UP: सीएम योगी बोले- 'साइकिल' चलेगी तो दंगे होंगे, इसलिए जनता ने पंचर कर दी; सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे

मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने वर्षों तक शासन किया, लेकिन बांग्लादेश से आए प्रताड़ित हिंदू परिवारों, गरीबों, दलितों और वंचितों की चिंता कभी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की राजनीति केवल तुष्टिकरण तक सीमित रही, जबकि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण था और उसी का परिणाम है कि हजारों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बाद में बांग्लादेश में प्रताड़ना झेलने वाले हिंदू परिवारों को अब भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन के माध्यम से इन परिवारों को न्याय मिला है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत में लगभग 2,500 विस्थापित परिवारों यानी करीब 15 हजार लोगों को नागरिकता और भूमि अधिकार का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे करीब 55 हजार परिवारों को चरणबद्ध तरीके से अधिकार दिलाने का अभियान चल रहा है। इसकी शुरुआत पीलीभीत से हुई। बाराबंकी, बहराइच में भी यह क्रम चल रहा है। अभी कुछ मामलों में वन विभाग और केंद्र सरकार की अनुमति मिलते ही अन्य परिवारों को भी लाभ दिया जाएगा। पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर गांव में 569.11 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने करीब ढाई हजार विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार पत्र सौंपे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा और कांग्रेस को सिर्फ मुसलमानों की चिंता है। ‘बबुआ’ पर तंज: 12 बजे उठने वालों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Politics: कब बंगला खाली करेंगी राबड़ी देवी? सम्राट चौधरी सरकार ने आज तक का ही दिया था अल्टीमेटम

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस अंतिम बार भवन निर्माण विभाग ने 22 जून को दिया था। लेकिन, आज सुबह तक लालू परिवार की ओर से ऐसे कोई संकेत नहीं दिए गए कि वह बंगला खाली कर रहे हैं। राजद की ओर से भी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। पिछले दो दिनों कुछ सामान कोटिल्य नगर वाले नव निर्मित भवन और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर जरूर भेजे जा रहे हैं। लेकिन, सवाल अब भी बरकरार है कि लालू परिवार कब बंगला खाली करेगा? इधर, राबड़ी देवी ने भवन निर्माण में मौजूद सरकारी सामानों की सूची मांगी है। इसके लिए विभाग को पत्र भेज दिया है। विभाग की ओर से सामानों का आकलन किया जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि 20 साल पहले विभाग ने क्या-क्या सामान आवास पर उपलब्ध करवाए थे? इसकी सूची तैयार करने में काफी परेशानी हो रही है। राजद नेताओं ने कहा कि भाजपा वाले कब क्या आरोप लगा दें, यह किसे पता? इससे पहले जब तेजस्वी यादव ने पांच देशरत्न मार्ग वाला आवास खाली किया था तो उनपर सरकारी सामानों की चोरी तक का आरोप लगा दिया था गया था। यह गलत था। ऐसा दोबारा नहीं हो, इसलिए भवन निर्माण विभाग की ओर से लिस्ट मांगी गई है।लंबे समय से 10 सर्कुलर रोड में रह रहे लालू परिवार ने सरकार की ओर से भेजी गई चार नोटिस के बाद बंगला खाली करने का मन बना ही लिया है। बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी हटा लिए हैं। सामान भी पिकअप वैन में भरकर दूसरी जगहों पर भेजे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोटिल्य नगर वाले मकान का काम अंतिम चरण में है। यह पूरी होते ही लालू परिवार यहां शिफ्ट कर जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड में राबड़ी देवी को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: क्या केतन की हत्यारोपी सिया के दिमाग पर ग्रे मैटर का असर, कैसे इससे साइको किलर तक बन जाते हैं लोग?

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जिस लड़की से केतन शादी करने वाला था, उसी पर उसके मंगेतर की हत्या करने और साजिश रचने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आए कई खुलासों ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस घटना के बाद एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर कोई इंसान अपने ही करीबी की जान लेने जैसा कदम कैसे उठा सकता है? क्या इसके पीछे केवल रिश्तों का टूटना होता है या फिर दिमाग के भीतर चल रही कोई गहरी प्रक्रिया भी जिम्मेदार होती है? इसी सवाल ने हमारा ध्यान एक बार फिर मानव मस्तिष्क के ‘ग्रे मैटर’ और हिंसक व्यवहार की ओर खींचा है। आइए, कुछ रिसर्च और रिपोर्ट के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये ग्रे मैटर क्या होता है। क्या होता है ग्रे मैटर और यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है? हत्या के आरोपियों के दिमाग में क्या पाया गया? क्या कम ग्रे मैटर किसी को अपराधी बना देता है? क्या किशोर अपराधियों के दिमाग में भी अंतर पाया गया? साइको किलर क्या होता है? साइकोपैथी और हिंसक व्यवहार के बीच क्या संबंध है? क्या समय रहते हिंसक व्यवहार को रोका जा सकता है? क्या बचपन के अनुभव किसी इंसान को हिंसक बना सकते हैं? क्या प्यार, ईर्ष्या और असफल रिश्ते हत्या जैसी घटनाओं की वजह बन सकते हैं? क्या दिमाग का एमआरआई स्कैन देखकर अपराधी की पहचान की जा सकती है? क्या साइकोपैथ और सामान्य अपराधी में कोई अंतर होता है? क्या समय रहते हिंसक प्रवृत्ति के संकेत पहचाने जा सकते हैं? क्या है केतन हत्याकांड मामला? पुणे के व्यवसायी केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले के पास खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। केतन अपनी मंगेतर सिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

US में भीषण गर्मी का कहर: उमस और बढ़ाएगी परेशानी; कई बड़े शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने के आसार

अमेरिका के बड़े हिस्से में इस सप्ताह भीषण गर्मी और तेज उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी है कि स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) से पहले देश के कई राज्यों में लंबे समय तक गर्मी की लहर चलेगी। अधिक उमस के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से भी ज्यादा गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, लोअर ग्रेट लेक्स, मिड-अटलांटिक, मिसिसिपी और ओहायो नदी घाटी के इलाकों में कई दिनों तक तेज गर्मी बनी रहेगी। इस दौरान कई बड़े शहरों में इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज हो सकता है। इन शहरों में फीफा विश्व कप के मैच भी खेले जाने हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 1 min · National Desk

असम में बाढ़ से हाहाकार: अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, सीएम हिमंत ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

धेमाजी जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 15,483 लोग बढ़ते जलस्तर की वजह से संकट का सामना कर रहे हैं। बाढ़ के पानी ने 96 गांवों को पूरी तरह डुबो दिया है। इस आपदा ने लगभग 1,690 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को भी नष्ट कर दिया है। इंसानों के साथ-साथ 48,199 जानवर भी इस बाढ़ की मार झेल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश ने ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसागर जिले के नांगलामुराघाट में दिसांग नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि सरकार धेमाजी जिले में राहत और पुनर्वास के लिए संसाधन जुटा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लोगों के जीवन पर पड़े इस प्रभाव से बहुत दुखी हैं। इस कठिन समय में सरकार लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री सुशांत बोरगोहेन और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंत को धेमाजी में ही रुकने का निर्देश दिया है। ये दोनों मंत्री वहां रहकर राहत प्रक्रिया की पूरी निगरानी करेंगे। सरकार प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और उनके लंबे समय के पुनर्वास को प्राथमिकता दे रही है।धेमाजी जिले में भारी बारिश और मिट्टी के कटाव की वजह से सिमेन नदी पर बना एक रेलवे पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने बताया कि अर्चिपथार और सिमेन चापरी स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही अनिश्चित काल के लिए रोक दी गई है। यह पुल साल 1965 में बना था और बाद में इसे ब्रॉड गेज में बदला गया था। भारी बारिश के कारण नदी का किनारा बह जाने से पुल का एक ख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs IRE Highlights: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता आयरलैंड, भारत को हराकर अपने नाम की सीरीज

10:22 PM, 28-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की जीत आयरलैंड ने गेंदबाजों के दम पर रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हराया। आयरलैंड ने इस तरह टी20 की विश्व चैंपियन भारत को दो मैचों सीरीज में 2-0 से हराया। आयरलैंड ने पहली बार भारत से सीरीज अपने नाम की है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली सीरीज थी और भारत का प्रदर्शन इसमें निराशाजनक रहा। भारत के लिए दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 20 रनों की पारी खेली। हर्षित राणा ने अंतिम ओवर में दमदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। हर्षित 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड की ओर से जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मैथ्यू हम्फ्रे और हेरी टेक्टर को एक-एक विकेट मिला। आयरलैंड ने गेंदबाजों के दम पर रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हराया। आयरलैंड ने इस तरह टी20 की विश्व चैंपियन भारत को दो मैचों सीरीज में 2-0 से हराया। आयरलैंड ने पहली बार भारत से सीरीज अपने नाम की है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली सीरीज थी और भारत का प्रदर्शन इसमें निराशाजनक रहा।भारत के लिए दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 20 रनों की पारी खेली। हर्षित राणा ने अंतिम ओवर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में कल से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट हुआ जारी; इन जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं 30 जून से प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। हालांकि फिलहाल दो दिन यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली जैसे दक्षिणी जिलों में तपिश भरी गर्मी बरकरार रहने वाली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

MEA : 'अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', कराची आतंकी हमले के आरोप पर भारत ने इस्लामाबाद को दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत ने कराची में हाल ही में हुए विस्फोट को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए उसे अपने अंदर झांकने की भी नसीहत दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कराची की घटना को लेकर पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने भीतर झांकना चाहिए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि उसे अपनी सरजमीं पर मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को राज्य की नीति के एक साधन के रूप में इस्तेमाल करने की अपनी प्रवृत्ति भी छोड़नी चाहिए।कराची शहर में सिंध रेंजर्स के एक कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। पाकिस्तान ने हमलावर प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-अहरार को ‘भारतीय समर्थित संगठन’ बताते हुए झूठे आरोप लगाए थे। यही नहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी आरोप लगाया है कि भारत पूरे क्षेत्र में ऐसे गुटों को बढ़ावा दे रहा है, जो उसकी जमीन पर आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं।पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के गुलिस्तान-ए-जौहर कैंप पर शनिवार देर रात हुए आतंकी हमले में चार सुरक्षाकर्मी और छह हथियारबंद हमलावर मारे गए और एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को जारी बयान में दावा किया कि हमला जमात-उल-अहरार से जुड़े आतं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs IRE Live Score: टेक्टर और बेंजामिन के बीच साझेदारी जारी, भारत को विकेट की तलाश

07:14 PM, 28-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: हैट्रिक से चूके शिवम दुबे आयरलैंड की पारी का 15वां ओवर करने आए शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। शिवम ने पहले बेंजामिन को पवेलियन भेजा और फिर अगली ही गेंद पर गारेथ डेलानी को बोल्ड किया। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी करने से चूक गए। आयरलैंड की पारी का 15वां ओवर करने आए शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। शिवम ने पहले बेंजामिन को पवेलियन भेजा और फिर अगली ही गेंद पर गारेथ डेलानी को बोल्ड किया। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी करने से चूक गए। 07:12 PM, 28-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: आयरलैंड को चौथा झटका शिवम दुबे ने बेंजामिन क्लेटिज को आउट कर आयरलैंड को चौथा झटका दिया। बेंजामिन 23 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने बेंजामिन क्लेटिज को आउट कर आयरलैंड को चौथा झटका दिया। बेंजामिन 23 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। 06:58 PM, 28-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: बेंजामिन-टेक्टर की साझेदारी बेंजामिन और टेक्टर के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे आयरलैंड का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। बेंजामिन और टेक्टर के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे आयरलैंड का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। 06:37 PM, 28-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: आयरलैंड को तीसरा झटका प्रिंस यादव ने लॉर्कन टकर को आउट कर आयरलैंड को तीसरा झटका दिया है। प्रिंस के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला विकेट है। टकर 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। प्रिंस यादव ने लॉर्कन टकर को आउट कर आयरलैंड को तीसरा झटका दिया है। प्रिंस के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला विकेट है। टकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

'अवसरों का सागर बनेगा हिंद महासागर': PM मोदी का बड़ा बयान, भारत-सेशेल्स के बीच किन-किन समझौतों पर लगी मुहर?

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि हिंद महासागर हमारा साझा घर है। इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हमारी साझा जिम्मेदारी है। यही भारत के ‘महासागर’ विजन का मुख्य आधार है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि भारत और सेशेल्स की रक्षा और सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।’ सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड उन देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।‘दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की व्यापक वार्ता हुई। पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए हैं। दोनों देशों के बीच किन-किन समझौतों पर लगी मुहर? भारत और सेशेल्स के रिश्तों में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। दोनों देशों ने आपसी सहयोग को नए शिखर पर पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में 19 बड़े समझौतों पर मुहर लगी। यह ऐतिहासिक मौका दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ का भी है। भारत ने हिंद महासागर के इस रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण द्वीप देश के साथ अपने सुरक्षा, डिजिटल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे हैं।विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में दोनों देशों ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk