WDMMA Ranking: यूएस-रूस के बाद भारतीय वायुसेना है सबसे ज्यादा ताकतवर, चीन को लगातार पांचवीं बार कैसे पछाड़ा?

डब्ल्यूडीएमएमए की 2026 रैंकिंग के अनुसार, भारतीय वायुसेना से ऊपर केवल अमेरिका और रूस की वायु सेनाएं हैं। यह रैंकिंग दुनिया की प्रमुख सैन्य वायु शक्तियों में भारत की मजबूत स्थिति को दर्शाती है।डब्ल्यूडीएमएमए हर साल 103 देशों की 129 वायु सेनाओं का आकलन करता है। इसमें दुनिया भर के 48,000 से अधिक सैन्य विमानों का विश्लेषण किया जाता है। रैंकिंग संगठन की ‘ट्रू वैल्यू रेटिंग’ (टीवीआर) प्रणाली पर आधारित होती है। इसमें केवल विमानों की संख्या नहीं, बल्कि बेड़े की संरचना, तकनीकी क्षमता, लॉजिस्टिक समर्थन, आधुनिकीकरण और कुल परिचालन क्षमता को भी आधार बनाया जाता है।ताजा रैंकिंग में भारतीय वायुसेना एक बार फिर चीन की वायुसेना से आगे रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह छठा मौका है, जब वैश्विक रैंकिंग में भारतीय वायुसेना अमेरिका और रूस के बाद तीसरे स्थान पर रही है। डब्ल्यूडीएमएमए की रैंकिंग केवल लड़ाकू विमानों की संख्या पर आधारित नहीं होती। इसमें एयर फोर्स के पूरे बेड़े की विविधता और उसकी परिचालन क्षमता को अधिक महत्व दिया जाता है।हवाई ईंधन भरने वाले विमान, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम, परिवहन विमान, प्रशिक्षण विमान, खुफिया जानकारी जुटाने वाले प्लेटफॉर्म और क्लोज एयर सपोर्ट विमान जैसे विशेष प्लेटफॉर्म भी रैंकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा भविष्य की खरीद योजनाओं और स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की क्षमता को भी आकलन में शामिल किया जाता है।रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के पास इस समय कुल 1,716 विमान हैं। इनमें सात प्रकार के 542 लड़ाकू विमान शामिल हैं। इस आंकड़े में सितंबर 2025 में सेवा से हटाए जा चुके मिग-21 विमानों को भी शामिल किया गया है। वायुसेना के बे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

'मुझे कुछ हुआ तो ऐसी बमबारी होगी...': ट्रंप ने फिर जताई अपनी हत्या की आशंका, ईरान को धमकी में क्या-क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब होता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई में अत्यधिक सैन्य बल का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को द न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, मैं काफी लंबे समय से उनकी सूची में हूं। हम इस स्थिति से निपट रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Tensions: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- बातचीत चाहता था ईरान, हम तैयार; लेकिन अब युद्धविराम खत्म

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है। हम इसके लिए सहमत हैं, लेकिन हमने उन्हें साफ शब्दों में बता दिया है कि युद्धविराम अब खत्म हो चुका है। ट्रंप ने इस पोस्ट पर अपने हस्ताक्षर भी किए।अमेरिका और ईरान के बीच यह तनाव अचानक नहीं बढ़ा है। पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच एक अंतरिम युद्धविराम समझौता हुआ था। इसके तहत दोनों देशों को शांति बनाए रखनी थी और ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर हमले रोकने थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में ईरान ने इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर फिर से बमबारी कर दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे समझौते का उल्लंघन माना और इसे युद्धविराम खत्म होने का संकेत कहा।इस उकसावे के जवाब में अमेरिकी सेना ने पिछले दो दिनों में ईरान पर बहुत बड़े हवाई हमले किए हैं। अमेरिका ने ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों, मिसाइल भंडारों और बुशहर परमाणु संयंत्र के पास के इलाकों को निशाना बनाया। इन हमलों में ईरान के 14 सैनिकों की मौत हो गई और कई घायल हुए।खुद पर हुए हमलों से भड़ककर ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उसने कतर, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में बने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दर्जनों ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका हमला करेगा, तो उसे भी जवाबी कार्रवाई झेलनी होगी। इस बदले की भावना और दोनों तरफ से लगातार हो रहे हमलों के कारण दोनों देशों के बीच शांति का समझौता पूरी तरह टूट चुका है और अब पश्चिम एशिया में एक बड़े युद्ध की नौबत आ गई है। हालांकि, ट्रंप के इस बयान ने इशारा किया है कि बातचीत की गुंजाइश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

UP: राम मंदिर में पहली बार बनेगा CEO पद, 2500 कर्मचारियों की होगी जिम्मेदारी; साथ ही मिलेंगे ये नए अधिकार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहली बार नियुक्त होने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मंदिर के प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन की व्यापक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ट्रस्ट का उद्देश्य मंदिर के संचालन को पेशेवर और जवाबदेह बनाना है। इसके लिए सीईओ चढ़ावे के प्रबंधन से लेकर हजारों कर्मचारियों की निगरानी, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के रखरखाव तक की जिम्मेदारी संभालेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

कब और कैसे गाया जाएगा राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत?: MHA ने राज्यों को जारी किए नए निर्देश, सख्ती बरतने को कहा

नौ जुलाई को जारी एक पत्र में गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों के साथ-साथ केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को पत्र भेजा। इस पत्र के साथ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से जुड़े पहले से जारी आदेश भी भेजे गए हैं। किन अवसरों पर राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत जरूरी होगा? गृह मंत्रालय ने कहा, इन आदेशों में उन सभी अवसरों की पूरी सूची दी गई है, जहां राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को गाना या बजाना जरूरी है। साथ ही उन अवसरों की भी जानकारी दी गई है, जहां इन्हें गाया या बजाया जा सकता है। इन आदेशों में यह भी बताया गया है कि जब किसी एक कार्यक्रम में दोनों को प्रस्तुत करना हो, तो कार्यक्रम की शुरुआत और अंत में इनके उपयोग के क्या नियम होंगे। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में पहले क्या होगा? गृह मंत्रालय ने दोहराया कि जब भी राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों एक साथ प्रस्तुत किए जाएं, तो सबसे पहले राष्ट्रगीत गाया या बजाया जाएगा और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। राज्य गीत के साथ क्या होंगे नियम? मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि जिन राज्यों में राज्य गीत भी प्रस्तुत किया जाता है, वहां राज्य गीत को भी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ गाया या बजाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि जब राज्य गीत, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान तीनों एक साथ प्रस्तुत किए जाएं, तो राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें पहले राष्ट्रगीत होगा और उसके बाद राष्ट्रगान गाया या बजाया जाएगा। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के उच्चारण पर क्या कहा? गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को प्रस्तुत करते समय उनके सही शब्द, सही पाठ, सह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG: टी20 में भारतीय टीम की लगातार नाकामी पर BCCI सख्त, इंग्लैंड दौरे के बाद होगी प्रदर्शन की समीक्षा

इंग्लैंड दौरा खत्म होते ही होगी समीक्षा बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुरुष टी20 टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है। ऐसे में इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के बाद टीम के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘स्थिति बिल्कुल साफ है। इंग्लैंड और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इसलिए सीरीज खत्म होने के बाद हम समीक्षा करेंगे। टीम किन समस्याओं का सामना कर रही है, इसका विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा और उन्हें दूर करने की कोशिश की जाएगी।’ सैकिया ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को समाप्त होने वाली वनडे सीरीज के तुरंत बाद समीक्षा बैठक होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 1 min · National Desk

Dhamaal 4 Review: खजाने की तलाश में निकली फिल्म, लेकिन कमजोर VFX और फीकी कॉमेडी ने बिगाड़ा खेल; पढ़िए रिव्यू

एक्टिंग फिल्म की कास्ट को देखकर लगता है कि मेकर्स को अपनी स्टारकास्ट पर स्क्रिप्ट से ज्यादा भरोसा था…और अगर फिल्म कहीं टिकती है, तो उसकी वजह सिर्फ स्टारकास्ट है। अजय देवगन अपनी सिग्नेचर स्टाइल में सहज लगते हैं, जबकि अरशद वारसी और जावेद जाफरी कई फीके पलों को अपनी कॉमिक टाइमिंग से संभाल लेते हैं। रितेश देशमुख मस्ती वाले अंदाज में ठीक लगते हैं और संजय मिश्रा व रवि किशन अपने सीमित स्क्रीन टाइम में भी ध्यान खींच लेते हैं। अंजलि आनंद अच्छी स्क्रीन प्रेजेंस छोड़ती हैं…सबसे हैरानी की बात यह है कि बॉडी शेमिंग के खिलाफ खुलकर बोलने वाली अंजलि के किरदार पर भी फिल्म में बार-बार उसी तरह के मजाक किए जाते हैं। कमी अंजलि के अभिनय में नहीं, बल्कि स्क्रिप्ट में है, जो आज भी ऐसे पुराने और आसान चुटकुलों का सहारा लेती है। वहीं संजीदा शेख को जितना मौका मिलता है, उसमें वह अपना काम ठीक से निभाती हैं। बस ईशा गुप्ता के हिस्से करने को इतना कम आता है, मानो उन्हें स्क्रिप्ट नहीं, सिर्फ कॉल टाइम भेजा गया हो। कुल मिलाकर, स्टारकास्ट पूरी ईमानदारी से फिल्म को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन जब स्क्रिप्ट बार-बार साथ छोड़ दे, तो सिर्फ अच्छी परफॉर्मेंस के दम पर पूरी फिल्म को बचाना आसान नहीं होता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

Mamata Banerjee: 'मुझे चुप कराने के लिए आपको मुझे मारना पड़ेगा', ममता की खुली चुनौती से बढ़ेगा सियासी पारा?

ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश में क्या-क्या आरोप लगाए? वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने टीएमसी पार्टी में हो रही बगावत और टीएमसी नेताओं के कथित शोषण पर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने में लगी है। ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के कई नेताओं पर हमले हुए हैं और उनका अपमान किया गया है। इनमें महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। ममता बनर्जी ने कहा, ‘आप ने किस पर हमला नहीं किया है? आपने महुआ, अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी पर हमला किया। आपने मेरे घर पर हमला किया।’ ममता बनर्जी का यह वीडियो संदेश ऐसे समय आया है, जब टीएमसी पार्टी बड़ी चुनौतियों से निपट रही है। पार्टी में अंदरुनी मतभेद और बगावत उभरी है और पार्टी में टूट का खतरा है। बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को करीब 60 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है। ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश में दावा किया कि उनके कई सहयोगियों से पुलिस हिरासत में अमानवीय व्यवहार किया गया। टीएमसी प्रमुख ने कहा, ‘मेरे कई सहयोगी जेल में बंद हैं, उन्हें फर्श पर सोने को मजबूर किया जा रहा है। कुछ को कमर में रस्सियां और पैरों में हथकड़ियां डालकर घुमाया जा रहा है। कुछ के सिर मुंडवा दिए गए हैं। कईयों पर घिनौनी चीजें फेंकी गई हैं, जिनका जिक्र करना भी शर्मनाक है।’ तृणमूल कांग्रेस में टूट जारी ममता बनर्जी का यह वीडियो संदेश ऐसे समय सामने आया है, जब उनकी पार्टी में लगातार टूट जारी है। गुरुवार को टीएमसी के तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो गए। इनमें सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक का नाम शामिल है। कोलकाता के साल्ट लेक स्थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: पानी पीने के ब्रेक से यलो-रेड कार्ड और VAR तक पर बवाल, कैसे विवादों से घिरता जा रहा फुटबॉल विश्व कप

Explainer: पानी पीने के ब्रेक से यलो-रेड कार्ड और VAR तक पर बवाल, कैसे विवादों से घिरता जा रहा फुटबॉल विश्व कप इन नियमों और फैसलों से भी ऊपर खुद फीफा की ओर से लिए गए कुछ निर्णयों पर भी विवाद हुआ है, जिसकी चौतरफा आलोचना हुई है। इन घटनाओं ने न सिर्फ फुटबॉल में खेल भावना पर असर डाला है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका आयोजन कराने वाली संस्था- फीफा की भूमिका और अखंडता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ घटनाक्रमों के बारे में जिनकी वजह से इस बार का फुटबॉल विश्व कप विवादों में घिर गया है… अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेले जा रहे फुटबॉल विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू हो चुके हैं और इसमें सभी बड़ी टीमें एक-दूसरे की परीक्षा लेती नजर आएंगी। हालांकि, अब तक विश्व कप में कई ऐसे घटनाक्रम हुए हैं, जिसके चलते वैश्विक स्तर पर फुटबॉल को प्रमोट करने वाली संस्था फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) पर ही सवाल उठने लगे हैं। आलम यह है कि आम दर्शकों से लेकर खुद कई टीमों और खिलाड़ियों ने ही फीफा और इसके अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कभी यह विवाद हालिया समय में बनाए गए हाइड्रेशन ब्रेक के नियम को लेकर उभरे तो कभी मैच के दौरान रेफरी की तरफ से दिए गए किसी फैसले पर। विवाद-1: फुटबॉल मैच के दौरान हाइड्रेशन ब्रेक पर 2026 फीफा विश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG: भारत से पहली बार 2+ मैचों की T20 सीरीज जीता इंग्लैंड, गेंदें शेष रहते हुए टीम की तीसरी बड़ी हार

IND vs ENG: भारत से पहली बार 2+ मैचों की T20 सीरीज जीता इंग्लैंड, गेंदें शेष रहते हुए टीम की तीसरी बड़ी हार हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को श्रेयस की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 0-2 से मात दी थी। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। श्रेयस के दौर की खराब शुरुआत श्रेयस के दौर की ये बेहद खराब शुरुआत है। पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार भारत के लिए काफी निराशाजनक है। 2019 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवाई है। इतना ही यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दो या इससे ज्यादा मैचों की टी20 द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले छह में से पांच सीरीज भारत ने जीती थी, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही थी। मौजूदा सीजन से पहले भारत ने पिछली 12 द्विपक्षीय सीरीज में से 11 अपने नाम की थी, जबकि दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 10, 2026 · 2 min · National Desk