12:59 AM, 10-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की बड़ी जीत हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को श्रेयस की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 0-2 से मात दी थी। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड के लिए इस मैच में ब्रूक और सॉल्ट ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए और भारत के हाथ से ना सिर्फ मैच छीना, बल्कि सीरीज भी छीन ली। भारत पहले ही सीरीज में 0-2 से पिछड़ हुआ था और उसे सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए जीत जरूरी थी। लेकिन टीम इंडिया ऐसा नहीं कर सकी। इंग्लैंड की ओर से कप्तान ब्रूक ने 35 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए, जबकि सॉल्ट ने 42 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली। जोस बटलर आठ रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से एकमात्र विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। भारत और इंग्लैंड के बीच अब पांचवां टी20 मैच शनिवार को खेला जाएगा। हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को श्रेयस की कप्ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें