इस कार्यक्रम में बतौर जज फिल्म प्रोड्यूसर और पर्यावरणविद् प्रज्ञा कपूर, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया संघा भी शामिल हुईं। उर्वशी ने उत्साहित होकर कही बड़ी बात मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट इवेंट में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कहती हैं, ‘हम सभी आज मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 इवेंट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मैं उस लड़की का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं जो इस साल मिस यूनिवर्स इवेंट में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करेगी।’ VIDEO | Jaipur: At the Miss Universe India 2026 Grand Finale Red Carpet event, actress Urvashi Rautela says, “All of us are extremely excited today for the Miss Universe India 2026 ! I really can’t wait for the girl who is going to represent our country this year at Miss Universe… pic.twitter.com/3tA27E8zFz — Press Trust of India (@PTI_News) August 23, 2026 वह आगे कहती हैं, ‘यह मेरे लिए बहुत भावुक पल भी है क्योंकि एक दशक से भी पहले मेरी पहली मेंटर सुष्मिता सेन ने मुझे मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था। वह मेरी पहली गुरु थीं और आज वह भी हमारे साथ यहां मौजूद हैं। मुझे उम्मीद है कि अपनी यात्रा के बाद मैंने उन्हें गौरवान्वित किया होगा।’ सेलिनी ने दी प्रतियोगी लड़कियों को जरूरी सलाह सेलिना ने भी कार्यक्रम में कहा, ‘मैं लंबे समय बाद जयपुर लौटी हूं। लगभग 25 साल बाद। लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरा सफर पूरा हो गया हो। सोशल मीडिया की वजह से दुनिया बहुत बदल गई है। आज पेजेंट की जितनी पहुंच है और जितनी लड़कियां इसमें हिस्सा लेती हैं, वो सोशल मीडिया की वजह से बहुत कुछ कर सकती हैं।’ सेलिना ने प्रतियोगी लड़कियों के ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें