दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे गए प्रस्ताव में पार्टी के शीर्ष नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिससे साफ संकेत है कि पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका देगी। भाजपा की प्रस्तावित सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक भी दतिया में जनसभाएं और चुनावी कार्यक्रम करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें