IND vs ENG: भारत से पहली बार 2+ मैचों की T20 सीरीज जीता इंग्लैंड, गेंदें शेष रहते हुए टीम की तीसरी बड़ी हार

IND vs ENG: भारत से पहली बार 2+ मैचों की T20 सीरीज जीता इंग्लैंड, गेंदें शेष रहते हुए टीम की तीसरी बड़ी हार हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को श्रेयस की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 0-2 से मात दी थी। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। श्रेयस के दौर की खराब शुरुआत श्रेयस के दौर की ये बेहद खराब शुरुआत है। पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार भारत के लिए काफी निराशाजनक है। 2019 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवाई है। इतना ही यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दो या इससे ज्यादा मैचों की टी20 द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले छह में से पांच सीरीज भारत ने जीती थी, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही थी। मौजूदा सीजन से पहले भारत ने पिछली 12 द्विपक्षीय सीरीज में से 11 अपने नाम की थी, जबकि दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Highlights: ब्रूक-सॉल्ट के दम पर जीता इंग्लैंड, श्रेयस की कप्तानी में भारत दूसरी टी20 सीरीज हारा

12:59 AM, 10-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की बड़ी जीत हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को श्रेयस की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 0-2 से मात दी थी। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड के लिए इस मैच में ब्रूक और सॉल्ट ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए और भारत के हाथ से ना सिर्फ मैच छीना, बल्कि सीरीज भी छीन ली। भारत पहले ही सीरीज में 0-2 से पिछड़ हुआ था और उसे सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए जीत जरूरी थी। लेकिन टीम इंडिया ऐसा नहीं कर सकी। इंग्लैंड की ओर से कप्तान ब्रूक ने 35 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए, जबकि सॉल्ट ने 42 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली। जोस बटलर आठ रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से एकमात्र विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। भारत और इंग्लैंड के बीच अब पांचवां टी20 मैच शनिवार को खेला जाएगा। हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को श्रेयस की कप्ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

NATO Summit: नाटो नेताओं को तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन ने दिया अनोखा उपहार, विदाई में दी दुर्लभ रिवॉल्वर

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेताओं को ‘गुमुसाय .357 मैग्नम’ मॉडल की रिवॉल्वर दी गई है। इस खास रिवॉल्वर को तुर्किये की सरकारी हथियार बनाने वाली कंपनी एमकेई ने तैयार किया था। कंपनी ने 1990 के दशक में बहुत ही सीमित संख्या में इन रिवॉल्वरों का निर्माण किया था। इस उपहार को और भी खास बनाने के लिए हर रिवॉल्वर पर संबंधित नेता का नाम भी लिखा गया था।इस दुर्लभ रिवॉल्वर को एक विशेष लकड़ी के बॉक्स में रखकर नेताओं को दिया गया। इस सुंदर बॉक्स के ऊपर तुर्किये का राष्ट्रीय ध्वज और नाटो का प्रतीक चिन्ह बना हुआ था। इस अनोखे उपहार की जानकारी तब सामने आई जब लिथुआनिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही इस कूटनीतिक भेंट की हर तरफ चर्चा हो रही है।हथियार होने के कारण कई देशों ने सुरक्षा और कानूनी नियमों के तहत इसे तुरंत सुरक्षित रखवा दिया। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डे वेवर ने रिवॉल्वर हवाई अड्डे की पुलिस को सौंप दी। पोलैंड के राष्ट्रपति की रिवॉल्वर सीमा शुल्क की प्रक्रिया पूरी होने तक वारसॉ हवाई अड्डे पर रखी गई है। नीदरलैंड और स्वीडन ने इसे अपने दूतावासों में सुरक्षित रखा है। नीदरलैंड इसे स्थायी रूप से निष्क्रिय करेगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन और ग्रीस के प्रधानमंत्री ने अपनी रिवॉल्वर संग्रहालय को सौंपने का फैसला किया है।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को रिवॉल्वर के साथ सफाई किट और 500 जिंदा गोलियां भी दी गईं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपहार केवल कूटनीतिक परंपरा नहीं, बल्कि तुर्किये के तेजी से बढ़ते रक्षा उद्योग और हथियार निर्यात क्षमता का भी प्रदर्शन था। 2019 से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

कल बंद रहेंगे स्कूल: यूपी के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह आदेश जिले में संचालित होने वाले समस्त परिषदीय (सरकारी), मान्यता प्राप्त, प्राइवेट, अशासकीय सहायता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई व उत्तर प्रदेश बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने सख्त हिदायत दी है कि सभी स्कूल संचालक और हितधारक इस सरकारी आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 1 min · National Desk

Bengal By-Polls: TMC से बगावत का BJP ने दिया इनाम, सुष्मिता-सुखेंदु शेखर समेत तीन नेताओं को राज्यसभा टिकट

तीनों नेताओं ने गुरुवार को ही भाजपा की सदस्यता ली और पार्टी ने कुछ ही घंटों बाद उन्हें टिकट देकर बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया। यह उपचुनाव उन तीन सीटों पर हो रहा है जो इन नेताओं के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान कराने का एलान किया है। दूसरी ओर भाजपा ने गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए मंजलपुर से सतीशभाई गोविंदभाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रकाश चिक बड़ाईक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 49 वर्षों में, 34 साल के वाम शासन और 15 साल के तृणमूल शासन के दौरान कई विकास कार्य पूरे नहीं हो सके। राज्य और केंद्र सरकार के बीच तालमेल की कमी रही। पांच साल तक 100 दिन रोजगार योजना का पैसा रुका रहा और गरीबों के लिए कई योजनाएं प्रभावित हुईं।बड़ाईक ने आगे कहा कि इस बजट में उत्तर बंगाल में एम्स, कई मेडिकल कॉलेज, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन और हासीमारा में एयरपोर्ट का प्रस्ताव है। हम सिर्फ विकास चाहते हैं। अगर पहले ही राज्य और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल होता, तो ये समस्याएं पैदा नहीं होतीं।बता दें कि पिछले महीने सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाईक ने टीएमसी से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी थी। इसके बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। गुरुवार को इन सभी अटकलों पर विराम लग गया, जब तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाईक टीएमसी के प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे। ऐसे नेताओं का पहले पार्टी छोड़ना और फिर भाजपा की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाना ममता बनर्जी के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price: दिल्ली में सोने की चमक फीकी, चांदी भी लुढ़की; क्या है वजह?

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत रुपये और स्थानीय मांग में सुस्ती के कारण कीमती धातु पर दबाव पड़ा। सोने का भाव 350 रुपये गिरकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी रही। यह 7,800 रुपये गिरकर 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। बुधवार को चांदी 2,39,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट आई। कारोबारियों ने इस कमजोरी का कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती को बताया। रुपये के मजबूत होने से आयातित बुलियन की लागत कम हो जाती है। इससे घरेलू बाजार में सोने की कीमतें प्रभावित होती हैं।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 27.23 अमेरिकी डॉलर, या करीब 1 फीसदी, बढ़कर 4,104.75 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 1 फीसदी से अधिक बढ़कर 58.96 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बुधवार को हुई भारी बिकवाली के बाद कारोबारियों ने बुलियन की खरीदारी की थी।मिराए एसेट शेयर खान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण ने कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर नए हमलों के समाप्त होने की रिपोर्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय कारोबार में हाजिर सोना लगभग 4,106 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि बाजार के प्रतिभागी अब फेडरल रिजर्व के ब्याज दर मार्ग पर नई जानकारी के लिए अमेरिका के मौजूदा घर बिक्री के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। स्थिर डॉलर और ट्रेजरी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया में चरम पर तनाव: क्या जॉर्डन का अमेरिकी एयर बेस हुआ तबाह? ईरान ने 10 मिसाइलें दागने का किया दावा

ईरान ने जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर 10 मिसाइलें दागने का दावा किया। ईरानी मीडिया ने एयर बेस को भारी नुकसान पहुंचने की बात कही। जॉर्डन ने दावा खारिज करते हुए कहा कि सभी मिसाइलें इंटरसेप्ट कर ली गईं। अमेरिकी एयर स्ट्राइक में आईआरजीसी के तीन सदस्यों की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया। बहरीन, कुवैत और कतर समेत पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं गहरा गई हैं। ईरानी सरकारी मीडिया आईआरआईबी और अन्य स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, आईआरजीसी ने अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को निशाना बनाते हुए जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर 10 मिसाइलें दागीं। ईरान का दावा है कि हमले में एयर बेस को गंभीर नुकसान पहुंचा।जॉर्डन सरकार ने कहा कि मिसाइल हमले के दौरान पूरे इलाके में अलर्ट सायरन बजाए गए, लेकिन देश की एयर डिफेंस प्रणाली ने सभी मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराया। सरकार के अनुसार, एयर बेस को नुकसान पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है और सेना पूरी तरह सतर्क है।इससे पहले अमेरिका ने ईरान के भीतर कई हवाई हमले किए थे। ईरानी समाचार एजेंसी मीजान के अनुसार, इन हमलों में आईआरजीसी के तीन सैन्य कर्मियों की मौत हुई। इसी कार्रवाई के बाद ईरान ने जवाबी हमला करने का दावा किया।ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है कि यदि उस पर हमले जारी रहे तो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी निशाने पर होंगे। इसी कड़ी में ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर जैसे देशों पर भी हमला किया है। इन देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे पश्चिम एशिया में हालात पर दुनिया की नजर बनी हुई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ओर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को मंजूरी देते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब कांग्रेस में खत्म हुई बगावत!: बैकफुट पर आए चन्नी, कहा-हाईकमान जो रणनीति बनाएगा, हम मिलकर साथ चलेंगे

इससे पहले प्रियंका गांधी ने चरणजीत चन्नी से फोन पर बात की थी। इसके बाद चन्नी ने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। वहीं भूपेश बघेल पूर्व मंत्री ब्रह्म महेंद्र को मनाने पहुंचे है। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का दावा है कि हाईकमान फैसला तो नहीं बदलेगा मगर सभी नाराज नेता जल्द एकजुट हो जाएंगे।चन्नी गुट के समर्थक विधायक परगट सिंह ने कहा कि हम पंजाब में इस वक्त एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकते। उनका निशाना हाल ही में हाईकमान द्वारा नियुक्त किए गए तीन नए कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्षों पर था। परगट ने कहा कि हमारे बीच मतभेद हो सकता है लेकिन हम सभी कांग्रेसियों का मकसद पंजाब में आम आदमी पार्टी और भाजपा द्वारा बनाई जा रही रणनीति को ध्वस्त करना है।उन्होंने कहा लोकतंत्र में किसी मुद्दे पर मतभेद होना कोई गलत बात नहीं है। हरेक बात का अपना मूल्य होता है। मतभेदों के बाद किसी नतीजे पर पहुंचना, यह जरूरी होता है। नाराज कांग्रेसियों की जो बात है वह हाईकमान तक पहुंचाई जा चुकी है। आज पंजाब की इंटरनेशनल स्तर पर बदनामी हो रही है। कानून व्यवस्था के हालात बहुत ज्यादा खराब है। इसलिए आम आदमी पार्टी को रोकना कांग्रेस का मकसद है। इसके लिए सभी कांग्रेसी मिलकर काम करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 1 min · National Desk

ISI की नई साजिश: ब्रिटेन और कनाडा में भारतीयों पर हमले कर सकते हैं खालिस्तान समर्थक, एजेंसियां अलर्ट

क्या कहना है कि खुफिया अधिकारियों का? इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि खालिस्तान आंदोलन को समर्थन देने वाली आईएसआई ने यूरोप में सक्रिय अपने नेटवर्क को ब्रिटेन और कनाडा में भारतीय समुदाय के खिलाफ गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी के अनुसार, अब इन घटनाओं को एक सुनियोजित अभियान के तहत अंजाम दिए जाने की आशंका है। अधिकारी ने कहा, ‘आईएसआई भारतीय समुदाय के खिलाफ सिलसिलेवार और समन्वित हमलों की योजना बना रही है। इन तत्वों द्वारा लोगों को भारत समर्थक या प्रधानमंत्री मोदी का समर्थक बताकर निशाना बनाया जा सकता है और इसी बहाने ऐसे हमलों को अंजाम देने की तैयारी है।’ अधिकारी के मुताबिक, आईएसआई की रणनीति में यह बदलाव खालिस्तान आंदोलन को गति नहीं मिलने से पैदा हुई निराशा का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि निशाने पर केवल भारतीय समुदाय ही नहीं होगा, बल्कि खालिस्तान से जुड़े मामलों की जांच और कार्रवाई करने वाली भारतीय एजेंसियों को भी लक्ष्य बनाने की योजना बनाई जा रही है। खालिस्तान को अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने से बौखलाई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हिंसक वारदातों को अंजाम देने के लिए आईएसआई अपने गैंगस्टर नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए यूरोप और भारत में सक्रिय मॉड्यूल को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत में स्थानीय गैंगस्टरों के जरिए हमलों को अंजाम देने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, हाल के वर्षों में ब्रिटेन और कनाडा में खालिस्तान आंदोलन के प्रति समर्थन में उल्लेखनीय गिरावट आई है। पहले स्थानीय आबादी का एक वर्ग इस आंदोलन के प्रति सहानुभूति रखता था, लेकिन अब स्थिति तेजी से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

यूरेनियम से डिफेंस कॉरिडोर तक: मोदी-अल्बानीज की मुलाकात से क्या बदलेगा? किन क्षेत्रों में डील हुई?

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देते हुए सिविल न्यूक्लियर एनर्जी, समुद्री सुरक्षा, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स), साइबर सुरक्षा और सप्लाई चेन जैसे अहम क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने का संकल्प दोहराया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

July 9, 2026 · 1 min · National Desk