Ram Mandir: आखिरकार चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, चढ़ावा चोरी के लिए बैंक और अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने लंबी चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मसले के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और ट्रस्ट के सदस्य रहे अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को भेजे गए पत्र में उन्होंने दान की गणना प्रक्रिया से जुड़े कई बिंदुओं पर एसबीआई की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एसआईटी को लिखे पत्र में उन्होंने अपने बयान को जांच के रिकॉर्ड का हिस्सा बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि 6 फरवरी 2025 को जारी गणना प्रक्रिया के लिए बैंक और ट्रस्ट की ओर से संयुक्त रूप से निर्धारित दिशा-निर्देश से वह पूरी तरह असहमत हैं। इस दस्तावेज पर ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और एसबीआई अयोध्या शाखा के मुख्य प्रबंधक के हस्ताक्षर हैं। चंपत ने दावा किया कि उन्हें इस दिशानिर्देश पत्र की जानकारी 13 जून को ट्रस्ट के अकाउंट कार्यालय से मिली। उन्होंने कहा कि अगस्त 2020 से इस साल जून तक ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं के बीच हुए सभी महत्वपूर्ण अनुबंधों पर उनके हस्ताक्षर हैं, ऐसे में इस महत्वपूर्ण दस्तावेज पर उनसे हस्ताक्षर न कराना कई सवाल खड़े करता है।उन्होंने कहा कि यदि उस समय वह अयोध्या में नहीं थे तो उनके लौटने तक प्रतीक्षा की जानी चाहिए थी। पत्र में उन्होंने 9 फरवरी 2024 को ट्रस्ट और एसबीआई के बीच हुए एमओयू का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस एमओयू के प्रत्येक पृष्ठ पर उनके हस्ताक्षर हैं और उसमें गणना प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, लोहे की जाली वाला दरवाजा सहित कई प्रावधान किए गए थे। हालांकि, इस वायरल पत्र पर अभी तक श्रीराम जन् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

क्या प. एशिया में फिर छिड़ेगा संघर्ष?: US ने ईरान पर शुरू किए हमले, तेल टैंकरों को निशाना बनाने पर कार्रवाई

पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका ने यह कार्रवाई ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद की है। दूसरी ओर, ईरानी सरकारी मीडिया ने देश के दक्षिणी हिस्सों में कई धमाकों की जानकारी दी है। U.S. Central Command forces have begun launching a series of powerful strikes against Iran to impose heavy costs for targeting and attacking commercial shipping crewed by innocent civilians in an international waterway. The U.S. strikes are in response to Iranian attacks on three… — U.S. Central Command (@CENTCOM) July 7, 2026 अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसकी सेनाओं ने ईरान पर जोरदार हमले शुरू किए हैं। अमेरिका ने कहा कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तीन जहाजों पर हुए ईरानी हमलों के जवाब में हैं। अमेरिका ने ईरान के इस आक्रामक रवैये को अनुचित, खतरनाक और युद्धविराम का स्पष्ट उल्लंघन बताया है।अमेरिकी घोषणा के तुरंत बाद, ईरानी सरकारी मीडिया ने दक्षिणी ईरान में सिलसिलेवार धमाकों की खबर दी। मीडिया के अनुसार, दक्षिणी शहर सिरिक में सात धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके अलावा सिरिक के ताहेरुई पियर क्षेत्र में छह मिसाइलें या गोले गिरे। ईरान के प्रेस टीवी ने बताया कि धमाकों से हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा दक्षिणी ईरान के केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में भी धमाकों की आवाज सुनी गई।ब्रिटिश सेना के अनुसार, मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों पर हमले हुए थे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG: भारत की टी20 में सबसे बड़ी हार, अपने दूसरे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई टीम; इंग्लैंड ने बनाई बढ़त

IND vs ENG: भारत की टी20 में सबसे बड़ी हार, अपने दूसरे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई टीम; इंग्लैंड ने बनाई बढ़त इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की इस प्रारूप में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके, लेकिन कोई भी 13 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। पहली बार 100+ रनों के अंतर से हारी टीम इंडिया भारत को पहली बार टी20 में 100+ रनों के अंतर से हार मिली है। इससे पहले टीम को इस प्रारूप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी। 2019 में वेलिंगटन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 80 रनों के अंतर से हराया था। इतना ही नहीं, दक्षिण अफ्रीका ने 2026 में टीम इंडिया को 76 रनों से हराया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है। पहले उसे आयरलैंड ने 0-2 से हराया और अब इंग्लैंड ने सीरीज में बढ़त बना ली है। इस सीरीज के दो मैच शेष हैं यानी भारत अब यहां से सीरीज अपने नाम नहीं कर सकता। ऐसे में अब उसकी कोशिश बराबरी करने की होगी। विज्ञाप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट?: US का ईरान को बड़ा झटका, तेल बिक्री की अनुमति देने वाला लाइसेंस किया रद्द

हालांकि, वित्त विभाग के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि लाइसेंस किस वजह से रद्द किया गया। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब ब्रिटिश सेना ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों पर ड्रोन हमला किया गया। यह हाल के दिनों में इस अहम समुद्री मार्ग से गुजर रहे जहाजों पर हुआ ताजा हमला है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है।पश्चिम एशिया में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए बातचीत भी जारी है। हालांकि, अमेरिका के इस फैसले के बाद ईरान के साथ हुए उसके हालिया समझौते पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। यह समझौता कितने दिन तक कायम रहेगा, इसे लेकर असमंजस बरकरार है।इसकी एक अहम वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जारी तीखी बयानबाजी है। सोमवार को ट्रंप ने ऐसा ही कुछ कहा, जिसका जवाब ईरान की ओर से आया। ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया कि धमकियों से काम नहीं चलेगा।अब्बास अराघची ने कहा कि अगर धमकियों का सिलसिला जारी रहा, तो अंतिम समझौते पर बातचीत शुरू नहीं होगी। उन्होंने इस संबंध में अमेरिका के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के पैराग्राफ 13 का हवाला दिया। अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा,“लाखों गौरवान्वित ईरानी” सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एकत्र हो रहे हैं।उन्होंने कहा, “न तो ईरानी जनता और न ही हमारी बहादुर सशस्त्र सेनाएं किसी भी तरह की धमकियों से प्रभावित होंगी। अपने हस्ताक्षर का सम्मान करें।” अराघची की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका की लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पर कार्रवाई: हत्या-रंगदारी समेत नौ आरोपों में अभियोग दायर; 24 गुर्गे गिरफ्तार

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 11 कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किए गए हैं। इंडियाना में एक और जॉर्जिया में एक को गिरफ्तार कर संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है। वहीं, कनाडा में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। स्पेन में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और सात आरोपी कार्रवाई से पहले ही हिरासत में थे। कानून प्रवर्तन एजेंसियां 10 भगोड़ों की तलाश कर रही हैं, जिनमें से सात अमेरिका में, दो भारत में और एक यूरोप में है।अमेरिकी अभियोग में सबसे गंभीर आरोपों में से एक पंजाब के एक प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक नेता, जिन्हें अदालत के दस्तावेजों में केवल “एच.एस.एन.” कहा गया है, की हत्या से जुड़ा है। आरोप है कि बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने इस हत्या का आदेश दिया था। दस्तावेज के अनुसार, 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक सिख मंदिर से बाहर निकलते समय दो हमलावरों ने एच.एस.एन. की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह मामला हरदीप सिंह निज्जर के हत्याकांड से जुड़ा माना जा रहा है।आरोपपत्र में पंजाब के 33 वर्षीय लॉरेंस बिश्नोई पर भारत में लंबे समय से जेल में रहते हुए भी कई देशों में फैले आपराधिक गिरोह का संचालन करने का आरोप लगाया गया है। अभियोग के अनुसार, बिश्नोई ने अपने शुरुआती दौर में खुद को छात्र नेता के रूप में पेश किया, लेकिन बाद में राजनीति छोड़कर अपराध की दुनिया में उतर गया। अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पोस्ट और समाचार संस्थानों को दिए इंटरव्यू के जरिए खुद की छवि एक देशभक्त, राष्ट्रवादी और धार्मिक व्यक्ति के रूप में बनाई और इसी छवि का इस्तेमाल भारत, अमेरिका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

'छह महीने में 1.60 लाख अकाउंट हटाए': सरकार की सख्ती के बाद बोला Meta- बच्चों के शोषण के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

बच्चों के यौन शोषण और उनसे जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर सरकार की सख्ती के बाद मेटा ने अपनी ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी साझा की है। कंपनी ने एक ब्लॉग जारी कर कहा कि बच्चों का शोषण एक बेहद गंभीर अपराध है और वह अपने सभी प्लेटफॉर्म पर ऐसे अपराधों को रोकने के लिए लगातार और सख्ती से काम कर रही है। मेटा ने बताया कि उसने पिछले छह महीनों में भारत में करीब 1.60 लाख अकाउंट हटाए हैं। कंपनी का कहना है कि इन अकाउंट्स की पहचान एआई आधारित टूल्स की मदद से की गई। ये टूल संदिग्ध लिंक, बच्चों के शोषण से जुड़े संकेत और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाकर कार्रवाई करने में मदद करते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: 52 के स्कोर पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, ईशान-अय्यर के बाद अक्षर भी आउट

12:29 AM, 08-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: धोनी पहुंचे स्टेडियम आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरा टी20 मुकाबला देखने के लिए नॉटिंघम पहुंचे हैं। Birthday Boy in the house 🥳 Drop your wishes for the great @msdhoni 👇#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/u6d5nxYq3t — BCCI (@BCCI) July 7, 2026 आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरा टी20 मुकाबला देखने के लिए नॉटिंघम पहुंचे हैं। 12:25 AM, 08-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: 52 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन 52 पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। अक्षर पटेल आर्चर का शिकार बने। वह सिर्फ 10 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने हर्षित राणा आए हैं। 52 पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। अक्षर पटेल आर्चर का शिकार बने। वह सिर्फ 10 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने हर्षित राणा आए हैं। 12:19 AM, 08-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: 41 पर भारत को चौथा झटका 41 पर भारत को चौथा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने बेथेल के हाथों कप्तान अय्यर को कैच कराया। वह चार गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं। 41 पर भारत को चौथा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने बेथेल के हाथों कप्तान अय्यर को कैच कराया। वह चार गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं। 12:17 AM, 08-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत को तीसरा झटका भारत को तीसरा झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बेथेल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। अब श्रेयस का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं। भारत को तीसरा झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

Indonesia: 'भारत-इंडोनेशिया साथ बढ़ते हैं तो कुछ कुछ नहीं, बहुत कुछ होता है', सामुदायिक कार्यक्रम में PM मोदी

पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारतीय समुदाय के लोगों का सम्मान है। यह पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत के बीच गहरी दोस्ती का एक और प्रतीक है। राष्ट्रपति प्रबोवो के ‘भारत का डीएनए’ वाले बयान पर क्या कहा? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्ट्रपति महोदय, आपने उस समय भी यह बात कही थी और आज फिर इसे दोहराया है। आपने उस समय यह भी कहा था कि आपके अंदर भारत का डीएनए है। मैंने देखा कि इसी बात पर सबसे ज्यादा तालियां बजी थीं। आज भी आपने इस बयान से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। इस एक वाक्य ने भारत के लोगों के दिल को छू लिया। मोदी ने कहा कि यह डीएनए आपसी भरोसे से बना है। यह साझा विरासत और एक-दूसरे से जुड़े इतिहास पर आधारित है। ये भी पढ़ें: ‘सिर्फ दिल से नहीं, दूरी से भी करीब भारत और इंडोनेशिया’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और इंडोनेशिया सिर्फ दिल से करीब नहीं हैं, बल्कि भौगोलिक रूप से भी पड़ोसी हैं। उन्होंने कहा कि भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप और इंडोनेशिया के आचेह के बीच की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। मोदी ने कहा, जरा सोचिए, इंडोनेशिया का एक क्षेत्र भारत के एक द्वीप के ज्यादा करीब है, जबकि भारत के कुछ अपने राज्य उससे ज्यादा दूर हैं। बीमा योजनाओं का जिक्र कर क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में एक योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना चल रही है। इस योजना के तहत सिर्फ 20 रुपये सालाना प्रीमियम में 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 60 करोड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

Drone Attack: होर्मुज में तीसरे टैंकर पर ड्रोन हमला, ऊर्जा आपूर्ति की बढ़ी चिंता; ब्रिटिश सेना ने क्या बताया?

यूकेएमटीओ ने क्या बताया? ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि तेल परिवहन के लिए बेहद अहम इस समुद्री मार्ग में तीसरे जहाज को ड्रोन से निशाना बनाया गया। इससे पहले मंगलवार को दिन में दो अन्य टैंकरों पर भी हमला किया गया था। यूकेएमटीओ के अनुसार, तीसरे जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और जहाज अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। यूकेटीएमओ इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखती है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। हालांकि, दोनों देशों के बीच एक अंतरिम समझौता हुआ है। इन हमलों से इस बात की चिंता बढ़ गई है कि इस संकरे समुद्री मार्ग से गुजरने वाले व्यापारिक जहाज फिर से निशाना बन सकते हैं। पहले भी दो टैंकरों पर हुए थे हमले यह घटना मंगलवार को पहले हुए दो अलग-अलग हमलों के बाद हुई है। इनमें एक हमला कतर के तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) जहाज पर हुआ था, जबकि दूसरा हमला सऊदी अरब के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर को नुकसान पहुंचाने वाला था। ये भी पढ़ें: अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। साथ ही अभी तक समुद्र में प्रदूषण या तेल रिसाव के कोई संकेत नहीं मिले हैं। यूकेटीएमओ ने कहा कि मामले की जांच जारी है। एजेंसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एजेंसी ने जहाजों से कहा है कि वे सावधानी के साथ यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दें। ताजा हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ( …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: BKTC की कार्रवाई; आरोपी कर्मचारी नौटियाल निलंबित, तीन सदस्यीय समिति को सौंपी जांच

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने के आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति को जांच सौंपी गई। समिति 15 दिन के भीतर सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ मंदिर में वित्तीय अनियमितता के आरोपों का सख्त संज्ञान लिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार नौटियाल के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर तीन जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। प्रारंभिक परीक्षण में आरोपों की पुष्टि होने पर निलंबन की कार्रवाई कर नौटियाल को बीकेटीसी कार्यालय जोशीमठ में संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें अनिवार्य रूप से जांच में सहयोग देना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 1 min · National Desk