों से कर्ज ले रखा था, लेकिन उन्होंने कभी वैभव को इसका जिक्र नहीं किय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

INDIA गठबंधन की आज बैठक: कौन से दल-नेता पहुंचेंगे, कौन दे सकता है एकता को झटका, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

INDIA गठबंधन की आज बैठक: कौन से दल-नेता पहुंचेंगे, कौन दे सकता है एकता को झटका, किन मुद्दों पर होगी चर्चा? आइये जानते हैं कि आज होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक कहां आयोजित होगी? इनमें कौन से दलों की उपस्थिति की संभावना है? इनके कौन से नेता बैठक में पहुंच सकते हैं? इसके अलावा इस बार कौन से दलों ने इस विपक्षी गठबंधन से दूरी बनाने का पहले ही एलान किया है? इस बार बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है? इंडिया गठबंधन की पिछली बैठकें कब-कहां हुई थीं और इनमें किन मुद्दों पर चर्चा हुई थी? आइये जानते हैं… देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन- ‘इंडिया’ की बहुप्रतीक्षित बैठक आज (8 जून) को होनी है। इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है। दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं। ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है। कहां आयोजित होने वाली है 8 जून की बैठक? 8 जून 2026 (सोमवार) को होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk