Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप ने अब तक छीनीं 188 जिंदगियां, 200 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में फंसे

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद गुरुवार को लोग मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश में जुटे रहे। वहीं, बचाव दल सबसे अधिक प्रभावित उत्तरी तटीय इलाकों की ओर रवाना हुए। अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 188 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक लोग अब भी मलबे में फंसे हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों को पिछले एक सदी में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जा रहा है। देशभर में करीब 1,500 लोग घायल हुए हैं, जबकि हजारों लोगों के लापता होने की खबर है। राजधानी काराकास के उत्तर में स्थित तटीय क्षेत्र ला ग्वाइरा में सबसे अधिक तबाही और जनहानि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, कई इमारतें ढह गईं और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।भूकंप का असर इतना व्यापक था कि काराकास से करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में भी इमारतों को खाली कराया गया। काराकास का मुख्य हवाई अड्डा भी क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद कर दिया गया है। उत्तरी वेनेजुएला के कई शहरों में घबराए लोग सड़कों पर निकल आए। कई लोग मलबे के बीच अपने लापता परिजनों और परिचितों की तलाश करते दिखाई दिए। वहीं, बचावकर्मी भारी उपकरणों की मदद से मलबा हटाते नजर आए।ला ग्वाइरा में सेवानिवृत्त शिक्षक जुआन अल्बर्टो मेंदानो मलबे के बीच से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने एक महिला को देखा जो मलबे में फंसी हुई थी और हाथ हिलाकर मदद मांग रही थी। उन्होंने कहा, “भगवान करे उसे जल्द से जल्द बाहर निकाल लिया जाए। जब हमने उसकी चीख सुनी तो हम कुछ नहीं कर सके।” एक अन्य क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट परिसर में लोग अपने लापता परिजनों के नाम पुकारते हुए दिखाई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाए पासपोर्ट के शुल्क, 1 जुलाई से 36 पेज के लिए देने होंगे ₹2,500

विदेश घूमने, पढ़ाई करने या काम के सिलसिले में देश से बाहर जाने की योजना बना रहे लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने नया पासपोर्ट बनवाने और पुराने को रिन्यू कराने की फीस में भारी इजाफा कर दिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी ‘पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026’ के तहत नई दरें 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि आपकी जेब पर इसका कितना असर होने वाला है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए अब क्या होगी नई फीस? नए नियमों के अनुसार, 18 साल या उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए पासपोर्ट सेवाओं की दरों में सीधे तौर पर बदलाव किया गया है: 36-पेज का पासपोर्ट: पहले इसके लिए 1,500 रुपये देने होते थे, लेकिन अब नॉर्मल फीस बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, अगर आप इसे ‘तत्काल’ सेवा के तहत बनवाते हैं, तो आपको कुल 5,000 रुपये चुकाने होंगे। पहले इसके लिए 1,500 रुपये देने होते थे, लेकिन अब नॉर्मल फीस बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, अगर आप इसे ‘तत्काल’ सेवा के तहत बनवाते हैं, तो आपको कुल 5,000 रुपये चुकाने होंगे। 60-पेज का पासपोर्ट: जो लोग ज्यादा सफर करते हैं और 60 पेज का जंबो पासपोर्ट बनवाते हैं, उन्हें अब 2,000 रुपये के बजाय 3,500 रुपये देने होंगे। इसका तत्काल शुल्क 6,000 रुपये तय किया गया है। बच्चों (18 साल से कम) के पासपोर्ट पर महंगाई का कितना असर पड़ा है? बच्चों के पासपोर्ट की फीस भी बढ़ा दी गई है। 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों के लिए नया 36-पेज का पासपोर्ट बनवाने का शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया गया है। यदि बच्चों का पासपोर्ट तत्काल श्रेणी में बनवाना है, तो इसके लिए 4,250 रुप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

IND W vs BAN W: शेफाली के अर्धशतक से जीता भारत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; श्री चरणी ने रचा इतिहास

IND W vs BAN W: शेफाली के अर्धशतक से जीता भारत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; श्री चरणी ने रचा इतिहास भारत ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में शेफाली वर्मा के तेज अर्धशतक और राधा यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखीं। वहीं, युवा स्पिनर श्री चरणी ने टूर्नामेंट में 12 विकेट पूरे कर महिला टी20 विश्व कप के एक संस्करण में भारत की सबसे सफल गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जीवित रखते हुए गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। शैफाली वर्मा के तेजतर्रार अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने 137 रन के लक्ष्य को 16.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 20 ओवर में 136/8 के स्कोर पर रोक दिया। हालांकि भारतीय टीम की फील्डिंग एक बार फिर सवालों के घेरे में रही और खिलाड़ियों ने चार कैच छोड़े, लेकिन गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। बांग्लादेश की ओर से निगार और जुआइरिया ने संभाली पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत धीमी रही। रेणुका सिंह ठाकुर ने शुरुआती झटका देते हुए दिलारा अख्तर को सिर्फ चार रन पर आउट कर दिया। इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: वेनेजुएला में 39 सेकंड में दो बार कैसे-क्यों आया भूकंप, गूगल ने झटकों से पहले ही कैसे भेजे अलर्ट?

Explainer: वेनेजुएला में 39 सेकंड में दो बार कैसे-क्यों आया भूकंप, गूगल ने झटकों से पहले ही कैसे भेजे अलर्ट? हालांकि, यह आंकड़े न तो पूरे हैं और न ही अंतिम। दरअसल, रात में भूकंप आने की वजह से पूरे नुकसान का जायजा तक नहीं लिया जा सका है। राहत-बचाव कार्य फिलहाल जारी हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन भूकंपों में मृतकों का आंकड़ा एक हजार से लेकर एक लाख तक के दायरे में कहीं भी हो सकता है और पूरी तस्वीर साफ होने में 24 घंटे से ज्यादा का समय भी लग सकता है। वेनेजुएला में बुधवार को आई एक प्राकृतिक आपदा ने पूरी दुनिया को अंचभित कर दिया। दरअसल, इस देश में रात को अचानक 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। कुछ सेकंड के लिए ही पैदा हुए इस कंपन ने शहरी इलाकों को हिलाकर रख दिया और सैकड़ों इमारतों का आधार हिल गया। हालांकि, इससे पहले कि कोई संभल पाता और खतरे का अंदाजा लगा पाता, अचानक ही एक बार फिर धरती कांपी। इस बार और ज्यादा भीषण झटकों से। देखते ही देखते कई इमारतें जमींदोज हो गईं और मलबे में हजारों लोग दब गए। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक अब तक वेनेजुएला में दो भूकंपों से 164 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा करीब एक हजार लोग घायल हैं। वेनेजुएला में बुधवार रात भूकंप आने का पूरा घटनाक्रम क्या हुआ? 24 जून 2026 (बुधवार रात) वेनेजुएला में एक विनाशकारी और दुर्लभ डबलेट यानी दोहरा भू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाए पासपोर्ट के शुल्क, 1 जुलाई से 36 पेज के लिए देने होंगे ₹2,500

विदेश घूमने, पढ़ाई करने या काम के सिलसिले में देश से बाहर जाने की योजना बना रहे लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने नया पासपोर्ट बनवाने और पुराने को रिन्यू कराने की फीस में भारी इजाफा कर दिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी ‘पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026’ के तहत नई दरें 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि आपकी जेब पर इसका कितना असर होने वाला है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए अब क्या होगी नई फीस? नए नियमों के अनुसार, 18 साल या उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए पासपोर्ट सेवाओं की दरों में सीधे तौर पर बदलाव किया गया है: 36-पेज का पासपोर्ट: पहले इसके लिए 1,500 रुपये देने होते थे, लेकिन अब नॉर्मल फीस बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, अगर आप इसे ‘तत्काल’ सेवा के तहत बनवाते हैं, तो आपको कुल 5,000 रुपये चुकाने होंगे। पहले इसके लिए 1,500 रुपये देने होते थे, लेकिन अब नॉर्मल फीस बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, अगर आप इसे ‘तत्काल’ सेवा के तहत बनवाते हैं, तो आपको कुल 5,000 रुपये चुकाने होंगे। 60-पेज का पासपोर्ट: जो लोग ज्यादा सफर करते हैं और 60 पेज का जंबो पासपोर्ट बनवाते हैं, उन्हें अब 2,000 रुपये के बजाय 3,500 रुपये देने होंगे। इसका तत्काल शुल्क 6,000 रुपये तय किया गया है। बच्चों (18 साल से कम) के पासपोर्ट पर महंगाई का कितना असर पड़ा है? बच्चों के पासपोर्ट की फीस भी बढ़ा दी गई है। 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों के लिए नया 36-पेज का पासपोर्ट बनवाने का शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया गया है। यदि बच्चों का पासपोर्ट तत्काल श्रेणी में बनवाना है, तो इसके लिए 4,250 रुप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

अमेजन का भारत में बड़ा दांव: 48 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सीईओ का एलान

दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स और आईटी कंपनी अमेजन ने गुरुवार को भारत में 2026 से 2030 के बीच 48 अरब डॉलर की पूंजी निवेश करने की बात कही है। अमेजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एंडी जेसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इसका एलान किया। क्या है निवेश का मुख्य उद्देश्य? जेसी ने कहा, “हमने 2010 से अब तक भारत में 40 अरब डॉलर का निवेश किया है। पिछले साल के अंत में हमने 2026 से 2030 के बीच भारत में 35 अरब डॉलर का निवेश करने का एलान किया और अब हम इस राशि को बढ़ाकर 48 अरब डॉलर कर रहे हैं।” अमेजन का यह निवेश भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ती मांग को पूरा करेगा।अमेजन के इस एलान के बाद कुल मिलाकर, 2010 से 2030 तक भारत में अमेजन की कुल वित्तीय प्रतिबद्धता 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी। यह निवेश ई-कॉमर्स नेटवर्क, त्वरित वाणिज्य संचालन और प्रौद्योगिकी इंफ्रास्ट्रक्चर में संतुलित रहेगा।अमेजन के सीईओ ने प्रधानमंत्री के पिछले 12 वर्षों के दृष्टिकोण को जेसी ने उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लगभग हर पहलू में महत्वपूर्ण देश बन गया है। प्रधानमंत्री के पास देश को हर आयाम पर बेहतर बनाने के कई विचार हैं। बढ़ी हुई वित्तीय प्रतिबद्धता का मुख्य कारण डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ती मांग है। कंपनी ने अपनी संसाधन आवंटन योजना को बढ़ाया है। इस पूंजी का एक विशिष्ट हिस्सा उन्नत डिजिटल प्रणालियों को लक्षित करता है। 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास में तेजी लाएगा। इससे क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में कुल नियोजित निवेश 21 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा। यह पूंजी मुंबई और हैदराबाद में अमेज़न वेब सर्विसेज के डेटा केंद्र क् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: आधार मान्य नहीं, पासपोर्ट से पहचान नहीं, फिर भारतीयता का सबूत क्या; बाकी दस्तावेजों की जरूरत क्यों?

Explainer: आधार मान्य नहीं, पासपोर्ट से पहचान नहीं, फिर भारतीयता का सबूत क्या; बाकी दस्तावेजों की जरूरत क्यों? आइये जानते हैं कि विदेश मंत्रालय का पूरा बयान क्या रहा है, जिसे लेकर देश में नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेजों पर बहस छिड़ गई है? अगर पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जा सकता तो फिर भारतीयता का सबूत क्या हो सकता है? इससे जुड़ा कानून क्या कहता है? ‘भारत में नागरिकता का प्रमाण कैसे दिया जा सकता है?’ बुधवार को जब विदेश मंत्रालय ने एक स्पष्टीकरण जारी कर यह कहा कि पासपोर्ट सिर्फ यात्रा का दस्तावेज है और यह देश की नागरिकता का प्रमाण नहीं है तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस मच गई। आम लोगों से लेकर संगीतकार जावेद अख्तर और विपक्ष के कई नेताओं ने भी नागरिकता के सबूत को लेकर सवाल पूछे। हालांकि, कहीं भी यह साफ नहीं हो सका कि आखिर देश का कानून नागरिकता पर क्या कहता है और किन दस्तावेजों को इसका प्रमाण माना जा सकता है। पहले जानें- क्या है विदेश मंत्रालय का पूरा बयान? विदेश मंत्रालय ने 24 जून को 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर एक ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया कि भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये मुख्य रूप से एक यात्रा दस्तावेज है। इसका प्राथमिक मकसद नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने की अनुमति देना और विदेशों में उनकी पहचान व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

Venezuela Earthquake LIVE News: वेनेजुएला में भूकंप के बाद दुनियाभर से मदद के एलान; रोड्रिगेज ने जताया आभार

04:10 PM, 25-Jun-2026 164 लोगों की मौत और 971 घायल वेनेजुएला में भूकंप के बाद अब तक 164 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जानकारी के अनुसार, 971 लोग घायल हुए हैं। इस बीच दुनियाभर के देशों ने मदद का एलान किया है। वेनेजुएला में भूकंप के बाद अब तक 164 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जानकारी के अनुसार, 971 लोग घायल हुए हैं। इस बीच दुनियाभर के देशों ने मदद का एलान किया है। 02:25 PM, 25-Jun-2026 हम आपके साथ हैं: उर्सुला वॉन डेर लेयन वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही पर यूरोपीय संघ (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और एकजुटता प्रकट की है। उन्होंने वेनेजुएला के नागरिकों को सांत्वना देते हुए लिखा, कल रात आए विनाशकारी भूकंप के बाद हम सभी वेनेजुएलावासियों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं विशेष रूप से पीड़ितों और उनके परिवारों के बारे में सोच रही हूं। संकट की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं। Expresamos nuestra solidaridad con todos los venezolanos tras los devastadores terremotos de anoche. Pienso de manera especial en las víctimas y sus familiares. Estamos con vosotros. — Ursula von der Leyen (@vonderleyen) June 25, 2026 वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही पर यूरोपीय संघ (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और एकजुटता प्रकट की है। उन्होंने वेनेजुएला के नागरिकों को सांत्वना देते हुए लिखा, कल रात आए विनाशकारी भूकंप के बाद हम सभी वेनेजुएलावासियों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं विशेष रूप से पीड़ितों और उनके परिवारों के बारे में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

FIFA WC: टीमें न करें होशियारी, इसलिए फीफा की बड़ी चाल! ग्रुप चरण के आखिरी दौर में एकसाथ क्यों हो रहे 2-2 मैच?

FIFA WC: टीमें न करें होशियारी, इसलिए फीफा की बड़ी चाल! ग्रुप चरण के आखिरी दौर में एकसाथ क्यों हो रहे 2-2 मैच? फीफा विश्वकप 2026 अब ग्रुप चरण के निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। जैसे-जैसे नॉकआउट चरण करीब आ रहा है, दर्शकों के मन में एक सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ग्रुप के अंतिम दौर के मुकाबले एक ही समय पर क्यों खेले जा रहे हैं? यानी एक ग्रुप के दोनों मैच एक ही समय पर शुरू हो रहे हैं। जैसे 14वें दिन ग्रुप बी और ग्रुप सी के दोनों मुकाबले एक ही समय पर हुए। आगे भी इसी तरह हर ग्रुप के मुकाबले होंगे। इस तरह फैंस को एक समय पर दो मैच देखने में कठिनाई हो रही है और उन्हें अपने पसंदीदा मैच चुनना पड़ रहा है। दरअसल, इसके पीछे फीफा की एक सोची-समझी रणनीति है, जिसका उद्देश्य प्रतियोगिता की निष्पक्षता बनाए रखना है। फीफा विश्वकप 2026: 14वें दिन के मैचों के नतीजे ग्रुप मुकाबला परिणाम भारतीय समय B स्विट्जरलैंड vs कनाडा 2-1 रात 12:30 बजे शुरू हुआ B बोस्निया-हर्जेगोविना vs कतर 3-1 रात 12:30 बजे शुरू हुआ C मोरक्को vs हैती 4-2 सुबह 3:30 बजे शुरू हुआ C स्कॉटलैंड vs ब्राजील 0-3 सुबह 3:30 बजे शुरू हुआ A दक्षिण अफ्रीका vs दक्षिण कोरिया 0-0 सुबह 6:30 बजे से जारी है A चेकिया vs मेक्सिको 0-0 सुबह 6:30 बजे से जारी है फीफा विश्वकप 2026: 15वें दिन का शेड्यूल (भारतीय समय) ग्रुप मुकाबला समय (IST) E कुरासाओ vs कोट डी आइवर रात 1:30 बज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'काफिर का खून तुम्हारे लिए हलाल', आतंकियों ने पोस्ट की फोटो, ज्ञानवापी का सर्वे आदेश देने वाले जज को धमकी

UP: ‘काफिर का खून तुम्हारे लिए हलाल’, आतंकियों ने पोस्ट की फोटो, ज्ञानवापी का सर्वे आदेश देने वाले जज को धमकी संवेदनशील परिस्थितियों पर चिंता न्यायाधीश दिवाकर, जिन्होंने लगभग 80 दिनों में नौ लोगों को फांसी की सजा सुनाई है, ने चिंता व्यक्त की है कि वर्तमान परिस्थितियां उनकी बरेली में पिछली तैनाती से कहीं अधिक संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सुरक्षा में कटौती चिंता का विषय है। न्यायाधीश ने अपने पत्र में बताया कि उन्हें हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2022 से सुरक्षा प्राप्त है। सुरक्षा में कटौती का आरोप उन्होंने बताया कि बरेली में तैनाती के दौरान उन्हें दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और सात दिनों तक, दो शिफ्टों में, आवासीय गारद सुरक्षा प्रदान की गई थी। इसके विपरीत, मुजफ्फरनगर में 29 नवंबर, 2025 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें केवल दो पीएसओ ही मिले हैं, जो उनकी सुरक्षा के लिए अपर्याप्त हैं। न्यायाधीश दिवाकर, जिन्होंने लगभग 80 दिनों में नौ लोगों को फांसी की सजा सुनाई है, ने चिंता व्यक्त की है कि वर्तमान परिस्थितियां उनकी बरेली में पिछली तैनाती से कहीं अधिक संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सुरक्षा में कटौती चिंता का विषय है। न्यायाधीश ने अपने पत्र में बताया कि उन्हें हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2022 से सुरक्षा प्राप्त है।उन्होंने बताय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk