मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद दो गुटों के बीच तनाव और झड़प की स्थिति बन गई। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी। गणेश उत्सव आयोजकों ने घटना को लेकर आरोप लगाए हैं, जबकि जिम्मेदार लोगों की पहचान और कार्रवाई को लेकर पुलिस की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एएनआई के मुताबिक, यह घटना गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान हुई। गणेश उत्सव के आयोजकों का आरोप है कि जुलूस जब इलाके से गुजर रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी ओर अंडे फेंके। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। गणेश मंडल के कार्यकर्ता प्रतिमा को लेकर जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि गणपति की प्रतिमा के आगमन के बाद पास की इमारतों से किसी व्यक्ति ने जुलूस की ओर अंडा फेंका। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और किसी भी संभावित विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अंडे फेंकने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान हुई है या नहीं। मामले में पुलिस की जांच जारी है और घटनाक्रम से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।अखिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
मुंबई में गणपति जुलूस पर अंडे फेंकने से मचा बवाल: दो गुट भिड़े, नारेबाजी और हंगामा जारी; भारी पुलिस बल तैनात
मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद दो गुटों के बीच तनाव और झड़प की स्थिति बन गई। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी। गणेश उत्सव आयोजकों ने घटना को लेकर आरोप लगाए हैं, जबकि जिम्मेदार लोगों की पहचान और कार्रवाई को लेकर पुलिस की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एएनआई के