छापे में करीब 1,000 किलोग्राम कोकीन, एक किलोग्राम हेरोइन, 40,000 डॉलर नकद और करीब एक दर्जन हथियार जब्त किए। एफबीआई, लॉस एंजिल्स पुलिस, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और कई अन्य देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान में समन्वित कार्रवाई की। अभियान को ऑपरेशन हार्ड बॉल नाम दिया गया।अमेरिकी अधिकारियों ने तीनों गिरोहों के खिलाफ तीन आरोपपत्र दायर किए हैं, जिनमें कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया में 11 गिरफ्तारियां हुईं, जबकि बाकी गिरफ्तारियां इंडियाना, जॉर्जिया, कनाडा और स्पेन में हुईं। दस आरोपी अब भी फरार हैं। बिश्नोई-बराड़ के अलावा जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर सिंह ढांडा गिरोहों को भी निशाना बनाया। जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में दो बंदूकधारियों ने निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।लॉरेंस बिश्नोई के प्रतिद्वंद्वी जग्गू भगवानपुरिया सिंडिकेट पर पैसे लेकर हत्या करने और ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप हैं। कनाडा में रहने वाले रविंदर सिंह ढांडा के नेतृत्व वाले तीसरे नेटवर्क पर आरोप है कि वह ट्रकों के जरिये हर हफ्ते कैलिफोर्निया से कनाडा में सैकड़ों किलो कोकीन, मेथामफेटामाइन की तस्करी करते थे।अभियान में सबसे अहम घटनाक्रम लॉरेंस गैंग के खिलाफ की गई कार्रवाई है। बिश्नोई भारत की जेल में बंद है और उस पर निज्जर की हत्या का आदेश देने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी आरोप-पत्र के अनुसार, बिश्नोई और उसके अमेरिकी सहयोगी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने इस हत्या का निर्देश दिया था। 18 जून, 2023 को सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में दो बंदूकधारियों ने 45 वर्षीय निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।खालिस्तान समर्थक चरमपंथ को लेकर भारत-कनाड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
क्या है ऑपरेशन हार्ड बॉल?: लॉरेंस-गोल्डी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, अमेरिका-कनाडा-यूरोप में 24 गुर्गे गिरफ्तार
छापे में करीब 1,000 किलोग्राम कोकीन, एक किलोग्राम हेरोइन, 40,000 डॉलर नकद और करीब एक दर्जन हथियार जब्त किए। एफबीआई, लॉस एंजिल्स पुलिस, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और कई अन्य देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान में समन्वित कार्रवाई की। अभियान को ऑपरेशन हार्ड बॉल नाम दिया गया।अमेरिकी अधिकारियों ने तीनों गिरोहों के खिलाफ तीन आरोपपत्र दायर किए हैं, जिनमें कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया में 11 गिरफ्तारियां हुईं, जबकि बाकी गिरफ्तारियां इंडियाना, जॉर्जिया, कनाडा और