Top News: भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली समेत छह राज्य में स्वाइन फ्लू; केरल की लिज को मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज

मौसम विभाग ने देश के करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। उधर, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में 53 सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा रहेगी। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। दिल्ली में रोड रेज की एफआईआर को लेकर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वहीं, ट्रंप के दामाद जरेड कुशनर ने डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज से मुलाकात की है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले अधिकृत देशों के जहाजों से सेवा शुल्क लेने की बात कही है। गिनी की राजधानी कोनाक्री में कूड़े का पहाड़ गिरने से 30 लोगों की मौत की खबर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

वायरस अटैक: दिल्ली समेत 6 राज्यों में फैला स्वाइन फ्लू, राजधानी में 8 गुना बढ़े मामले; आईसीएमआर ने किया सावधान

उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्य स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 337, हरियाणा में 119 और पंजाब में 93 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। यूपी में 20 अगस्त तक मिले मामलों में सर्वाधिक एनसीआर के। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर के 11 मरीजों का इलाज चल रहा है उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की सरकारों ने फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है महाराष्ट्र के मुंबई में 15 अगस्त तक एच1एन1 के 309 मरीज सामने आए। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या महज 72 थी, यानी मरीजों की संख्या चार गुना से अधिक हो गई। वहीं, एक मरीज छत्तीसगढ़ में भी मिला है हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में फैल रहा स्वाइन फ्लू वायरस कोई नया वेरिएंट नहीं है। यह 2025 से ही देश में मौजूद है और लगातार निगरानी में है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्थिति की समीक्षा की। इसमें बीमारी की निगरानी, जांच, अस्पतालों की तैयारी और समय पर इलाज के निर्देश दिए गए। सभी राज्यों से निगरानी बढ़ाने और गंभीर मरीजों की जल्द पहचान करने को कहा गया है।दिल्ली में इस साल अब तक इंफ्लूएंजा-ए के 2,392 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,777 एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले हैं। पिछले साल इसी अवधि में 229 मामले थे, यानी इस साल स्वाइन फ्लू के मामलों में करीब आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। 20 अगस्त को एक दिन में ही 114 मामल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Miss Universe India 2026: मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज केरल की सुंदरी लिज़ को, टॉप-5 तक किस राज्य से कौन पहुंचा?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी। टॉप-5 फाइलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी (Vaishnavi Ganesh), महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मैजो (Kaziah Liz Mejo), गुजरात की अनुश्री सतवालेकर (Anushri Satavlekar) और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ (Anubha Vashisht) शामिल रहीं। अंतिम राउंड में इन लोगों के सामने 40 सेकेंड में अपने क्लोजिंग रिमार्क पेश करने की चुनौती रखी गई। पांचों फाइनलिस्ट ने भविष्य को लेकर अपना नजरिया, अब तक के जीवन में मिली चुनौतियां, इस मंच तक के सफर जैसे विषयों को बखूबी समाहित किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली: रोड रेज में एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कहा-चढ़ावा चोरी की खबरों के चलते किया जा रहा परेशान

याचिका में अभिषेक ने आरोप लगाया है कि यह एफआईआर पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी है, जिसे उनके स्वतंत्र पत्रकारिता कार्यों और चढ़ावा चोरी के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने के कारण उन्हें परेशान करने के दुर्भावना से दर्ज किया गया है। याचिका में दावा किया गया है कि उन्हें अब तक एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई है। पुलिस आसपास के दुकानदारों पर घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने का दबाव बना रही है।यूट्यूबर अभिषेक उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि या तो इस एफआईआर को रद्द किया जाए या इस मामले की जांच सीबीआई जैसी किसी स्वतंत्र एजेंसी या दिल्ली पुलिस से कराई जाए। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में उन्हें निष्पक्ष न्याय मिलने या सुरक्षित रूप से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।अभिषेक ने कहा, उनके खिलाफ 18 अगस्त को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस 20 अगस्त की देर रात उनके आवास पर भी पहुंची थी। एक बाइक के उनकी कार से छू जाने के बाद यह घटना हुई थी। एफआईआर में आरोप है कि अभिषेक ने बाइक सवार के साथ बदसलूकी की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Miss Universe India 2026: मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब केरल की सुंदरी को, टॉप-5 में किस राज्य से कौन?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी। टॉप-5 फाइलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी (Vaishnavi Ganesh), महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मैजो (Kaziah Liz Mejo), गुजरात की अनुश्री सतवालेकर (Anushri Satavlekar) और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ (Anubha Vashisht) शामिल रहीं। अंतिम राउंड में इन लोगों के सामने 40 सेकेंड में अपने क्लोजिंग रिमार्क पेश करने की चुनौती रखी गई। पांचों फाइनलिस्ट ने भविष्य को लेकर अपना नजरिया, अब तक के जीवन में मिली चुनौतियां, इस मंच तक के सफर जैसे विषयों को बखूबी समाहित किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

Strait of Hormuz: 'अधिकृत' देशों के होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलेगा ईरान, क्या बताई वजह?

सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के मुताबिक, यह फैसला ‘होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक कार्रवाई’ योजना के अनुच्छेद 3 को मंजूरी मिलने के बाद लिया गया है। रेजाई ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग ने इस योजना के अनुच्छेद 3 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति पाने वाले देशों के जहाजों को ईरान की ओर से दी जाने वाली सेवाओं का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं में जहाजों की आवाजाही के लिए मदद, पर्यावरण से जुड़ी सेवाएं, कुछ परिस्थितियों में ईंधन, बीमा, सुरक्षा और दूसरी सेवाएं शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि भुगतान के लिए लचीली वित्तीय व्यवस्था तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि शुल्क ईरानी रियाल या इस्लामी गणराज्य ईरान की ओर से पसंद की जाने वाली किसी दूसरी मुद्रा में लिया जा सकता है। इससे पहले शनिवार को ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद है। उन्होंने कहा था कि जब तक अमेरिका अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करता और अपना रवैया नहीं बदलता, तब तक यह जलमार्ग दोबारा नहीं खोला जाएगा। आईआरआईबी को दिए इंटरव्यू में रेजाई ने कहा कि अमेरिकी दावों के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और अमेरिका का रवैया ठीक होने तक यह नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार अमेरिका को पहले अपनी जिम्मेदारियां पूरी करनी होंगी। ये भी पढ़ें: रेजाई ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका सैन्य विकल्पों से निराश हो चुका है और अब आर्थिक नाकाबंदी के जरिये ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Miss Universe India 2026: टॉप-5 फाइनलिस्ट में केरल से उत्तराखंड तक की सुंदरियां, मिस यूनिवर्स 2026 खिताब किसे?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी। टॉप-5 फाइलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी, गुजरात की तेजस्विनी, केरल की कैजिया लिज मैजो, महाराष्ट्र की अनुश्री सातवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं। अंतिम राउंड में इन लोगों के सामने 40 सेकेंड में अपने क्लोजिंग रिमार्क पेश करने की चुनौती रखी गई। पांचों फाइनलिस्ट ने भविष्य को लेकर अपना नजरिया, अब तक के जीवन में मिली चुनौतियां, इस मंच तक के सफर जैसे विषयों को बखूबी समाहित किया। अब थोड़ी ही देर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का एलान किया जाएगा। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा विजेता को क्राउन पहनाएंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

Miss Universe India 2026: उर्वशी रौतेला को नई विजेता का इंजतार, सेलिना जेटली ने कहा- अपना अच्छा वर्जन बनें

इस कार्यक्रम में बतौर जज फिल्म प्रोड्यूसर और पर्यावरणविद् प्रज्ञा कपूर, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया संघा भी शामिल हुईं। उर्वशी ने उत्साहित होकर कही बड़ी बात मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट इवेंट में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कहती हैं, ‘हम सभी आज मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 इवेंट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मैं उस लड़की का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं जो इस साल मिस यूनिवर्स इवेंट में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करेगी।’ VIDEO | Jaipur: At the Miss Universe India 2026 Grand Finale Red Carpet event, actress Urvashi Rautela says, “All of us are extremely excited today for the Miss Universe India 2026 ! I really can’t wait for the girl who is going to represent our country this year at Miss Universe… pic.twitter.com/3tA27E8zFz — Press Trust of India (@PTI_News) August 23, 2026 वह आगे कहती हैं, ‘यह मेरे लिए बहुत भावुक पल भी है क्योंकि एक दशक से भी पहले मेरी पहली मेंटर सुष्मिता सेन ने मुझे मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था। वह मेरी पहली गुरु थीं और आज वह भी हमारे साथ यहां मौजूद हैं। मुझे उम्मीद है कि अपनी यात्रा के बाद मैंने उन्हें गौरवान्वित किया होगा।’ सेलिनी ने दी प्रतियोगी लड़कियों को जरूरी सलाह सेलिना ने भी कार्यक्रम में कहा, ‘मैं लंबे समय बाद जयपुर लौटी हूं। लगभग 25 साल बाद। लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरा सफर पूरा हो गया हो। सोशल मीडिया की वजह से दुनिया बहुत बदल गई है। आज पेजेंट की जितनी पहुंच है और जितनी लड़कियां इसमें हिस्सा लेती हैं, वो सोशल मीडिया की वजह से बहुत कुछ कर सकती हैं।’ सेलिना ने प्रतियोगी लड़कियों के ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी बस में मुफ्त यात्रा, तीन दिन सुविधा; सेवा-समय में विस्तार का एलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा की अवधि बढ़ा दी है। उन्होंने घोषणा की कि यह मुफ्त यात्रा सेवा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक उपलब्ध रहेगी। महिला यात्री उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में अपने साथ एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग, पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे मिलकर काम करें और यह सुनिश्चित करें कि त्योहार के लिए महिलाएं सुरक्षित और आसानी से घर लौट सकें। त्योहार के मौसम में सुरक्षा बढ़ाने के लिए, उन्होंने शहरों, एक्सप्रेसवे, हाईवे और मुख्य मार्गों पर गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।यूपी सरकार के एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन को देखते हुए रविवार को अपने सरकारी आवास पर परिवहन निगम/विभाग, शहरी विकास, पुलिस और ट्रैफिक जैसे विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जोर दिया कि इस मौके पर शहरी विकास विभाग द्वारा संचालित 900 से अधिक बसों में भी यह मुफ्त यात्रा सुविधा लागू की जानी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिया कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निजी बसों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों के ड्राइवरों के दस्तावेजों की जांच की जाए।आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि सभी जिलों में बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ 25 अगस्त तक समन्वय बैठकें की जाएं। उन्होंने जोर दिया कि यात्रियों से केवल आधिकारिक तौर पर निर्धारित किराया ही लिया जाना चाहिए, और ओवरलोडिंग को रोकने, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Accident: मध्य दिल्ली में दो कारों की टक्कर, दो विधायक समेत छह घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

मध्य दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में दो विधायक समेत छह लोग रूप से घायल हो गए। यह हादसा पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास हुआ। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। किरारी के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल इनोवा कार में सवार थे। दूसरी कार 32 वर्षीय आशुतोष पांडे चला रहे थे। उनकी कार में उनकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। यह दुर्घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रही कार डिवाइडर से टकराई। इसके बाद वह रेलिंग पार कर सामने से आ रही इनोवा से जा भिड़ी। सभी घायलों को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है।आई पी एस्टेट पुलिस थाने को रात 9:30 बजे सड़क दुर्घटना की पीसीआर कॉल मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां दो क्षतिग्रस्त वाहन पाए गए। प्रारंभिक जांच से पता चला कि कार पहले डिवाइडर से टकराई थी। इसके बाद वह सड़क किनारे की रेलिंग पार कर इनोवा से टकराई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk