Mumbai: जहरीला कैप्सूल और निशाने पर 30000 लोग, कौन है फैयाज प्रेमजी, जिसकी साजिश कामयाब होती तो दहल जाता देश?

मुंबई में मुहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश का खुलासा होने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस का दावा है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो यह मामला बड़े जनहानि में बदल सकता था। पुलिस ने इस मामले में फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लोगों को ‘विटामिन’ और ‘नेकी’ के नाम पर कथित रूप से जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह साजिश अकेले रची थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी था। क्या जुलूस में लोगों की तबीयत बिगड़ने से खुला राज? मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पिछले 15 दिनों से कथित रूप से इस पूरी योजना की तैयारी कर रखी थी। जांच में सामने आया है कि उसने डोंगरी इलाके में एक कमरा किराये पर लिया था, जहां से पूरी गतिविधि संचालित की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने ऑनलाइन 30 हजार खाली कैप्सूल और बड़ी मात्रा में जिंक फॉस्फाइड मंगाया था। जिंक फॉस्फाइड का इस्तेमाल आमतौर पर चूहा मारने की दवा के रूप में किया जाता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मकसद बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाना था। पुलिस के अनुसार, मुहर्रम जुलूस के दौरान सलमान सैयद और अली अब्बास सैयद नाम के लोगों ने कैप्सूल खाने के बाद तबीयत खराब होने की शिकायत की। सलमान ने बताया कि उन्हें एक महिला ने कैप्सूल दिया था, जो अपने बच्चों को भी वही कैप्सूल खिला रही थी। वहीं, अली अब्बास का कहना है कि उन्हें यह कहकर कैप्सूल दिया गया कि यह विटामिन का कैप्सूल है। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई और कथित साजिश का पर्दाफाश हुआ। कौन है फैयाज प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदा चोरी: 'नौकरी छोड़ संघ से जुड़े, आपातकाल में 18 माह जेल में रहे'; UP के इस जिले के हैं चंपत राय

1 of 13 Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें 18 नवंबर 1946 को जनपद बिजनौर के नगीना में मोहल्ला सरायमीर के रामेश्वर प्रसाद और सावित्री देवी के घर जन्मे चंपत राय करीब साढ़े चार दशक पहले श्रीराम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे और नगीना में परिवार को छोड़ दिया था। वह दस भाई-बहनों में दूसरे नंबर के हैं। 18 नवंबर 1946 को जनपद बिजनौर के नगीना में मोहल्ला सरायमीर के रामेश्वर प्रसाद और सावित्री देवी के घर जन्मे चंपत राय करीब साढ़े चार दशक पहले श्रीराम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे और नगीना में परिवार को छोड़ दिया था। वह दस भाई-बहनों में दूसरे नंबर के हैं। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की बात सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय बंसल बिजनौर जिले के नगीना के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रवक्ता पद छोड़ दिया था और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। वह आपातकाल में जेल भी गए। 2 of 13 नगीना के सरायमीर में चंपत राय का पैतृक निवास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी चंपत राय के भाई संजय बंसल बताते हैं कि उनकी प्राथमिक शिक्षा कस्बे के प्राथमिक पाठशाला से हुई। हिंदू इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। वर्ष 1967 में मेरठ कॉलेज, मेरठ से बीएससी और 1969 में एमएससी वर्धमान कॉलेज बिजनौर से करने के बाद 1970-71 में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

India-Seychelles: सेशेल्स ने दी पीएम मोदी को 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' की उपाधि', जानिए क्या है इसका मतलब?

India-Seychelles: सेशेल्स ने दी पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ की उपाधि’, जानिए क्या है इसका मतलब? India-Seychelles: सेशेल्स ने दी पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ की उपाधि’, जानिए क्या है इसका मतलब? वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 28 Jun 2026 12:47 PM IST सार सेशेल्स के गोल्डन जुबिली नेशनल डे समारोह में शामिल होने राजधानी विक्टोरिया पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्टेट हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद सेशेल्स ने पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर के चंदा चोर: किसी की 50 तो किसी की 100 गुना बढ़ी हैसियत, एसआईटी जांच में चढ़ावा गबन के पुख्ता सबूत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने आरोपियों की संपत्तियों समेत अन्य रहन-सहन संबंधी ब्योरा जुटाया है। मंदिर की नौकरी लगने के बाद कईयों की हैसियत 50 से लेकर 100 गुना तक बढ़ी पाई गई। इसी को एसआईटी ने आधार बनाकर तफ्तीश आगे बढ़ाई है। आरोपियों के अलावा ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों की भी संपत्तियां अचानक बढ़ी हैं। ये सभी जांच के दायरे में आ गए हैं। अब तक पुलिस ने जो कार्रवाई की है, वह एसआईटी की रिपोर्ट पर ही की है। वहीं, एसआईटी ने जो रिपोर्ट तैयार की, उसमें सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को शामिल किया है, जिससे आरोपियों की पहचान की गई है। वहीं, एसआईटी ने सभी आरोपियों की संपत्तियों की भी डिटेल जुटाई है, जिसमें टिन्नू, अनुकल्प, लवकुश और सुभाष की हैसियत से अधिक संपत्ति मिली। वहीं, उनकी लाइफस्टाइल में भी पूरी तरह बदलाव आया। जिसके पुख्ता सुबूत मिले हैं। टिन्नू व कुछ ट्रस्ट के पदाधिकारियों की संपत्ति 100 गुना तक बढ़ी। किसी ने जमीन, प्लॉट आदि खरीदे तो किसी ने हॉस्टल आदि का निर्माण कराया। खासकर ये संपत्तियां मंदिर से जुड़ने के बाद बनाई गईं। इससे स्पष्ट है कि गबन में उनकी बड़ी भूमिका रही।मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मंदिर प्रबंधन ने जिन कर्मचारियों को नौकरी पर रखा, उनका पुलिस सत्यापन तक नहीं कराया जाता था। ये सीधे तौर पर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने अपनी जांच में इस तथ्य को गंभीरता से शामिल किया है। इसमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं।राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद अहम है। यह देश के सबसे संवेदनशील धार्मिक स्थलों में से एक है। यही वजह है कि कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है। जब एसआईटी ने जांच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

22 राज्यों तक पहुंचा मानसून: चार दिनों में कुछ और राज्यों में देगा दस्तक, कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार

मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश तबाही मचा रही है वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अरुणाचल में बादल फटने के बाद अब भी बाढ़ दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है और अब तक देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जमकर बरसात हो रही है। लेकिन कुछ राज्य अब भी गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों में भी दस्तक देगा। यूपी में इस बार मानसून एक हफ्ते से ज्यादा देर है और इसके अगले दो दिनों में दस्तक देने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

Op Sindoor: 'छह वीरों को पहलीबार सम्मान का दावा गलत', सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि

Op Sindoor: ‘छह वीरों को पहलीबार सम्मान का दावा गलत’, सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि Op Sindoor: ‘छह वीरों को पहलीबार सम्मान का दावा गलत’, सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Published by: Pavan Updated Sun, 28 Jun 2026 01:09 AM IST सार Operation Sindoor: रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के छह बलिदानियों को समय पर श्रद्धांजलि और वीरता पुरस्कार दिए गए थे। मंत्रालय ने कांग्रेस की तरफ से वीरों के बलिदान छिपाने के आरोपों को गलत बताया। साथ ही कहा कि बलिदानी के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर तय प्रक्रिया के तहत दर्ज किए गए हैं और उनका सम्मान हमेशा बना रहेगा। Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi In Seychelles: स्वदेशी पोत का उपहार, 194 साल के कछुए जोनाथन से भी मिले; राष्ट्रपति हर्मिनी क्या बोले?

1 of 8 पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा - फोटो : पीटीआई खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में कहा कि भारत हमेशा सेशेल्स का एक भरोसेमंद और सच्चा मित्र रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों द्वीप देश सेशेल्स के राजकीय दौरे पर हैं। 2 of 8 पीएम नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी - फोटो : पीटीआई भारत सेशेल्स का भरोसेमंद और सच्चा मित्र: पैट्रिक हर्मिनी सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति हर्मिनी ने रात्रिभोज में मौजूद मेहमानों को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों पर जोर दिया। राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा, भारत सेशेल्स का एक भरोसेमंद और सच्चा मित्र रहा है। हमारे देश के लोग और यहां रहने वाला भारतीय समुदाय भी इसी भावना के साथ भारत का सम्मान करता है। 3 of 8 पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा - फोटो : पीटीआई विदेश मंत्रालय ने क्या कहा और रात्रिभोज में कौन मौजूद रहे? विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस राजकीय भोज के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत साझेदारी को आगे भी और अधिक मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रात्रिभोज में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेशेल्स की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अजारेल एर्नेस्टा, विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री बैरी फॉर, कैबिनेट के सदस्य और कई अन्य गणमान्य अतिथि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

Hormuz Tension: दोनों तरफ से गोलीबारी, एक और जहाज पर हमला; क्या 10 दिन में ही खटाई में पड़ा US-ईरान समझौता?

टैंकर पर हमला: शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिससे उसके ब्रिज को नुकसान पहुंचा है, हालांकि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। 10 दिन में टूटा समझौता: चार महीने पुराने युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच महज 10 दिन पहले ही अंतरिम शांति समझौता हुआ था। चेतावनी भरे शॉट: ईरान की सेना ने नियमों का उल्लंघन करने वाले अज्ञात जहाजों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां दागीं और ईरानी परमिट अनिवार्य करने की कोशिश की। सहयोगी देशों पर असर: ईरान ने सिरीक बंदरगाह पर अमेरिकी हमले के जवाब में बहरीन पर ड्रोन हमला किया, जहां अमेरिकी नौसेना का क्षेत्रीय मुख्यालय है। तेल बाजारों पर मंडराया खतरा: दो हफ्तों से जलमार्ग खुलने के कारण तेल की कीमतें प्री-वॉर लेवल पर आ गई थीं, लेकिन इस ताजा टकराव से बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर हैं। इस ताजा विवाद की शुरुआत गुरुवार को एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले से हुई थी। इसके बाद शनिवार को दोनों देशों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए। अमेरिकी सेना ने रात भर ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान ने शनिवार को अमेरिकी सेना से जुड़े ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सख्त लहजे में लिखा, ‘ईरान ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। हमने इसका सम्मान किया है। अगर उन्हें कोई समस्या थी, तो वे फोन उठा सकते थे। लेकिन हिंसा का जवाब अब हिंसा से ही दिया जाएगा।’ दूसरी तरफ, ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने आरोप लगाया कि अमेरिका इस क्षेत्र में छद्म बलों का समर्थन करके समझौते का उल्लंघन कर रहा है।ईरान अब दुनिया के इस सबसे महत्वपूर्ण ऊर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

टीईटी पेपर लीक विवाद: महाराष्ट्र सरकार ने SIT गठित की, प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों को कब मिलेगा इंसाफ?

क्या पुलिस को इस लीक की भनक पहले ही लग गई थी? हां, पुलिस को इसकी सटीक खुफिया जानकारी मिली थी। ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक दुधे के अनुसार, डीसीपी (जोन 2) पवन बंसोड को सूचना मिली थी कि कुछ लोग टीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचने के लिए शनिवार को भिवंडी आ रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक टीम तैयार की और कोनगांव इलाके में जाल बिछाया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। उनके पास से मोबाइल फोन, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नकदी के साथ-साथ अगले दिन होने वाली परीक्षा के चार प्रश्नपत्र बरामद हुए। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि जब्त किए गए पेपर हुबहू असली प्रश्नपत्रों से मिल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली।क्या आप जानते हैं कि यह लीक कितना बड़ा था और इसका असर कितने छात्रों पर पड़ा? आइए इन 5 पॉइंटर्स से पूरी घटना को समझते हैं।यह परीक्षा रविवार, 28 जून 2026 को पूरे महाराष्ट्र के 1,028 केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी, जिसे अब पूरी तरह टाल दिया गया है।पकड़े गए आरोपियों के पास से परीक्षा के चार सेट बरामद हुए, जिनकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने असली होने की पुष्टि की है।एमएससीई ने सार्वजनिक नोटिस में माना कि हालिया नीट 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को देखते हुए सभी सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए थे, फिर भी यह चूक हो गई।ठाणे पुलिस ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी है, जो इस रैकेट की जड़ों तक पहुंचेगी।परीक्षा परिषद ने कहा है कि विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं और परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: क्या है डिजिटल सेवा कर, जिसे लेकर ट्रंप ने दी 100% टैरिफ की धमकी, क्या जद में आ सकता है भारत भी?

Explainer: क्या है डिजिटल सेवा कर, जिसे लेकर ट्रंप ने दी 100% टैरिफ की धमकी, क्या जद में आ सकता है भारत भी? डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब यूरोपीय संघ (ईयू) ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की शर्तें लगभग तय कर ली हैं और दोनों देशों के बीच इस पर मुहर लगने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस के साथ अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए बातचीत में तेजी दिखाई है और इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक ट्रेड डील फाइल करने की कोशिशें जारी हैं। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब यूरोपीय संघ (ईयू) ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की शर्तें लगभग तय कर ली हैं और दोनों देशों के बीच इस पर मुहर लगने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस के साथ अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए बातचीत में तेजी दिखाई है और इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक ट्रेड डील फाइल करने की कोशिशें जारी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक बड़ा एलान किया। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर कोई देश अमेरिका की डिजिटल सेवा से जुड़ी कंपनियों पर टैक्स लगाता है, तो उनकी सरकार ऐसे देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाएगी। ट्रंप ने साफ किया कि यह टैरिफ उन देशों पर ऊपर से लगेगा, जिनके साथ अमेरिका का व्यापार समझौता लागू होगा। आइये जानते हैं… पहले जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk