जमुई जिले के जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर शनिवार रात करीब 11:40 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। आसनसोल की ओर से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बरुआ नदी पुल के समीप पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के कुल 17 डिब्बे डिरेल हो गए। इनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गए, जबकि 3 डिब्बे नीचे बरुआ नदी में जा गिरे। शेष डिब्बे ट्रैक के आसपास बिखर गए, जिससे पूरा रेलखंड अवरुद्ध हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से करीब 30 मिनट पहले इसी ट्रैक से पूर्वांचल एक्सप्रेस गुजरी थी। यह ट्रेन गोरखपुर से कोलकाता जा रही थी। इसके बाद मालगाड़ी के डिरेल होते ही जोरदार आवाज के साथ अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय पुल पर कोई यात्री ट्रेन नहीं थी, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया।हादसे के बाद जसीडीह-किऊल रेलखंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। अप और डाउन दोनों लाइनें पिछले 13 घंटे से अधिक समय से प्रभावित हैं। इस रूट से गुजरने वाली कई यात्री और मालगाड़ियां जसीडीह, सिमुलतला सहित आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गई। पटना से हावड़ा जाने वाला प्रमुख रेल रूट भी बाधित हो गया है, जिसका असर हावड़ा-पटना और हावड़ा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन पर साफ देखा गया।रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन कारणों से कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया है। मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस को 16 स्टेशनों पर कैंसिल कर दिया गया है, जबकि इस ट्रेन को बरौनी से ही डायवर्ट किया गया। वहीं, हावड़ा से मुजफ्फरपुर आने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस को अंडाल से किऊल के बीच रद्द कर दिया गया। इसके कारण चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में सवार होने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें