'नेतन्याहू जानते हैं, बॉस कौन है': ट्रंप बोले- इस्राइली प्रधानमंत्री ने किया व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध

अगर नेतन्याहू की यह अमेरिका यात्रा होती है तो फरवरी में व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में हुई मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक होगी। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, उस बैठक में नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान की योजना पेश की थी।ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध किया है और नाटो शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद यह बैठक अगले सप्ताह भी हो सकती है। हालांकि, एक इस्राइली अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप के व्यस्त कार्यक्रम के कारण अगले सप्ताह बैठक होना मुश्किल हो सकता है। ट्रंप 7-8 जुलाई को तुर्किये में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं।अधिकारी ने कहा, “बैठक उसके अगले सप्ताह हो सकती है।” इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की कि नेतन्याहू ने शुक्रवार को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ट्रंप को बधाई देने के लिए उनसे फोन पर बात की थी।इस्राइली प्रधानमंत्री के कार्यालय के बयान में कहा गया, “बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका वैश्विक स्वतंत्रता का संरक्षक है और इस्राइल दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों को बेहद महत्व देता है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और राष्ट्रपति ट्रंप ने जल्द ही अमेरिका में मुलाकात करने पर सहमति जताई।“प्रस्तावित बैठक ऐसे समय में हो रही है जब ट्रंप और नेतन्याहू के बीच युद्ध और क्षेत्रीय नीतियों को लेकर मतभेद बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी की बैठक के बाद ट्रंप के करीबी सलाहकारों में नेतन्याहू को लेकर संदेह बढ़ा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस से कहा, “ट्रंप के कई करीबी सलाहकारों का मानना है कि ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

पूरे देश में पहुंचा मानसून: 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान की संभावना, दिल्ली-NCR के लिए यलो अलर्ट जारी

राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश के बाद सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के माइनर ओटी में पानी भर गया। यहां से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर समेत 26 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। उज्जैन में दो दिन पहले पुलिया पार करते समय बाइक समेत बहे पंचायत सहायक का शव भी बरामद हुआ है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हुई। कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। कारें-बाइक आधी डूब गईं।वहीं जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह रामनगर-उधमपुर रोड पर कौघा के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड)से सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ गया, जिसके कारण रास्ता बंद कर दिया गया। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारघाटी में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से जेसीबी और उसके दो कर्मचारी नदी के तेज बहाव में फंस गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर चालक और उसके सहयोगी को सुरक्षित बाहर निकाला।मौसम विभाग ने रविवार के लिए 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश की चेतावनी वाले राज्यों में दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और राजस्थान सहित पंजाब-हरियाणा भी शामिल है। 61 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ेगा। विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक मध्य भारत में मानसून सक्रिय रहेगा।दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भी शनिवार को बारिश हुई, जिससे लोगों की गर्मी से राहत मिली। दिन के ज्यादातर समय आसमान में बादल छाए रहे और सुबह के समय हवा में नमी 77 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने रविवार के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'भगवान राम के नाम को बदनाम किया', टीएमसी प्रमुख का भाजपा पर हमला; क्या आरोप लगाए?

नीट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा एक अन्य बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि नीट को लेकर देश में बहुत अव्यवस्था है। लेकिन इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह राम मंदिर मामले में भी कोई स्पष्ट दिशा नहीं है। लेकिन सरकार की नजर सिर्फ दान पेटियों पर है। ममता बनर्जी ने कहा, इतने कम समय में इस तरह की खुली लूट हो रही है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि कृपया सरकार ठीक से चलाइए। ये भी पढ़ें: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हमला बोला इससे पहले, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,आखिरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा, क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चढ़ावा देने वाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहने वाले इस गंभीर मसले पर खुद सामने क्यों नहीं आए। अखिलेश यादव ने आगे कहा, अपने से पीछे वाले को आगे क्यों कर दिया। क्या इसमें भी ये सोचकर साजिश की गई है कि ‘महापाप’ के दोष और जनाक्रोश से खुद को बचा लो और दूसरे को फंसाकर उससे सफाई दिलवा दो। षड्यंत्रजीवी तो आपस में भी एक-दूसरे की मुखबिरी कर रहे हैं। बंटवारे की लड़ाई सारे राज खोल देगी। एक अन्य बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि नीट को लेकर देश में बहुत अव्यवस्था है। लेकिन इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह राम मंदिर मामले में भी कोई स्पष्ट दिशा नहीं है। लेकिन सरकार की नजर सिर्फ दान पेटियों पर है। ममता बनर्जी ने कहा, इतने कम समय में इस तरह की खुली लूट हो रही है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि कृपया सरकार ठीक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi SIR: बंद घर और बदले पते, पूर्वी दिल्ली में घर-घर भटक रहे हैं बीएलओ; मतदाता सूची अपडेट करना हुआ जटिल

दिल्ली में मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को फील्ड में कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, शकरपुर, जाफराबाद, चांद बाग और जगतपुरी समेत कई रिहायशी इलाकों में घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन में बड़ी संख्या में घर बंद मिल रहे हैं या सूची में दर्ज मतदाता वहां रह ही नहीं रहे हैं। इससे मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य अपेक्षा से अधिक जटिल हो गया है।शकरपुर के यू-ब्लॉक पार्ट-84 के बीएलओ केशव ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि मतदाता सूची में दर्ज कई पते अब पुराने हो चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में किरायेदार और मकान मालिक दूसरे इलाकों या राज्यों में स्थानांतरित हो चुके हैं। इसके अलावा सूची में दर्ज कई बुजुर्ग मतदाताओं का निधन हो चुका है, लेकिन उनके नाम अब भी रिकॉर्ड में बने हुए हैं। इन परिस्थितियों में प्रत्येक पते का सत्यापन करने और सही जानकारी जुटाने में काफी समय और मेहनत लग रही है।एसआईआर अभियान के कारण बीएलओ पर कार्यभार काफी बढ़ गया है। तय समय सीमा के भीतर हजारों मतदाताओं का सत्यापन करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। दिनभर धूप और गर्मी में घर-घर जाने के बावजूद कई स्थानों पर ताले लगे मिलते हैं या लोग उपलब्ध नहीं होते। कुछ मामलों में स्थानीय स्तर पर अपेक्षित सहयोग भी नहीं मिल पाता, जिससे सत्यापन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।फील्ड में आ रही चुनौतियों के बीच रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन्स (आरडब्ल्यूए) बीएलओ की मदद के लिए आगे आई हैं। कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर आरडब्ल्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

VHP Meeting: अयोध्या के बजाय अब दिल्ली में होगी वीएचपी बैठक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के चलते बदली जगह

सूत्रों के अनुसार, वीएचपी ने बैठक में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी कम कर दी है। पहले जहां करीब 350 पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद थी, वहीं अब सिर्फ 150 लोगों को ही बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन ने हर प्रांत से चार पदाधिकारियों के बजाय दो पदाधिकारियों को बुलाने का फैसला किया है।वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक बयान में कहा कि बैठक की जगह बदलने का फैसला राम मंदिर से जुड़े कथित गबन के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम और पुलिस की चल रही जांच को ध्यान में रखकर लिया गया है। बंसल ने कहा कि राम मंदिर गबन मामले में एसआईटी और पुलिस की जांच चल रही है। इसलिए, केंद्रीय प्रबंधन समिति की बैठक अयोध्या के बजाय दिल्ली में करने का फैसला किया गया है।सूत्रों ने बताया कि बैठक में चंपत राय, जो वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं, के शामिल होने को लेकर अनिश्चितता है। उन्होंने बताया कि वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय संगठन महासचिव मिलिंद परांडे और केंद्रीय महासचिव बजरंग लाल बागड़ा के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।सूत्रों के मुताबिक, वीएचपी भविष्य की कार्रवाई तय करने से पहले 6 जुलाई को होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की आपातकालीन बैठक के नतीजों पर भी बारीकी से नजर रख रही है, खासकर चंपत राय और अनिल मिश्रा से जुड़े किसी भी फैसले पर।सूत्रों ने यह भी दावा किया कि संगठन विवाद के बीच अपनी सार्वजनिक छवि को लेकर चिंतित है और चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, वीएचपी की ओर से ऐसे किसी कदम के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

PoK Protests: पीओके में बढ़ा PAK सरकार का विरोध, विदेशों में बसे कश्मीरियों से पांच जुलाई को प्रदर्शन की अपील

सभा को संबोधित करते हुए ख्वाजा ने कहा कि किसी भी कानून के तहत सेना को किसी की हत्या करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि अगर वह सार्थक संवाद करने में सक्षम नहीं है तो उसे पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाले कश्मीरी समुदाय से पांच जुलाई को बड़े स्तर पर प्रदर्शन आयोजित कर पाकिस्तान की कार्रवाई की ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने की अपील की।मेहराम ख्वाजा ने कहा, “मैं अपील करता हूं कि पांच जुलाई को विदेशों में रहने वाले सभी कश्मीरी अपनी आवाज बुलंद करें। बर्मिंघम से लेकर लंदन तक सभी कश्मीरी पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाएं।” उन्होंने पाकिस्तान पर क्षेत्र के संसाधनों के दोहन का आरोप लगाया और कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अब अपने ही नागरिकों की हत्या की जा रही है।उन्होंने विभिन्न शहरों के लोगों से सड़कों पर उतरने, बाजार और चौक पूरी तरह बंद रखने की भी अपील की। सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अपने संबोधन में ख्वाजा ने पाकिस्तान की सेना पर निर्दोष नागरिकों की हत्या का आरोप दोहराया। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने का भी जिक्र किया।इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई का दावा किया गया है। वीडियो में जम्मू-कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के प्रमुख सदस्यों में शामिल सरदार अमन खान ने पीओके, कश्मीर घाटी, लद्दाख, पुंछ और राजौरी के लोगों से पांच जुलाई के प्रस्तावित प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील की है। संगठन के अनुसार, यह प्रदर्शन पीओके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk

Shopian Encounter: शोपियां के सैदपोरा इलाके में मुठभेड़, दो आतंकियों के फंसे होने की आशंका

अधिकारियों के अनुसार यह अभियान 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर ), 14 बटालियन सीआरपीएफ, एसओजी और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इस दौरान कुछ फायरिंग की आवाजें भी सुनी गई हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों की सतर्कता के तहत की गई कार्रवाई माना जा रहा है। हालांकि आधिकारिक रूप से किसी मुठभेड़ या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है और इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: क्या दान में मिले गहने गला दिए गए हैं? एसआईटी की जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व गबन के मामले में दर्ज प्राथमिकी के विवेचक आशुतोष तिवारी शनिवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेने के बाद की गई कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराया। साथ ही पांच अन्य आरोपियों के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी। विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से की गई बरामदगी के कागजात के अवलोकन की कार्यवाही पूरी की। इस दौरान विशेष अभियोजन अधिकारी के माध्यम से पेश किए प्रार्थना पत्र पर अदालत ने विवेचक को पांच आरोपियों से जेल में जाकर बयान लेने के लिए अनुमति का आदेश पारित किया। हालांकि, आरोपियों के नाम बताने से विवेचक तिवारी कतराते रहे। 13 घंटे की मिली थी पुलिस कस्टडी दो जुलाई को विवेचक ने अदालत से आरोपी अविनाश शुक्ला की 48 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने रिमांड प्रार्थना पर सुनवाई के बाद केवल 13 घंटे के लिए ही आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की हो सकती है मांग पांच आरोपियों के बयान दर्ज करने की अनुमति मिलने की प्रक्रिया को पुलिस रिमांड की कार्यवाही का पहला कदम माना जा रहा है। जेल में निरुद्ध आरोपियों के बयान के आधार पर ही आरोपियों की पुलिस अभिरक्षा में दिए जाने की मांग की जा सकती है। वहीं, यदि विवेचक को लगता है कि आरोपी के बयान से जांच पूरी हो गई है तो वह उस आरोपी के लिए कस्टडी रिमांड की मांग नहीं करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की वापसी पर लगा ब्रेक, हैरी ब्रूक 39 रन बनाकर आउट; अक्षर पटेल ने बनाया शिकार

09:23 PM, 04-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: अर्शदीप के ओवर में हैरी ब्रूक ने जड़े लगातार तीन छक्के दो शुरुआती विकेट गंवाने के बाद हैरी ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया। उन्होंने अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में जमकर रन बटोरे और मुकाबले का रुख बदलने की कोशिश की। ब्रूक ने इस ओवर में लगातार तीन छक्कों के साथ दो चौके भी लगाए। अर्शदीप के इस ओवर से कुल 27 रन आए। तीन ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 38 रन हो गया। दो शुरुआती विकेट गंवाने के बाद हैरी ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया। उन्होंने अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में जमकर रन बटोरे और मुकाबले का रुख बदलने की कोशिश की। ब्रूक ने इस ओवर में लगातार तीन छक्कों के साथ दो चौके भी लगाए। अर्शदीप के इस ओवर से कुल 27 रन आए। तीन ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 38 रन हो गया। 09:08 PM, 04-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: पहले ओवर में सॉल्ट-बटलर दोनों शून्य पर आउट भारत ने इंग्लैंड की पारी की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को शून्य पर आउट कर दिया। बटलर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद वरुण चक्रवर्ती के हाथों में चली गई। इससे पहले अपनी पहली गेंद पर अर्शदीप ने फिल सॉल्ट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया था। भारत ने इंग्लैंड की पारी की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को शून्य पर आउट कर दिया। बटलर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद वरुण चक्रवर्ती के हाथों में चली गई। इससे पहले अपनी पहली गेंद पर अर्शद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk

UP: शिक्षकों के लिए डबल खुशखबरी, कैशलेस के साथ 10 लाख शिक्षक-कार्मिकों को मिलेगा ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस कवर

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयां, शासकीय व अनुबंधित कार्मिक सभी को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ एमओयू करेगा। इससे विभाग के लगभग 4.50 लाख स्थायी तथा 5.50 लाख संविदा कार्मिक एसबीआई के विशेष सैलरी पैकेज में बीमा सुरक्षा से जुड़ेंगे। संविदा कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ यह एमओयू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आठ जुलाई को वाराणसी में होने वाले कैशलेस चिकित्सा सुविधा व डीबीटी वितरण कार्यक्रम में होगा। प्रस्ताव के अनुसार जिन स्थायी कार्मिकों का वेतन 10 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।इसके साथ ही एक करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर, एक करोड़ रुपये का स्थायी दिव्यांगता बीमा कवर और 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही अनहोनी की स्थिति में कार्मिकों के बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए भी एड ऑन कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे शिक्षकों-कर्मचारियों के परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। एमओयू के तहत 10 हजार रुपये से अधिक कुल मासिक वेतन पाने वाले संविदा कार्मिकों को 30 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। स्थायी विकलांगता की स्थिति में 30 लाख तथा आंशिक विकलांगता में 15 लाख का इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। इसके अलावा एयर एक्सीडेंट की स्थिति में 30 लाख का इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा। किसी अनहोनी होने पर कार्मिकों के बच्चों की पढ़ाई व बेटियों के विवाह के लिए भी एड-ऑन कवर भी दिया जाएगा। वहीं 10 हजार से कम नेट मासिक वेतन पाने वाले कार्मिकों को ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 4, 2026 · 2 min · National Desk