President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने की नौसेना की पनडुब्बी INS वाघशीर की यात्रा, नौसैनिकों की सराहना की

President Droupadi Murmu undertook a dived sortie on the Western Seaboard onboard INS Vaghsheer. During the sortie, the President was briefed on the role of the submarine arm in India’s maritime strategy, and the operational capabilities and contributions in safeguarding national… और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना की स्वदेशी अग्रिम पंक्ति की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा की। राष्ट्रपति मुर्मू पनडुब्बी में यात्रा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले फरवरी 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने आईएनएस सिंधु रक्षक में पनडुब्बी यात्रा की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

Bihar Accident: जमुई के पास मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, 13 घंटे से रेल परिचालन ठप, 9 ट्रेनें डायवर्ट

जमुई जिले के जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर शनिवार रात करीब 11:40 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। आसनसोल की ओर से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बरुआ नदी पुल के समीप पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के कुल 17 डिब्बे डिरेल हो गए। इनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गए, जबकि 3 डिब्बे नीचे बरुआ नदी में जा गिरे। शेष डिब्बे ट्रैक के आसपास बिखर गए, जिससे पूरा रेलखंड अवरुद्ध हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से करीब 30 मिनट पहले इसी ट्रैक से पूर्वांचल एक्सप्रेस गुजरी थी। यह ट्रेन गोरखपुर से कोलकाता जा रही थी। इसके बाद मालगाड़ी के डिरेल होते ही जोरदार आवाज के साथ अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय पुल पर कोई यात्री ट्रेन नहीं थी, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया।हादसे के बाद जसीडीह-किऊल रेलखंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। अप और डाउन दोनों लाइनें पिछले 13 घंटे से अधिक समय से प्रभावित हैं। इस रूट से गुजरने वाली कई यात्री और मालगाड़ियां जसीडीह, सिमुलतला सहित आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गई। पटना से हावड़ा जाने वाला प्रमुख रेल रूट भी बाधित हो गया है, जिसका असर हावड़ा-पटना और हावड़ा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन पर साफ देखा गया।रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन कारणों से कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया है। मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस को 16 स्टेशनों पर कैंसिल कर दिया गया है, जबकि इस ट्रेन को बरौनी से ही डायवर्ट किया गया। वहीं, हावड़ा से मुजफ्फरपुर आने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस को अंडाल से किऊल के बीच रद्द कर दिया गया। इसके कारण चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में सवार होने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk

क्या रुकने वाली है रूस-यूक्रेन जंग: ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की; रूस के लिए क्या छोड़ने को तैयार-क्या मांगेंगे?

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष शुरू हुए चार साल होने वाले हैं। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से शांति की सभी कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध को जल्द खत्म करने के दबाव और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से पीछे न हटने की चेतावनी के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कुछ दबाव में दिखने लगे हैं। इसका असर यह हुआ है कि जेलेंस्की अब रविवार को ट्रंप के साथ एक बार फिर संघर्ष रुकवाने के लिए शांति समझौते के प्रस्ताव के साथ चर्चा करेंगे। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर रूस-यूक्रेन संघर्ष में मौजूदा हालात क्या हैं? ट्रंप और जेलेंस्की की यह बैठक इतनी अहम क्यों है? रूस और यूक्रेन दोनों इस समझौते के लिए क्या-क्या मांग है? दोनों किन-किन बातों पर तैयार हैं? इसके अलावा किन मुद्दों को लेकर सहमति बनना मुश्किल हो सकता है? इसके अलावा इस बैठक में किन बातों पर नजर रहेगी? आइये जानते हैं… क्यों अहम है जेलेंस्की की ट्रंप से मुलाकात? जेलेंस्की और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली मुलाकात कई मायनों में अहम है। दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका जोर-शोर से मध्यस्थता की कोशिशों में जुटा है। खासकर फरवरी में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से वे लगातार दोनों पक्षों को शांति योजना पर काम करने के लिए कहते रहे हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले तक ट्रंप कहते रहे थे कि वे रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवा कर ही रहेंगे। ट्रंप इसके लिए फरवरी, अप्रैल, अगस्त में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेंस्की और अगस्त में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी कर चुके हैं। हालांकि, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk

Digvijaya Singh: 'हम सब एकजुट हैं, हमारी विचारधारा में कोई अंतर नहीं', RSS की तारीफ के बाद दिग्विजय की सफाई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले शनिवार को भाजपा औ आरएसएस की संगठन शक्ति की तारीफ कर नए सियासी बवाल को जन्म दे दिया। इस मामले पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। अब इस पूरे मामले पर दिग्विजय सिंह की ओर से सफाई दी गई है। कांग्रेस नेता का कहना है कि हम (कांग्रेस) सब एकजुट हैं और मैं फूट डालने की भाजपा की कोशिशों की कड़ी निंदा करता हूं। यह भी पढ़ें - Politics: मणिकम टैगोर ने अल-कायदा से की RSS की तुलना; भाजपा का पलटवार- वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस #WATCH | Delhi: On praising the organisational strength of the RSS, Congress leader Digvijaya Singh says, “There is no difference in ideology. We (Congress) are all united, and this Nehru-Gandhi family is a family in which two people have been martyred. I strongly condemn the… pic.twitter.com/jjtwaD3RSZ उनके बयान पर जारी सियासी घमासान के बीच रविवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और नेहरू-गांधी परिवार ऐसा परिवार है, जिसने देश के लिए दो शहादतें दी हैं। नेहरू-गांधी परिवार के भीतर मतभेद दिखाने की भाजपा की कोशिशों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा- राहुल गांधी ने यह पहल (संगठन को मजबूत करने की) जिला स्तर और उससे नीचे के स्तर से शुरू की है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है, यह जल्द ही पूरी हो जाएगी। दिग्विजय के समर्थन में आए सलमान खुर्शीद दिग्विजय सिंह के हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि ऐसा कोई सोच ही नहीं सकता कि दिग्विजय सिंह जो कहते हैं, वह कांग्रेस पार्टी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk

देश की सुरक्षा पहले: तीन से चार फीट बर्फ के बीच LOC पर जवानों का हौसला बुलंद, दुश्मनों के हर हरकत पर कड़ी नजर

दुधिया चादर के बीच विशेष व्हाइट यूनिफॉर्म अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी में हमारे जवानों की मूवमेंट ट्रैक न हो सके इसके लिए वे विशेष सफेद यूनिफाॅर्म पहन रहे हैं। इससे वे दुश्मन को नजर नहीं आते । किसी भी गतिविधि का पता चलते ही तुरंत टीमें सक्रिय हो जाती हैं और क्रॉस चेक करने के साथ ही कार्रवाई करती हैं। एक कतार में रस्सी पकड़कर गश्त जवानों ने बताया कि दुश्मन के खतरे के अलावा बर्फीले तूफानों व हिमस्खलन का खतरा रहता है। कई फीट तक जमी बर्फ में रस्सी पकड़कर एक कतार में गश्त करते हैं ताकि एक-दूसरे की सुरक्षा को सुनिश्चित हो सके। आतंकी आकाओं की बदली रणनीति अब बर्फबारी में भी घुसपैठ की कोशिश पहले पाकिस्तान में बैठे आतंकी आका बर्फबारी से पहले घुसपैठ कराने की कोशिश करते थे। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इस ट्रेंड में बदलाव आया है। अब बर्फबारी के बीच घुसपैठ की कोशिशें होने लगी हैं। कुपवाड़ा, बांदीपोरा और उड़ी सेक्टर के उस पार पीओके में स्थित आतंकी शिविरों में अभी भी आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिल रही है। ऐसे में सतर्कता बढ़ा दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

Politics: मणिकम टैगोर ने अल-कायदा से की RSS की तुलना; भाजपा का पलटवार- वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की तरफ से पीएम नरेंद्र की तस्वीर साझा करना और आरएसएस संगठन की तारीफ को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। ऐसे में जब कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोन ने आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया और संघ की तुलना अल-कायदा से की, तब भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब वोट बैंक की राजनीति में इतनी उलझ गई है कि वह देशभक्ति और राष्ट्रीय संस्थाओं का अपमान कर रही है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

UP: 'लगता है मौत जवानी में होगी..', छात्र ने स्टेटस लगा दी जान; बेटे की मौत पर भी खत्म न हुआ दंपती का मन मुटाव

UP: ‘लगता है मौत जवानी में होगी..’, छात्र ने स्टेटस लगा दी जान; बेटे की मौत पर भी खत्म न हुआ दंपती का मन मुटाव विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं फतेहपुर थाना इलाके के गांव कमालपुर में मां रीता रानी आशा वर्कर है। पेंटर का काम करने वाले पति जितेंद्र से अनबन होने के चलते वह पिछले 8-10 वर्षों से छुटमलपुर में अलग-अलग जगहों पर कमरा लेकर रह रही थी। वर्तमान में वह नई बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। शनिवार सुबह रीता की बड़ी बेटी वंशिका फाइनेंस कंपनी में अपनी जॉब पर गई थी। छोटी बेटी अनु ट्यूशन गई थी। रीता घर का काम कर रही थी। सुबह करीब आठ बजे वंश ने मोबाइल के व्हाट्सएप स्टेटस को अपडेट करते हुए लगता है मौत जवानी में होगी लगाया था। फतेहपुर थाना इलाके के गांव कमालपुर में मां रीता रानी आशा वर्कर है। पेंटर का काम करने वाले पति जितेंद्र से अनबन होने के चलते वह पिछले 8-10 वर्षों से छुटमलपुर में अलग-अलग जगहों पर कमरा लेकर रह रही थी। वर्तमान में वह नई बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी।शनिवार सुबह रीता की बड़ी बेटी वंशिका फाइनेंस कंपनी में अपनी जॉब पर गई थी। छोटी बेटी अनु ट्यूशन गई थी। रीता घर का काम कर रही थी। सुबह करीब आठ बजे वंश ने मोबाइल के व्हाट्सएप स्टेटस को अपडेट करते हुए लगता है मौत जवानी में होगी लगाया था। सहारनपुर जिले के छुटमलपुर कस्बे की नई ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk

Hadi Murder Case: 'भारत भागे उस्मान हादी की हत्या के दो संदिग्ध', बांग्लादेश पुलिस दावा- मदद करने वाले...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बांग्लादेश पुलिस ने एक बड़ा दावा करते हुए बताया है कि दो आरोपी फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख सीमा पार कर भारत में घुस गए हैं। मामले में ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के अतिरिक्त आयुक्त एसएन नजरुल इस्लाम ने बताया कि दोनों आरोपी स्थानीय लोगों की मदद से भारत के मेघालय राज्य में दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी हलुआघाट सीमा के रास्ते भारत पहुंचे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

Mann ki Baat: स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि से लेकर युवा शक्ति तक, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कही ये बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 129वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस साल सेना का शौर्य बना ऑपरेशन सिंदूर, स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि, एंटीबायोटिक दवाओं, कश्मीर के बारामूला में मिले बौद्ध स्तूपों के अवशेष और देश में युवा की भागेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और इस दौरान पूरे एक साल की यादें मन में घूम रही हैं। 2025 ने ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे देश की सबसे खूबसूरत बात ये है कि सालभर हर समय देश के किसी-ना-किसी हिस्से में उत्सव का माहौल रहता है | अलग-अलग पर्व-त्योहार तो हैं ही, साथ ही विभिन्न राज्यों के स्थानीय उत्सव भी आयोजित होते रहते हैं। यानि, अगर आप घूमने का मन बनाएं, तो हर समय, देश का कोई-ना-कोई कोना अपने उत्सव के साथ तैयार मिलेगा।पीएम मोदी ने इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरी को याद किया। उन्होंने कहा कि अगले महीने हम देश का 77वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। जब भी ऐसे अवसर आते हैं, तो हमारा मन स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता के भाव से भर जाता है | हमारे देश ने आजादी पाने के लिए लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में देश के हर हिस्से के लोगों ने अपना योगदान दिया है | लेकिन, दुर्भाग्य से आजादी के अनेकों नायक-नायिकाओं को वो सम्मान नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था।पीएम मोदी ने पार्वती गिरि को याद करते हुए कहा कि ऐसी ही एक स्वतंत्रता सेनानी हैं ओडिशा की पार्वती गिरि जी। जनवरी 2026 में उनक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk

Congress: दिग्विजय सिंह के बयान पर बंटी कांग्रेस! पवन खेड़ा ने किया 'गोडसे' का जिक्र, थरूर का मिला समर्थन

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की ओर से आरएसएस और भाजपा की तारीफ किए जाने के मामले ने पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि वह संघ की विचारधारा के घोर विरोधी हैं। हालांकि, उनके इस बयान पर कांग्रेस में ही कई नेताओं की राय बंटी हुई नजर आ रही है। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी की तस्वीर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने कहा था कि भाजपा-आरएसएस जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन के भीतर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष पदों तक पहुंचने का मौका देते हैं। गौरतलब है कि इस तस्वीर में पीएम मोदी जमीन पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।आरएसएस पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने संघ को 1948 में महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे से जोड़ा। पवन खेड़ा ने कहा, ‘आरएसएस से सीखने को कुछ नहीं है। गोडसे के लिए कुख्यात संगठन गांधी की ओर से स्थापित संगठन को क्या सिखा सकता है?‘कांग्रेस नेता मनिकम टैगौर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘गोडसे के संगठन से नफरत के अलावा और कुछ सीखा नहीं जा सकता है। कांग्रेस 140 वर्ष की हो गई है, जो अभी भी युवा है और नफरत के खिलाफ लड़ती है।’ इसी के साथ टैगौर ने एक अन्य पोस्ट में एक फुटबॉल मैच का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में खिलाड़ी अपने गोल पोस्ट में गोल करता दिख रहा है। उन्होंने इस पर लिखा कि मशहूर सेल्फ गोल। हमारे पास एक है।कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा, ‘मैं भी चाहता हूं कि हमारा संगठन मजबूत हो। हमारे संगठन में अनुशासन होना चाहिए। दिग्विजय सिंह खुद इसका उदाहरण हैं।‘वहीं, पार्टी प्रवक्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk