हमीरपुर में भीषण हादसा: रोडवेज बस व डीजल टैंकर की भिड़ंत, दोनों चालकों समेत तीन की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

हमीरपुर में भीषण हादसा: रोडवेज बस व डीजल टैंकर की भिड़ंत, दोनों चालकों समेत तीन की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर बुधवार शाम एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास महोबा डिपो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस की डीजल टैंकर और एक अन्य वाहन से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस और टैंकर के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक और टैंकर चालक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल, सीओ सदर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल, सीओ सदर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। विज्ञाप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

UP: शुरू होने के 22वें दिन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से टोल स्थगित, 4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में मिलीं ये खामियां

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर अब यात्रियों को टोल नहीं देना पड़ेगा। घटिया सड़क निर्माण के चलते मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके पूरा होने तक टोल फ्री रहेगा। इतना ही नहीं एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को हटा दिया गया है तथा पूर्व परियोजना निदेशक साैरभ चाैरसिया को चार्जशीट दी गई है। निर्माण एजेंसी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड को अयोग्य घोषित कर दिया गया। थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को डिबारमेंट नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, बीती 13 जुलाई को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस का उद्घाटन हुआ। 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को बनाने पर नेशनल हाइवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई ने 42 साै करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। खास बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का टोल 275 रुपये प्रति चार पहिया वाहन है। जोकि देश में सबसे महंगा है। पिछले बीस दिनों में एक्सप्रेसवे पर पांच जगहों पर सड़क धंस चुकी है। इससे एनएचएआई के साथ-साथ सरकार की भी किरकिरी हो रही थी।इसे लेकर बुधवार को गोमतीनगर स्थित एनएचएआई की लखनऊ यूनिट में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गाैतम विशाल ने बताया कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को लापरवाही के चलते हटाया गया है। उनकी जगह बरेली के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरतन को लखनऊ की जिम्मेदारी साैंपी गई है। नकुल को मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके अलावा एनएचएआई के पूर्व परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया को चार्जशीट दी गई है। इनके कार्यकाल के दौरान ही एक्सप्रेसवे का अधिकांश निर्माण कार्य हुआ था।सड़क धंसने के मामले में इससे पूर्व निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, स्वतंत्र अभियंता के टीम लीडर सुरेंद्र कुमार त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

'फर्श पर पोंछा लग रहा': दवा देने से इनकार पर भड़कीं दिल्ली सीएम रेखा, वेंडर का लाइसेंस रद्द होगा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक सेवाओं में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने एक वायरल रील पर संज्ञान लिया है, जिसमें एक आवश्यक दवा देने से इनकार किया गया था। यह इनकार फर्श की सफाई का बहाना बनाकर किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने अस्वीकार्य बताया। वायरल रील में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति को दवा नहीं दी गई। दवा न देने का कारण बताया गया कि फर्श पर पोंछा लगाया जा रहा था। वीडियो में संबंधित व्यक्ति यह कहते हुए भी दिख रहा है कि “जिसे शिकायत करनी है, कर दो।“मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस व्यवहार को सार्वजनिक सेवाओं के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संबंधित विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। यह घटना सार्वजनिक सेवाओं में जवाबदेही की कमी को उजागर करती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक को उन सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह घटना नागरिकों के अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता की कमी दर्शाती है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी नागरिक बिना किसी बाधा के सेवाएं प्राप्त कर सकें।मुख्यमंत्री ने सेवा का अधिकार विधेयक का उल्लेख किया। इस विधेयक का उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं में जवाबदेही को बढ़ाना है। यह सुनिश्चित करेगा कि नागरिकों को समय पर और उचित सेवाएं मिलें। सरकार इस विधेयक के माध्यम से जवाबदेही मजबूत करने पर काम कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

'कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी': छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने को लेकर वकील की दलील, CJI सूर्य कांत ने क्या कहा?

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि हाल के छात्र प्रदर्शनों में हिंसा से जुड़े मामलों को केवल किसी राजनीतिक समझौते के आधार पर वापस न लिया जाए। चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच ने इस मामले को छात्र प्रदर्शनों से जुड़े अन्य मामलों के साथ जोड़ दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जा सकती हैं। मनीष कुमार सोलंकी की ओर से दायर याचिका में प्रदर्शन के आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील ने क्या कहा? याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील रिजवान अहमद ने कहा, यह प्रदर्शन मंत्री और पुलिस की जवाबदेही को लेकर था। हम इसे स्वीकार करते हैं। 15 दिन बीत चुके हैं। लेकिन आयोजकों की जवाबदेही का क्या? वे एक चैनल से दूसरे चैनल पर जाकर भड़काऊ बयान दे रहे हैं और आग को शांत करने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, इन तथाकथित आयोजकों की जवाबदेही कहां है? मैं उन्हें तथाकथित आयोजक इसलिए कह रहा हूं क्योंकि यह कोई पंजीकृत संगठन नहीं है। उनका इशारा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की ओर था, जिसने नीट 2026 पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था। रिजवान अहमद ने कहा कि कानून के मुताबिक किसी भी सभा या प्रदर्शन के दौरान अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए आयोजक भी जिम्मेदार होते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदर्शनकारियों की मांग मानते हुए उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर सहमत हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

CJP Core Member Meet: सीजेपी की अहम बैठक से पहले दीपके बोले- देश को है जरूरत, दबाव समूह के तौर पर करेंगे काम

#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | Cockroach Janta Party Spokesperson Vaishnavi Gaur says, “The way BJP and RSS held rallies, it is not dialogue, but dictation. We will hope dialogue is held instead, students are not bullied… We will keep working on our youth… pic.twitter.com/IwuCJPq2hN — ANI (@ANI) August 4, 2026 #WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | On Cockroach Janta Party Core Committee Meeting, party Chief Spokesperson Saurav Das says, “We were asked questions about where this movement will go after the success of the protest, and we have all come to strategise around the… pic.twitter.com/VhNbKoJaDI — ANI (@ANI) August 4, 2026 सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी एक दबाव समूह (प्रेशर ग्रुप) के रूप में काम करेगी, क्योंकि मौजूदा समय में देश को इसी की जरूरत है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर टीम की बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि बैठक में मीडिया और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं में लोगों के घटते भरोसे पर चर्चा की जाएगी।दीपके ने बताया कि बैठक में इथेनॉल मिश्रित ईंधन और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। वहीं, सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आगे भी उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे और पार्टी उनसे सलाह लेती रहेगी।पार्टी की मुख्य प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा, “भाजपा और आरएसएस ने जिस तरह रैलियां कीं, वह संवाद नहीं बल्कि निर्देश देने जैसा था। हम उम्मीद करते हैं कि संवाद हो, छात्रों को डराया-धमकाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा; गिनाईं ये उपलब्धि

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज ही के दिन सात वर्ष पहले अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास बन गए थे। इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की विकास यात्रा में एक निर्णायक नए अध्याय की शुरुआत हुई।” उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में दोनों क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता तथा खेल जैसे क्षेत्रों में नए अवसर बढ़े हैं।पीएम मोदी ने कहा, “चाहे महिलाएं हों या वंचित समुदाय, जिन लोगों को दशकों तक अपने मूल संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया, उन्हें भारतीय संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने के कारण सशक्त बनाया गया है।” उन्होंने कहा कि इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय एकता के प्रति उनका आजीवन समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उन्होंने दशकों पहले जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ।” पीएम मोदी ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है और यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है कि हर नागरिक बड़े सपने देख सके, उन्हें पूरा कर सके और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सके।वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘मां भारती का मस्तक सदा ऊंचा रहे। 5 अगस्त, 2019 भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के साथ ‘एक विधान-एक निशान-एक प्रधान’ के स्वप् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

LPL: लंका प्रीमियर लीग में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने रखा कदम, इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने

LPL: लंका प्रीमियर लीग में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने रखा कदम, इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अब लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन गए हैं। स्टॉकहोम स्थित वैश्विक खेल स्वामित्व समूह ‘एंकर स्पोर्ट्स एबी’ द्वारा चार बार की चैंपियन जाफना किंग्स का अधिग्रहण पूरा किए जाने के बाद जहीर खान इस फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। इस अधिग्रहण के बाद, फ्रेंचाइजी का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘एंकर जाफना किंग्स’ कर दिया गया है। एलपीएल की सबसे सफल टीम है जाफना किंग्स जहीर, एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दुतम के साथ सह-मालिक के तौर पर जुड़े हैं। जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में अपने साथ दशकों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आए हैं। वह उस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं जिसने इस प्रतियोगिता में एक मानक स्थापित किया है। इस टीम ने अब तक पांच में से चार सीजन अपने नाम किए हैं। इस सीजन भी टीम सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। भानुका राजपक्षे की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अब तक छह मैचों में चार जीत हासिल की है और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो टीमों में बनी हुई है। श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं जहीर जाफना किंग्स के सह-मालिक जहीर खान ने कहा, मैंने हमेशा श्रीलंका से निकलने वाले गेंदबाजी कौशल की काबिलियत, न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

Pradeep Rawat: हिंदी फिल्मों से क्या थी प्रदीप रावत की शिकायत? ‘लगान’ के लिए आमिर ने खुद किया था फोन

आमिर ने ‘लगान’ के लिए खुद किया था फोन आमिर खान और प्रदीप रावत ने सिर्फ ‘गजनी’ में ही साथ काम नहीं किया था, उन्होंने फिल्म ‘लगान’ में भी अभिनय किया है। सिद्धार्थ कानन के शो में प्रदीप रावत ने बताया था कि आमिर खान ने खुद उनके घर पर फोन करके ‘लगान’ का रोल ऑफर किया था। जबकि पहले यह रोल मुकेश ऋषि कर रहे थे लेकिन साउथ फिल्मों में व्यस्त होने के कारण यह रोल प्रदीप को आमिर खान ने ऑफर कर दिया। साउथ फिल्मों में ज्यादा काम इसलिए करते थे प्रदीप सिद्धार्थ कानन के ही शो में प्रदीप ने बताया था कि वह हिंदी के बजाय साउथ फिल्मों में क्यों अधिक काम करते थे। उनका कहना था, ‘साउथ में समय पर पैसा मिलता है, हिंदी फिल्मों से तीन गुना अधिक पैसा वह लोग देते हैं। साथ ही एक्टर्स की बहुत इज्जत भी करते हैं। जबकि हिंदी फिल्मों में पैसा भी काफी देर से एक्टर्स को दिया जाता है।’ प्रदीप रावत ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड, उड़ीया फिल्मों में खूब अभिनय किया था। टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भी वह अश्वत्थामा के किरदार के लिए जाने गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 1 min · National Desk

5 August Rashifal: इन 3 राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक, हर काम में मिलेगी सफलता

1 of 13 5 August Rashifal - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें 5 August 2026 Rashifal: 5 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। जातकों को हर काम में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा भाग्य का भी पूरा सहयोग बना रहेगा। कुछ लोगों को सेहत में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। धैर्य से काम करना उचित होगा। ऐसे में आइए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज यानी 5 अगस्त का राशिफल जानते हैं। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मेष राशि आज का दिन आपको धैर्य और संयम का महत्व सिखाने वाला है। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय आपके काम बिगाड़ सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी सूझबूझ और समझदारी उनके प्रयासों को विफल कर देगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा, तभी मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala वृषभ राशि आज का दिन आपके लिए शांति और धैर्य बनाए रखने का संदेश दे रहा है। किसी भी विवाद या बहस से दूरी बनाकर रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मन कुछ उलझनों में रह सकता है, लेकिन लंबे समय से अटकी हुई कोई डील पूरी होने से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय, जैसे नया वाहन खरीदना, लिया जा सकता है। पुराने वादों को निभाने का अवसर मिलेगा। विद्यार् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: खाली सीटों पर उपचुनाव कब और कैसे, चुनाव आयोग की दलीलें क्या? समयसीमा पर 22 सितंबर को अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 151ए की व्याख्या से जुड़े मुद्दे पर 22 सितंबर को सुनवाई करेगा। यह धारा संसद के दोनों सदनों और राज्य विधानमंडलों में रिक्त सीटों को भरने की समयसीमा से संबंधित है। इस प्रावधान के अनुसार, यदि किसी रिक्त सीट के संबंध में संबंधित सदस्य का शेष कार्यकाल एक वर्ष या उससे अधिक का हो, तो निर्वाचन आयोग को रिक्ति की तिथि से छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ निर्वाचन आयोग की ओर से दायर याचिका समेत दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। निर्वाचन आयोग ने दिसंबर 2023 में पारित बॉम्बे हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी है।बॉम्बे हाईकोर्ट ने मार्च 2023 में तत्कालीन सांसद के निधन से रिक्त हुई पुणे लोकसभा सीट पर तत्काल उपचुनाव कराने का निर्देश निर्वाचन आयोग को दिया था। इस मामले को लेकर मंगलवार को सुनवाई के दौरान पक्षों की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिनियम की धारा 151ए की व्याख्या किए जाने की आवश्यकता है। एक अधिवक्ता ने दलील दी कि मुख्य चिंता इस बात को लेकर है कि निर्वाचन आयोग अलग-अलग उपचुनावों के मामलों में धारा 151ए की अलग-अलग तरीके से व्याख्या कर रहा है।अधिवक्ता ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि निर्वाचन आयोग मामलों का चयन अपनी सुविधा के अनुसार कर रहा है। इस पर पीठ ने कहा, इस मामले में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 151ए की व्याख्या किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद शीर्ष कोर्ट ने मामले को 22 सितंबर को विस्तृत सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2024 में बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें निर्वाचन आयोग को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk