मौसम की मार: मुंबई, सूरत से लेकर दिल्ली-NCR तक... मानसून की बारिश में कैसे खुली इंतजामों की पोल? तस्वीरें गवाह

मानसून की बारिश में कई राज्यों में आफत बनकर बरसी है। बीते करीब 12-16 घंटे से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सड़कों पर जलभराव के कारण जीना दुश्वार हो रहा है। ट्रैफिक में लंबी कतारें दिख रही हैं। वाहन मालिकों को भी जलभराव में संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भरे होने के मंजर भी सामने आए हैं। ये तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि आम जनता खराब मौसम के अलावा बदइंतजामी की मार झेल रहा है। मुंबई से लेकर सूरत और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से सामने आए नजारे बता रहे हैं कि बुनियादी जरूरतों का भी ध्यान नहीं रखा गया है। नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है। ऐसे मौसम में दो-जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा मध्यम वर्ग और उससे भी नीचे का तबका (रेहड़ी, दिहाड़ी मजदूर) सबसे भीषण मार झेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और नोएडा जैसे इलाकों में मवेशियों को भी बारिश में शरण की तलाश करते देखा गया। कुदरत का कहर ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्वीरों में देखें, बीते कुछ घंटे से लगातार हो रही बारिश से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

Pollution: प्रदूषित हवा में सांस ले रही दुनिया की 99% आबादी, कई देशों में 2030 का स्वास्थ्य लक्ष्य खतरे में

भारत जैसे देशों के लिए यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की बड़ी चुनौती बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत समेत दुनिया के कई देशों के लिए वर्ष 2030 तक हर व्यक्ति को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज) उपलब्ध कराने का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की रफ्तार पिछले कुछ वर्षों में काफी धीमी पड़ गई है।रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015 से 2023 के बीच दुनिया का यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) सर्विस कवरेज इंडेक्स केवल 68 से बढ़कर 71 तक पहुंचा। यह 2000 से 2015 के मुकाबले करीब एक-तिहाई गति से हुई प्रगति है। अगर यही रफ्तार जारी रही तो 2030 तक यह सूचकांक केवल 74 तक ही पहुंच पाएगा, जिससे सभी लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का वैश्विक लक्ष्य अधूरा रह सकता है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र, जिसमें भारत भी शामिल है, ने स्वास्थ्य सेवाओं के कवरेज में अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर सुधार दर्ज किया है। 2015 के बाद इस क्षेत्र के यूएचसी इंडेक्स में 7 अंकों की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन 2030 का लक्ष्य हासिल करने के लिए यह गति भी पर्याप्त नहीं मानी जा रही।रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की करीब एक-चौथाई आबादी इलाज पर अपनी जेब से खर्च करने के कारण आर्थिक बोझ झेल रही है। वर्ष 2022 तक लगभग 1.6 अरब लोग स्वास्थ्य खर्च की वजह से गरीबी में जी रहे थे या गरीबी की ओर धकेले गए।डब्ल्यूएचओ ने बच्चों के नियमित टीकाकरण की रफ्तार को लेकर भी चेतावनी दी है। कई प्रमुख टीकों का कवरेज अभी भी 90 प्रतिशत के वैश्विक लक्ष्य से नीचे है। खासकर खसरे (मीजल्स) की दूसरी डोज का कवरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: अमेरिकी सेना के हमलों से दहला ईरान, ट्रंप ने किया था युद्धविराम समझौता खत्म होने का एलान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी बलों ने ईरान के खिलाफ अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की है। सेंटकॉम ने कहा, “व्यावसायिक जहाजों और नागरिक चालक दल पर हालिया अनुचित हमलों के लिए ईरान जवाबदेह है। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।“अमेरिकी हमलों के बीच ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास के आसपास विस्फोटों की सूचना दी। एजेंसी के अनुसार, बंदर अब्बास के निकट ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने कथित दुश्मन के लक्ष्यों को निशाना बनाया। वहीं, ईरान की मिजान न्यूज एजेंसी ने भी सिरिक और बंदर अब्बास में विस्फोटों की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी। बाद में सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि धमाकों के बाद चाबहार के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।अमेरिकी सेना के नए हमलों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर और सैन्य कार्रवाई करेगा। तुर्किये में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं पहले ही चेतावनी दे देता हूं, हम आज रात उन पर जोरदार हमला करने जा रहे हैं।“अमेरिका की ताजा कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते को समाप्त घोषित किया था। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य के साथ हालिया गोलीबारी युद्ध की वापसी का संकेत नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

देशभर में मानसून का कहर: जम्मू से लेकर केरल तक तबाही, कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना; IMD का अलर्ट

इससे पहले, केरल के वायनाड जिले में कल्लाडी-अनाक्कमपोयिल सुरंग निर्माण स्थल पर भीषण भूस्खलन हुआ। मलबे से दो और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या पांच हो गई है। इस हादसे की चपेट में कुल 18 लोग आए थे। इनमें से नौ लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कम से कम चार लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है।वहीं, भारी बारिश के कारण दिल्ली और मुंबई में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा रोकनी पड़ी है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बाढ़ और भूस्खलन से हालात खराब हैं। सड़कों पर गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।मौसम विभाग ने देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज, यलो अलर्ट जारी किया है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय और सिक्किम जैसे इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर पिछले 24 घंटों में 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कई इलाकों में आधीं के साथ बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, गुरुवार के बाद से देश के कुछ हिस्सों में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में तेज आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, ट्रंप ने किया था युद्धविराम समझौता खत्म होने का एलान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी बलों ने ईरान के खिलाफ अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की है। सेंटकॉम ने कहा, “व्यावसायिक जहाजों और नागरिक चालक दल पर हालिया अनुचित हमलों के लिए ईरान जवाबदेह है। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।“अमेरिकी हमलों के बीच ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास के आसपास विस्फोटों की सूचना दी। एजेंसी के अनुसार, बंदर अब्बास के निकट ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने कथित दुश्मन के लक्ष्यों को निशाना बनाया। वहीं, ईरान की मिजान न्यूज एजेंसी ने भी सिरिक और बंदर अब्बास में विस्फोटों की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी। बाद में सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि धमाकों के बाद चाबहार के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।अमेरिकी सेना के नए हमलों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर और सैन्य कार्रवाई करेगा। तुर्किये में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं पहले ही चेतावनी दे देता हूं, हम आज रात उन पर जोरदार हमला करने जा रहे हैं।“अमेरिका की ताजा कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते को समाप्त घोषित किया था। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य के साथ हालिया गोलीबारी युद्ध की वापसी का संकेत नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

US-ईरान टकराव में आया नया मोड़?: ट्रंप बोले- मुझे मारने की साजिश रच सकता है तेहरान, मैं उनका नंबर एक निशाना

नाटो शिखर सम्मेलन के बाद तुर्किये के अंकारा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान उन्हें मारने की योजना बना सकता है। लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। ट्रंप ने कहा, मैं उनका नंबर एक निशाना हूं। उनके नेता थे, वे खत्म हो गए। अब उनके पास नेताओं का एक नया समूह है। वे भी खत्म हो सकते हैं और आप जानते हैं, मैं भी खत्म हो सकता हूं, क्योंकि मैं उनका नंबर एक निशाना हूं। संघर्ष को लेकर ट्रंप ने क्या कहा? ईरान के साथ संघर्ष को लेकर ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह फिर शुरू होगा। मुझे लगता है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। हालिया हमलों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, उन्होंने कुछ जहाजों पर हमला किया और हमने उन पर बहुत ज्यादा जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कोई भी घटना होती है तो वह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी और इससे क्षेत्र ज्यादा सुरक्षित होगा, जिसमें तेल की सुरक्षा भी शामिल है। हालिया हमलों पर ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने अपनी पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा, आप पागल लोगों को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमलों का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। ये भी पढ़ें: ईरान ने ट्रंप को क्या जवाब दिया? ट्रंप का यह बयान ईरान के उप विदेश मंत्री के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान को ट्रंप से ‘उनकी ही भाषा में’ निपटना होगा, क्योंकि वह ताकत की भाषा को बेहतर समझते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि 2020 में अमेरिका के हमले में ई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

डॉक्टरों से मारपीट मामला: आरोपी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे अस्पताल में भर्ती, गिरफ्तारी पर क्या बोली पुलिस?

डोबिंवली के एसीपी सुहास हेमदे ने बताया कि स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रमेश म्हात्रे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। रमेश म्हात्रे के खिलाफ विष्णुनगर पुलिस थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।यह मामला बीते सोमवार की शाम को ठाणे जिले के कल्याण स्थित एक नगर निगम अस्पताल में हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रमेश म्हात्रे और उनके सहयोगी दो डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों से कथित मारपीट करते दिखाई दिए। बताया गया कि एक परिवार को नवजात को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।वायरल वीडियो में म्हात्रे को एक डॉक्टर को थप्पड़-घूंसे मारते हुए और उसके सिर पर रजिस्टर पटकते हुए देखा जा सकता है। डॉक्टर सृष्टि बाविस्कर और वैभव सालुंखे पर पार्षद ने अपने सहयोगियों के साथ हमला किया था।मंगलवार रात पुलिस ने रमेश म्हात्रे और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के बाद व्यापक विरोध हुआ था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने चेतावनी दी थी कि अगर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के क्लीनिक और अस्पताल बंद कर दिए जाएंगे।पुलिस ने बताया कि शिवसेना नेता समेत उनके चार पुरुष समर्थकों और एक महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 121(1) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(1) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 189(2) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से भारत चिंतित; ईरान-अमेरिका से की संयम बरतने की अपील

तनाव में भारी उछाल: अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद पश्चिम एशिया सुलग उठा है। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद पश्चिम एशिया सुलग उठा है। शांति को बड़ा खतरा: भारतीय विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि इन हमलों से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पूरी तरह खत्म हो सकती है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि इन हमलों से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पूरी तरह खत्म हो सकती है। भारत की चिंता: भारत इस पूरे घटनाक्रम और बढ़ते सैन्य हमलों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। भारत इस पूरे घटनाक्रम और बढ़ते सैन्य हमलों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। आपूर्ति शृंखला संकट: यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक और ऊर्जा मार्गों में से एक है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक और ऊर्जा मार्गों में से एक है। वैश्विक मंदी का डर: जहाजों पर हमलों से कच्चे तेल की वैश्विक सप्लाई पूरी तरह ठप होने का खतरा मंडरा रहा है। तुरंत संयम बरतें: सभी संबंधित देश अपनी सैन्य कार्रवाइयों को रोकें और जमीनी तनाव को तुरंत कम करें। नागरिकों की सुरक्षा: युद्ध के इस माहौल में आम नागरिकों की जान की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए। व्यापार को रखें मुक्त: अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में कमर्शियल जहाजों का आवागमन बिना किसी डर या बाधा के जारी रहना चाहिए। ऊर्जा आपूर्ति न रुके: वैश्विक अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए तेल और ऊर्जा संसाधनों की सप्लाई लाइन पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। इस बार तनाव की शुरुआत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन कमर्शियल तेल टैंकरों पर हुए हमलों से हुई। इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

US-ईरान टकराव में आया नया मोड़?: ट्रंप बोले- मुझे मारने की साजिश रच सकता है तेहरान, मैं उनका नंबर एक निशाना

नाटो शिखर सम्मेलन के बाद तुर्किये के अंकारा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान उन्हें मारने की योजना बना सकता है। लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। ट्रंप ने कहा, मैं उनका नंबर एक निशाना हूं। उनके नेता थे, वे खत्म हो गए। अब उनके पास नेताओं का एक नया समूह है। वे भी खत्म हो सकते हैं और आप जानते हैं, मैं भी खत्म हो सकता हूं, क्योंकि मैं उनका नंबर एक निशाना हूं। संघर्ष को लेकर ट्रंप ने क्या कहा? ईरान के साथ संघर्ष को लेकर ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह फिर शुरू होगा। मुझे लगता है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। हालिया हमलों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, उन्होंने कुछ जहाजों पर हमला किया और हमने उन पर बहुत ज्यादा जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कोई भी घटना होती है तो वह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी और इससे क्षेत्र ज्यादा सुरक्षित होगा, जिसमें तेल की सुरक्षा भी शामिल है। हालिया हमलों पर ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने अपनी पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा, आप पागल लोगों को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमलों का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। ये भी पढ़ें: ईरान ने ट्रंप को क्या जवाब दिया? ट्रंप का यह बयान ईरान के उप विदेश मंत्री के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान को ट्रंप से ‘उनकी ही भाषा में’ निपटना होगा, क्योंकि वह ताकत की भाषा को बेहतर समझते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि 2020 में अमेरिका के हमले में ई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Tension LIVE: होर्मुज में माइनस्वीपर तैनात करेगा NATO; ट्रंप बोले-हम खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं

09:54 PM, 08-Jul-2026 इस्राइल दक्षिणी लेबनान से अपनी सेना हटा लेगा- ट्रंप सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस्राइली सेना दक्षिणी लेबनान से हट जाएगी। अंकारा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे ऐसा करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वे ऐसा करना चाहते हैं’। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई समय-सीमा या ज्यादा जानकारी नहीं दी। सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस्राइली सेना दक्षिणी लेबनान से हट जाएगी। अंकारा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे ऐसा करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वे ऐसा करना चाहते हैं’। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई समय-सीमा या ज्यादा जानकारी नहीं दी। 09:49 PM, 08-Jul-2026 मर्ज ने ईरान के साथ टिकाऊ समझौते पर दिया जोर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का कहना है कि उन्होंने ट्रंप से कहा है कि ईरान के साथ कोई भी समझौता टिकाऊ होना चाहिए, साथ ही उन्होंने हाल ही में संघर्ष-विराम के उल्लंघन के लिए तेहरान को जिम्मेदार ठहराया है। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का कहना है कि उन्होंने ट्रंप से कहा है कि ईरान के साथ कोई भी समझौता टिकाऊ होना चाहिए, साथ ही उन्होंने हाल ही में संघर्ष-विराम के उल्लंघन के लिए तेहरान को जिम्मेदार ठहराया है। 09:45 PM, 08-Jul-2026 ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी सांसद ने कहा- इंतजार है ईरानी नेता, ईरान के तेल निर्यात के मुख्य केंद्र ‘खार्ग द्वीप’ पर हमले की ट्रंप की धमकी का कड़ा विरोध कर रहे हैं। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk