AMCA: 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने में रोड़ा, जीई ने बढ़ाई इंजन की कीमत; अन्य विकल्पों पर विचार शुरू

इस अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि ने रक्षा नीतिकारों को चिंता में डाल दिया है। कंपनी की इस मांग के बाद भारत ने अन्य विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया है। भारतीय एयरोनॉटिकल विकास एजेंसी (एडीए) व रक्षा मंत्रालय को उम्मीद थी कि भारत में निर्मित होने वाले आगामी लड़ाकू विमानों के लिए जीई-एफ414 इंजन की प्रति इंजन लागत लगभग 70 से 80 करोड़ के आसपास होगी। हालांकि, जनरल इलेक्ट्रिक की ओर से पेश नई कीमत इस अनुमान से लगभग तीन गुना ज्यादा है।अमेरिकी कंपनी ने भारत में एक समर्पित एफ414 असेंबली और लोकल मैन्युफैक्चरिंग लाइन स्थापित करने के लिए लगभग 6,000 करोड़ की अतिरिक्त राशि की मांग भी रखी है। इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक एयरोस्पेस आपूर्ति शृंखला में आए संकट, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों व अमेरिकी फैक्टरियों में बढ़ी लागत का हवाला दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी कंपनी जीई एमका परियोजना के लिए भारत की उसके इंजन पर निर्भरता का फायदा उठा रही है।भारत ने 1980 के दशक में तेजस विमानों के लिए स्वदेशी कावेरी इंजन बनाना शुरू किया था। लेकिन तकनीकी चुनौतियों और अपेक्षित प्रदर्शन स्तर हासिल न कर पाने से इस इंजन को तेजस लड़ाकू विमान के लिए स्वीकृति नहीं मिल सकी। स्वदेशी इंजन न होने से भारत को तेजस मार्क-1 के लिए अमेरिकी जीई-एफ404 इंजन का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद ज्यादा शक्तिशाली तेजस मार्क-2 और एमका के शुरुआती वेरिएंट के लिए जीई-एफ414 इंजन को चुना गया।जून 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान दोनों देशों में महत्वपूर्ण तकनीकी हस्तांतरण के साथ भारत में ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से इन इंजनों के सह-उत्पादन का समझौता हुआ था। अब व्यावसायिक शर्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में कैसे घुसा एअर इंडिया का विमान?: DGCA ने बताई पूरी कहानी, एटीसी और क्रू पर गिरी गाज

दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान के कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया में था, तभी वह सीमित समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में चला गया। पूरे घटनाक्रम पर डीजीसीए का जवाब अब इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि 22 जून 2026 को एअर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर जाने वाली उड़ान एआई-479 एक विशेष परिस्थिति के कारण कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। हालांकि, पूरी प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों के समन्वय में हुई और विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली लौट आया। डीजीसीए के अनुसार, एयर इंडिया का एयरबस ए321 विमान (वीटी-पीपीवी) दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरकर पहुंच रहा था। इसी दौरान अमृतसर हवाई अड्डे पर एक अन्य विमान से पक्षी टकराने की घटना हुई थी। इसके बाद रनवे की जांच के लिए एआई-479 को कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए। जब विमान को बाद में उतरने के लिए एप्रोच कराया जा रहा था और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की ओर से रडार वेक्टरिंग की जा रही थी, तब विमान थोड़े समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चला गया। डीजीसीए ने स्पष्ट किया कि इस दौरान पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया था और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही। अधिकारियों के मुताबिक बाद में विमान को अमृतसर में उतारने के बजाय वापस दिल्ली भेजने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

इस बहाने किले में घुसा था कातिल चेतन: टिकट काउंटर पर केतन को हुई थी दिक्कत, गार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा बताया गया था, लेकिन अब सामने आ रहे एक-एक बयान से यह मामला सुनियोजित हत्या का रूप लेता दिख रहा है। किले के टिकट काउंटर पर तैनात सुरक्षा गार्ड धीरज जाधव का बयान इस केस की अहम कड़ी बनकर उभरा है। गार्ड ने बताया कि घटना वाले दिन उसने केतन, सिया गोयल और बाद में पहुंचे चेतन चौधरी को देखा था। उसके अनुसार, चेतन का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। गार्ड को चेतन पर क्यों हुआ था शक? धीरज जाधव ने बताया कि युवक ने हूडी पहन रखी थी और वह स्टाफ की आवाज भी अनसुनी कर रहा था। जब गार्ड खुद उसके पास पहुंचा, तब उसने जवाब दिया। जांच में सामने आया कि यही युवक चेतन चौधरी था, जिसे पुलिस सिया का प्रेमी और हत्या का सह-साजिशकर्ता मान रही है। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी के बावजूद उसने चेहरे को छिपाने के लिए हूडी पहन रखी थी। Pune, Maharashtra: Lohagad Fort security guard Dheeraj Jadhav says, “There was a guard posted at the cricket counter for ticket distribution. We were present there, and I was speaking to my senior, requesting that I be assigned a duty. After that, we moved a little further… pic.twitter.com/4c7e78rrcH — IANS (@ians_india) June 24, 2026 सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा? जांच एजेंसियों के अनुसार, टिकट काउंटर की सीसीटीवी फुटेज में सिया और चेतन के बीच तालमेल के संकेत मिले हैं। एक फुटेज में सिया पीछे मुड़कर देखती नजर आती है, जबकि उसी दौरान चेतन अचानक बैठ जाता है। पुलिस का मानना है कि दोनों एक-दूसरे की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन, सिया और केतन से पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में कैसे घुसा एअर इंडिया का विमान?: DGCA ने बताई पूरी कहानी, एटीसी और क्रू पर गिरी गाज

दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान के कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया में था, तभी वह सीमित समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में चला गया। पूरे घटनाक्रम पर डीजीसीए का जवाब अब इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि 22 जून 2026 को एअर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर जाने वाली उड़ान एआई-479 एक विशेष परिस्थिति के कारण कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। हालांकि, पूरी प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों के समन्वय में हुई और विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली लौट आया। डीजीसीए के अनुसार, एयर इंडिया का एयरबस ए321 विमान (वीटी-पीपीवी) दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरकर पहुंच रहा था। इसी दौरान अमृतसर हवाई अड्डे पर एक अन्य विमान से पक्षी टकराने की घटना हुई थी। इसके बाद रनवे की जांच के लिए एआई-479 को कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए। जब विमान को बाद में उतरने के लिए एप्रोच कराया जा रहा था और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की ओर से रडार वेक्टरिंग की जा रही थी, तब विमान थोड़े समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चला गया। डीजीसीए ने स्पष्ट किया कि इस दौरान पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया था और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही। अधिकारियों के मुताबिक बाद में विमान को अमृतसर में उतारने के बजाय वापस दिल्ली भेजने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

India tour of England: क्या वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में मिलेगा अलग चेंजिंग रूम? जानिए क्या है ICC का नियम

अलग चेंजिंग रूम का करना होगा इस्तेमाल? इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली यह सीरीज इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का एक इवेंट है। इस वजह से वैश्विक संस्था के सेफगार्डिंग नियम और प्रक्रियाएं यहां लागू होंगी, जिसके साथ इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के नियम भी प्रभावी रहेंगे। दोनों ही बोर्ड (ICC और ECB) 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को वयस्कों के चेंजिंग रूम का उपयोग करने की अनुमति नहीं देते हैं। इसी वजह से सूर्यवंशी के लिए सभी आयोजन स्थलों पर अलग सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, इस दौरे पर उनके माता-पिता भी उनके साथ आ रहे हैं। मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में रहने की होगी अनुमति वैभव सूर्यवंशी को मैच के दौरान भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में रहने की पूरी अनुमति होगी और वह टीम की रणनीतिक बैठकों में भी शामिल हो सकेंगे। यह पाबंदी केवल मैच से पहले और मैच के बाद कपड़े बदलने के समय ही लागू होगी। ब्रिटिश खेलों में इस तरह के उपाय एक सामान्य प्रक्रिया हैं। पिछले सीजन में आर्सेनल के मैक्स डॉउमैन ने भी दिसंबर में 16 साल के होने तक अपने टीम साथियों से अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल किया था। हालांकि, सूर्यवंशी के लिए यह अनुभव बिल्कुल नया होगा क्योंकि भारत में इस तरह के नियम लागू नहीं होते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के अपने दो शानदार सीजन के दौरान सूर्यवंशी ने पूरी प्रतियोगिता में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथियों के साथ एक जैसी सुविधाओं का उपयोग किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: कहीं लू से बचने की कोशिश में डूबे लोग, कहीं बिजली संकट और जान का खतरा, कैसे यूरोप गर्मी में तड़पा?

Explainer: कहीं लू से बचने की कोशिश में डूबे लोग, कहीं बिजली संकट और जान का खतरा, कैसे यूरोप गर्मी में तड़पा? चौंकाने वाली बात यह है कि अब यूरोप में इस भीषण गर्मी के चलते बिजली की समस्या पैदा होने के कयास लगाए जा रहे हैं, जो कि महाद्वीप पर ब्लैकआउट (एक साथ कई देशों की बिजली जाना) की संभावना को बढ़ा रहा है। यूरोप में इस स्थिति को लेकर डर की स्थिति है। यूरोप में गर्मी से हालत नाजुक हो गए हैं। दो महीने के अंदर इस महाद्वीप पर दूसरी बार भीषण लू (हीटवेव) का दौर आया है। आलम यह है कि यूरोप के तीन प्रमुख देश- फ्रांस, स्पेन और इटली इस गरमी और लू से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। फ्रांस में तो स्थिति यह रही कि गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग समुद्र किनारे पानी में उतरे और इस दौरान 40 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा स्पेन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जो कि सामान्य तौर पर 20-30 डिग्री के दायरे में रहने वाले देश के लिए काफी ज्यादा है। कुछ ऐसा ही हाल ब्रिटेन का भी है। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर यूरोप में गर्मी और लू का जो दौर चल रहा है, वह कितना घातक है? अलग-अलग देशों में इस वक्त स्थिति कितनी बुरी है? इस गर्मी से बिजली संकट की आशंका कितनी ज्यादा है और इसका असर सबसे ज्यादा किस पर पड़ सकता है? इस भीषण गर्मी के यूरोप में तेजी से फैलने की वजह क्या है? अब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में गिल की लंबी छलांग, कोहली को पीछे छोड़ा; बुमराह की बराबरी पर पहुंचे मैट हेनरी

टेस्ट बल्लेबाजी में जो रूट फिर बने नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 और 77 रन की पारियों की बदौलत रूट दो स्थान ऊपर चढ़े हैं। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी हैरी ब्रुक और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ते हुए अपने करियर में 12वीं बार शीर्ष स्थान पर वापसी की है। वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल और ईशान किशन की लंबी छलांग हालिया प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल तीन पायदान के फायदे के साथ वनडे बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वह शीर्ष पर काबिज डेरिल मिचेल से अब महज 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। भारत के ही ईशान किशन ने भी महत्वपूर्ण प्रगति की है और वह 21 स्थानों की छलांग लगाकर वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय गेंदबाजों को भी हुआ फायदा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय गेंदबाजों को भी रैंकिंग में फायदा मिला है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर चढ़कर वनडे गेंदबाजों में 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा 34 पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 58वें और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 17 स्थान ऊपर चढ़कर इसी सूची में संयुक्त रूप से 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट में मैट हेनरी का ऐतिहासिक कमाल, बुमराह की बराबरी की टेस्ट क्रिकेट में, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने वाले अपने देश के केवल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मैच जिताऊ 11 विकेट लेने के बाद उन्होंने शीर्ष पर भारत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: खामेनई की अंतिम विदाई में शामिल होंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति पजेश्कियन ने दिया ईरान आने का न्योता

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, यह निमंत्रण ऐसे समय आया है जब खामेनेई के निधन के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

June 24, 2026 · 1 min · National Desk

मंदिर में चढ़ावा चोरी: SIT की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, बड़े पैमाने पर चोरी के संकेत; FIR की सिफारिश

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसआईटी अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंप दी है। रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशनखोरी के खेल उजागर होने की बात कही गई है। मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति, गणना प्रक्रिया में भी बड़े हेरफेर की आशंका एसआईटी ने जताई है। इनसे संबंधित एक-एक साक्ष्य एसआईटी ने जुटाए हैं। गवाहों का भी जिक्र रिपोर्ट में किया गया है। ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों से लेकर उनके रिश्तेदारों, करीबियों और कर्मचारियों की भूमिका पर रिपोर्ट में सवाल खड़े किए गए हैं। एसआईटी में शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ आईजी रेंज किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शासन पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने गोपनीय जांच रिपोर्ट संजय प्रसाद को दी। गृह विभाग इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर सबसे बड़े सवाल उठाए गए हैं। कुछ की भूमिका भी उजागर की गई है। अंदेशा जताया गया है कि वे हेरफेर में शामिल रहे हैं। वहीं, कुछ पदाधिकारियों को लापरवाही का दोषी पाया गया है, जिनकी निगरानी में चढ़ावा चोरी हुआ। फिलहाल मामले में सबसे अधिक जो पदाधिकारी सवालों के घेरे में हैं, उनमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा व निर्माण सहायक गोपाल राव का नाम शामिल है। एसआईटी में शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ आईजी रेंज किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शासन पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने गोपनीय जांच रिपोर्ट संजय प्रसाद को दी। गृह विभाग इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर सबस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Updates: कहीं भारी बारिश-आंधी के आसार, तो कहीं झुलसाएगी लू; तीन-चार दिन में यूपी में दस्तक देगा मानसून

देश के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए मंगलवार को मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई नए हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा के शेष भागों, तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में पूरी तरह प्रवेश कर गया है। आईएमडी के वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।अगले 2-3 दिनों में मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बचे हुए इलाकों और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा। अगले 3-4 दिनों में मानसून बिहार और झारखंड के शेष हिस्सों को कवर करते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में प्रवेश कर जाएगा। आईएमडी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान यूपी, हरियाणा, विदर्भ, गुजरात, झारखंड, सौराष्ट्र, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ और कोंकण में कुछ जगहों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान आया।आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, देश के मध्य और उत्तर क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा अब भी भट्टी की तरह तप रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश अगले 4 से 5 दिनों तक भीषण लू की चपेट में रहेगा, यहां गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। महाराष्ट्र का विदर्भ, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में भी अगले 2 से 3 दिनों तक लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है। बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 से 29 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk