संकट में शांति समझौता: 'परमाणु निरीक्षण से किया इनकार तो रद्द कर दूंगा बैठकें', ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी

पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान समझौते के तहत तीन महीने से ज्यादा समय बाद आई शांति पर फिर संकट के बादल गहराने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को अपने परमाणु कार्यक्रम का निरीक्षण करने की अनुमति नहीं देता है, तो वह तेहरान के साथ चल रही तकनीकी वार्ताओं से जुड़ी बैठकों को रद्द कर देंगे। पेंसिल्वेनिया के लीहाई काउंटी स्थित मैक ट्रक्स संयंत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने ईरान के निरीक्षण संबंधी रुख को लेकर उठ रही आशंकाओं को खारिज किया। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के निरीक्षकों की तैनाती से जुड़े सवाल पर ट्रंप ने कहा कि ईरान सैद्धांतिक रूप में पहले ही इसके लिए सहमत हो चुका है।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “वे गलत हैं। उन्हें पता है कि वे गलत हैं। उन्होंने हमें अंदरूनी तौर पर यह बताया है और हमारे पास निरीक्षण को लेकर 100 प्रतिशत आश्वासन है। अगर वे सही होते, तो मैं अभी इसी समय बैठकें रद्द कर देता।” निरीक्षण कब शुरू होगा, इस सवाल पर ट्रंप ने कहा, “उचित समय पर। कोई जल्दबाजी नहीं है, लेकिन उचित समय आने पर निरीक्षक वहां मौजूद होंगे।” गौरतलब है कि ईरान की ओर से अभी तक परमाणु कार्यक्रम के निरीक्षण को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और तेहरान की स्थिति पहले की तुलना में काफी कमजोर हुई है। उन्होंने कहा, “हम ईरान के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं। वे बुरी तरह कमजोर हो चुके हैं और हम उनके साथ एक समझौता कर रहे हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।“ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप की सैन्य नीति को झटका?: 'कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान में सैन्य कार्रवाई नहीं', सीनेट का संदेश

अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई समाप्त करने की मांग की गई है। इसे तेहरान के साथ दीर्घकालिक समझौते की दिशा में जारी प्रयासों के बीच व्हाइट हाउस के खिलाफ कांग्रेस की ताजा प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। सीनेट में यह प्रस्ताव 50-48 मतों से पारित हुआ। प्रस्ताव में राष्ट्रपति को निर्देश दिया गया है कि अगर कांग्रेस विशेष रूप से सैन्य बल के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देती है, तो वह ईरान से जुड़े सैन्य संघर्षों से अमेरिकी बलों को वापस बुलाएं। हालांकि, इस प्रस्ताव का प्रभाव मुख्य रूप से प्रतीकात्मक माना जा रहा है। 1973 के वॉर पावर्स एक्ट के तहत पारित यह एक समवर्ती प्रस्ताव (कॉनकरेंट रेजोल्यूशन) है, जिसके लिए राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होती और न ही इसे कानून का दर्जा प्राप्त है।व्हाइट हाउस का कहना है कि यह प्रस्ताव असंवैधानिक है और इसलिए कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। इस महीने की शुरुआत में यह प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा से भी पारित हो चुका था। इसे ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका की सैन्य भूमिका को लेकर दोनों दलों के बीच बढ़ती चिंता का संकेत माना जा रहा है।प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों का तर्क है कि किसी भी लंबे सैन्य अभियान के लिए कांग्रेस की स्पष्ट मंजूरी आवश्यक होनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति के युद्ध संबंधी अधिकारों की सीमा और क्षेत्रीय स्तर पर संघर्ष के और बढ़ने की आशंका को लेकर चिंता जताई। हालांकि, कांग्रेस के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बावजूद इस प्रस्ताव से ट्रंप प्रशासन की तत्काल सैन्य रणनीति में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं मानी जा रही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

Amar Ujala Samvad: आज देहरादून में जुटेंगी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां, देवभूमि के विकास पर होगा मंथन

ई संभावनाओं और नए रास्तों पर होगी चर्चा राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर पूर्वी कमान के पूर्व जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राणा प्रताप कलिता अपने अनुभव साझा करेंगे। वहीं सनश्योर एनर्जी के को फाउंडर एवं चीफ बिजनेस ऑफिसर कार्तिकेय एन. शर्मा ऊर्जा क्षेत्र में उभरते अवसरों और हरित विकास की दिशा पर बात करेंगे। इस मंच पर नीति निर्माता, शिक्षाविद, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, युवा और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। मकसद स्पष्ट है-उत्तराखंड को लेकर नए विचारों, नई संभावनाओं और नए रास्तों पर गंभीर चर्चा। धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर होगी चर्चा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी संवाद में धार्मिक पर्यटन और तीर्थ प्रबंधन से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे। चारधाम यात्रा और देवस्थान प्रबंधन के क्षेत्र में उनके अनुभव उत्तराखंड की धार्मिक पहचान को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर देंगे। वे बताएंगे कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास की राह कैसे प्रशस्त की जा सकती है। नई शिक्षा नीति, शोध और नवाचार पर रखेंगी दृष्टिकोण वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप और नई शिक्षा नीति के प्रभाव पर चर्चा करेंगी। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लंबे अनुभव रखने वाली प्रो. ठाकुर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग-अकादमिक सहयोग और युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगी। एआई और उभरती तकनीकें कैसे बदलेंगी भविष्य ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सीटीओ तेजस्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-चीन संबंध: ‘मुख्य चिंताओं पर संवेदनशीलता से ही सुधरेंगे रिश्ते', डोभाल का वांग यी को स्पष्ट संदेश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि एनएसए ने इस बात पर जोर दिया कि स्थिर, पूर्वानुमान योग्य और रचनात्मक द्विपक्षीय संबंध दोनों पक्षों के बीच विश्वास बढ़ाने और आपसी समझ को गहरा करने में योगदान देंगे।रणधीर जायसवाल ने कहा, “एनएसए ने इस बात के महत्व पर भी जोर दिया कि एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं से जुड़े मुद्दों के प्रति लगातार संवेदनशीलता दिखाई जाए।” हालांकि, जायसवाल ने इन मुख्य चिंताओं से जुड़े मुद्दों का कोई विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण आपसी संवेदनशीलता, आपसी हितों और आपसी सम्मान की हमारी व्यापक नीति के अनुरूप है।बैठक में दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की समग्र स्थिति की भी समीक्षा की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब दोनों देश पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के बाद संबंधों को फिर से सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।चीन के राजदूत शू फेइहोंग के अनुसार, वांग यी ने बैठक में कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाली दो अर्थव्यवस्थाओं के रूप में चीन और भारत को न केवल द्विपक्षीय संबंधों को दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए, बल्कि वैश्विक नजरिए से भी सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों को दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, सहयोग के जरिए अपने-अपने विकास और पुनरुत्थान को बढ़ावा देना चाहिए। वैश्विक दक्षिण के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को तेज करना चाहिए।“शू फेइहोंग ने सोशल मीडिया पर कहा कि वांग यी ने कहा, “एक-दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना, संवेदनशील मुद्दों को उचित तरीके से संभालना और चीन-भारत सीमा मुद्दे को उच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 24, 2026 · 2 min · National Desk

गैस प्लांट हादसे में 12 भारतीयों की मौत: प्रधानमंत्री मोदी को कतर के अमीर ने किया फोन, जानिए क्या हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फोन कॉल के लिए कतर के अमीर का धन्यवाद किया। दोनों नेताओं ने जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों का दर्द साझा किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। भारत और कतर ने जोर दिया कि वे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। दोनों देश इस मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने कतर सरकार द्वारा घायलों को तुरंत दी गई चिकित्सा सहायता की सराहना की।यह हादसा कतर एनर्जी एलएनजी की ओर से संचालित बरजान गैस आपूर्ति सुविधा में हुआ। कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह धमाका किसी साजिश का हिस्सा नहीं था। प्लांट को दोबारा चालू करते समय एक बड़ी तकनीकी खराबी आ गई थी। इसी खराबी के कारण अचानक जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग फैल गई। इस आग ने काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं दिया।दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने हादसे में हताहत लोगों की पुष्टि की है। इस दर्दनाक धमाके में कुल 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। दुखद यह है कि इन 13 मृतकों में से 12 लोग भारत के नागरिक थे। वहीं एक मृतक पड़ोसी देश पाकिस्तान का था। हादसे में कुल 66 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का इलाज कतर के अस्पतालों में चल रहा है। अभी सभी की हालत पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है।यह बरजान गैस प्लांट दिसंबर 2025 से पूरी तरह बंद पड़ा था। यहां बड़े पैमाने पर मरम्मत का काम चल रहा था। इस काम के पूरा होने के बाद, हादसे से ठीक दो दिन पहले ही प्लांट को दोबारा चालू किया गया था। लेकिन दो दिन बाद ही इतना बड़ा हादसा हो गया। कतर एनर्जी ने साफ किया है कि इस हादसे से दे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 2 min · National Desk

लखनऊ अग्निकांड: आमने-सामने आए ब्रजेश पाठक और अखिलेश, डिप्टी सीएम बोले- निर्माण सपा सरकार में हुआ

अलीगंज स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने से कोचिंग पढ़ने व एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्रों की जलकर मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे नौ छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा छोड़कर वापस आए और घटनास्थल का मुआयना किया। रक्षामंत्री एवं राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फटने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अलीगढ़ के पुरनिया स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप की दुकान है। पहली मंजिल पर पेट शॉप मालिक का वेयरहाउस है। दूसरी मंजिल पर थ्री-डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर और गेमिंग जोन के साथ 12वीं तक के विद्यार्थियों की कोचिंग चलती थी। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। बिल्डिंग में मौजूद कई लोग विकराल हुई आग के बीच घिर गए। दूसरी व तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्र भीतर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम के साथ एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू के दौरान 15 शव बाहर निकाले गए। वहीं कई झुलसे छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सभा छोड़ तुरंत वापस आए। उनके निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, डीजी फायर सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक राहत-बचाव कार्य जारी था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 2 min · National Desk

हत्यारी मंगेतर: शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग, प्रेमी के लिए सिया ने केतन को दी मौत

शुरुआत में लगा कि यह सिर्फ एक दर्दनाक हादसा है। लेकिन जब पुलिस ने जांच की परतें खोलीं, तो पीछे एक ऐसी ठंडे दिमाग से बुनी गई मर्डर मिस्ट्री निकली, जिसने पूरे देश के होश उड़ा दिए। इस खौफनाक वारदात ने ठीक 13 महीने पहले, मई-जून 2025 में हुए मेघालय के कुख्यात ‘राजा रघुवंशी हत्याकांड’ की यादें ताजा कर दी हैं।20 साल की सिया गोयल इस शादी से खुश नहीं थी। वह अपने 22 साल के प्रेमी चेतन चौधरी के प्यार में पागल थी। केतन उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा कांटा था। इस कांटे को निकालने के लिए सिया ने एक ऐसा चक्रव्यूह रचा जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं।केतन ने शादी से पहले सिया के लिए एक बेहद रोमांटिक बाली ट्रिप प्लान की थी। लेकिन सिया वहां नहीं, केतन को मौत के घाट पर ले जाना चाहती थी। दावा किया जाता है कि रास्ते में एक होटल के वॉशरुम में उसने चुपके से अपना ही पासपोर्ट फाड़कर फ्लश कर दिया। बाहर आकर रोने का नाटक किया कि पासपोर्ट खो गया है। बाली ट्रिप कैंसिल हो गई। प्लान के मुताबिक, अब केतन को लोहागढ़ फोर्ट लाया गया।जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या की पहली कोशिश नहीं थी। इससे पहले 14 जून को भी वे केतन को इसी फोर्ट पर लाए थे। तब उन्होंने अचानक एक सांप का डर दिखाकर केतन को खाई में गिराने की कोशिश की थी। लेकिन उस दिन किस्मत केतन के साथ थी, वह बाल-बाल बच गया। मगर कातिल हार मानने वाले नहीं थे।केतन, महाराष्ट्र के पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ के जाने-माने कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन विशाल अग्रवाल के बेटे थे। उनकी शादी राजस्थान के उदयपुर में नवंबर में होनी थी। सूत्रों के मुताबिक, शादी के लिए दोनों के परिवारों ने जयपुर में एक महल 17 करोड़ रुपये में बुक किया था और मेहमानों को लाने-ले जाने के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 2 min · National Desk

'बेनकाब हुआ पाकिस्तान का घिनौना चेहरा': युद्ध की धमकी पर भारत का प्रहार, जायसवाल बोले-नाकामी छिपाने की कोशिश

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का मुद्दा भी उठाया है। पीओके में इस समय सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार इन प्रदर्शनों को बेरहमी से कुचल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के दावे पूरी तरह झूठे हैं। भारत इन दावों को पूरी तरह खारिज करता है। पीओके की खराब हालत के लिए खुद पाकिस्तान जिम्मेदार है। उसने दशकों तक इस इलाके का आर्थिक शोषण किया है। वहां के लोगों को बुनियादी अधिकार भी नहीं दिए गए हैं।पाकिस्तानी पुलिस वहां के मासूम नागरिकों पर जुल्म ढा रही है। पीओके में जरूरी सामान और दवाओं की सप्लाई रोक दी गई है। पूरे इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। निहत्थे नागरिकों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। इस हिंसा में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत ने दुनिया के बड़े देशों से इस मामले में दखल देने को कहा है। भारत चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के इन काले कारनामों पर सख्त एक्शन ले।यह पूरा विवाद पानी को लेकर शुरू हुआ है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि पानी उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा है। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर पानी रुका तो वे भारत से जंग लड़ेंगे। दरअसल, पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इस सीमा पार आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। भारत ने साफ कह दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का ढांचा खत्म नहीं करता, तब तक पानी पर कोई बातचीत नहीं होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली राहत; कई इलाकों में चली धूल भरी आंधी

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी समेत नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे मौसम सुहावना हो गया और बारिश की संभावना बढ़ गई। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुग्राम और नोएडा में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और धूल भरी आंधी के कारण अंधड़ जैसे हालात बन गए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं फरीदाबाद में दोपहर बाद बादल छाने और धूल भरी हवाएं चलने से उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव से हल्की ठंडक महसूस हुई और बारिश की संभावना भी बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी के अधिकांश हिस्सों में तेज गरज-चमक, बिजली गिरने और 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। आईएमडी ने अपनी ‘नाउकास्ट’ चेतावनी (कम समय के लिए जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान) में दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों को रेड अलर्ट के दायरे में रखा है। रेड अलर्ट का मतलब है कि मौसम की स्थिति गंभीर हो सकती है और लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को भी भेजी है तथा आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: ईरान को मिली निर्बाध तेल बेचने की छूट, भारत को फायदा कब तक; क्या आम लोगों को मिलेगा सस्ता ईंधन?

Explainer: ईरान को मिली निर्बाध तेल बेचने की छूट, भारत को फायदा कब तक; क्या आम लोगों को मिलेगा सस्ता ईंधन? ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर ईरान को तेल निर्यात के लिए मिली छूट के दुनिया के लिए क्या मायने हैं? भारत पारंपरिक तौर पर ईरान से तेल का कितना बड़ा आयातक रहा है और क्यों हमें ईरानी तेल की खरीदारी बंद करनी पड़ी थी? अब ईरान को पाबंदियों से छूट मिलने के भारत के लिए क्या मायने हैं? क्या भारत के तेल भंडारों को कम दरों के तेल से भरने में मदद मिलेगी? इसके अलावा भारत को जो राहत मिलने की संभावना है, उसका फायदा आम लोगों को कब तक और कितना मिलेगा? आइये जानते हैं… ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर ईरान को तेल निर्यात के लिए मिली छूट के दुनिया के लिए क्या मायने हैं? भारत पारंपरिक तौर पर ईरान से तेल का कितना बड़ा आयातक रहा है और क्यों हमें ईरानी तेल की खरीदारी बंद करनी पड़ी थी? अब ईरान को पाबंदियों से छूट मिलने के भारत के लिए क्या मायने हैं? क्या भारत के तेल भंडारों को कम दरों के तेल से भरने में मदद मिलेगी? इसके अलावा भारत को जो राहत मिलने की संभावना है, उसका फायदा आम लोगों को कब तक और कितना मिलेगा? अमेरिका की तरफ से जब 28 फरवरी को ईरान पर ताबड़तोड़ हमले बोले गए, तब किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी कि साढ़े तीन महीने बाद हमला करने वाले को ही हमला झेलने वाले देश के नुकसान की भरपाई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 2 min · National Desk