DGCA ला रहा नया सिस्टम: विमान से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्ट होगी ऑनलाइन, यात्रियों-एयरलाइंस को क्या फायदा होगा?

देश में हवाई सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) जल्द ही एक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रहा है, जिसके जरिए विमानन क्षेत्र से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी। सरकार का कहना है कि इससे घटनाओं की जानकारी समय पर मिलेगी, जांच की प्रक्रिया तेज होगी और सुरक्षा निगरानी पहले से ज्यादा प्रभावी बन सकेगी। इसके साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि सामान्य परिस्थितियों में हवाई किरायों का निर्धारण बाजार की मांग और आपूर्ति के आधार पर ही होता रहेगा। डीजीसीए का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म क्या करेगा? नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि डीजीसीए इस समय ईजीसीए पोर्टल पर घटना रिपोर्टिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विमानन कंपनियां और संबंधित संस्थाएं अनिवार्य घटना रिपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक तरीके से जमा कर सकेंगी। अभी कई मामलों में रिपोर्टिंग और उसकी प्रक्रिया में समय लगता है, लेकिन नए सिस्टम के लागू होने के बाद जानकारी तेजी से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचेगी और उस पर समयबद्ध कार्रवाई की जा सकेगी। सरकार का मानना है कि इससे विमानन सुरक्षा व्यवस्था और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी होगी। सरकार के अनुसार, नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ईजीसीए पोर्टल का हिस्सा होगा। इसका उद्देश्य विमानन क्षेत्र में होने वाली किसी भी अनिवार्य घटना की रिपोर्ट को ऑनलाइन दर्ज करना और उसकी डिजिटल प्रोसेसिंग करना है। इससे रिपोर्ट भेजने, उसकी जांच शुरू करने और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का पूरा काम एक ही प्रणाली के जरिए किया जा सकेगा। इससे कागजी प्रक्रिया कम होगी और रिप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

ICC Player of the Month: आईसीसी ने किया जून के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का एलान, किन प्लेयर्स ने जीते अवॉर्ड?

ICC Player of the Month: आईसीसी ने किया जून के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का एलान, किन प्लेयर्स ने जीते अवॉर्ड? अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जून 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ और महिला वर्ग में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्यॉट-हॉज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड में रचा इतिहास 27 वर्षीय नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत में न्यूजीलैंड की सफलता में अहम भूमिका निभाई। टीम के कई प्रमुख तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद स्मिथ ने नई गेंद से जिम्मेदारी संभाली और पूरी सीरीज में 23 की औसत से 16 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस पुरस्कार की दौड़ में भारत के कप्तान शुभमन गिल और बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोसादेक हुसैन को पीछे छोड़ा। लॉर्ड्स टेस्ट में किया यादगार प्रदर्शन स्मिथ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पहले टेस्ट में लॉर्ड्स पर देखने को मिला, जहां उन्होंने दूसरी पारी में 6/70 विकेट लेकर मैच में कुल नौ विकेट झटके। दूसरे टेस्ट में उन्होंने एक विकेट लेने के अलावा 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं निर्णायक तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 4/91 और दूसरी पारी में दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक सीरीज जीत दिलाने में अहम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

बुनियादी उद्योगों में लौटी रफ्तार: जून में पांच प्रतिशत उत्पादन बढ़ा, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए कैसे संकेत?

देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जून 2026 में देश के नौ प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों का उत्पादन पांच फीसदी बढ़ा है, जो पिछले पांच महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह सीमेंट, बिजली और लौह अयस्क के उत्पादन में तेज वृद्धि रही। इससे पहले मई 2026 में इन क्षेत्रों की वृद्धि दर 3.2 फीसदी थी, जबकि जून 2025 में यह सिर्फ 1.1 फीसदी रही थी। बुनियादी क्षेत्रों में सुधार को अर्थव्यवस्था की मजबूती का अहम संकेत माना जाता है, क्योंकि इनका असर उद्योगों और निर्माण गतिविधियों पर भी पड़ता है। किन क्षेत्रों ने सबसे ज्यादा रफ्तार दिखाई? सरकार ने इस बार बुनियादी क्षेत्रों के आंकड़े नए आधार वर्ष 2022-23 के अनुसार जारी किए हैं। पहले आधार वर्ष 2011-12 था। नए आंकड़ों में एक बड़ा बदलाव यह भी किया गया है कि अब लौह अयस्क को भी इस सूचकांक में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। नए आधार वर्ष के जरिए सरकार का उद्देश्य अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को अधिक सटीक तरीके से दिखाना है। जून के दौरान सबसे बेहतर प्रदर्शन सीमेंट, बिजली और लौह अयस्क क्षेत्र का रहा। सीमेंट और बिजली का उत्पादन 9.8-9.8 फीसदी बढ़ा। वहीं पहली बार सूचकांक में शामिल किए गए लौह अयस्क का उत्पादन 43.9 फीसदी बढ़ गया। दूसरी ओर कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और उर्वरक के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। इससे साफ है कि निर्माण और बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में तेजी बनी हुई है, जबकि ऊर्जा से जुड़े कुछ पारंपरिक क्षेत्रों में अभी भी दबाव बना हुआ है। प्रमुख आंकड़े एक नजर में क्षेत्र जून 2026 का प्रदर्शन कुल 9 प्रमुख क्षे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

Monsoon Session: संसद में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, खरगे बोले- राम मंदिर-पेपर लीक पर जवाब दे सरकार

आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी और साझा विपक्ष जनता की आवाज़ बनकर मोदी सरकार से हर सवाल का जवाब माँगेगी। चाहे श्री राम मंदिर में चंदा चोरी और आस्था से धोखे की बात हो - मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, उन्हें… pic.twitter.com/vweX1NboC5 — Mallikarjun Kharge (@kharge) July 20, 2026 इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री राम मंदिर निर्माण में चंदा चोरी और आस्था से धोखे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी कमाई अर्पित की थी। श्रद्धालुओं को न्याय मिलना चाहिए। खरगे ने इस मामले की तत्काल स्वतंत्र जांच कराने और पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है।कांग्रेस अध्यक्ष ने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के पतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2014 से अब तक देश में 152 पेपर लीक हो चुके हैं। इन घटनाओं के कारण 25 बच्चों ने अपनी जान गंवाई है। खरगे ने इस विफलता के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।खरगे ने 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर जबरन थोपे गए एथेनॉल मिश्रण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार इसे एक ‘प्रयोग’ बता रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता की कमाई की लूट ही भाजपा का एकमात्र औजार है? इन मुद्दों के अलावा विपक्ष आने वाले विधेयकों और देश की जनता को प्रभावित करने वाले अन्य महत्वपूर्ण सवालों पर भी सरकार को घेरेगा।इस सबके बीच सदन की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ, बच्चे जंतर-मंतर पर बैठे हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, निशांत कुमार का विशेष स्वागत

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र का आगाज हो चुका है। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में नवनिर्वाचित सदस्यों का मनोनयन, विभिन्न समितियों का गठन, शोक प्रस्ताव और वित्तीय कार्य सहित कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाए गए। वित्त मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। इस दौरान विपक्ष भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में दिखा और तख्ती लगाकर नारेबाजी भी की। सत्र शुरू होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वैसे, विधान परिषद् में मंत्री निशांत कुमार का विशेष तौर पर स्वागत हुआ, क्योंकि आज उनका जन्मदिन भी है। निशांत ने क्या कहा?स्वागत और बधाइयों के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में उनका यह पहला दिन होगा। इसलिए वह विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार एक बेहद अनुभवी नेता हैं और उनके पिता के भी काफी करीबी रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान और सीखने का विषय है।बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले महागठबंधन के विधायकों ने नीट पेपर लीक और बढ़ते अपराध को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं विपक्ष के विधायकों ने सदन में भी हंगामा किया। वहीं एनडीए के विधायकों ने तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर सवाल उठाया और पूछा कि कब तक आएंगे तेजस्वी यादव यह जवाब आप लोग क्यों नहीं देते हैं? आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

जंतर मंतर: संसद मार्च से पहले वांगचुक ने भेजा संदेश, बताया आज किन शर्तों पर खत्म कर सकते हैं अपना अनशन

आज प्रस्तावित संसद मार्च से पहले सामाजित कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से सरकार और देश की सियासी जमात को एक संदेश भेजा है। इस संदेश में वांगचुक ने लिखा कि वे किन शर्तों पर आज अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं। Activist Sonam Wangchuk tweets, “… I will end my fast on 20th July if: a. If the govt takes accountability of the recent failures in Education system, Paper leaks etc or b. If I and the leadership of CJP reach the doorsteps of Parliament where MPs and leaders of various… pic.twitter.com/XBAgvbkvkw — ANI (@ANI) July 20, 2026 एक- सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की जिम्मेदारी ले, या सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की जिम्मेदारी ले, या दो- मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, या मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, या तीन- अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर ऊपर बताया गया भरोसा दिलाएं एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा अगर… …सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नजरबंदी से, जहां मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आजादी पर रोक लगी हुई है। गौरतलब है कि कि सोनम इस समय अपने स्वास्थ्यगत कारणों से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन उन्होंने तथा उनकी पत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम की मार: असम से जम्मू-कश्मीर तक हाहाकार, देश भर में 43 से ज्यादा मौतें, क्या है आपके शहर का हाल?

उत्तर और पूर्वी भारत में कुदरत का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिला है। अकेले इन क्षेत्रों में हादसों के कारण 22 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में शनिवार रात बादल फटने से आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। मलबे और उफनते नालों के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे सड़कें पूरी तरह ठप हैं।जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में बादल फटने के कारण 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग अब भी लापता हैं।राजौरी की सुखतो नदी में आई अचानक बाढ़ में न्यू बस अड्डे के पास खड़े दर्जनों वाहन ताश के पत्तों की तरह बह गए।खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा के बाद अब माता वैष्णो देवी और शिवखोड़ी की यात्राएं भी अगले आदेश तक रोक दी गई हैं।हरिद्वार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। राज्य के देहरादून और ऋषिकेश सहित 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 84 सड़कें पूरी तरह बंद हैं।दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण उमस के बाद आज मध्यम बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड के माने में अचानक आई बाढ़ में कई घर बह गए और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। मोन शहर में भारी बारिश के बाद बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है और भूस्खलन के कारण मुख्य रास्ते बंद हो गए हैं। नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, निचले इलाकों में जलभराव हो गया है व पहाड़ी ढलानों पर भूस्खलन से यातायात ठप है। आशंका जताई गई है कि मलबे में दबे लोगों के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।भारी बारिश व खराब म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

IND Vs ENG: 2019 के बाद भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने जीती पहली ODI सीरीज, बटलर की पारी ने किस तरह पैदा किया अंतर?

रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी। भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। लक्ष्य इतना बड़ा था कि तीन बल्लेबाजों की शानदार पारियों के बावजूद भारतीय टीम ये मैच अपने नाम नहीं कर सकी।लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए रोहित और कप्तान शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की। ये भारत के लिए लॉर्ड्स में वनडे में की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। गिल हालांकि, अपना विकेट गंवा बैठे और 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने तेजी से खेलते हुए 84 गेंदों पर शतक पूरा किया। रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने के वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। रोहित ने 39 साल और 80 दिन की उम्र में ऐसा किया है। इतना ही नहीं रोहित सभी प्रारूप मिलाकर भारत के लिए शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं। जैकब बेथेल ने हालांकि, रोहित को अपना शिकार बनाया जो 110 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाकर आउट हुए।भारत को गिल और रोहित ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहला विकेट गिरने के बाद कोहली ने भी रोहित के साथ मिलकर मोर्चा संभाले रखा था। रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई जिसे बेथेल ने तोड़ा। कोहली हालांकि, डटे रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। लॉर्ड्स में कोहल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

कर्नाटक में भयंकर सूखा: प्यासे कंठों को कब मिलेगा पानी, संकट से कैसे निपट रही डीके शिवकुमार की सरकार?

कर्नाटक पर इस समय सूखे का सबसे बड़ा संकट मंडरा रहा है। बेंगलुरु में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में राज्य की गंभीर स्थिति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर सूखे की जमीनी रिपोर्ट तैयार की जाए। यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। सीएम ने साफ किया कि रिपोर्ट दफ्तरों में बैठकर नहीं बनेगी। इसके लिए अधिकारियों को खेतों और गांवों में जाकर मौके पर मुआयना करना होगा। केंद्रीय टीम के आने पर उन्हें बिल्कुल सटीक आंकड़े दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 15 दिनों में केंद्र को रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया। कर्नाटक में इस सीजन में कुल 60% बारिश की कमी दर्ज। कुल 178 ताल्लुक सूखे की चपेट में, 20 ताल्लुकों में शून्य बारिश। जलाशयों में मात्र 40% पानी बचा, जलविद्युत उत्पादन गिरकर 23% हुआ। राहत कार्यों के लिए ₹379 करोड़ मंजूर, बोरवेल ड्रिलिंग की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग। राज्य में मानसून की बेरुखी ने हाहाकार मचा दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक में इस साल 60 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। राज्य के 178 ताल्लुकों में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इनमें से 158 ताल्लुकों में बेहद नाममात्र की बारिश हुई है। वहीं 20 ताल्लुक ऐसे हैं जहां एक बूंद पानी भी नहीं बरसा है। विजयनगर जिले में स्थिति सबसे ज्यादा भयानक बनी हुई है। जलाशयों में पानी का स्तर घटकर सिर्फ 40 फीसदी रह गया है। संकट से निपटने के लिए क्या हैं सरकार का प्लान? सूखे के इस खौफनाक मंजर के बीच सरकार ने राहत कार्यों के लिए खजाना खोल दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं सुधारने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Tension LIVE: ईरान-US तनाव घटने के संकेत नहीं, अलर्ट मोड में 50 हजार सैनिक; जंग पर भारत ने क्या कहा?

02:05 AM, 20-Jul-2026 West Asia Tension LIVE: ईरान-US तनाव घटने के संकेत नहीं, अलर्ट मोड में 50 हजार सैनिक; जंग पर भारत ने क्या कहा? ईरान और अमेरिका के बीच जंग बीते 28 फरवरी से जारी है। दोनों देशों के बीच 14 बिंदुओं पर समझौता हुआ था। जिनेवा में शुरू हुई शांति वार्ता के बीच ईरान और अमेरिकी सुरक्षाबलों ने अचानक एक दूसरे पर दोबारा हमले शुरू कर दिए। ईरान ने कहा है कि वह 14 बिंदुओं वाले समझौते को मानने के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पूरी ताकत के साथ पलटवार करने का संकल्प दोहराते हुए सेना को नए सिरे से कार्रवाई का निर्देश दिया। फिलहाल दोनों देशों के बीच बमबारी के अलावा पश्चिम एशिया में उन ठिकानों पर भी हमले हो रहे हैं, जो अमेरिका या उसकी सेना की मदद करते हैं। ईरान ने कहा है कि वह जंग के दौरान अमेरिकी एयरस्ट्राइक का मजबूती से मुकाबला कर रहा है और सेना ऐसी कार्रवाई करेगी, जिससे अमेरिका को कभी न भूलने वाला दर्द मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 1 min · National Desk