तृणमूल दावेदारी विवाद: TMC के नाम और चुनाव चिन्ह पर होगा किसका हक? EC में दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख आज

चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह दोनों पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद उन्हें 6 जुलाई शाम 5:30 बजे तक दस्तावेज, संगठनात्मक रिकॉर्ड और समर्थन के प्रमाण जमा करने को कहा था। विवाद का केंद्र पार्टी का चर्चित ‘जोड़ा घास फूल’ चुनाव चिह्न, संगठनात्मक संपत्तियां, वित्तीय संसाधन और पार्टी मुख्यालय हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद शुरू हुए बगावत के दौर में इन सभी पर दोनों गुटों ने दावा किया है।समयसीमा समाप्त होने के बाद चुनाव आयोग रिकॉर्ड का परीक्षण करेगा और इसके आधार पर दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान दोनों पक्ष अपने दावों के समर्थन में कानूनी और संवैधानिक तर्क रख सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, ममता समर्थक गुट की ओर से वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचकर आयोग को दस्तावेज सौंपेंगे। दूसरी ओर, ऋतब्रत समर्थक गुट का दावा है कि उसके पास विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक विधायकों का समर्थन है और इससे जुड़े दस्तावेज पहले ही आयोग को सौंपे जा चुके हैं।ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला कालीघाट गुट पार्टी की स्थापना से जुड़े इतिहास और संगठन की निरंतरता को आधार बना रहा है, जबकि बागी गुट विधानसभा और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच अपने बहुमत का दावा कर रहा है। यह टकराव पश्चिम बंगाल की राजनीति में हाल के वर्षों के सबसे बड़े राजनीतिक विभाजनों में से एक माना जा रहा है।शुरुआत में यह विवाद केवल विधायक दल तक सीमित था, लेकिन अब यह पूरे संगठन पर नियंत्रण की लड़ाई बन चुका है। पिछले महीने बागी गुट ने विशेष बैठक बुलाकर वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना और समानांतर राष्ट्रीय नेतृत्व की घोषणा की। गुट का दावा है कि मौजूदा नेतृत्व निर्वाचित प्रतिनिध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

Mumbai Chawl Collapse: मुंबई में तीन मंजिला चॉल ढही, छह लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य पर BMC क्या बोली?

मुंबई के मानखुर्द के जनता नगर में एक तीन मंजिला चॉल का एक हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते मुंबई में हालात बहुत बिगड़ गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, चार महिलाओं और एक पुरुष को शताब्दी अस्पताल में मृत लाया गया। एक अन्य पुरुष को राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। एक घायल व्यक्ति का बीएमसी संचालित राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना जनता नगर में चॉल नंबर 5 में हुई। हनुमान मंदिर के पीछे, मंडला इलाके में रात करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला संरचना के दो से तीन हिस्से ढह गए।मलबे में एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है, जिसे निकालने के लिए बहु-एजेंसी अभियान जारी है। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के कर्मी भी शामिल हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड कार्यालय और 108 एम्बुलेंस सेवाएं भी बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय भाजपा पार्षद नवनाथ बान ने एक और व्यक्ति के लापता होने की बात कही।बीएमसी ने इस हादसे के बारे में बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी पीटीआई की तरफ से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश और अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में अड़चन आ रही है।मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल गिरने के बाद बीएमसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि इमारत पुरानी थी और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ये रिहायशी भवन ढह गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

'भारत हमारे साथ है': जेडी वेंस की टिप्पणी पर इस्राइली पीएम नेतन्याहू का जवाब, बोले- हमारे कई दोस्त हैं

‘फॉक्स न्यूज संडे ब्रीफिंग’ को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल को भारत सहित कई अन्य देशों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने व्यंग के लहजे में कहा, “हमारे कुछ और दोस्त भी हैं, जैसे भारत नाम का एक छोटा-सा देश। वहां 1.4 अरब लोग रहते हैं और हमें वहां जबरदस्त समर्थन मिलता है।“पिछले महीने व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग के दौरान जेडी वेंस ने कहा था कि इस्राइल को अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता का सम्मान करना चाहिए। जब उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया कि इस्राइली नेतृत्व अमेरिका-ईरान समझौते से नाखुश है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना कर रहा है, तो वेंस ने कहा था, “अगर मैं इस्राइल सरकार के मंत्रिमंडल में होता, तो मैं उस एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी की आलोचना नहीं करता जो पूरी दुनिया में अब भी मेरे साथ है।“इस पर अब नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें फेसबुक पर भारत से काफी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “आप जानते हैं, मेरा फेसबुक पर एक अकाउंट है और वहां मुझे जबरदस्त समर्थन मिलता है। हो सकता है कि मुझे कई अन्य जगहों से भी समर्थन मिल रहा हो।” उन्होंने वेंस के इस दावे को खारिज किया कि इस्राइल का कोई दूसरा सहयोगी नहीं है।नेतन्याहू ने कहा, “हमारे बहुत-बहुत दोस्त हैं।” उन्होंने कहा कि कई देश इस्राइल के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “कई नेता मुझे फोन करते हैं और कहते हैं, ‘देखिए, जनमत को लेकर मुझे कुछ दिक्कत है, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम आपका सम्मान करते हैं। क्या हम कुछ समझौते कर सकते हैं? क्या आप हमें अपनी सेना के कुछ तौर-तरीके सिखा सकते हैं? क्या हमें आपकी एआई और साइबर विशेषज्ञता मिल सकती है?“इस्राइल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

PM मोदी का हरियाणा दौरा: देश को कब मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सामने आई ऐतिहासिक तारीख; CM सैनी आएंगे जींद

तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा बैठक प्रधानमंत्री के इस बेहद महत्वपूर्ण दौरे को लेकर हरियाणा सरकार और संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए कल (6 जुलाई) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद जींद पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी जींद में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जनसभा की तैयारियों पर चर्चा होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। पीएम के इस दौरे को लेकर जींद और पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: क्या CBI कर सकती है राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच? हाईकोर्ट सोमवार को ले सकता है फैसला

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्रों से चढ़ावा चोरी होने के आरोपों को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दाखिल जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। इस याचिका में पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने और मंदिर के चढ़ावे का भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक से ऑडिट कराने की मांग की गई है। यह याचिका इसी साल 12 जून को दाखिल की गई थी, लेकिन गर्मियों की छुट्टियों के कारण इस पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब सोमवार (6 जुलाई) को न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ इस पर सुनवाई करेगी। स्थानीय अधिवक्ता मोहित अशोक ने यह जनहित याचिका व्यक्तिगत रूप से दायर की है। याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया है कि कथित हेराफेरी के इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपी जाए। साथ ही मंदिर के दानपात्रों में आने वाले नकद धन, सोने-चांदी के आभूषणों और अन्य कीमती सामानों का हिसाब-किताब देश की सबसे बड़ी लेखापरीक्षक संस्था ‘कैग’ से कराया जाए। इसके अलावा राज्य सरकार को यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि इस पूरे मामले की जांच किसी पुलिस अधीक्षक स्तर के बड़े अधिकारी की निगरानी में कराई जाए। याचिकाकर्ता का कहना है कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावे की चोरी और हेराफेरी की खबरें लगातार समाचार पत्रों में आ रही हैं। इससे देशभर के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए सच सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच और लेखापरीक्षा होना बेहद जरूरी है। इस मामले में केंद्र सरकार, राज्य सरकार के सतर्कता विभाग के प्रमुख सचिव, केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक, नियंत्रक-महालेखापरीक्षक और श्रीर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

मुंबई में बारिश से हाहाकार: केरल में IMD का ऑरेंज-येलो अलर्ट, दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में मौसम का मिजाज कैसा?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारी बारिश की मार झेल रही है। मुंबई के कई पॉश और रिहायशी इलाकों से जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जलभराव के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात की गंभीरता को भांपते हुए बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सतर्कता बढ़ा दी है। मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बीच कई इलाकों में पेड़ गिरने से भी नुकसान हुए हैं। बीएमसी की मेयर ऋतु तावड़े ने लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बीएमसी की हेल्पलाइन की मदद लेने का सुझाव भी दिया है। मुंबई एयरपोर्ट से विमान संचालन में बाधा? भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रविवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक घंटे के लिए रनवे संचालन निलंबित कर दिया गया। इससे उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह निलंबन सुबह 10:17 बजे से 11:17 बजे तक रहा। कई आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं। यात्रियों को प्रस्थान में औसतन 75 मिनट और आगमन में कम से कम 28 मिनट की देरी हुई। लाइव फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के अनुसार, 87 फीसदी उड़ानें देरी से थीं और 62 फीसदी देर से पहुंचीं। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि 42 नॉट्स तक की तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण सुरक्षा हेतु रनवे संचालन रोका गया था। मौसम सुधरने पर एक घंटे बाद सामान्य संचालन फिर से शुरू हुआ। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सूत्रों के अनुसार, हवाई अड्डा प्रतिदिन 980 से 1,000 उड़ानें संभालता है। फ्लाइट रडार 24 के आंकड़ों के अनुसार, मौसम के कारण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

Prithvi Shaw-Akriti Agarwal: पृथ्वी और मंगेतर आकृति के रिश्ते में आई दरार? कथित पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल

Prithvi Shaw-Akriti Agarwal: पृथ्वी और मंगेतर आकृति के रिश्ते में आई दरार? कथित पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की कथित इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए ‘धोखा’ मिलने और ‘हर अफवाह सच है’ जैसी बातें लिखी हैं। हालांकि, इस मामले पर दोनों में से किसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और वायरल दावों की पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की एक कथित इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पोस्ट में आकृति ने बिना किसी का नाम लिए अपने साथ हुए कथित धोखे का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने कहीं भी सीधे तौर पर पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया है। क्या लिखा था कथित पोस्ट में? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, ‘मेरे साथ कई बार धोखा हुआ, फिर भी मैंने कभी कुछ नहीं कहा। एक कदम आगे बढ़ने के बाद भी मुझे अब तक यकीन नहीं होता।’ इसके बाद उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘सब कुछ सच है। हर अफवाह सच है। सोशल मीडिया पर आप उसके बारे में जो कुछ भी देखते हैं।’ बताया जा रहा है कि यह पोस्ट बाद में डिलीट कर दी गई। हालांकि इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। (फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

Prashant Kishor: बांकीपुर उप चुनाव में प्रशांत किशोर की दावेदारी के चार कारण BJP को डराएंगे; क्या है पूरा खेल?

खुद को किंग मेकर मानते-मानते, अब आखिरकार प्रशांत किशोर स्वयं बिहार विधानसभा में एक विधायक बनने के लिए चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। प्रशांत किशोर दो महीने पहले तक इस बात का खंडन कर रहे थे। फिर, यह दिखा कि लगभग 15 दिनों से उनके चुनाव में उतरने की तैयारी चलने लगी। चार दिन पहले अपने ही खंडन का ‘खंडन’ करते हुए जन सुराज ने स्पष्ट संकेत दिया। आज, रविवार को प्रशांत किशोर खुद सामने आए और बांकीपुर उप चुनाव में उतरने का एलान किया। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी की पारंपरिक सीट है। पूरे 31 साल से यहां कमल खिलता रहा है। तो क्या यह प्रशांत किशोर के लिए रिस्क है? या, यह प्रशांत किशोर का चैलेंज है? और, अगर यह चैलेंज है तो इसकी वजह क्या है? रिस्क तो है, लेकिन खोने के लिए कुछ वैसा नहीं है जो बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बचा हुआ हो। यह कहना गलत इसलिए नहीं है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड को 25 सीटें मिलने पर भी आफत का दावा किया था और कहा था कि अगर जदयू से इतने विधायक बन गए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने जिन नेताओं के खिलाफ बाकायदा मोर्चा खोला था, वह सभी बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुंच गए। रही बात उनकी अपनी पार्टी की, तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उनकी कुर्सी तक पहुंचाने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर ने 243 में से 238 सीटों पर प्रत्याशी दिए थे और उनमें से दो ही अपनी जमानत बचा सके थे। खुद प्रशांत किशोर के नाम का जन सुराज पार्टी की अंतिम सूची तक इंतजार होता रह गया था, लेकिन वह अंतिम समय में एक तरह से मैदान छोड़ गए थे। इसलिए, जो खोना था वह बिहार विधानसभा चुनाव में खो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में तनाव, भाजपा ने TMC पर क्या लगाया आरोप?

भाजपा ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा के अनुसार, रविवार तड़के कुछ लोगों ने भारी औजारों से स्मारक स्थल के उस हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया, जहां शिलापट्ट लगाया गया था। स्थानीय कार्यकर्ताओं का दावा है कि शनिवार देर रात तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन आधी रात के बाद चबूतरे और नामपट्ट को नुकसान पहुंचाया गया।इस घटना के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अमहर्स्ट स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और यातायात निगरानी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक किसी राजनीतिक दल की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर कोलकाता में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह न्यू टाउन स्थित इको पार्क में डॉ. मुखर्जी की प्रस्तावित 125 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा भवानीपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: क्या है टाइम कैप्सूल? अमेरिका 250 साल के लिए करेगा दफन, इंदिरा से PM मोदी तक संजो चुके हैं इतिहास

पहले जान लेते हैं टाइम कैप्सूल क्या होता है? अमेरिका 2276 के लोगों के लिए आखिर क्या छोड़ रहा है? 250 साल तक कैप्सूल सुरक्षित कैसे रहेगा? अब बात भारत के ‘काल पात्र’ की… सरकार बदलते ही टाइम कैप्सूल क्यों निकाल लिया गया? क्या आज भी ‘कालपात्र’ का पूरा सच सामने नहीं आया है? क्या गुजरात के मुख्यमंत्री रहते पीएम मोदी ने भी दफन कराया था कैप्सूल? कुछ शिक्षण संस्थानों ने भी दफन कराया टाइम कैप्सूल दुनिया के कौन-कौन से टाइम कैप्सूल आज भी चर्चा में हैं? अमेरिका का टाइम कैप्सूल बाकी देशों से अलग क्यों? क्या भविष्य की पीढ़ियों के लिए टाइम कैप्सूल एक अनमोल विरासत है? टाइम कैप्सूल की खबर सामने आने के बाद भारत के भी एक पुराने अध्याय की चर्चा होने लगी। बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत में भी ऐसा प्रयोग आज से पांच दशक पहले किया गया था। यानी 50 साल पहले। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 15 अगस्त 1973 को लाल किले के लाहौरी गेट के पास ‘कालपात्र’ नाम का टाइम कैप्सूल जमीन में दफन कराया था। इसे एक हजार साल बाद खोलने की योजना थी। हालांकि बीच में इसे निकाल लिया गया था।खैर भारत के टाइम कैप्सूल की बात करने से पहले ये जान लेते हैं कि टाइम कैप्सूल क्या होता है? किस धातु से बनाया जाता है? अमेरिका का टाइम कैप्सूल दुनिया से कितना अलग है और क्यों है? टाइम कैप्सूल पर बाकी के देशों ने कितनी प्रगति की है? क्या वाकई टाइम कैप्सूल देश के इतिहास को बचाने के लिए अहम है? इतना ही नहीं साथ ही ये भी जानेंगे कि 2276 के लोगों के लिए अमेरिका आखिर क्या छोड़ रहा है? और ये 250 साल तक सुरक्षित कैसे रहेगा…?टाइम कैप्सूल एक मजबूत और पूरी तरह सीलबंद कंटेनर होता है। इसमें किसी देश, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk