UP: संसद में डिंपल यादव हाजिरी और बहस में अव्वल, हेमा मालिनी ने दागे खूब सवाल; अक्षय का प्रदर्शन सुस्त

डिंपल ने 9, हेमा ने 7 बहसों में लिया भाग, अक्षय सुस्त सदन में होने वाली महत्वपूर्ण चर्चाओं और बहसों में भागीदारी के मामले में भी तीनों सांसदों के आंकड़ों में अंतर है। डिंपल यादव ने सबसे ज्यादा 9 बहसों में हिस्सा लिया। उन्होंने राजनीति से इतर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य संकट और सोशल मीडिया के बढ़ते खतरों जैसे समसामयिक मुद्दों को रखा। वहीं, हेमा मालिनी ने कम उपस्थिति के बावजूद 7 बहसों में भागीदारी की, जिसमें उन्होंने मथुरा को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने के लिए विशेष पैकेज की मांग प्रमुखता से उठाई। अक्षय यादव इस मोर्चे पर सुस्त रहे। उन्होंने दो साल में केवल 1 बहस में हिस्सा लिया, हालांकि इसमें उन्होंने फिरोजाबाद के ग्लास उद्योग के मजदूरों के लिए ईएसआई अस्पताल की जरूरी मांग उठाई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Tension LIVE: होर्मुज से लौटाया गया भारतीय तेल टैंकर; ट्रंप बोले- आज रात ईरान पर भीषण हमला होगा

06:39 PM, 08-Jul-2026 ईरान पर आज रात भीषण हमला करेगा अमेरिका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो समिट के दौरान कहा कि- ईरान पर आज रात भीषण हमला करेगा। बता दें कि, होर्मुज जलडमरूमध्य में बीते दिन तीन जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान में बड़े पैमाने पर हमला किया। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम खत्म होने की भी बात कही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो समिट के दौरान कहा कि- ईरान पर आज रात भीषण हमला करेगा। बता दें कि, होर्मुज जलडमरूमध्य में बीते दिन तीन जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान में बड़े पैमाने पर हमला किया। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम खत्म होने की भी बात कही थी। 06:09 PM, 08-Jul-2026 बहरीन ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की बहरीन रक्षा बल ने ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। बहरीन ने इन हमलों को लगातार जारी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई बताया है। रक्षा बल ने कहा कि ईरान का यह रवैया क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। बहरीन रक्षा बल ने ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। बहरीन ने इन हमलों को लगातार जारी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई बताया है। रक्षा बल ने कहा कि ईरान का यह रवैया क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। 06:00 PM, 08-Jul-2026 इराक में अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा के तहत इराक के पवित्र शहर नजफ में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे। श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग सड़कों और धार्मिक स्थलों पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

UP में एनकाउंटर में आसिम अली ढेर: 12 साल से थी विक्की की तलाश, मेले में चोरी से आता और चादर चढ़ाकर चला जाता था

UP में एनकाउंटर में आसिम अली ढेर: 12 साल से थी विक्की की तलाश, मेले में चोरी से आता और चादर चढ़ाकर चला जाता था उस दौरान उसने जौनपुर जिले के एक परिवार पर जानलेवा हमला कर डकैती डाली थी। हमले में घायल तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। विक्की पर उत्तर प्रदेश के नौ जिलों और हरियाणा में गंभीर किस्म की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में 21 मुकदमे दर्ज थे। खानाबदोश की तरह रहने वाले छैमार गिरोह के बदमाश पहले बावरिया गिरोह के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। बावरिया गिरोह के सरगना सलीम बावरिया से अलग होकर फाती उर्फ कदीम उर्फ पहलवान ने छैमार गिरोह बनाया था। विक्की को वर्ष 2006 में मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित एक मामले में लखनऊ की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस दौरान उसने जौनपुर जिले के एक परिवार पर जानलेवा हमला कर डकैती डाली थी। हमले में घायल तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। विक्की पर उत्तर प्रदेश के नौ जिलों और हरियाणा में गंभीर किस्म की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में 21 मुकदमे दर्ज थे।खानाबदोश की तरह रहने वाले छैमार गिरोह के बदमाश पहले बावरिया गिरोह के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। बावरिया गिरोह के सरगना सलीम बावरिया से अलग होकर फाती उर्फ कदीम उर्फ पहलवान ने छैमार गिरोह बनाया था। विक्की को वर्ष 2006 में मादक पद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

ICC Rankings: इंग्लैंड से करारी हार के बावजूद ईशान और अभिषेक का जलवा; आईसीसी रैंकिंग में और कौन से बड़े अपडेट?

ICC Rankings: इंग्लैंड से करारी हार के बावजूद ईशान और अभिषेक का जलवा; आईसीसी रैंकिंग में और कौन से बड़े अपडेट? इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार हार झेल रही भारतीय टीम के लिए आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग राहत भरी खबर लेकर आई है। इंग्लैंड के हाथों रिकॉर्ड 125 रन की हार के बावजूद भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भी भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। मेजबान टीम के कई खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। ईशान और अभिषेक शीर्ष-दो पर कायम भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा टी20 बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। टीम के हालिया खराब प्रदर्शन का उनकी व्यक्तिगत रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। दूसरी ओर, इंग्लैंड के खिलाफ नई कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। बारिश से प्रभावित पहले टी20 में 68 रन और दूसरे मुकाबले में 37 रन की पारी खेलने के बाद अय्यर 425 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 93वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जैकब बेथेल और सैम करन को बड़ा फायदा इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ दूसरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: भारत की मिसाइलें क्यों बन रहीं दुनिया की जरूरत, किसकी-कितनी बढ़ी मांग; कहां पहुंचा रक्षा निर्यात?

Explainer: भारत की मिसाइलें क्यों बन रहीं दुनिया की जरूरत, किसकी-कितनी बढ़ी मांग; कहां पहुंचा रक्षा निर्यात? आइये जानते हैं कि इंडोनेशिया के अलावा कौन-कौन से देश भारत के हथियारों के मुरीद हुए हैं? देश का रक्षा निर्यात दुनिया के किन कोनों तक पहुंच चुका है? कौन-कौन सी मिसाइलें पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं? भारत के रक्षा उद्योग के लिए आगे की संभावनाएं क्या हैं? आइये जानते हैं कि इंडोनेशिया के अलावा कौन-कौन से देश भारत के हथियारों के मुरीद हुए हैं? देश का रक्षा निर्यात दुनिया के किन कोनों तक पहुंच चुका है? कौन-कौन सी मिसाइलें पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं? भारत के रक्षा उद्योग के लिए आगे की संभावनाएं क्या हैं? भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ही दोनों देशों के बीच इस मिसाइलों को लेकर समझौता तय हुआ है। इसी के साथ देश के रक्षा उद्योग को अब एशिया में एक और खरीदार मिल गया है। हालांकि, अगर बीते कुछ वर्षों में भारत के रक्षा निर्यात पर गौर किया जाए तो कहानी एशिया से आगे पूरी दुनिया तक जा रही है। पहले जानें- भारत के कौन-कौन से हथियारों की दुनिया में मांग? दुनिया भर में भारत के कई स्वदेशी हथियारों और रक्षा प्रणालियो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीएम योगी ने कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का किया शुभारंभ, डीबीटी के माध्यम से भेजी गई धनराशि, पढ़ें- अपडेट्स

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से प्रदेश के शिक्षकों व उनके परिजनों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा दिया। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लागू होने के साथ ही प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। योजना में नियमित शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कार्मिकों को भी शामिल किया गया है। सीएम योगी ने योजना का शुभारंभ करने के साथ ही माध्यममिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा के सभी शिक्षकों और बच्चों को हृदय से बधाई दी। कहा कि तीन योजनाएं हैं, कैशलेस चिकित्सा, डिबीटी, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी। आपने मांगा नहीं लेकिन आपने स्वास्थ्य की चिंता हमें है। इसमें 12 लाख शिक्षक लाभान्वित हो रहे हैं, सबको बधाई देते हुए आपका अभिनंदन भी करता हूं। बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों को जो धनराशि हस्तांतरित की जा रही है प्रत्येक छात्र 1200 रुपये दिया जा रहा है। हमारा दायित्व है कि विद्यालय अच्छा हो, स्वच्छ हो, आंतरिक अनुशासन बनाए। छात्र पूरी यूनिफॉर्म में आएं, इसके लिए अभिभावकों से बात करें। सीएम ने कहा कि कल बारिश हुई तो बच्चे उसी में नहा रहे थे, अभिभावकों को उन्हें समझाना चाहिए, बच्चे अबोध हैं। हम बताएं कि तीन दिन एक और तीन दिन दूसरा यूनिफार्म पहनो, घर के कपड़े दूसरे हों। यह बच्चों को बताना हमारा दायित्व है, यह उनके लिए प्रेरणा होगी। आज 1320 करोड़ रुपये भेजे गए। नागरिक के अलावा शिक्षकों का दायित्व है कि हर ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

'लव मैरिज की विरोधी नहीं': राज्यपाल बोलीं-लड़कियां पढ़ाई के दौरान गर्भवती हो जाती हैं, सरकार पर आती जिम्मेदारी

सरकारी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक करें मेहनत राज्यपाल ने बताया कि आज मेडल पाने वालों में एकेटीयू के 16, सरकारी कॉलेज के 17 और प्राइवेट के 49 छात्रों को मेडल मिला है। उन्होंने कहा कि सरकारी कॉलेजों में गरीब छात्र पढ़ने जाते हैं। क्योंकि यहां शुल्क कम होता है। अपेक्षाकृत प्राइवेट में ज्यादा फीस देकर पढ़ते हैं। ऐसे में सरकारी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक मेहनत करें। छात्रों को सही से सिखाएं। क्योंकि यहां गरीब के बच्चे आते हैं। इसी तरह प्राइमरी स्कूलों में भी गरीब बच्चे जाते हैं। सरकारी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक पढ़ाई में ध्यान दें। उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात का उदाहरण देते हुए सुझाव दिया कि प्रदेश में होने वाले निवेश से जुड़ी जानकारी वाली बुकलेट स्कूल-कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के छात्रों को उपलब्ध कराई जाए। ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने छात्रों से तकनीकी के साथ रचनात्मकता और संस्कृति को बनाए रखने की बात कही। एनईपी के साथ तकनीकी में आगे बढ़े एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि एनईपी 2020 लागू करने के साथ ही छात्रों को इंटर डिसीप्लीनरी व माइनर डिग्री भी दी जा रही है। ड्यूल डिग्री और बीबीए इस साल से शुरू कर रहे हैं। इंडस्ट्रियल रिसर्च प्रमोशन स्कीम लागू की है। हर कोर्स में एआई एप्लीकेशन की पढ़ाई अनिवार्य की है। छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर मिल रहे हैं। 4668 छात्रों ने आईबीएम की इंटर्नशिप की और 4000 रुपये स्टाइपेंड भी मिला है। कई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी विकसित किए गए हैं। समाज को वापस देने का समय आया प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने आपको तैयार कर यहां तक पहुंचाया है, काफी कुछ दिया है। अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: मानसून में आई तेजी, आज से इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट; इस शहर में हुई सबसे ज्यादा बरसात

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मानसूनी बारिश ने जोर पकड़ा। । पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी तराई तक कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कई इलाकों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 70 मिमी बारिश सोनभद्र में हुई। इसके अलावा ललितपुर में 69 मिमी, प्रयागराज में 58 मिमी और मिर्जापुर में 50 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बरेली, बिजनौर, रामपुर, सहारनपुर, शामली, मेरठ और पीलीभीत समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई।मौसम विभाग ने बुधवार के लिए गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा और फिरोजाबाद समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक अच्छी मानसूनी बारिश के आसार हैं। वहीं, पूर्वी यूपी में अगले दो दिन बारिश की रफ्तार कुछ धीमी रह सकती है, लेकिन 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी यूपी और तराई क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बारिश के असर से अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

क्या है ऑपरेशन हार्ड बॉल?: लॉरेंस-गोल्डी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, अमेरिका-कनाडा-यूरोप में 24 गुर्गे गिरफ्तार

छापे में करीब 1,000 किलोग्राम कोकीन, एक किलोग्राम हेरोइन, 40,000 डॉलर नकद और करीब एक दर्जन हथियार जब्त किए। एफबीआई, लॉस एंजिल्स पुलिस, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और कई अन्य देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान में समन्वित कार्रवाई की। अभियान को ऑपरेशन हार्ड बॉल नाम दिया गया।अमेरिकी अधिकारियों ने तीनों गिरोहों के खिलाफ तीन आरोपपत्र दायर किए हैं, जिनमें कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया में 11 गिरफ्तारियां हुईं, जबकि बाकी गिरफ्तारियां इंडियाना, जॉर्जिया, कनाडा और स्पेन में हुईं। दस आरोपी अब भी फरार हैं। बिश्नोई-बराड़ के अलावा जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर सिंह ढांडा गिरोहों को भी निशाना बनाया। जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में दो बंदूकधारियों ने निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।लॉरेंस बिश्नोई के प्रतिद्वंद्वी जग्गू भगवानपुरिया सिंडिकेट पर पैसे लेकर हत्या करने और ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप हैं। कनाडा में रहने वाले रविंदर सिंह ढांडा के नेतृत्व वाले तीसरे नेटवर्क पर आरोप है कि वह ट्रकों के जरिये हर हफ्ते कैलिफोर्निया से कनाडा में सैकड़ों किलो कोकीन, मेथामफेटामाइन की तस्करी करते थे।अभियान में सबसे अहम घटनाक्रम लॉरेंस गैंग के खिलाफ की गई कार्रवाई है। बिश्नोई भारत की जेल में बंद है और उस पर निज्जर की हत्या का आदेश देने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी आरोप-पत्र के अनुसार, बिश्नोई और उसके अमेरिकी सहयोगी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने इस हत्या का निर्देश दिया था। 18 जून, 2023 को सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में दो बंदूकधारियों ने 45 वर्षीय निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।खालिस्तान समर्थक चरमपंथ को लेकर भारत-कनाड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, US में बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई; अर्जेंटीना ने मिस्र को हराया

आज बुधवार, आठ जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, जहां अमेरिका ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमले का आरोप लगाते हुए बुधवार तड़के सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत भारतीय अपराधियों के तीन गिरोहों के खिलाफ संयुक्त अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व महासचिव चंपत राय ने एसबीआई और ट्रस्ट सदस्य रहे अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए एसआईटी को अपना पक्ष सौंपा है। वहीं, खेल जगत में मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज कर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं क्रिकेट में, इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इधर, देशभर में सक्रिय मानसून के बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भूस्खलन हुआ, हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अमरनाथ यात्रा भी सुचारू रूप से जारी है और अब तक 1.13 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। स्वास्थ्य जगत में विशेषज्ञों ने किशोरियों में कम उम्र में मेनोपॉज के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल करने वाला दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश बन गया है। उधर, असम ने कैंसर मरीजों की 62 प्रतिशत सर्वाइवल दर हासिल कर देश में नई मिसाल कायम की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk