Weather Update: नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल, गाजियाबाद में झमाझम बारिश, फरीदाबाद में भी बरसे बदरा

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में छाए बादल और कहीं-कहीं हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, गाजियाबाद में झमाझम बारिश हो रही है। फरीदाबाद में बारिश ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से सता रही उमस और गर्मी से थोड़ी राहत पहुंचाई है। फिलहाल नोएडा में काले बादल छाए हुए हैं और हवा चल रही है। मौसम विभाग ने आज एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली में मौसम ने रविवार को करवट बदली। हल्की बौछार के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री (सामान्य से 0.3 कम) व न्यूनतम 25.9 डिग्री (सामान्य से 0.6 कम) दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र घटेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नमी 60 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस परेशान करेगी। मंगलवार से अगले शनिवार तक बादलों की आवाजाही कम रहेगी और धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

India-Japan Investment: जापान से कारोबार बढ़ाने पर भारत का फोकस, गोयल बोले- 1580 नई सुजुकी जैसी कंपनियां बनें

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और जापान के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबारी सहयोग को अगले दशक में नई ऊंचाई तक ले जाने की जरूरत है। गोयल ने जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (JCCI) की जापान-इंडिया बिजनेस कंसल्टेटिव कमेटी (JIBCC) और भारतीय दूतावास की राउंड टेबल बैठक में यह बात कही। गोयल ने कहा कि भारत और जापान इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और इसे ‘इंडिया-जापान ईयर ऑफ शेयर्ड होराइजंस’ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों की साझेदारी के भविष्य और अगले दशक में कारोबार के स्तर पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में चर्चा का बेहतर अवसर है। दोगुनी हो जापानी कंपनियों की मौजूदगी वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत में पहले से बड़ी संख्या में जापानी कंपनियां काम कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि इस दशक में भारत में सक्रिय जापानी कंपनियों की संख्या मौजूदा स्तर से दोगुनी हो। उन्होंने कहा कि भारत लगातार सुधार के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में जापान को साझेदार के रूप में देखता है। गोयल के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था आज करीब चार ट्रिलियन डॉलर की है और 2047 तक इसे 30 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। भारत में बनें 1,580 ‘सुजुकी’ जैसी कंपनियां गोयल ने भारत की युवा आबादी को देश की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यहां कामकाजी आबादी की औसत उम्र 30 वर्ष से कम है और आने वाले कई दशकों तक यह आबादी युवा बनी रहने की उम्मीद है। उन्होंने जापानी कंपनी सुजुकी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में कंपनी ने पिछले चार दशकों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: तेल की कीमतों में नरमी से बाजार में उछाल; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के पार

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ नए सप्ताह की शुरुआत की। सेंसेक्स 207.73 अंक बढ़कर 77,748.56 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50.66 अंक की बढ़त के साथ 24,302.65 पर पहुंच गया। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा से पहले तेल कीमतों में गिरावट आने से बाजार को यह बढ़त मिली। भारतीय बाजार में तेजी के क्या कारण रहे? बाजार में इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयर सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, पश्चिम एशिया में लगातार भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि भारतीय निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता पर असर डाल रही है। अमेरिकी ट्रेजरी के बॉन्ड प्रतिफल पर दबाव कम करने के हालिया प्रयास स्थायी राहत देने में विफल रहे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मुद्रास्फीति की नई चिंताएं वैश्विक बाजारों के लिए प्रमुख बाधाएं बनी हुई हैं। विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी का 21 अगस्त 2026 के उच्च स्तर 24,284 से ऊपर लगातार बने रहना वापसी का संकेत देगा। ईरान पर अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंधों की घोषणा से पहले कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। इस गिरावट ने भारतीय शेयर बाजार को मजबूती दी। इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। इन शेयरों ने बाजार की बढ़त में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वैश्विक बाजारों का क्या रहा हाल? टोक्यो के समय अनुसार दोपहर 12 बजे तक एसएंडपी 500 वायदा में थोड़ा बदलाव देखा गया। जापान का निक्केई 225 वायदा 0.2 फीसदी गिरा, जबकि जापान का टॉपिक्स 0.3 फीसदी बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.6 फीसदी चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग 2 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.8 फीसदी गिरे। यूरो स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

एक और पति का कत्ल: 'मेरे सिर काली आ गई; मार दिया', मकान मालकिन ने पत्नी को लेकर खोला ऐसा राज; चौंक गया हर कोई

1 of 11 kurukshetra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास जिस मकान में राजेश किराए पर रहते था उसके मालिक रिंकू के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। राजेश, रिंकू के ही आरओ वाटर प्लांट में काम करता था। रिंकू ने बताया कि शाम को बिमला और राजेश में झगड़ा हुआ था। दोनों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। कुरुक्षेत्र के राजेश हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। रविवार को मकान मालिक रिंकू की मां अमरो देवी ने बताया कि बिमला सनकी किस्म की महिला है। वह टोना टोटका करती रहती थी। राजेश की हत्या करने के बाद जब आसपास के लोगों ने उससे वजह पूछी तो वह एक ही बात कह रही थी, मेरे सिर काली आ गई, मैंने राजेश को मार दिया। पुलिस के आते ही वह बेहोश हो गई। 2 of 11 हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसी बीच राजेश की चीख सुनकर वह उनके कमरे में गए। वहां राजेश का शव पड़ा था। बिमला उसकी आंतों को कट्टे में पैक कर रही थी। उन्होंने उससे जैसे ही कहा कि ये क्या किया, वह भाग गई और कमरे से बाहर जाकर नीचे कूद गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 3 of 11 अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसी मकान में भूतल पर रहने वाले वीरभान ने बताया कि राजेश कुछ दिनों से बहुत ज्यादा तनाव में था। वह ती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: चुनावी राज्यों पर कांग्रेस की नजरें, तैयार की जा रही खास रणनीति; पंजाब से उत्तराखंड तक प्लान क्या?

कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के साथ ही चुनावी राज्यों पर नजरें टिका दी हैं। अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों के हिसाब से अलग रणनीति बनाई जा रही है। इसमें पंजाब और उत्तराखंड को प्राथमिकता में रखा गया है। इसके बाद गोवा और मणिपुर पर जोर रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

OTT Release This Week: अगस्त के आखिरी वीक ओटीटी पर रहेगी खूब मौज; रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ भी इसी वीक की लिस्ट में शामिल है। फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का प्रीमियर 28 अगस्त को होगा। इस रोमांचक ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है। इसकी लेखिका अमिता व्यास हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

Aaj Ka Rashifal: धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें धन, करियर और रिश्तों का हाल

1 of 13 24 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Daily Horoscope 24 August: सोमवार का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ लोगों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशि वालों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। परिवार और प्रेम संबंधों में भी दिन मिला-जुला असर दिखा सकता है। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस काम में सफलता मिलेगी और किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी, जानने के लिए पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज दिल और किस्मत दोनों आपका साथ देते नजर आएंगे। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग पहले से मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। हालांकि, राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि विरोधी पर्दे के पीछे आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से अच्छा रास्ता मिल सकता है। मन हो तो छोटी यात्रा पर निकलें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala वृषभ राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। थोड़ी लापरवाही चोट या परेशानी का कारण बन सकती है, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: त्रिपुरा-ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर भारत में भले ही मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों मार्ग बंद हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ ऐसा ही हाल है, ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के लगभग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना प्रबल बनी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा और ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई और इन राज्यों में ज्यादातर जगहों पर 21 से 30 सेमी तक बारिश हुई। हरियाणा में भी कई जगहों पर 12-20 सेमी बारिश हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में 7-11 सेमी बारिश दर्ज की गई।भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात बाधित हुआ। सांबा-मानसर मार्ग पर लंबा जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कटड़ा शाम के समय बादल छाने से श्री माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा रोकनी पड़ी।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल से लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं उफनती घोंघा नदी की तेज धारा में बह गए। इनमें भाई-बहन शामिल हैं। तीनों छात्र पुल की जगह नदी को पार कर घर जाने की कोशिश कर रहे थे। रविवार सुबह तीनों के शव बरामद किए गए। वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम में पिकनिक मनाने गए दो शिक्षक और एक छात्र की बारिश के चलत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली: भजनों के सुरों ने राजधानी में बसाया वृंदावन, अनंत नाद में सैकड़ों लोग भक्ति के रंग में रंगे

भक्ति जब संगीत का रूप लेती है तो सुर, श्रोता और भगवान के बीच की दूरी मिट जाती है। रविवार को द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित अनंत नाद म्यूजिक फॉर द सोल में कुछ ऐसा ही आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में जुटे दर्शक यशोभूमि के सभागार में देर तक भजनों को सुनते रहे। अल्फोंसो स्टूडियोज, ट्राइबवाइब और बिग एफएम की ओर से प्रस्तुत इस आयोजन में अमर उजाला प्रिंट मीडिया सहयोगी रहा। कार्यक्रम में पग घुंघरू बांध मीरा नाची रे की प्रस्तुति ने माहौल में भक्ति और उल्लास का रंग भर दिया। भजन के सुर उठते ही दर्शक भी उसके साथ जुड़ते चले गए।मीरा की कृष्ण-भक्ति और उनके समर्पण को सुरों में पिरोती इस प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भाव-विभोर कर दिया। वहीं शिव तांडव स्त्रोत की ऊर्जावान प्रस्तुति ने माहौल का रंग ही बदल दिया। मंच पर साकार हुआ वृंदावन एक्सपीरियंस : अनंत नाद की सबसे खास कड़ी इसका वृंदावन एक्सपीरियंस रहा। देवी चित्रलेखा ने राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़े भजनों के माध्यम से श्रोताओं को भाव और भक्ति से जोड़ा।उनके साथ दर्शकों की सहभागिता ने प्रस्तुति को और जीवंत बना दिया। प्रसिद्ध सितार साधक भागीरथ भट्ट की प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम की संगीतमय गरिमा को बढ़ाया। इस दाैरान देर रात तक दर्शक सभागार में जमे रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Rashifal 24 August: धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें धन, करियर और रिश्तों का हाल

1 of 13 24 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Daily Horoscope 24 August: सोमवार का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ लोगों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशि वालों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। परिवार और प्रेम संबंधों में भी दिन मिला-जुला असर दिखा सकता है। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस काम में सफलता मिलेगी और किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी, जानने के लिए पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज दिल और किस्मत दोनों आपका साथ देते नजर आएंगे। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग पहले से मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। हालांकि, राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि विरोधी पर्दे के पीछे आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से अच्छा रास्ता मिल सकता है। मन हो तो छोटी यात्रा पर निकलें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala वृषभ राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। थोड़ी लापरवाही चोट या परेशानी का कारण बन सकती है, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk