दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान के कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया में था, तभी वह सीमित समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में चला गया। पूरे घटनाक्रम पर डीजीसीए का जवाब अब इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि 22 जून 2026 को एअर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर जाने वाली उड़ान एआई-479 एक विशेष परिस्थिति के कारण कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। हालांकि, पूरी प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों के समन्वय में हुई और विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली लौट आया। डीजीसीए के अनुसार, एयर इंडिया का एयरबस ए321 विमान (वीटी-पीपीवी) दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरकर पहुंच रहा था। इसी दौरान अमृतसर हवाई अड्डे पर एक अन्य विमान से पक्षी टकराने की घटना हुई थी। इसके बाद रनवे की जांच के लिए एआई-479 को कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए। जब विमान को बाद में उतरने के लिए एप्रोच कराया जा रहा था और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की ओर से रडार वेक्टरिंग की जा रही थी, तब विमान थोड़े समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चला गया। डीजीसीए ने स्पष्ट किया कि इस दौरान पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया था और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही। अधिकारियों के मुताबिक बाद में विमान को अमृतसर में उतारने के बजाय वापस दिल्ली भेजने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में कैसे घुसा एअर इंडिया का विमान?: DGCA ने बताई पूरी कहानी, एटीसी और क्रू पर गिरी गाज
दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान के कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान 'गो-अराउंड' प्रक्रिया में था, तभी वह सीमित समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में चला गया। पूरे घटनाक्रम पर डीजीसीए का जवाब अब इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) न