Anthropic India Plan: भारत में ही रहेगा एआई डाटा; एंथ्रोपिक की साझेदारी की योजना में क्या, किसे मिलेगा लाभ?

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षेत्र की कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए घोषणा की है कि उसके क्लाउड एआई मॉडल अब अमेजन बेडराॅक के भारतीय बुनियादी ढांचे के जरिए उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही क्लाउड एआई का संचालन भारत में मौजूद सर्वर पर ही होगा। इसे इन-कंट्री इन्फेरेंस कहा जाता है। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ बैंकिंग, सरकारी एजेंसियों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और अन्य विनियमित क्षेत्रों को मिलेगा, जहां संवेदनशील और गोपनीय डाटा का उपयोग होता है। स्थानीय सर्वर पर प्रोसेसिंग होने से डाटा देश की सीमाओं के भीतर ही रहेगा। इससे एआई आधारित एप्लीकेशन तैयार करने के दौरान डाटा रेजिडेंसी और कानूनी अनुपालन से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करना आसान होगा। एडब्ल्यूएस इंडिया के अध्यक्ष संदीप दत्ता ने कहा कि अमेजन बेडराॅक के जरिये एंथ्रोपिक के क्लाउड मॉडल अब एडब्ल्यूएस के भारतीय बुनियादी ढांचे पर उपलब्ध होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 1 min · National Desk

SIR Deadline Extended: दिल्ली में एसआईआर की समय सीमा फिर बढ़ी, अब 17 अगस्त तक चलेगा बूथ स्तर पर घर-घर सत्यापन

प्रारूप मतदाता सूची 24 अगस्त को प्रकाशित होगी, जबकि दावे और आपत्तियां 24 अगस्त से 23 सितंबर तक स्वीकार की जाएंगी। इनके निस्तारण की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर तय की गई है और अंतिम मतदाता सूची 27 अक्तूबर को जारी होगी। अब तक 1.45 करोड़ मतदाताओं में अधिकांश को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 62 प्रतिशत से अधिक प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। ब्यूरोबताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि छूटे हुए वोटर्स को अपना नाम जुड़वाने का पूरा मौका मिल सके। आयोग का कहना है कि कोई भी पात्र नागरिक वोटर्स लिस्ट से बाहर न हो। इससे पहले भी एसआईआर की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजधानी में 10 दिन के लिए बढ़ाया गया था।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में SIR की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई थी। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर वोटर्स के सत्यापन और फॉर्म बांटने और वापस लेने का काम 29 जुलाई को खत्म होना था।खबरें आती रही हैं कि दिल्ली में 2002 के बाद आकर बसने वाले पात्र मतदाताओं को भी अपना पुराना रिकॉर्ड तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बीएलओ भी अपने स्तर पर कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। खास मकान में रहने वालों के पते इत्यादि से संबंधित दिक्कतें हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद पर तनाव बढ़ा: जॉर्डन ने इस्लामिक देशों की आपात बैठक बुलाई; इस्राइल पर क्या आरोप?

यरूशलम के सबसे पवित्र मुस्लिम धार्मिक स्थल अल-अक्सा मस्जिद परिसर पर इस्राइल के कब्जे के बढ़ते खतरे को लेकर पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव गहरा गया है। जॉर्डन ने इस स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए आगाह किया है कि अगर ऐतिहासिक धार्मिक व्यवस्था से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो यह मामला पूरे क्षेत्र में एक भयानक धार्मिक युद्ध का रूप ले सकता है। इस संकट पर चर्चा करने के लिए जॉर्डन ने अरब और इस्लामिक जगत के देशों के विदेश मंत्रियों की बुधवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है। अंतरराष्ट्रीय समझौतों और ऐतिहासिक परंपरा के तहत अल-अक्सा मस्जिद और डोम ऑफ द रॉक (कुब्बत अल-सखरा) परिसर की देखरेख जॉर्डन का राजपरिवार करता है। नियम के मुताबिक, इस परिसर में केवल मुसलमानों को ही नमाज अदा करने की इजाजत है, लेकिन यह यहूदियों के लिए भी पवित्र स्थल (टेंपल माउंट) माना जाता है। हाल के दिनों में इस्राइल के सरकार समर्थित कुछ गुटों की ओर से इस परिसर में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं। 23 जुलाई को इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर की अगुआई में लगभग 2,000 से अधिक इस्राइली नागरिक परिसर में प्रवेश कर धार्मिक अनुष्ठान किए।यहूदियों के प्रवेश पर जॉर्डन ने जताई चिंताजॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि अल-अक्सा की यथास्थिति से छेड़छाड़ करना एक चिंगारी की तरह है। यरूशलम बारूद का ढेर बन चुका है। अगर यह आग भड़की, तो इसका असर केवल फलस्तीन या जॉर्डन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरे इस्लामिक जगत को अपनी चपेट में ले लेगा। सफादी की ओर से बुलाई गई आपात बैठक में अरब लीग के सदस्यों के अलावा तुर्की, इंडोनेशिया, मलेशिया और पाकिस्तान जैसे प्रमुख मुस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

खाकी फिर दागदार: यूपी पुलिस के दो सिपाहियों की ढाबे वाले पर जोर-जबर्दस्ती, युवती का अपहरण; मजदूरों से मारपीट

ढाबा संचालक से अनुचित मांग, लड़की के अपहरण और छेड़खानी के आरोप में मंगलवार को कसया थाने पर तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने दोनों की निलंबित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। साथ ही सीओ सिटी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर शहर के कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता निवासी पप्पू सिंह कसया में ढाबा चलाते हैं। पप्पू सिंह का आरोप है कि सोमवार रात करीब 8 बजे कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव ने फोन किया। वह उस समय वह गोरखपुर में थे। जरूरी काम बताते हुए उमाशंकर ने रात में ही उन्हें कसया रामजानकी मंदिर मठ पर बुलाया। वहां उमाशंकर के अलावा सिपाही महेंद्र व वाहन चालक मौजूद थे। उमाशंकर ने उनसे अनुचित मांग की। पप्पू के अनुसार, उन्होंने इससे मना किया तो सिपाहियों ने उनके साथ बदसलूकी की।पप्पू के अनुसार, इसके बाद रात में ही सिपाही गोरखपुर के माड़ापार स्थित उनके दूसरे ढाबे पर काली स्कार्पियो से पहुंचे और मजदूरों से मारपीट की। वहां से रात दो बजे कसया आवास पहुंचे और गेट फांदकर छत के रास्ते आवास में दाखिल हो गए और मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की।इसके बाद 22 साल एक युवती को जबरन लेकर गोरखपुर चले गए। करीब तीन घंटे बाद वे युवती को छोड़ गए। मंगलावर देर शाम युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने उमाशंकर और महेंद्र के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। देर रात दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पीड़ित युवती की बहन की तहरीर पर दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला: कार्गो पोत डूबा, 13 भारतीय नाविक सुरक्षित; सरकार ने क्या दिए निर्देश?

लाल सागर में एक बार फिर समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय ध्वज वाले मालवाहक पोत एमएसवी फैजे नूरे ओलिया पर हमला हुआ, जिसके बाद जहाज समुद्र में डूब गया। राहत की बात यह रही कि चालक दल के सभी 14 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद भारत सरकार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय ध्वज वाले मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल एमएसवी फैजे नूरे ओलिया को एक प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया। हमले के कारण जहाज पलट गया और बाद में समुद्र में डूब गया।जानकारी के अनुसार, नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स (NRF) का दावा है कि जहाज पर विस्फोटकों से लदी एक नाव से हमला किया गया। यह घटना हूती नियंत्रण वाले होदेदाह बंदरगाह से करीब 13 समुद्री मील दक्षिण में हुई। हालांकि, इस आरोप पर हूती विद्रोही समूह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।सोनोवाल ने बताया कि जहाज पर कुल 14 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 13 भारतीय और एक यमनी नागरिक शामिल थे। यमन के तटरक्षक बल ने सभी को सुरक्षित बचाकर मोखा बंदरगाह पहुंचाया। बचाव के बाद सभी को आवश्यक चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई गई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महानिदेशक समुद्री प्रशासन (DGMA) को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में मौजूद सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही बचाए ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

Red Sea Attack: लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला, डूबा कार्गो पोत; 13 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

हमला कैसे हुआ और किस पर आरोप लगा? बचाव अभियान में क्या हुआ? क्या लाल सागर में पहले भी ऐसे हमले हुए? लाल सागर का समुद्री मार्ग क्यों महत्वपूर्ण? भारतीय ध्वज वाले कार्गो पोत फैजे नूरे ओलिया पर यमन के पश्चिमी तट के पास हमला हुआ। सरकारी समर्थन प्राप्त नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स (एनआरएफ) के अनुसार, यह हमला हूती नियंत्रण वाले होदेदाह बंदरगाह से करीब 13 समुद्री मील दक्षिण में हुआ। इसके बाद यमन के तटरक्षक और नौसेना ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को चिकित्सा सहायता दी गई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।एनआरएफ के मुताबिक जहाज पर विस्फोटकों से लदी एक नाव से हमला किया गया। इस हमले के बाद कार्गो पोत समुद्र में डूब गया। एनआरएफ ने इस हमले के लिए यमन के हूती विद्रोही समूह को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक हूती समूह की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हमले का सटीक समय भी सार्वजनिक नहीं किया गया।हमले के बाद यमन की तटरक्षक और नौसैनिक इकाइयों ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान जहाज पर मौजूद सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें 13 भारतीय नाविक और एक यमन का नागरिक शामिल था। बचाए गए सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और उनकी चिकित्सकीय जांच भी कराई गई। अधिकारियों के अनुसार किसी भी चालक दल के सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई।हाल के महीनों में लाल सागर में कई व्यापारिक जहाजों पर हमले हुए हैं। पिछले महीने भी एक सऊदी कंपनी के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ था, जिससे जहाज के अगले हिस्से में आग लग गई थी। उस घटना में भी चालक दल सुरक्षित बच गया थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

Pradeep Rawat: नहीं रहे 'गजनी' फेम प्रदीप रावत, बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में निभाया था अश्वत्थामा का किरदार

‘महाभारत’ ने दिलाई घर-घर में पहचान प्रदीप रावत मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखते थे। वहीं उनका जन्म हुआ था। उनका लाइटिंग और कैमरों की दुनिया तक का सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर अनुभवी फिल्ममेकर बी.आर. चोपड़ा की नजर उनकी शानदार पर्सनैलिटी पर पड़ी। इसी वजह से उन्हें ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का रोल मिला। इस रोल ने रावत को घर-घर में लोकप्रियता दिलाई। उनके करियर में एक अहम मोड़ साबित हुआ, जिससे सिनेमा में बड़े मौकों के दरवाजे खुले। इन फिल्मों में किया था काम प्रदीप रावत ने ‘अग्निपथ’, ‘बागी’, ‘कोयला’, ‘मेजर साहब’ और ‘सरफरोश’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए। बावजूद इसके उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई। जब आमिर खान की ‘गजनी’ रिलीज हुई, तो बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि यह कमर्शियल रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह फिल्म प्रदीप रावत के करियर के लिए भी एक माइलस्टोन बनी। आज भी, ‘गजनी’ का नाम आमिर खान के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ प्रदीप रावत की जबर्दस्त और डरावनी परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 1 min · National Desk

मनमानी पर लगाम: नोएडा के सात निजी स्कूलों पर DM का बड़ा एक्शन, फीस बढ़ाने पर लगा एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

पहले भी लग चुका 66 स्कूलों पर जुर्माना पहले भी 66 स्कूलों पर एक एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है,लेकिन किसी भी स्कूल की ओर से कोई जुर्माना जमा नहीं किया गया है। तत्कालीन डीआईओएस का कहना था कि स्कूलों की ओर से सूचना दी गई है कि उन्होंने कोविड काल में छात्रों की फीस माफ कर दी थी। इसके साथ ही कोई फीस में बढ़ोतरी नहीं की थी। वहीं तीन स्कूल द्वारा अतिरिक्त फीस लेने पर कारण बताने का निर्देश जारी कर अभिभावकों को अतिरिक्त फीस लौटाने का आदेश दिया। उसके बाद भी स्कूलों ने कोई फीस वापस नहीं की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 1 min · National Desk

MEA: दो भारतीय अब भी लापता, यूक्रेन में जहाज पर हमले को लेकर विदेश मंत्रालय सख्त; PoJK चुनाव पर क्या कहा?

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर पर भारत ने क्या कहा? व्यापार समझौते और बांग्लादेश पर क्या जानकारी दी गई? म्यांमार सीमा और शेख हसीना के कार्यक्रम पर क्या बोला विदेश मंत्रालय? रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय दूतावास दोनों लापता नागरिकों के परिवारों के संपर्क में भी हैं और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान यूक्रेन और रोमानिया के संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में चलाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने भरोसा दिलाया कि जब तक दोनों भारतीयों का पता नहीं चल जाता, तब तक सभी जरूरी प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विदेशों में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में शामिल है।विदेश मंत्रालय ने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को फिर कड़ा संदेश दिया। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील करता है और विशेष रूप से पाकिस्तान को अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकी ढांचे को पूरी तरह खत्म करना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कराए जा रहे दूसरे चरण के स्थानीय चुनावों को भी दिखावा बताया। उनके अनुसार, वहां जनता विरोध कर रही है, जबकि पाकिस्तान दमन, गोलीबारी, ब्लैकआउट और डर का माहौल बनाकर चुनावों के जरिए वैधता दिखाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जून से अब तक कम से कम 90 नागरिकों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर काफी प्रगति हो चुकी है। कुछ मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है और दोनों देश इस दिशा में काम कर रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

Politics: राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, बोले- दर्द में छात्र, उन्हें प्रधानमंत्री से माफी की जरूरत नहीं

देश में छात्रों के मुद्दे, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी बहस तेज है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के छात्र दर्द में हैं, उन्हें माफी की नहीं बल्कि रोजगार, निष्पक्ष परीक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की जरूरत है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। क्या बोले राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर? राहुल गांधी ने कहा कि छात्र रोजगार मांग रहे हैं, निष्पक्ष परीक्षाएं चाहते हैं और ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं जो सही तरीके से काम करे। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री छात्रों को ‘माफ’ करने की बात करते हैं। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री को देश के युवाओं के भविष्य को माफ करने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि ऐसा अधिकार उन्हें कहां से मिला। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा भारी पीड़ा में हैं। वे नौकरी की मांग कर रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता चाहते हैं। उनका कहना था कि युवाओं की आवाज सुनने के बजाय सरकार अलग दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। आरएसएस की सोच पर राहुल गांधी ने क्या कहा? राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों, खासकर आरएसएस की सोच के पीछे एक खतरनाक विचार है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सोच भारत को उसकी विविधता के रूप में नहीं देखती। राहुल गांधी ने कहा कि भारत अनेक परंपराओं, भाषाओं और संस्कृतियों का देश है और इसी विविधता का सम्मान होना चाहिए। संविधान में राज् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk