हरिद्वार: कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- 'मैं ओछे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता'

बता दें कि हाल ही में बाबा रामदेव ने कुछ दिनों पहले सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाया था। इस पर उनकी आंदोलन वाली चेतावनी पर कंगना ने तंज कसा था। जिसके बाद से ही दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है। ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से शिक्षा और विकास में होगा बदलाव योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ लागू होने से शिक्षा और विकास के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ सकता है। बार-बार चुनाव होने से साल के कई महीने चुनावी प्रक्रिया में निकल जाते हैं और शिक्षकों समेत सरकारी कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी के कारण विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। कहा कि एक साथ चुनाव होने से शिक्षक बच्चों को ज्यादा समय दे सकेंगे और सरकारें विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

'देश में H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं': स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, 2025 से ही मौजूद है वायरस

आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन को लेकर भी बहुत काम की बात बताई है। उन्होंने कहा कि भारत में जो वायरस अभी घूम रहा है, वह वैक्सीन से पूरी तरह मैच खाता है। यानी उत्तरी गोलार्ध के लिए जो फ्लू वैक्सीन बनाई गई है, वह इस वायरस पर एकदम असरदार है। मौसमी इन्फ्लूएंजा या H1N1 कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिससे घबराया जाए। यह एक सेल्फ-लिमिटिंग बीमारी है, यानी थोड़े दिन में अपने आप ठीक हो जाती है। मरीज को बस सही समय पर खाना, पानी और पूरा आराम चाहिए होता है। ज्यादातर लोग घर पर ही आराम करके 3-4 दिन में पूरी तरह ठीक हो जाते हैं।देश में H1N1 का वही A/Missouri/11/2025 स्ट्रेन फैल रहा है, जो पहले से मौजूद था।यह क्लेड 6B.1A.5a2a और सब-क्लेड D.3.1.1 वायरस पिछले साल से ही भारत में घूम रहा है।मौजूदा फ्लू वैक्सीन इस वायरस पर पूरी तरह काम कर रही है और बचाव में मददगार है।सही देखभाल, तरल पदार्थ और पर्याप्त आराम से मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं।आईसीएमआर और स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई खतरा न बढ़े।इस बीमारी के लक्षण भी बाकी मौसमी बुखार जैसे ही होते हैं। इसमें मरीज को तेज बुखार आता है, खांसी होती है, सिर में दर्द रहता है और बदन टूटता है। आम लोग तो आराम करके ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को खास ध्यान देने की जरूरत है। छोटे बच्चे, घर के बुजुर्ग और जो लोग पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें थोड़ा संभालकर रखना होगा। इन लोगों में बीमारी की वजह से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। अगर किसी के लक्षण 3-4 दिन में ठीक न हों, या सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कत होने लगे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

जहाज निर्माण में भारत की बड़ी छलांग की तैयारी: बंगाल में पांच परियोजनाओं का शिलान्यास, क्या बोले रक्षा मंत्री?

राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब 3,500 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत वैश्विक जहाज निर्माण केंद्र बनने में सक्षम है। वैश्विक जहाज निर्माण उद्योग में एक खाली जगह बन रही है और भारत इस अवसर का लाभ उठा सकता है।’’ इन परियोजनाओं में जीआरएसई की तीन और यंत्र इंडिया की दो परियोजनाएं शामिल हैं।रक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार विकास के नए पुनर्जागरण की शुरुआत के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में कारखानों के बंद होने और तालाबंदी की खबरों की जगह अब नई परियोजनाओं की शुरुआत की खबरों ने ले ली है।‘‘राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘हमारी सोच अब यह नहीं होनी चाहिए कि भारत को दुनिया से क्या खरीदना है। इसके बजाय हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हम दुनिया को क्या दे सकते हैं। आप दो मौकों पर पहले ही जहाजों का निर्यात कर चुके हैं और कई मित्र देश अपनी नौसेना की जहाजों से जुड़ी जरूरतों के लिए भारत की ओर देख रहे हैं। हमें अपने सामने आए इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए।‘‘उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य ऐसी गुणवत्ता हासिल करना होना चाहिए, जिस पर दुनिया भरोसा करे। ऐसी गुणवत्ता जो विश्वास पैदा करे, ऐसी कीमत जो दुनिया को हमें चुनने के लिए प्रेरित करे और ऐसे आपूर्ति मानक हों, जो ग्राहकों को दोबारा ऑर्डर देने के लिए प्रोत्साहित करें।‘‘जीआरएसई के एक अधिकारी ने बताया कि क्षमता विस्तार के तहत कंपनी ने हुगली नदी के दोनों किनारों पर दो छोटे शिपयार्ड के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (एसएमपीके) के साथ लीज समझौते किए हैं। इसके अलावा रायचक में नदी किनारे 32 एकड़ जमीन भी ली गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदा चोरी: ट्रस्ट और निर्माण समिति के बीच बढ़ी दूरियां, बदले समीकरण; चंपत के 'लेटर बम' ने बढ़ाई तपिश

1 of 15 Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें चढ़ावा चोरी की घटना के बाद ट्रस्ट की हुई दो बैठकों से निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की गैरमौजूदगी और दूसरी ओर निर्माण समिति की जुलाई तथा 19 से 21 अगस्त तक हुई बैठकों से ट्रस्ट के किसी पदाधिकारी की दूरी ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राम मंदिर निर्माण समिति के बीच तल्खी अब सिर्फ चर्चाओं तक सीमित नहीं रह गई है। ट्रस्ट और समिति के बीच बढ़ती दूरी का असर अब औपचारिक बैठकों में साफ दिखाई देने लगा है। 2 of 15 राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पहले जहां निर्माण समिति की बैठकों में ट्रस्ट की ओर से पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और निर्माण प्रभारी गोपाल राव की मौजूदगी नियमित मानी जाती थी, वहीं अब यह प्रतिनिधित्व पूरी तरह गायब है। चंपत राय और अनिल मिश्र के पद से हटने के बाद ट्रस्ट की ओर से निर्माण समिति की बैठकों में किसी पदाधिकारी की मौजूदगी न होना घटनाक्रम को और गंभीर बना रहा है। 3 of 15 राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : amar ujala चढ़ावा चोरी पर मुखर हुए नृपेंद्र, फिर अचानक खामोशी छह जून को चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद नृपेंद्र मिश्र ने सार्वजनिक तौर पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी थी। 18 जून से दिल्ली में विभिन्न टेलीविजन चैनलों को दिए साक्षात्कारों में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

बाजार में बिकवाली का असर: शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का घटा मार्केट कैप, भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान

रिलायंस ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शोध प्रमुख अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह का अंत सतर्क रुख के साथ किया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और लगातार भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। इससे बाजार में हालिया गिरावट का दौर जारी रहा।‘‘शीर्ष 10 कंपनियों में भारती एयरटेल के मार्केट वैल्यू में सबसे ज्यादा गिरावट आई। उसका मार्केट कैप 28,052.96 करोड़ रुपये घटकर 12,14,963.15 करोड़ रुपये रह गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप में 22,070.34 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 8,31,436.51 करोड़ रुपये रह गया।भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 20,861.20 करोड़ रुपये घटकर 9,64,968.76 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,975.79 करोड़ रुपये घटकर 4,73,912.56 करोड़ रुपये रह गया।हालांकि, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मार्केट कैप में 12,650 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,35,980.31 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 8,119.53 करोड़ रुपये बढ़कर 17,78,175.59 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 3,487.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5,62,460.94 करोड़ रुपये पहुंच गया।बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 3,424.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,621.62 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 752.47 करोड़ रुपये बढ़कर 10,18,330.45 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 356.95 करोड़ रुपये बढ़कर 11,21,159.05 करोड़ रुपये पहुंच गया।मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद भा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

US में बढ़े भारतीयों पर हमले: कारोबारी के बाद अब भारतीय युवक की हत्या, न्यूयॉर्क में करते थे पिज्जा डिलीवरी

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:58 बजे ब्रुकलिन इलाके में हुई। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को 899 क्रिसेंट स्ट्रीट के पास एक व्यक्ति के कई गोलियां लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरदीप सिंह को घायल अवस्था में पाया।आपातकालीन चिकित्सा सेवा की मदद से गुरदीप को वन ब्रुकलिन हेल्थ-ब्रुकडेल हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे लूट की कोशिश हो सकती है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हमले की सही वजह स्पष्ट होगी।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गुरदीप सिंह पंजाब के बेगोवाल इलाके के रहने वाले थे। उनके परिवार के अनुसार, वह करीब 13 साल पहले अमेरिका गया था। विदेश जाने के लिए परिवार ने कर्ज लिया था। गुरदीप का उद्देश्य अमेरिका में मेहनत करके कमाई करना और अपने माता-पिता के लिए बेहतर भविष्य बनाना था।परिवार के मुताबिक, अमेरिका पहुंचने के बाद गुरदीप ने कई तरह की मुश्किलों का सामना किया, लेकिन उसने मेहनत जारी रखी। पिज्जा डिलीवरी का काम करके वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था। परिजनों ने भारत सरकार से शव को जल्द पंजाब लाने में मदद करने की अपील की है।गुरदीप सिंह की हत्या ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों से जुड़ी गोलीबारी की कुछ अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। हाल में टेनेसी के जैक्सन में 56 वर्षीय गुजराती कारोबारी सुरेश पटेल की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

'भारत दौरे की जल्दबाजी नहीं': तारिक रहमान को लेकर बांग्लादेश का संदेश, पहले राष्ट्रीय हित फिर नई दिल्ली

बांग्लादेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर कोई ‘जल्दबाजी’ नहीं है और ढाका नई दिल्ली के साथ सकारात्मक संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए वह अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा। बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने शनिवार को ढाका में यह बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत में पर्याप्त प्रगति होने और जरूरी तैयारियां पूरी होने के बाद ही रहमान की भारत यात्रा होगी। वहीं, शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है। ऐसे में रहमान की संभावित भारत यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

ISF छोड़ने के बाद अरबुल इस्लाम की कार पर हमला: पूर्व विधायक का दावा- ईटें और बम फेंके; TMC में वापसी के संकेत

यह हमला इस्लाम के आईएसएफ छोड़ने और अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में लौटने के संकेत देने के एक दिन बाद हुआ। आरोप है कि शनिवार रात भांगर के पोलरहाट थाना क्षेत्र के उरियापाड़ा इलाके में अस्पताल से घर लौटते समय उनकी कार पर ईंटें और देसी बम फेंके गए।अरबुल इस्लाम ने इस घटना के लिए आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी और उनकी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आईएसएफ की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। इस्लाम ने दावा किया कि उनकी कार पर ईंटें और दो बम फेंके गए। दोनों में से कोई भी बम कार को नहीं लगा और सड़क पर ही फट गया। हालांकि, ईंटों के हमले में कार का शीशा टूट गया। इस दौरान इस्लाम बाल-बाल बच गए।बताया गया कि कार में इस्लाम के अलावा कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तेजी से कार वहां से निकाल ली। इससे बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस्लाम या उनके साथ मौजूद किसी अन्य व्यक्ति को शारीरिक चोट नहीं आई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।इस्लाम ने आरोप लगाया कि कुछ आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने अंधेरे का फायदा उठाकर उनकी कार पर हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी छोड़ने के बाद से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि हमले के पीछे कौन था। इस्लाम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पोलरहाट थाने की पुलिस उरियापाड़ा पहुंची। जांचकर्ताओं ने उस जगह का दौरा किया, जहां हमला किए जाने का आरोप है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने कहा कि वह यह पता लगाने की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

डोभाल का बीजिंग दौरा: चीन से सीमा विवाद पर होगी बातचीत, शी जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले हलचल

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग पहुंचेंगे, जहां मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा विवाद पर स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स स्तर की 25वें दौर की वार्ता होगी। यह बैठक दोनों देशों के बीच सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिशों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। वार्ता ऐसे समय हो रही है, जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सितंबर में भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में संभावित भागीदारी की चर्चा है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में चीनी गतिविधियों और दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े मतभेदों के बीच भारत लगातार LAC पर शांति और स्थिरता को द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम बता रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan: CJP टीम पर हमले के बाद बोले आशुतोष रांका- हिंसा करने वालों को गिरफ्तार करे सरकार

राजस्थान में CJP टीम पर हुए हमले को लेकर विवाद अब और तेज हो गया है। मामले में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार से हिंसा और हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गुंडागर्दी की और हिंसा भड़काई, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और CJP की ओर से दर्ज कराई गई FIR पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। रांका ने साफ कहा कि अगर सरकार को लगता है कि CJP की टीम ने भी कोई गलत काम किया है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, लेकिन इसके लिए सबूत जरूरी हैं। ‘हिंसा करने वालों को गिरफ्तार करें, FIR पर कार्रवाई हो’ आशुतोष रांका ने कहा कि जिन लोगों ने हंगामा किया और हिंसा को उकसाया, उनके खिलाफ गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि CJP की ओर से दर्ज कराई गई FIR पर भी सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर सरकार को लगता है कि CJP के लोगों ने भी हंगामा या कोई गलत काम किया है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सबूत होना जरूरी है। रांका ने दावा किया कि CJP के पास घटना से जुड़े सबूत हैं और इन्हें सार्वजनिक तौर पर साझा किया जा चुका है। ‘सरकार स्कूलों की हालत सुधारने पर ध्यान दे’ CJP प्रवक्ता ने राजस्थान सरकार से दोबारा अपील करते हुए कहा कि सरकार को अपना ध्यान राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने पर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को तमाशे और हिंसा में समय बर्बाद करने के बजाय स्कूलों को बेहतर बनाने पर काम करना चाहिए। रांका ने कहा कि हाल में जो घटना हुई, उसकी कोई जरूरत नहीं थी और इस घटना की वजह से देशभर में सरकार की किरकिरी हुई। उन्होंने सरकार से कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्कूलों की व्यवस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk