Bondi Beach Attack: हमले के बाद घबराया ऑस्ट्रेलिया का यहूदी समुदाय, पीड़ित परिवारों ने पीएम से की बड़ी मांग

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यहूदी समुदाय ने की संघीय जांच की मांग बॉन्डी बीच पर बीती 14 दिसंबर को यहूदियों के त्योहार हनुक्का के दौरान दो लोगों ने गोलीबारी कर 15 लोगों की जान ले ली थी। आरोपियों कि पहचान साजिद अकरम और उसके बेटे 24 वर्षीय नवीद अकरम के रूप में हुई थी। हमले के दौरान साजिद मारा गया और नवीद घायल हो गया था। नवीद पर हत्या के 15 मामले दर्ज हुए हैं। यह बीते तीन दशकों में ऑस्ट्रेलिया में हुआ सबसे बड़ा हमला है और इसकी जांच न्यू साउथ वेल्स राज्य का रॉयल कमीशन कर रहा है, जो काफी ताकतवर माना जाता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का यहूदी समुदाय इससे संतुष्ट नहीं है और उन्होंने संघीय जांच की मांग की है। साथ ही इस्राइल हमास युद्ध के बाद ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों के खिलाफ नफरत बढ़ने की भी व्यापक जांच की मांग की। ये भी पढ़ें- पीड़ित परिजन बोले- ये एक राज्य का मसला नहीं राष्ट्रीय संकट पीड़ित परिवारों का कहना है कि इस मामले की सिर्फ जांच ही काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि यहूदियों के खिलाफ नफरत सिर्फ एक राज्य का मामला नहीं है बल्कि यह एक राष्ट्रीय संकट है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। वहीं बॉन्डी बीच गोलीबारी में एक हमलावर से बंदूक छीनने वाला सीरियाई मूल का अहमद अल अहमद हीरो बन गया है और पूरा देश उसकी हिम्मत की दाद दे रहा है। फंडिंग के जरिए दुनियाभर से अहमद अल अहमद को लाखों डॉलर की वित्तीय मदद मिल चुकी है। बॉन्डी बीच पर बीती 14 दिसंबर को यहूदियों के त्योहार हनुक्का के दौरान दो लोगों ने गोलीबारी कर 15 लोगों की जान ले ली थी। आरोपियों कि पहचान साजिद अकरम और उसके बेटे 24 वर्षीय नवीद अकरम के रूप में हुई थी। हमले के दौरान साजिद मा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

UP: ये हैं आईपीएस शैलेश पांडेय, माफिया अतीक अहमद के साम्राज्य को किया था ध्वस्त; सीएम योगी ने किए सम्मानित

वर्ष 2023 में माफिया अतीक अहमद को पहली बार किसी मुकदमे में सजा सुनाई गई थी। उसे उमेश पाल अपहरण केस में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके साथ ही उसकी 300 करोड़ की संपत्ति को भी जब्त किया गया था। नवंबर 2022 तक प्रयागराज के एसएसपी शैलेश पांडेय थे।उन्होंने अपने कार्यकाल में माफिया रहे अतीक अहमद की संपत्तियों को चिह्नित कराया था। इसके बाद इन संपत्तियों को जब्त कराने की कार्रवाई की थी। इसके अलावा उन्होंने गो-तस्कर मुजफ्फर पर कार्रवाई कराई थी। उसकी 70 करोड़ की संपत्ति को जब्त कराया था। कई के खिलाफ गैंगस्टर लगाया था। माफियाओं की कमर तोड़ दी थी।मथुरा के एसएसपी रहते हुए कल्पतरु ग्रुप की 80 करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त कराया था। उनके इन कार्यों की शासन स्तर पर सराहना हुई थी। इस पर ही उन्हें सम्मानित किया गया। डीआईजी शैलेश पांडेय सबसे पहले आगरा में सीओ लोहामंडी रहे थे। तब उन्होंने आगरा में कई गिरोह की धरपकड़ की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

Year Ender 2025: सोफिया कुरैशी से मैथिली ठाकुर तक...2025 में देश की बेटियों ने बटोरी सुर्खियां

भारत की कन्नड़ भाषा की लेखिका बानू मुश्ताक को साल 2025 में बुकर सम्मान दिया गया। उन्हें उनकी पुस्तक हार्ट लैंप के लिए सम्मानित किया गया। उनके साथ किताब का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाली दीपा भष्ठी को भी बुकर से नवाजा गया।1948 को कर्नाटक में पैदा हुई बानू लेखिका होने के साथ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अंग्रेजी के अलावा उनका काम उर्दू, हिंदी, तमिल और मलयालम में भी अनूदित हो चुका है। बहुत कम उम्र से ही लिखने वाली मुश्ताक पत्रकार भी रही हैं, लेकिन 29 साल की उम्र में उन्होंने अपने अनुभवों को पेशेवर तरीके से लिखना शुरु कर दिया था। उनकी कहानियां महिला जीवन की तमाम समस्याओं को इंगित करती हैं। कहानियों के अलावा उपन्यास, निबंध और कविता भी लिखे, इसके साथ उनकी किताब कारी नागरागालू पर 2003 में फिल्म हसीना भी बनी है।12 कहानियों का संग्रह हार्ट लैंप दक्षिण भारत की पितृसत्तात्मकता की व्यथा है। इन कहानियों के दीपा भष्ठी ने 2022 से अनूदित करना शुरु किया था। किताब में 1990 से लेकर 2023 तक की लिखी कहानियों का संग्रह है। कुल मिलाकर यह किताब 30 साल के अधिक समय में लिखी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

UP: जन्मदिन पार्टी... डांस और कत्ल, जीजा ने इस कारण साले को मार डाला; पढ़ें बर्थ-डे पार्टी में क्यों हुआ कत्ल?

UP: जन्मदिन पार्टी… डांस और कत्ल, जीजा ने इस कारण साले को मार डाला; पढ़ें बर्थ-डे पार्टी में क्यों हुआ कत्ल? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बीच बचाव करने आए मृतक के भांजे नौशाद (22) को भी हत्यारोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, सलीम के साढू गुर्जर चौक कॉलोनी निवासी चांद की बेटी गुलफ्शा (30) का रविवार को जन्मदिन था। उसके घर पर ही जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था। सलीम भी अपनी पत्नी नरगिस और दो बेटियों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां पर उसका साला यूनुस भी बच्चों के साथ आया था। जन्मदिन पार्टी में सभी परिजन और रिश्तेदार जमकर डांस कर रहे थे। बीच बचाव करने आए मृतक के भांजे नौशाद (22) को भी हत्यारोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, सलीम के साढू गुर्जर चौक कॉलोनी निवासी चांद की बेटी गुलफ्शा (30) का रविवार को जन्मदिन था।उसके घर पर ही जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था। सलीम भी अपनी पत्नी नरगिस और दो बेटियों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां पर उसका साला यूनुस भी बच्चों के साथ आया था। जन्मदिन पार्टी में सभी परिजन और रिश्तेदार जमकर डांस कर रहे थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

खत्म हुआ इंतजार... पहलगाम पर्यटकों से गुलजार: महीनों की खामोशी के बाद लौटी मुस्कान, घाटी में फिर बहार

कई महीनों के बाद पहलगाम एक बार फिर चारों ओर से सजा-संवरा और जीवंत नजर आ रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पर्यटक घाटी की खूबसूरती का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में रौनक है, होटल गुलजार हैं और सड़कों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। पर्यटकों का कहना है कि जब वे घर से निकले थे तो मन में यह आशंका थी कि शायद वे पहलगाम नहीं जाएंगे लेकिन यहां पहुंचकर उनका अनुभव पूरी तरह बदल गया। एक पर्यटक ने कहा, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। पहलगाम की वादियां, मौसम और लोगों की मेहमाननवाजी दिल को छू जाती है।कई जगहों पर पर्यटक हिंदी नगमों पर झूमते और नाचते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। पहलगाम में लौटी यह रौनक एक बार फिर साबित कर रही है कि शांति और भरोसे के साथ यह वादी सैलानियों की पहली पसंद बनी रह सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

100 के बदले 150 रुपये: व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे एप से झांसा...यहां से शुरू होता है असली खेल; VIP भी न बचे

100 के बदले 150 रुपये: व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे एप से झांसा…यहां से शुरू होता है असली खेल; VIP भी न बचे विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हाल ही में पंजाब में एक दुखद घटना हुई जब पूर्व आईपीएस अमर सिंह चहल व्हाट्सएप पर 8.10 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनने के बाद आत्महत्या कर ली। वहीं, ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया। चहल को ठगी के जाल में फंसाने के लिए उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया गया। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तब तक करोड़ों रुपये हाथ से निकल चुके थे। साइबर अपराधियों की रणनीति साइबर अपराधी अपने शिकार का चुनाव आमतौर पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए करते हैं। इसमें केवल पेज लाइक करने या गूगल पर रेटिंग देने का ऑफर दिया जाता है। जब शिकार इसे स्वीकार करता है, तो अपराधी लालच देकर उसे अपने जाल में फंसा देते हैं। हाल ही में पंजाब में एक दुखद घटना हुई जब पूर्व आईपीएस अमर सिंह चहल व्हाट्सएप पर 8.10 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनने के बाद आत्महत्या कर ली। वहीं, ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया। चहल को ठगी के जाल में फंसाने के लिए उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

Amit Shah: आज असम दौरे पर रहेंगे अमित शाह, करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात; जनसभा भी करेंगे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को असम के एक दिन के दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। अमित शाह पहले रविवार रात को अहमदाबाद से गुवाहाटी आने वाले थे, लेकिन कोहरे के कारण उनकी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई और उनका दौरा सोमवार तक के लिए टाल दिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

यूपी में कोहरे की मार: लंबी दूरी की ट्रेन-बसें हुईं घंटों लेट, स्टेशन पर ठिठुरते रहे लोग; विमानों पर भी असर

करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द पछुआ हवा ने रविवार को राजधानी में गलन बढ़ा दी। तीखी ठंड के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह से ही घना कोहरे की चादर छाई रही। सूरज दिनभर सूरज कोहरे की ओट में छिपा रहा। सुबह दृश्यता घटकर 150 मीटर तक सिमट गई। बीते तीन दिन में राजधानी में मौसम ने अचानक करवट ली है। 25 से 28 दिसंबर के बीच दिन के तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। रविवार को ठंड मौसम विभाग ने अति शीत दिवस घोषित किया। ठंड से आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। स्वेटर और शॉल भी सर्द हवा से मुकाबला करने में नाकाफी साबित हुए। चौराहों, गलियों और घरों के बाहर लोग अलाव तापते नजर आए। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से ज्यादा परेशानी हुई। रविवार को दिन का तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा। रात का तापमान भी गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तीन दिन तक राहत के आसार कम आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले तीन दिन तक राजधानी को कोहरे और गलन से राहत मिलने की संभावना कम है। इसके बाद दिन में हल्की धूप निकलने और तापमान में मामूली बढ़ोतरी से ठंड में कुछ कमी आ सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

45 छक्के, 40 मिनट बॉलिंग: अभिषेक शर्मा की नजर भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने पर? विजय हजारे ट्रॉफी को बनाया मंच

1 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI Link Copied भारतीय टी20 टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा अब खुद को सिर्फ छोटे प्रारूप तक सीमित नहीं रखना चाहते। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके अभिषेक अब 50 ओवर के क्रिकेट में भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के मिशन पर हैं। विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) उनके लिए वह मंच बन सकती है, जहां से वह वनडे टीम इंडिया में अपनी दावेदारी को मजबूती दे सकें। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI ट्रेनिंग सेशन में दिखा साफ इरादा रविवार को पंजाब टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान अभिषेक शर्मा का इरादा और सोच दोनों साफ नजर आए। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही वह नेट्स में बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने साथी खिलाड़ी गौरव चौधरी से एक सवाल पूछा, ‘फील्ड क्या है?’ यह सवाल किसी वास्तविक मैच का नहीं, बल्कि एक काल्पनिक फील्ड प्लेसमेंट को लेकर था। इसका जवाब मिला, ‘मिड-ऑफ सिंगल बचाने के लिए रखा है।’ इस छोटी-सी बातचीत ने ही बता दिया कि अभिषेक नेट्स में भी खुद को मैच जैसी स्थिति में ढालकर तैयारी कर रहे हैं। 3 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI एक घंटे की बल्लेबाजी, 45 छक्के इसके बाद जो हुआ, वह अभिषेक शर्मा के अंदाज का परिचय था। करीब एक घंटे तक चली बल्लेबाजी में उन्होंने रक्षात्मक खेलने का कोई इरादा नहीं दिखाया। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक ने अनंतम क्रिकेट ग्राउंड पर लगभग 45 छक्के जड़े। यह सिर्फ ताकत का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि आक्रामक सोच और आत्मविश्वास का संकेत भी था, वही गुण, जिसने उन्हें टी20 क्रिकेट में खास बनाया है। 4 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI स्पिन के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

UP School Closed: ठंड और कोहरा... यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानें कब खुलेंगे; टूटा 13 साल का रिकॉर्ड

1 of 15 meerut weather - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गलन और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है। वहीं, सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मेरठ में ठंड ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेरठ नैनीताल से भी ठंडा रहा। समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के साथ घने कोहरे ने यूपी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसे देखते हुए 12वीं तक आईसीएसई, सीबीएसई व यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 15 दिल्ली रोड पर छाये कोहरे के बीच वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी घने कोहरे की वजह से आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं फतेहपुर में 10 मीटर, मेरठ में 15 मीटर और हमीरपुर में 20 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ और इटावा में सबसे ठंडी रात रही। 3 of 15 दिल्ली रोड पर छाये कोहरे के बीच वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पश्चिमी व पूर्वी हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। बिजनौर में अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। शामली जिले में शनिवार रात से शुरू हुआ घना कोहरा रविवार दोपहर तक छाया रहा। 4 of 15 दिल्ली रोड पर छाया घना कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, 13 साल का रिकॉर्ड टूटा मेरठ में रविवार को ऐसा सर्द दिन दर्ज हुआ, जिसने पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिनभर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk