West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में तनाव, भाजपा ने TMC पर क्या लगाया आरोप?

भाजपा ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा के अनुसार, रविवार तड़के कुछ लोगों ने भारी औजारों से स्मारक स्थल के उस हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया, जहां शिलापट्ट लगाया गया था। स्थानीय कार्यकर्ताओं का दावा है कि शनिवार देर रात तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन आधी रात के बाद चबूतरे और नामपट्ट को नुकसान पहुंचाया गया।इस घटना के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अमहर्स्ट स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और यातायात निगरानी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक किसी राजनीतिक दल की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर कोलकाता में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह न्यू टाउन स्थित इको पार्क में डॉ. मुखर्जी की प्रस्तावित 125 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा भवानीपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: क्या है टाइम कैप्सूल? अमेरिका 250 साल के लिए करेगा दफन, इंदिरा से PM मोदी तक संजो चुके हैं इतिहास

पहले जान लेते हैं टाइम कैप्सूल क्या होता है? अमेरिका 2276 के लोगों के लिए आखिर क्या छोड़ रहा है? 250 साल तक कैप्सूल सुरक्षित कैसे रहेगा? अब बात भारत के ‘काल पात्र’ की… सरकार बदलते ही टाइम कैप्सूल क्यों निकाल लिया गया? क्या आज भी ‘कालपात्र’ का पूरा सच सामने नहीं आया है? क्या गुजरात के मुख्यमंत्री रहते पीएम मोदी ने भी दफन कराया था कैप्सूल? कुछ शिक्षण संस्थानों ने भी दफन कराया टाइम कैप्सूल दुनिया के कौन-कौन से टाइम कैप्सूल आज भी चर्चा में हैं? अमेरिका का टाइम कैप्सूल बाकी देशों से अलग क्यों? क्या भविष्य की पीढ़ियों के लिए टाइम कैप्सूल एक अनमोल विरासत है? टाइम कैप्सूल की खबर सामने आने के बाद भारत के भी एक पुराने अध्याय की चर्चा होने लगी। बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत में भी ऐसा प्रयोग आज से पांच दशक पहले किया गया था। यानी 50 साल पहले। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 15 अगस्त 1973 को लाल किले के लाहौरी गेट के पास ‘कालपात्र’ नाम का टाइम कैप्सूल जमीन में दफन कराया था। इसे एक हजार साल बाद खोलने की योजना थी। हालांकि बीच में इसे निकाल लिया गया था।खैर भारत के टाइम कैप्सूल की बात करने से पहले ये जान लेते हैं कि टाइम कैप्सूल क्या होता है? किस धातु से बनाया जाता है? अमेरिका का टाइम कैप्सूल दुनिया से कितना अलग है और क्यों है? टाइम कैप्सूल पर बाकी के देशों ने कितनी प्रगति की है? क्या वाकई टाइम कैप्सूल देश के इतिहास को बचाने के लिए अहम है? इतना ही नहीं साथ ही ये भी जानेंगे कि 2276 के लोगों के लिए अमेरिका आखिर क्या छोड़ रहा है? और ये 250 साल तक सुरक्षित कैसे रहेगा…?टाइम कैप्सूल एक मजबूत और पूरी तरह सीलबंद कंटेनर होता है। इसमें किसी देश, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

MP News: शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब, 2500 करोड़ की फैक्ट्री में बनेंगे मिसाइल, हथियार और गोला-बारूद

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को शिवपुरी जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 211 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 2,500 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी, जिसे दक्षिण एशिया के निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा डिफेंस एवं एयरोस्पेस निर्माण संयंत्र बताया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि शिवपुरी तेजी से औद्योगिक और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अदाणी डिफेंस प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और मध्य प्रदेश रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP ने जांच अधिकारी को लिखा पत्र, केजरीवाल-प्रियंका के बयान दर्ज करने की क्यों की मांग?

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने जांच एजेंसी से बड़ी मांग की है। वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने अयोध्या के डीएसपी और मामले के जांच अधिकारी अशुतोष तिवारी को पत्र लिखकर कहा है कि जिन नेताओं ने सार्वजनिक मंचों पर मंदिर के चढ़ावे में चोरी या घोटाले के आरोप लगाए हैं, उनके बयान भी जांच के दौरान दर्ज किए जाएं। वीएचपी का कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए आरोप लगाने वालों से भी तथ्यों और सबूतों की जानकारी लेना जरूरी है। किन नेताओं के बयान दर्ज करने की मांग की गई है? पत्र में कहा गया है कि राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा मामले से जुड़ी एफआईआर संख्या 0090/2026 की जांच चल रही है। इस दौरान कई राजनीतिक नेताओं ने टीवी चैनलों, सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में गंभीर आरोप लगाए हैं। वीएचपी का कहना है कि इन नेताओं ने दान की रकम, आभूषण और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं के गायब होने जैसे दावे किए हैं। इसलिए जांच एजेंसी को यह जानना चाहिए कि इन दावों का आधार क्या है और उनके पास कौन-कौन से सबूत मौजूद हैं। आलोक कुमार ने अपने पत्र में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव समेत अन्य नेताओं का जिक्र किया है। पत्र के अनुसार, इन सभी नेताओं ने अलग-अलग मंचों पर राम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी को लेकर सार्वजनिक बयान दिए हैं। वीएचपी का कहना है कि जब किसी मामले में इतने गंभीर आरोप लगाए गए हैं तो संबंधित लोगों के बयान दर्ज करना जांच का हिस्सा होना चाहिए। पत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

Election: एकजुटता की अपील बेअसर क्यों? कांग्रेस में बगावत, ऑपरेशन डैमेज कंट्रोल पर प्रियंका ने संभाली कमान

Election: एकजुटता की अपील बेअसर क्यों? कांग्रेस में बगावत, ऑपरेशन डैमेज कंट्रोल पर प्रियंका ने संभाली कमान पार्टी सूत्र बताते हैं कि हाईकमान की ओर से भेजे गए दोनों वरिष्ठ नेताओं ने चंडीगढ़ में शनिवार को चन्नी खेमे के कुछ वरिष्ठ नाराज नेताओं से बुलाकर वन-टू-वन मुलाकात कर उनसे फिलहाल स्थिति को शांत रखने की अपील की। उधर, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी फोन पर बात कर उनसे राहुल गांधी के आने तक कोई बड़ा फैसला न लेने का आग्रह किया गया है। हाईकमान द्वारा संपर्क करने के बाद शनिवार को चन्नी भी थोड़े नरम दिखे मगर उनके समर्थक चन्नी को सीएम फेस घोषित करने या उन्हें पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की जिद पर अड़े रहे। समर्थकों का साफ कहना है कि उन्हें मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का नेतृत्व स्वीकार नहीं है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि हाईकमान की ओर से भेजे गए दोनों वरिष्ठ नेताओं ने चंडीगढ़ में शनिवार को चन्नी खेमे के कुछ वरिष्ठ नाराज नेताओं से बुलाकर वन-टू-वन मुलाकात कर उनसे फिलहाल स्थिति को शांत रखने की अपील की। उधर, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी फोन पर बात कर उनसे राहुल गांधी के आने तक कोई बड़ा फैसला न लेने का आग्रह किया गया है।हाईकमान द्वारा संपर्क करने के बाद शनिवार को चन्नी भी थोड़े नरम दिखे मगर उनके समर्थक चन्नी को सीएम फेस घोषित करने या उन्हें प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

UP: पति को मारा, बाथरूम में गड्ढा खोदा, शव पर नमक डाला, 400 में खरीदा मलबा, 500 में बनवाया फर्श; कत्ल की कहानी

1 of 19 agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें खुद कोई मदद नहीं करता था और जो रुपये वह कमाती थी, उन्हें भी शराब के लिए मांगता था। रुपये नहीं देने पर पिटाई करता था। कुछ दिनों से उसने बेटियों के साथ भी दुर्व्यवहार शुरू कर दिया था। उसने रोज-रोज की कलह को जड़ से खत्म करने की साजिश रचना शुरू कर दिया था। खुद कोई मदद नहीं करता था और जो रुपये वह कमाती थी, उन्हें भी शराब के लिए मांगता था। रुपये नहीं देने पर पिटाई करता था। कुछ दिनों से उसने बेटियों के साथ भी दुर्व्यवहार शुरू कर दिया था। उसने रोज-रोज की कलह को जड़ से खत्म करने की साजिश रचना शुरू कर दिया था। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सुरेंद्र की हत्या में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रूबी पति की हरकतों से आजिज आ गई थी। उसने पूछताछ में बताया कि वह हत्या के लिए काफी दिन से योजना बना रही थी। पति ने कुछ दिन पहले डिलीवरी बॉय का काम छोड़ दिया था। शराब पीकर घर में लड़ाई करना रोज का काम था। 2 of 19 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी फिल्मों और वेब सीरीज देख कर हत्या का प्लान बनाया था। रूबी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के घर में निर्माण कार्य हो रहा था। उसने वहां मलबा डालने आए ट्राली वाले से आधी ट्राली मलबा मंगा लिया था। वह घर के बाहर ही मलबा छोड़ गया। उसने पहले फावड़े से बाथरूम का फर्श खोदा। 3 of 19 जांच टीम को मिली सुरेंद्र की रुद्राक्ष की माला और कड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: खामेनेई के जनाजे के लिए क्यों खोदी जा रहीं 3000 कब्रें, लाखों की भीड़ के बीच ईरान क्या बना रहा प्लान?

क्या सचमुच 3,000 कब्रें तैयार की गई हैं? लाखों लोगों की भीड़ के लिए क्या तैयारी की गई है? क्या पहले भी जनाजे में बड़े हादसे हो चुके हैं? ईरान में शनिवार से शुरू हुए जनाजे के कार्यक्रम कई दिनों तक अलग-अलग शहरों में चलने हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी और राष्ट्रीय संकट प्रबंधन संगठन ने कथित तौर पर प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा को एक गोपनीय पत्र भेजा है। इसमें सबसे खराब स्थिति में 1500 से 3000 लोगों की मौत की आशंका जताई गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रशासन ने लापता लोगों और संभावित मृतकों से निपटने के लिए अलग टास्क फोर्स बनाई। हालांकि, इस कथित दस्तावेज को ईरान सरकार ने सार्वजनिक नहीं किया है।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेहरान के बेहेश्त-ए-जहरा कब्रिस्तान में नई कब्रों की तैयारी शुरू कर दी गई। अखबार ने तेहरान नगर निगम के एक गुमनाम कर्मचारी के हवाले से लिखा है कि तैयारियां वास्तविक हैं और अधिकारियों को सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। कर्मचारी के अनुसार, इतनी बड़ी भीड़ और तेज गर्मी में क्या होगा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि, ईरान सरकार ने नई कब्रों की तैयारी या 3,000 संभावित मौतों से जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं की है।रिपोर्ट के मुताबिक, जनाजे के कार्यक्रम तेहरान से शुरू होकर कोम, इराक के पवित्र शहर नजफ और कर्बला होते हुए मशहद में दफन के साथ समाप्त होंगे। प्रशासन ने तेहरान में 11,000 बसें तैनात की हैं। मेट्रो और बस सेवाएं चौबीसों घंटे मुफ्त चलाने की व्यवस्था की गई है। अस्थायी रसोई बनाई गई हैं, जबकि कई स्कूलों और मस्जिदों को लोगों के ठहरने के लिए तैयार किया गया है। ट्रैफिक पर विशेष नियंत्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

Instagram: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को लेकर केंद्र सख्त, मेटा को जारी किया नोटिस

मेटा से मांगी जा सकती है विस्तृत रिपोर्ट सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय मेटा की कंटेंट मॉडरेशन प्रणाली, ों की समीक्षा प्रक्रिया और उसके प्लेटफॉर्म पर अवैध एवं हानिकारक सामग्री के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी भी मांग सकता है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले पर मेटा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। इससे पहले मंत्रालय ने मेटा से पूछा था कि इंस्टाग्राम पर ऐसे कैसे प्रसारित हुए और उन्हें रोकने के लिए प्लेटफॉर्म की ओर से क्या कदम उठाए गए। साथ ही यह भी पूछा गया कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने वाले ों पर रोक लगाने के लिए कंपनी क्या कदम उठा रही है? वाट्सएप यूजरनेम फीचर पर जवाब के लिए मेटा ने मांगी तीन दिन की मोहलत इस बीच, वाट्सएप के यूजरनेम फीचर को लेकर मेटा की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर विस्तृत जवाब देने के लिए तीन दिनों का समय मांगा है। इसके बाद मंत्रालय ने मेटा को नोटिस जारी कर दिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में भारत सरकार ने वाट्सएप यूजरनेम फीचर के रोलआउट को फिलहाल रोक दिया था। इसके जवाब में वाट्सएप ने स्पष्ट किया कि उसका नया यूजरनेम फीचर पूरी तरह वैकल्पिक होगा। कंपनी का कहना है कि इसे लागू करने से पहले पहचान की चोरी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और अनचाहे संपर्क जैसी समस्याओं से बचाव के लिए कई सुरक्षा उपाय जोड़े गए हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछे गए कई सवालों के जवाब में कहा कि किसी भी यूजर के लिए यूजरनेम बनाना अनिवार्य नहीं होगा। साथ ही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

US Independence Day: अमेरिका की आजादी के 250 साल, आतिशबाजी का इंतजार, घंटो की देरी के बाद ट्रंप का भाषण शुरू

08:55 AM, 05-Jul-2026 कई घंटे की देरी के बाद ट्रंप का भाषण शुरू खराब मौसम के कारण कई घंटे की देरी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में अपना संबोधन शुरू कर दिया। हजारों लोगों की मौजूदगी में मंच पर पहुंचते ही ट्रंप ने कहा, ‘गुड इवनिंग अमेरिका। अगर आपको लगता है कि यह आसान था, तो ऐसा नहीं था।’ तेज बारिश और आंधी की चेतावनी के कारण कार्यक्रम में देरी हुई थी और लोगों को कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था। मौसम सामान्य होने के बाद समारोह दोबारा शुरू किया गया। खराब मौसम के कारण कई घंटे की देरी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में अपना संबोधन शुरू कर दिया। हजारों लोगों की मौजूदगी में मंच पर पहुंचते ही ट्रंप ने कहा, ‘गुड इवनिंग अमेरिका। अगर आपको लगता है कि यह आसान था, तो ऐसा नहीं था।’ तेज बारिश और आंधी की चेतावनी के कारण कार्यक्रम में देरी हुई थी और लोगों को कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था। मौसम सामान्य होने के बाद समारोह दोबारा शुरू किया गया। 08:47 AM, 05-Jul-2026 कार्यक्रम शुरू, अब कुछ ही देर में ट्रंप देंगे भाषण अमेरिका की आजादी के 250वें वर्ष के मुख्य समारोह की शुरुआत वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में हो गई है। खराब मौसम के कारण हुई देरी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। ट्रंप के मंच पर आने से पहले सांस्कृतिक और संगीत प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। गायक क्रिस्टोफर मैकियो ने ‘Ave Maria’ और ली ग्रीनवुड ने ‘God Bless the U.S.A.’ गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अब कुछ ही देर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे। अमेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा: दान में मिले गहने गला दिए गए, बैंक कर्मियों सहित आठ रडार पर; ऑडिट में खुले ये राज

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने ट्रस्ट से जुड़े तीनों सीए से भी पूछताछ की है। उन्होंने किस तरह से ऑडिट किया है, वह पूरी प्रक्रिया समझी है। सभी दस्तावेज भी लिए हैं। एसआईटी के कई ऐसे सवाल थे, जिनके जवाब सीए नहीं दे सके। एसआईटी दोबारा इन सभी से पूछताछ कर सकती है। एसआईटी ने चार से पांच और लोगों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है, जो अनिल मिश्रा व चंपत राय के करीबी हैं। जमीन खरीद-फरोख्त की जड़ें गहरी एसआईटी ने जब से तफ्तीश करनी शुरू की है, तब से मंदिर से जुड़ी खरीदी गई जमीनों को लेकर कई मामले सामने आए हैं, जिनमें आरोप है कि जमीन की खरीद में कई तरह की गड़बड़ियां की गई हैं। एसआईटी ने कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जमीन की खरीद-फरोख्त की जड़ें बहुत गहरी हैं। इसलिए एसआईटी इसकी विस्तृत जांच न करके मिले सुबूतों को शासन को सौंपेगी। बाकी ऑडिट संबंधी जांच की रिपोर्ट तैयार करेगी। कड़ियां जोड़ रही पुलिस… पुलिस आठ आरोपियों को जेल भेजने के बाद की विवेचना में कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आरोपियों के संपर्क में रहने वाले आठ लोगों को चिह्नित किया है। इसमें कुछ बैंक कर्मी व गणनाकर्मी भी हैं। इन सभी का कनेक्शन आरोपियों से मिला है। अंदेशा है कि ये भी चोरी के खेल में शामिल थे। सुबूत जुटाने के बाद पुलिस इनको आरोपी बनाकर गिरफ्तार करेगी। वहीं, जेल में बंद कई और आरोपियों को भी रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk