लाल सागर में एक बार फिर समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय ध्वज वाले मालवाहक पोत एमएसवी फैजे नूरे ओलिया पर हमला हुआ, जिसके बाद जहाज समुद्र में डूब गया। राहत की बात यह रही कि चालक दल के सभी 14 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद भारत सरकार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय ध्वज वाले मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल एमएसवी फैजे नूरे ओलिया को एक प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया। हमले के कारण जहाज पलट गया और बाद में समुद्र में डूब गया।जानकारी के अनुसार, नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स (NRF) का दावा है कि जहाज पर विस्फोटकों से लदी एक नाव से हमला किया गया। यह घटना हूती नियंत्रण वाले होदेदाह बंदरगाह से करीब 13 समुद्री मील दक्षिण में हुई। हालांकि, इस आरोप पर हूती विद्रोही समूह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।सोनोवाल ने बताया कि जहाज पर कुल 14 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 13 भारतीय और एक यमनी नागरिक शामिल थे। यमन के तटरक्षक बल ने सभी को सुरक्षित बचाकर मोखा बंदरगाह पहुंचाया। बचाव के बाद सभी को आवश्यक चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई गई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महानिदेशक समुद्री प्रशासन (DGMA) को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में मौजूद सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही बचाए ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला: कार्गो पोत डूबा, 13 भारतीय नाविक सुरक्षित; सरकार ने क्या दिए निर्देश?
लाल सागर में एक बार फिर समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय ध्वज वाले मालवाहक पोत एमएसवी फैजे नूरे ओलिया पर हमला हुआ, जिसके बाद जहाज समुद्र में डूब गया। राहत की बात यह रही कि चालक दल के सभी 14 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद भारत सरकार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय